वीडब्ल्यू का यह 50 इंच टेलीविजन एक हाई ब्राइटनेस 4K अल्ट्रा एचडी टीवी है, इसलिए तेज रोशनी में भी स्क्रीन ब्राइट और क्लियर रहती है। इसका 60 Hz रिफ्रेश रेट वीडियो को स्मूद बनाता है, और ऑटो लो लेटेंसी मोड व VRR गेमिंग के दौरान लैग कम करके बेहतर अनुभव देते हैं। यह 48 W के पावरफुल आउटपुट के साथ आता है, जिसमें 2.1 चैनल स्पीकर और सबवूफर दिया गया है। डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट की वजह से आवाज गहरी, साफ और थिएटर जैसी लगती है, जिससे मूवी और म्यूजिक का मज़ा और बढ़ जाता है। वहीं MEMC फीचर होने से तेज़ चलने वाले सीन को भी स्मूद और बिना ब्लर के दिखाता है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी देखने का अनुभव शानदार हो जाता है। इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। यह हाई ब्राइटनेस 4K अल्ट्रा एचडी VW टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स का आनंद ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Visio World
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल होने से आप इस टीवी को बिना रिमोट के अपनी आवाज से चला सकते हैं।
- इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी स्मूद और तेज चलता है।
- इसका फुल एरे लोकल डिमिंग फीचर स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है, जिससे ब्लैक और व्हाइट का बैलेंस बेहतर होता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया 15 दिन के बाद इस टीवी ने काम करना बंद कर दिया।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।