55 इंच के इस तोशिबा गूगल टीवी में आपको बढ़िया पिक्चर क्वालिटी, साउंड और स्मार्ट फीचर्स का बैलेंस मिलता है। इसमें मौजूद 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन हर डिटेल को बेहद शार्प बना देता है। इसके साथ इस Toshiba टीवी में डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो आपकी स्क्रीन पर दिखने वाली तस्वीर को ज्यादा साफ, चमकदार और असली जैसा बनाते हैं। इसके साथ ही इसमें अलग-अलग पिक्चर मोड्स जैसे सिनेमा, स्पोर्ट्स, गेम, और फ़िल्ममेकर मोड मिलते हैं, जो कंटेंट के हिसाब से अपने आप सेटिंग बदल देते हैं। इस Google TV में 24W साउंड के साथ डॉल्बी अट्मॉस और डॉल्बी डिजिटल मिलता है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है और साउंड ज्यादा दमदार लगता है। इसमें अलग-अलग साउंड मोड (जैसे थिएटर, म्यूजिक, स्पोर्ट्स) भी हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। साथ ही Lip-sync फीचर होने से आवाज और वीडियो एकदम सही टाइम पर चलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Toshiba
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसकी MEMC टेक्नोलॉजी से फास्ट मूवमेंट वाले सीन बिना ब्लर के साफ दिखाई देते हैं।
- VRR और ALLM फीचर गेमिंग के दौरान लैग कम करते हैं, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है।
- इसका 178° वाइड व्यूइंग एंगल होने से आप कहीं से भी बैठकर साफ और ब्राइट तस्वीर देख सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक ने बताया टीवी ने थोड़े समय बाद काम करना बंद कर दिया।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।