4K वीडियो स्ट्रीमिंग वाले एलईडी टीवी पूरे परिवार के लिए एक स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं। ये इन बिल्ट क्रोमकास्ट के साथ आते हैं, जिससे आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से सीधे टीवी स्क्रीन पर वीडियो, फोटो और म्यूजिक आसानी से देख सकते हैं। वहीं 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले की वजह से इन LED TV में तस्वीरें बेहद साफ, रंगीन और डिटेल में दिखाई देती हैं, जिससे मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग का मज़ा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा इन स्मार्ट टीवी में Wi-Fi कनेक्टिविटी, लोकप्रिय OTT ऐप्स, वॉइस कंट्रोल और कई एडवांस फीचर मिलते हैं। ये उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो घर बैठे सिनेमाघर जैसा अनुभव लेना चाहते हैं।
चलिए इन बिल्ट क्रोमकास्ट के साथ आने वाले एलईडी टीवी के बढ़िया विकल्प देखें -
Haier 55 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV
हायर ब्रांड का यह 55 इंच एलईडी टीवी 4K वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए क्रोमकास्ट इन बिल्ट फीचर क साथ आता है जो बड़ी स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और पावरफुल साउंड के साथ घर में थिएटर जैसा अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा HD (3840 × 2160) रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे मूवी, वेब सीरीज, गेमिंग बहुत साफ और डिटेल में दिखाई देते हैं। सामान्य फुल HD टीवी की तुलना में इसमें लगभग चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं, इसलिए 4K वीडियो बहुत शार्प और क्लियर दिखते हैं। इस Haier टीवी में डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट मिलता है, जिससे रंग ज्यादा रिच और नेचुरल दिखते हैं। डार्क और ब्राइट सीन दोनों में अच्छी डिटेल दिखाई देती है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है मतलब स्क्रीन एक सेकंड में 60 बार इमेज को अपडेट करती है। इससे स्पोर्ट्स मैच, एक्शन मूवी और वीडियो स्मूद दिखाई देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 2160P
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसकी 20 W की साउंड आउटपुट और डॉल्बी अट्मॉस ऑडियो से आवाज ज्यादा क्लियर और थिएटर जैसा लगती है।
- इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी की परफॉर्मेंस स्मूद रहती है और आप कई ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
- गूगल अस्सिटेंट और हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल फीचर होने से आप रिमोट या वॉइस कमांड से ही चैनल बदल सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इस टीवी का रिस्पांस और सर्विस को ख़राब बताया है।
01
TCL 55 inch 4K Ultra HD Smart QD-Mini LED TV
इस टीसीएल टीवी में QD-मिनी LED पैनल के साथ HDR10 सपोर्ट दिया गया है, जो रंगों को ज्यादा जीवंत और वास्तविक बनाता है। इसके अलावा AiPQ प्रोसेसर इमेज को इंटेलिजेंट तरीके से प्रोसेस करता है, जिससे कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी अपने आप बेहतर हो जाते हैं। 100% कलर वॉल्यूम प्लस फीचर रंगों को और गहरा और बढ़िया बनाता है, जबकि माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करके बेहतर कॉन्ट्रास्ट देती है। यह मॉडल एक 4K वीडियो स्ट्रीमिंग LED TV है, जो क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि आप अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे टीवी पर देख सकते हैं। इससे यूट्यूब , फोटो, वीडियो या प्रेजेंटेशन को बड़े स्क्रीन पर आसानी से देखा जा सकता है। इसका 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल सुनिश्चित करता है कि आप किसी भी कोने से टीवी देखें, पिक्चर क्वालिटी साफ और स्पष्ट दिखाई दे। वहीं मेटालिक बेज़ेल लैस डिज़ाइन होने से इसकी फ्रेम बहुत पतली दिखाई देती है और स्क्रीन ज्यादा बड़ी और प्रीमियम लगती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसमें 40 W की साउंड आउटपुट होने से आवाज साफ, गहरी और थिएटर जैसी महसूस होती है।
- इसमें आप आसानी से प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, हॉटस्टार जैसे OTT ऐप्स पर मूवी और वेब सीरीज देख सकते हैं।
- आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल आई केयर फीचर हैं, जो लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों को कम थकाते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब टीवी मिलने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 32 inch HD Ready Smart webOS LED TV
यह 32 इंची एलजी टीवी कॉम्पैक्ट और स्मार्ट टेलीविजन है जो घर में रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें HD रेडी रेजोल्यूशन (1366 × 768 पिक्सल) के साथ दृश्य दिखा देते हैं, जिससे सामान्य टीवी चैनल, वेब सीरीज और वीडियो साफ और स्पष्ट दिखाई देते हैं। इसमें LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की वजह से ब्राइटनेस अच्छी मिलती है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस LG TV का 60 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को प्रति सेकंड 60 बार अपडेट करता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है। साथ ही एक्टिव हाई डायनेमिक रेंज टेक्नोलॉजी वीडियो के रंग और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाती है। इससे डार्क और ब्राइट सीन दोनों में अच्छी डिटेल दिखाई देती है। इसमें मोबाइल से कंटेंट कास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की सुविधा के लिए इन बिल्ट क्रोमकास्ट मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 720p
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- यह एक फ्लैट डिस्प्ले टीवी है, इसलिए किसी भी एंगल से स्क्रीन देखने पर पिक्चर साफ दिखाई देती है।
- इसमें आप इंटरनेट के जरिए अलग-अलग ऐप्स और कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं।
- मिनी टीवी ब्राउज़र होने से आप सीधे टीवी पर इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने साउंड क्वालिटी को अच्छा नहीं बताया है।
03
Xiaomi 55 inch QLED Ultra HD 4K Smart TV
यह 55 इंच शाओमी टीवी 4K वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए क्रोमकास्ट फीचर के साथ आता है, इसलिए आप ऑनलाइन वीडियो, मूवी और वेब सीरीज को बड़े स्क्रीन पर आसानी से देख सकते हैं। इस टीवी में 55 इंच का QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो सामान्य LED टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कलर और शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है। इसका बेज़ल-लेस डिजाइन है यानी स्क्रीन के चारों तरफ बहुत पतला फ्रेम होता है, जिससे टीवी ज्यादा बड़ा और प्रीमियम दिखता है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह Xiaomi टीवी फायर टीवी बिल्ट-इन प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसका मतलब है कि इसमें अमेजन का स्मार्ट टीवी सिस्टम होता है, जिससे आप प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे OTT ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। इसके अलावा ऐप स्टोर से 12000 से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें 34 W का पावरफुल साउंड आउटपुट दिया गया है, जो सामान्य टीवी से ज्यादा तेज और क्लियर आवाज देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Xiaomi
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसमें वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे आप किसी भी कोने से टीवी देखें, पिक्चर क्वालिटी लगभग समान दिखाई देती है।
- आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें आई कम्फर्ट मोड दिया गया है, जो स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट को कम करता है।
- इसमें मौजूद रियलिटी फ्लो MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है, जैसे स्पोर्ट्स मैच या एक्शन मूवी।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से काम नहीं करता है।
04
Samsung 50 inch 4K Vista Ultra HD Smart LED TV
इस सैमसंग टीवी में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो वीडियो और इमेज को प्रोसेस करके पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। यह प्रोसेसर कलर, ब्राइटनेस और डिटेल को ऑप्टिमाइज़ करता है ताकि स्क्रीन पर कंटेंट ज्यादा प्राकृतिक दिखाई दे। इस Samsung TV के साथ 4K अपस्केलिंग तकनीक मिलती है, जो सामान्य HD या फुल HD वीडियो को भी 4K जैसी बेहतर क्वालिटी में दिखाने की कोशिश करती है। डिस्प्ले को और बेहतर बनाने के लिए इसमें HDR10+, कलर बूस्टर, मेगा कॉन्ट्रास्ट, कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और UHD डिमिंग जैसी तकनीक दी गई हैं। ये सभी फीचर्स स्क्रीन के रंगों को ज्यादा जीवंत और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा HLG (हाइब्रिड लॉग गामा) और मोशन एक्सेलरेटर टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती हैं, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन सीन देखने का अनुभव बेहतर होता है। फिल्ममेकर मोड होने से मूवी उसी तरह दिखाई देती है जैसा निर्देशक ने बनाया होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसमें मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग और साउंड मिररिंग फीचर होने से आप मोबाइल की स्क्रीन और ऑडियो को टीवी पर चला सकते हैं।
- इसकी 20 W की साउंड आउटपुट सामान्य टीवी से बेहतर आवाज देती है।
- इस टीवी की एनर्जी रेटिंग 2 स्टार है जो सालाना लगभग 164.25 kWh प्रति वर्ष बिजली खपत करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने आवाज और कार्यक्षमता को बढ़िया नहीं बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
इन बिल्ट क्रोमकास्ट के साथ आने वाले एलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप ऑनलाइन मौजूद क्रोमकास्ट के साथ आने वाले एलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, एडवांस फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकते हैं।
ऐसे ही स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।