अगर आप कम बजट में एक शानदार और स्मूद परफॉर्मेंस देने वाला 43 इंच HD स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए 15,000 रुपये तक के विकल्प आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस बजट में आपको न सिर्फ बड़ी स्क्रीन का अनुभव मिलता है, बल्कि स्मार्ट फीचर्स जैसे Wi-Fi कनेक्टिविटी, वॉइस अस्सिटेंट और शानदार साउंड क्वालिटी भी मिलती है। ये टेलीविजन रोजमर्रा के इस्तेमाल, मूवी देखने और ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए बढ़िया विकल्प बनते जा रहे हैं। इसके अलावा इनमें ढेर सारे ऐप सपोर्ट होने से लाइव IPL 2026 का भी मजा ले सकते हैं।
तो आइए 15K से सस्ती कीमत पर आने वाले 43 इंच HD Smart TV के विकल्पों पर नजर डालें -
TEXLA 43 Inch Fully HD Ready Android Smart LED TV
टेक्सला का यह टीवी कम बजट में शानदार फीचर्स के साथ आता है और अगर आप 15,000 रुपये के अंदर एक स्मूद रनिंग 43 इंच HD स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका फुल HD (1080p) रिज़ोल्यूशन साफ, शार्प और वाइब्रेंट पिक्चर क्वालिटी देता है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और यूट्यूब वीडियो देखने का मज़ा और भी बढ़िया हो जाता है। 60 Hz का रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर स्मूद मूवमेंट देता है, जिससे तेज सीन भी बिना लैग के चलते हैं। इस TEXLA टीवी में बिल्ट-इन वाई-फाई की सुविधा है, जिससे आप आसानी से इंटरनेट से कनेक्ट होकर ऑनलाइन कंटेंट देख सकते हैं। इसमें पहले से ही यूट्यूब, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, ज़ी-5 और जियो सिनेमा जैसे ऐप्स सपोर्ट मिलते हैं, जिससे यह 43 इंच टीवी एक स्मार्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बन जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TEXLA
- मॉडल नाम - TEXLA-LED-TV-43
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाई-फाई
खूबियां
- एंड्रॉइड सिस्टम होने की वजह से इसका इंटरफेस यूज़र-फ्रेंडली है और ऐप्स आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं।
- इसका फ्रेमलेस डिज़ाइन मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है।
- इसमें मल्टीपल HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या पेन ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Uniboom_Optima 43 inch HD LED Smart Android TV
यूनिबूम का यह 43 इंच HD एंड्रॉइड टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो 15000 से कम कीमत में बढ़िया टेलीविजन चाहते हैं। यह एंड्रॉइड स्मार्ट टीवी है, जिसमें आपको गूगल प्ले स्टोर के जरिए 500+ सर्टिफाइड ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। आप इसमें यूट्यूब, ओटीटी प्लेटफॉर्म, गेम्स और म्यूजिक ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। इसका इंटरफेस फास्ट और यूज़र-फ्रेंडली है, जिससे यह LED TV बिना लैग के स्मूद चलता है। इसमें 43 इंच की बड़ी फ्रेमलेस HD डिस्प्ले (1080p रिज़ोल्यूशन) दी गई है, जो A+ ग्रेड एलईडी पैनल के साथ आती है। इसका मतलब है कि आपको ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कलर सैचुरेशन, गहरे ब्लैक और शार्प कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जिससे मूवी और शो देखने का अनुभव सिनेमेटिक बन जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Uniboom
- मॉडल नाम - 43S-ULT-AED (V2)
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI
खूबियां
- इसमें 30W सोनिक बूम स्पीकर्स दिए गए हैं, जो गहरी बास और क्लियर डायलॉग के साथ रूम-फिलिंग साउंड देते हैं।
- इसमें 5000+ फ्री मूवीज का इनबिल्ट कंटेंट मिलता है।
- इसके साथ आपको फ्री वॉल माउंट किट भी मिलता है, जिससे इंस्टॉलेशन आसान हो जाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने स्क्रीन मिररिंग को लेकर समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
SKYLIVE 43 inch Bezel-Less Full HD Smart Android LED TV
इस 43 इंच टीवी का बेजल-लेस डिज़ाइन है, जो प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। साथ ही इसका स्लिम और लाइटवेट बॉडी डिज़ाइन आसानी से कहीं भी फिट हो सकता है, और इंस्टॉलेशन भी काफी आसान हो जाता है। इस Full HD टीवी में इंटीग्रेटेड वाई-फाई और स्मार्ट एंड्रॉइड सिस्टम दिया गया है, जिससे आप यूट्यूब, प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स सीधे चला सकते हैं। इसका इंटरफेस आसान और तेज है, जिससे आप बिना रुकावट के ऑनलाइन कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा मिराकास्ट फीचर की मदद से आप अपने मोबाइल की स्क्रीन को टीवी पर शेयर कर सकते हैं, जो एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाता है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स दिए गए हैं जो क्लियर और पावरफुल आवाज देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - SKYLIVE
- मॉडल नाम - SL43PROV
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - Wi-Fi
खूबियां
- 60 Hz का रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूद बनाता है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और वीडियो बिना लैग के चलते हैं।
- इसमें इंटेलिजेंट वॉइस रिकग्निशन दिया गया है, जिससे आप अपनी आवाज से चैनल बदल सकते हैं, कंटेंट सर्च करने जैसे काम कर सकते हैं।
- स्क्रीन मिररिंग और बिल्ट-इन वाई-फाई के जरिए आप अपने मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर चला सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
03
VW 43 inch Full HD Smart QLED Android TV
15 हजार के बजट में स्मूथ परफॉरमेंस वाला टीवी चाहते हैं, तो यह 43 इंच क़्यूएलएडी एंड्रॉइड टीवी एक प्रीमियम विकल्प है। इसमें QLED डिस्प्ले और क्वांटम लूसेंट टेक्नोलॉजी की वजह से 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे पिक्चर ज्यादा वास्तविक और वाइब्रेंट दिखाई देती है। वहीं 60 Hz का रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल होने से हर कोने से बढ़िया और क्लियर व्यू मिलता है। इस VW TV में IPE टेक्नोलॉजी और ट्रू डिस्प्ले दिया गया है, जो पिक्चर की क्लैरिटी, कलर और कॉन्ट्रास्ट को और बेहतर बनाता है। साथ ही HDR-10 और वाइड कलर गैमट सपोर्ट की वजह से आपको सिनेमेटिक एक्सपीरियंस मिलता है, जहां डार्क और ब्राइट सीन दोनों ही डिटेल में दिखते हैं। सिनेमा ज़ूम फीचर से आप कंटेंट को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Visio World
- मॉडल नाम - V Series
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसमें 5 साउंड मोड मिलते हैं, जिससे आप मूवी, म्यूजिक या न्यूज़ के हिसाब से साउंड सेट कर सकते हैं।
- यह टीवी 4 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है।
- इसमें वन क्लिक रिमोट मिलता है, जिसमें प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के लिए डायरेक्ट बटन दिए गए हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी अच्छे से काम नहीं कर रहा है।
04
Kodak 43 inch Full HD Android LED TV
कोडक का यह 43 इंच एलईडी टीवी 15,000 से सस्ती कीमत पर आने वाला बहुत ही शानदर विकल्प है। यह एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे इसका इंटरफेस काफी तेज और यूज़र-फ्रेंडली हो जाता है। इन-बिल्ट गूगल प्ले स्टोर के जरिए आप ढेर सारे ऐप और गेम डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन मिररिंग, क्रोमकास्ट और एयरप्ले सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल का कंटेंट आसानी से टीवी पर चला सकते हैं। इस Kodak टीवी में सुपर कॉन्ट्रास्ट और हाई ब्राइटनेस फीचर भी है, जो डार्क और ब्राइट सीन को और ज्यादा डिटेल में दिखाता है। साथ ही HDR और वाइड कलर गैमट की वजह से रंग ज्यादा वास्तविक और चमकदार नजर आते हैं। शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें पावरफुल रियलटेक CPU, 1GB RAM और 8GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी तेज चलता है और ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Kodak
- मॉडल नंबर - 439X5081
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - डुअल बैंड वाई-फाई, ईथरनेट, एचडीएमआई और यूएसबी बिल्ट-इन
खूबियां
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5, सोनी लिव और डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
- इसमें 30 W साउंड आउटपुट, डॉल्बी डिजिटल प्लस और DTS-HD साउंड दिया गया है, जो आपको थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।
- डुअल बैंड वाई-फाई की वजह से इंटरनेट कनेक्शन तेज रहता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग बिना बफरिंग के होती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कुछ समय बाद टीवी ने काम करना बंद कर दिया।
05
15,000 रुपये के बजट में मिलने वाले बढ़िया 43 इंच HD स्मार्ट टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप ऑनलाइन मौजूद बढ़िया 43 इंच HD स्मार्ट मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, आई कम्फर्ट फीचर, साउंड और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे। इन सभी की कीमत 15 हजार से भी कम है ताकि आप घर पर ही शानदार एंटरटेनमेंट का अनुभव पा सकें।
ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।