पूरे परिवार के साथ समय बिताने के लिए वाइड व्यू एंगल एलईडी टीवी बेहतरीन विकल्प हैं, जो घर के हर कोने से साफ और समान पिक्चर क्वालिटी देते हैं। इनको आप सोफे पर बैठकर देखें या साइड एंगल से, स्क्रीन की ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी में कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेख में मौजूद Haier, Sony, TCL, LG और Xiaomi जैसे ब्रांडेड मॉडल में परिवार के सभी लोग साथ में बैठकर मूवी, सीरियल या मैच का आनंद ले सकते हैं। इनके साथ आने वाली एडवांस LED टेक्नोलॉजी, बेहतर कलर और क्लियर विजुअल्स आपके एंटरटेनमेंट अनुभव को और भी शानदार बना देते हैं।
तो चलिए नीचे वाइड व्यू एंगल एलईडी टीवी के बेहतरीन विकल्पों पर नजर डालते हैं -
Haier 65 Inch 4K Ultra HD Smart Mini LED TV
अगर आप पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी देखने का मज़ा लेना चाहते हैं, तो हायर का यह 65 इंच एलईडी टीवी एक शानदार विकल्प है। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे किसी भी कोने से बैठकर पिक्चर देखने पर बहुत ही साफ और ब्राइट दिखाई देती है। इस Haier टीवी में 4K अल्ट्रा HD (3840 × 2160) रिज़ॉल्यूशन दिया गया है, जिससे हर सीन बहुत शार्प और डिटेल में दिखता है। साथ ही मिनी LED टेक्नोलॉजी और 800 निट्स ब्राइटनेस स्क्रीन को ज्यादा चमकदार और डीप बनाती है, जिससे दिन में भी क्लियर विजुअल मिलता है। डॉल्बी विजन और HDR10 फीचर्स ब्राइट और डार्क सीन को बैलेंस करते हैं, जिससे मूवी देखने का अनुभव बिल्कुल थिएटर जैसा लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini Led
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसमें मौजूद MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है।
- इसका लो ब्लू लाइट फीचर आंखों को कम नुकसान पहुंचाता है, जिससे लंबे समय तक देखने में भी आराम रहता है।
- इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज होने से ऐप्स तेजी से चलते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Sony BRAVIA 3 55 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV
अगर आप ऐसा टीवी चाहते हैं जिसे पूरा परिवार एक साथ आराम से देख सके, तो Sony का यह 55 इंच 4K स्मार्ट गूगल टीवी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 20 W साउंड, डॉल्बी एटमॉस और बास रिफ्लेक्स स्पीकर दिए गए हैं, जिससे आवाज साफ और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। एम्बिएंट ऑप्टिमाइजेशन फीचर कमरे के हिसाब से साउंड और पिक्चर को अपने आप एडजस्ट करता है। वहीं इस Sony टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे हर सीन बहुत शार्प और डिटेल में दिखता है। साथ ही 4K एचडीआर प्रोसेसर X1 और ट्रिल्यूमिनोस प्रो टेक्नोलॉजी कलर्स को और ज्यादा नेचुरल और रिच बनाती है। साथ ही 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल होने से आप साइड से बैठकर भी उतनी ही साफ और ब्राइट पिक्चर देख सकते हैं, जितनी सामने से दिखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गूगल असिस्टेंट और वॉयस कंट्रोल फीचर होने से आप अपनी आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें पैरेंटल कंट्रोल और किड्स प्रोफाइल भी दिया गया है, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित कंटेंट सेट कर सकते हैं।
- इसका ईको डैशबोर्ड फीचर बिजली की खपत को कंट्रोल करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने बताया यह टीवी ऑन नहीं होता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
TCL 55 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV
टीसीएल का यह 55 इंच ऐसा टीवी है जो पूरे परिवार के साथ देखने के लिए परफेक्ट है और हर एंगल से शानदार पिक्चर देता है,। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिसमें आप कहीं भी बैठकर देखें, साइड या सामने से पिक्चर क्वालिटी बिल्कुल एक जैसी रहती है। इसमें 4K अल्ट्रा HD (3840 × 2160) रिज़ॉल्यूशन है, जो हर सीन को बेहद साफ और डिटेल में दिखाता है। इसकी खासियत है QD मिनी LED पैनल, जिसमें 512 से ज्यादा डिमिंग ज़ोन होते हैं। इससे स्क्रीन पर जहां जरूरत हो वहां रोशनी कम-ज्यादा होती है, जिससे डीप ब्लैक और बहुत ब्राइट पिक्चर मिलती है। इस TCL टीवी में AiPQ प्रो प्रोसेसर दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कलर, कॉन्ट्रास्ट, क्लैरिटी और मूवमेंट को बेहतर बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसका डॉल्बी विजन IQ और HDR10 फीचर कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन ज्यादा वास्तविक लगता है।
- स्मूदनेस के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और MEMC 120Hz दिया गया है, जिससे फास्ट मूवमेंट बिल्कुल स्मूद दिखाई देते हैं।
- गेमिंग के लिए AMD फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो और HDMI 2.1 सपोर्ट मिलता है, जिससे बिना लैग के गेम खेल सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी ने एक महीने बाद काम करना बंद कर दिया।
03
LG 32 inch AI Series HD Ready Smart LED TV
अगर आप छोटे कमरे या बेडरूम के लिए एक ऐसा टीवी चाहते हैं जिसे पूरा परिवार आराम से देख सके, तो एलजी का यह 32 इंच स्मार्ट वेबओएस एलईडी टीवी एक अच्छा विकल्प है। इस LG TV का 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल होने से साइड से देखने पर भी पिक्चर ज्यादा खराब नहीं होती है और सभी लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं। इसमें एचडी रेडी (1366 × 768) रिज़ॉल्यूशन दिया गया है, जो डेली यूज, टीवी चैनल और यूट्यूब देखने के लिए पर्याप्त क्लियर पिक्चर देता है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर है, जो लो क्वालिटी वीडियो को थोड़ा बेहतर बनाकर ज्यादा शार्प और साफ दिखाता है। इसमें 10W आउटपुट और डीटीएस वर्चुअल-एक्स दिया गया है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। डाउन फायरिंग स्पीकर्स कमरे में आवाज को अच्छी तरह फैलाते हैं, जिससे फैमिली के साथ देखने में मज़ा आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 720p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- डायनेमिक कलर एन्हांसर फीचर कलर्स को ज्यादा नेचुरल और ब्राइट बनाता है, जिससे स्क्रीन पर दिखने वाली तस्वीर अच्छी लगती है।
- यह एक स्मार्ट वेबओएस टीवी है, जिसमें वाई-फाई, स्क्रीन मिररिंग, होम डैशबोर्ड और
- मिनी वेब ब्राउज़र होने से आप टीवी में इंटरनेट चला सकते हैं, ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मल्टीटास्किंग फीचर से आप एक साथ अलग-अलग काम कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज को अच्छी नहीं बताई है।
04
Xiaomi 43 inch Ultra HD 4K Smart LED TV
पूरा परिवार एक साथ बैठकर आराम से टीवी देखना चाहते हैं, तो शाओमी का यह 43 इंच 4K स्मार्ट फायर टीवी एक अच्छा विकल्प है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी (3840 × 2160) रिज़ॉल्यूशन दिया गया है, जो फुल एचडी से 4 गुना ज्यादा डिटेल दिखाता है। साथ ही HDR10 और HLG फीचर्स पिक्चर को ज्यादा ब्राइट और रियल बनाते हैं। इसका विविड पिक्चर इंजन और DCI-P3 कलर (लगभग 1.07 बिलियन कलर्स) स्क्रीन पर बहुत रिच और प्राकृतिक रंग दिखाता है, जिससे मूवी और वीडियो देखने का मज़ा बढ़ जाता है। इस Xiaomi टीवी में 24W आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो और DTS-X सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। DTS वर्चुअल:X फीचर साउंड को और ज्यादा इमर्सिव बना देता है, जिससे फैमिली के साथ मूवी देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Xiaomi
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसमें रियलिटी फ्लो तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है।
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार जैसे कई ऐप्स एक ही स्क्रीन पर मिलते हैं।
- अलेक्सा वॉयस रिमोट की मदद से आप बोलकर चैनल बदल सकते हैं, मूवी सर्च कर सकते हैं या DTH और OTT के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसकी अलेक्सा वॉइस अस्सिटेंट काम नहीं करता है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
वाइड व्यू एंगल एलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप ऑनलाइन मौजूद वाइड व्यू एंगल एलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, एडवांस फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकें।
ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।