आज के समय में AI पॉवर्ड बड़ी स्क्रीन वाले टीवी आधुनिक मनोरंजन का सबसे स्मार्ट विकल्प बन कर सामने आए हैं। बड़े स्क्रीन साइज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के साथ आने वाले ये स्मार्ट टीवी दर्शकों को पहले से कहीं अधिक शानदार और व्यक्तिगत मनोरंजन का अनुभव देते हैं। ये 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच की बड़े डिस्प्ले से घर में ही थिएटर जैसा माहौल बना देते हैं, जिससे फिल्में, वेब सीरीज़, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। AI तकनीक की मदद से ये Smart TV यूजर की पसंद और देखने की आदत को समझकर उसी के अनुसार कंटेंट सुझाव देते हैं, जिससे मनोरंजन का अनुभव और भी आसान और सुविधाजनक हो जाता है। इन स्मार्ट टीवी में वॉयस कंट्रोल, स्मार्ट कंटेंट रिकमेंडेशन, ऑटोमैटिक पिक्चर और AI साउंड ऑप्टिमाइजेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं। साथ ही AI तकनीक स्क्रीन की ब्राइटनेस, कलर और साउंड क्वालिटी को वातावरण के अनुसार अपने आप एडजस्ट कर देती है, जिससे देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।
चलिए AI तकनीक के साथ आने वाले बड़ी स्क्रीन वाले टीवी के विकल्पों पर नजर डालें -
Sony 75 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV
सोनी का यह 75 इंच बड़ी सी स्क्रीन वाला टीवी आधुनिक तकनीक, AI प्रोसेसिंग, शानदार डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ AI पावर्ड टीवी का बढ़िया विकल्प है, जो घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव देता है। Sony की ब्राविया 3 LED टेक्नोलॉजी डिस्प्ले की गुणवत्ता को और बेहतर बनाती है, जिससे रंग अधिक प्राकृतिक और जीवंत दिखाई देते हैं। इसमें गूगल टीवी प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसमें आप नेटफ्लिक्स,यूट्यूब, हॉटस्टार जैसे कई ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन माइक्रोफोन की मदद से आप केवल अपनी आवाज से इस 75 Inch बड़े से TV को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के जरिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
खूबियां
- इसमें 4K एचडीआर प्रोसेसर X1 लगा हुआ है, जो AI की मदद से तस्वीरों को बेहतर बनाता है।
- वॉचलिस्ट फीचर आपको अपनी पसंदीदा फिल्मों और शो को सेव करने की सुविधा देता है।
- ट्रिलुमिनोस प्रो टेक्नोलॉजी अधिक रंगों को दिखाने में सक्षम है, जिससे तस्वीरें अधिक वास्तविक दिखाई देती हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।
01
Hisense 100 Inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह 100 इंच का हाइसेन्स टीवी VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिस पर कंपनी 8 साल तक अपडेट देती है। इसमें AI पिक्चर और AI सीनारियो फीचर दिए गए हैं, जो कंटेंट के अनुसार पिक्चर सेटिंग को अपने आप एडजस्ट करते हैं। इसमें हिंदी वॉयस कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता हिंदी में बोलकर टीवी को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा बिल्ट-इन एलेक्सा की मदद से वॉयस कमांड द्वारा टीवी और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। आधुनिक तकनीक और 100 Inch की बड़ी स्क्रीन के साथ यह Hisense टीवी घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव देता है। इसमें AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर तकनीक मौजूद हैं, जो कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में अपस्केल कर देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hisense
- स्क्रीन साइज - 100 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - VIDAA
खूबियां
- लाइट सेंसर तकनीक कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करती है।
- 144 Hz रिफ्रेश रेट और 240 Hz HSR तेज गति वाले दृश्यों को भी स्मूद और बिना ब्लर के दिखाते हैं, जिससे स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।
- VIDAA स्टोर से कई ऐप डाउनलोड किए जा सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने प्ले स्टोर ऑप्शन न मिलने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Toshiba 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
तोशिबा का यह 85 इंच क्यूएलडी टीवी आधुनिक तकनीक और बड़े डिस्प्ले के साथ घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव देता है। इसमें QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो क्वांटम डॉट तकनीक की मदद से अधिक चमकदार और वास्तविक रंग दिखाती है। इसका 4K अल्ट्रा HD (3840 × 2160) रेजोल्यूशन बेहद स्पष्ट और डिटेल्ड तस्वीरें देता है। इस Toshiba टीवी में 36W स्पीकर आउटपुट मिलती है, जो शक्तिशाली और स्पष्ट आवाज देती है। इसमें रेग्ज़ा पावर ऑडियो तकनीक शामिल है, जो आवाज को अधिक गहरा और प्रभावशाली बनाती है। इसका AI स्पोर्ट्स मोड खेल के कंटेंट को पहचानकर पिक्चर और साउंड को अपने आप एडजस्ट कर देता है, जिससे मैच देखने का अनुभव स्टेडियम जैसा लगता है। साथ ही AI 4K अपस्केलिंग तकनीक वीडियो की क्वालिटी कम होने पर AI की मदद से उसे लगभग 4K क्वालिटी में बेहतर बना देती है, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ दिखाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Toshiba
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K QLED, QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - VIDAA U
खूबियां
- 60 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर मूवमेंट को स्मूद बनाता है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और टीवी शो देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है।
- गूगल असिस्टेंट और वॉयस कमांड का सपोर्ट होने से आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से आप किसी भी दिशा से टीवी देखने पर तस्वीर साफ दिखाई देती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया 5 दिन बाद काम करना बंद कर दिया।
03
Samsung 65 inch Vision AI 4K Ultra HD QLED TV
आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ यह 65 इंची बड़ा सा सैमसंग टीवी शानदार मनोरंजन अनुभव देता है। डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है जो AI तकनीक की मदद से पिक्चर को बेहतर बनाता है। क्वांटम डॉट डिस्प्ले और 100% कलर वॉल्यूम तकनीक रंगों को अधिक जीवंत और वास्तविक बनाती है। इसमें क्वांटम HDR और HDR10+ सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे ब्राइटनेस और कंट्रास्ट बेहतर हो जाता है। 4K अपस्केलिंग फीचर कम क्वालिटी वाले वीडियो को लगभग 4K क्वालिटी में बदल देता है। इसमें 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप सेट-टॉप बॉक्स, डीटीएच, साउंडबार, होम थिएटर या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 20W साउंड आउटपुट दिया गया है, जो स्पष्ट और संतुलित आवाज देता है। साथ ही 65 Inch के इस TV में मौजूद ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट तकनीक स्क्रीन पर चल रही चीजों के अनुसार आवाज को मूव करती है, जिससे अधिक वास्तविक साउंड अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Tizen
खूबियां
- फिल्ममेकर मोड फिल्म को उसी तरह दिखाता है जैसे निर्देशक ने बनाया है।
- Samsung टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल देखने को मिलते हैं।
- वेब ब्राउजर की मदद से आप सीधे टीवी पर इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं।
- स्मार्टथिंग्स हब और मैटर हब की मदद से यह टीवी स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है।
कमी
- अमेजन ग्रहकों ने आवाज को सामान्य बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
04
LG 65 inch AI Series 4K Ultra HD LED TV
एलजी ब्रांड का यह 65 इंच टिवी बढ़िया AI प्रोसेसिंग, शानदार डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर्स और बड़ी स्क्रीन के साथ एक बेहतरीन AI पावर्ड स्मार्ट है, जो घर पर ही सिनेमाघर जैसा मनोरंजन का अनुभव देता है। यह टीवी webOS 25 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो तेज और उपयोग में आसान है। इसमें इंटेलिजेंट वॉयस रिकग्निशन फीचर दिया गया है, जिससे आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें AI चैटबॉट भी मौजूद है, जो टीवी से संबंधित जानकारी और सेटिंग्स में मदद करता है। इस LG TV की सबसे खास इसका α7 AI प्रोसेसर 4K जेन 8 बनाता है, जो AI की मदद से पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाता है। 20 वाट साउंड आउटपुट क्षमता स्पष्ट और संतुलित आवाज देती है। इसमें AI साउंड प्रो तकनीक मौजूद है, जो वर्चुअल 9.1.2 अपमिक्स आवाज़ काअनुभव देती है, जिससे ऐसा लगता है जैसे चारों तरफ से आवाज़ आ रही हो। वहीं डॉल्बी एटमॉस तकनीक सिनेमा जैसा सराउंड साउंड देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - WebOS
खूबियां
- 4K सुपर अपस्केलिंग फीचर कम क्वालिटी वाले वीडियो को लगभग 4K क्वालिटी में बदल देता है।
- डायनामिक टोन मैपिंग ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को बेहतर बनाता है।
- 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर चेहरे और ऑब्जेक्ट को अधिक साफ और स्पष्ट बनाता है।
- इसमें HDR10 और HLG सपोर्ट होने से रंग अधिक वास्तविक दिखाई देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने साथ में मैजिक रेमिट न मिलने और परफॉरमेंस को अच्छा नहीं बताया है।
05
AI तकनीक वाले बड़ी स्क्रीन वाले टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद AI तकनीक के साथ आने वाले बड़ी स्क्रीन टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, एडवांस फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकते हैं।
ऐसे ही स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।