अगर आप घर पर ही फिल्में और वेब सीरीज देखने का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो ऐसे में सराउंड साउंड वाले स्मार्ट टीवी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये शानदार पिक्चर के साथ दमदार साउंड का अनुभव देते हैं। वहीं इनके चारों ओर से आने वाली ऑडियो क्वालिटी आपको ऐसा महसूस कराती है जैसे आप किसी सिनेमा हॉल में बैठे हों। यहां इस लेख में आप घर पर होम थियेटर का अनुभव लेने के लिए बढ़िया 4K स्मार्ट टीवी के विकल्प देख सकते हैं। SANSUI, Vu, Xiaomi, Hisense और TCL जैसे ब्रांड के इन टेलीविजन में एडवांस डॉल्बी ऑडियो, स्मार्ट कनेक्टिविटी और हाई क्वालिटी डिस्प्ले जैसे मिलते हैं, जो आपको घर पर ही शानदार अनुभव देते हैं। इनकी दमदार आवाज से हर सीन ज्यादा वास्तविक और रोमांचक लगता है।
चलिए दमदार साउंड के साथ फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने के लिए सराउंड साउंड वाले 4K स्मार्ट टीवी के विकल्पों पर नजर डालें -
SANSUI 43 Inch HD Smart TV with Surround Sound
सैन्सुई का यह 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार सराउंड साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ घर पर ही थिएटर जैसा मनोरंजन अनुभव चाहते हैं। इसमें 4K UHD रिज़ॉल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जिससे पिक्चर बेहद साफ, शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती है। HDR10 और HLG टेक्नोलॉजी की मदद से स्क्रीन पर रंग ज्यादा जीवंत और ब्राइट दिखाई देते हैं, जिससे फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखते समय हर सीन ज्यादा वास्तविक महसूस होता है। इस SANSUI टीवी में HSR 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे एक्शन मूवी या स्पोर्ट्स मैच देखने में स्मूद और ब्लर-फ्री दिखाई देते हैं। इसका FloLED पैनल और A+ ग्रेड डिस्प्ले बेहतर ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी देता है। साउंड के मामले में भी यह टीवी काफी दमदार है क्योंकि इसमें 30W बॉक्स स्पीकर्स (2×15W) और डॉल्बी ऑडियो के साथ Surround Sound मिलता है, जो कमरे में चारों तरफ से आने वाली आवाज का अनुभव देता है। यही वजह है कि यह टीवी आपके लिविंग रूम को छोटे होम थिएटर जैसा माहौल दे सकता है। साथ ही बेजेल लैस डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा बड़ा और प्रीमियम लुक देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - SANSUI
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड साउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 30 W
खूबियां
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल होने की वजह से आप कमरे के किसी भी कोने से बैठकर स्क्रीन को साफ देख सकते हैं।
- क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स तेजी से चलते हैं और यूजर इंटरफेस स्मूद रहता है।
- बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल कास्ट की सुविधा से आप अपने मोबाइल से सीधे टीवी पर वीडियो या फोटो आसानी से कास्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके साथ वॉल माउंट नहीं दिया गया है।
01
Vu 55 inch 4K QLED Smart Google TV
इस वू टीवी में 4K QLED रिज़ॉल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जो सामान्य LED टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइट और रंगीन तस्वीर दिखाता है। इसमें इस्तेमाल की गई क्वांटम डॉट तकनीक और A+ ग्रेड ग्लो पैनल स्क्रीन की ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। लगभग 400 निट्स ब्राइटनेस होने की वजह से यह टीवी दिन या रात दोनों समय साफ और चमकदार पिक्चर देता है। इसके साथ डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलने से फिल्में और वेब सीरीज ज्यादा सिनेमैटिक और रियल लगती हैं। इसमें 24W स्पीकर आउटपुट के साथ डोली अट्मॉस और सराउंड साउंड सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज चारों ओर से आती हुई महसूस होती है। इससे डायलॉग ज्यादा साफ सुनाई देते हैं और एक्शन सीन का असर भी बढ़ जाता है। ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल अलग-अलग कंटेंट के दौरान आवाज के स्तर को संतुलित रखता है, जबकि ऑडियो ओनली मोड की मदद से आप इस 4K Vu टीवी स्क्रीन बंद करके केवल म्यूजिक या ऑडियो का आनंद ले सकते हैं। इसलिए यह 55 इंच टीवी घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा ऑडियो अनुभव देने के लिए बढ़िया विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Vu
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड साउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 24 W
खूबियां
- AI पिक्चर स्मार्ट सीन और सुपर रेज़ोल्यूशन तकनीक पिक्चर की क्वालिटी को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करके बेहतर विजुअल अनुभव देती हैं।
- इसमें क्रिकेट मोड में गेंद और मैदान ज्यादा साफ दिखाई देते हैं, जबकि सिनेमा मोड में फिल्म देखते समय थिएटर जैसा माहौल बनता है।
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यू ट्यूब, सोनी लिव, एप्पल टीवी जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी ऐप पहले से मिलते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बेहद खराब व्यूइंग एंगल बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 55 inch 4K Smart LED Fire TV
शाओमी का यह 55 इंच 4K टीवी घर में ही सराउंड साउंड के साथ होम थियेटर का अनुभव पाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें 30W का पावरफुल स्पीकर आउटपुट दिया गया है, जो सामान्य टीवी से ज्यादा तेज और क्लियर ऑडियो देता है। इसके साथ डॉल्बी ऑडियो, DTS-X और DTS वर्चुअल:X टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। यह फीचर खासतौर पर फिल्में और वेब सीरीज देखते समय चारों तरफ से आवाज आने का अनुभव देता है, जिससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और बैकग्राउंड आवाज ज्यादा रोमांचक लगती हैं। यह Xiaomi टीवी फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आप प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, यू ट्यूब, हॉटस्टार डिज्नी जैसे हजारों अन्य ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप स्टोर के जरिए इसमें 12000 से ज्यादा ऐप्स उपलब्ध हैं। इसमें DTH सेट बॉक्स इंटीग्रेशन की सुविधा दी गई है, जिससे आप टीवी चैनल और OTT ऐप्स के बीच बिना इनपुट बदले सीधे होम स्क्रीन से स्विच कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Xiaomi
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड साउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 30 W
खूबियां
- इसके साथ मिलने वाला अलेक्सा वॉइस रिमोट आपको आवाज़ की कमांड से कंटेंट सर्च करने और टीवी कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
- HDR10 और HLG जैसी टेक्नोलॉजी स्क्रीन के रंगों को ज्यादा गहरा और वास्तविक बनाती हैं, जिससे फिल्में और वेब सीरीज देखते समय हर सीन ज्यादा जीवंत लगता है।
- आई कम्फर्ट मोड मौजूद होने से लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से काम नहीं करता है।
03
Hisense 50 Inch 4K Ultra HD Smart QLED TV With 48W Powerful Speakers
क्वांटम डॉट तकनीक की वजह से इस हाइसेन्स टीवी पर रंग अधिक जीवंत और प्राकृतिक दिखते हैं, जिससे फिल्में, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज देखते समय असली जैसा अनुभव मिलता है। वहीं इसमें मौजूद HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट ब्राइट और डार्क दोनों तरह के सीन को ज्यादा डिटेल के साथ दिखाता है। इस Hisense स्मार्ट टीवी में AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर जैसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं, जो कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी बेहतर बनाकर 4K के करीब दिखाने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा MEMC टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है, जिससे क्रिकेट मैच, एक्शन फिल्म या गेमिंग के दौरान पिक्चर ज्यादा स्पष्ट दिखाई देती है। इसका फिल्म मेकर मोड फिल्म को उसी तरह दिखाने में मदद करता है जैसा डायरेक्टर ने बनाया होता है, जिससे देखने का अनुभव और ज्यादा सिनेमैटिक बन जाता है। इस 50 Inch TV का 4000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और हाई ब्राइटनेस स्क्रीन को गहराई और स्पष्टता देता है, जिससे हर सीन ज्यादा प्रभावशाली लगता है। वहीं दमदार आवाज़ के लिए इसमें 48W के पावरफुल स्पीकर्स और नियो डायनामिक मैग्नेट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आवाज ज्यादा गहरी और दमदार सुनाई देती है। इसके साथ डॉल्बी अट्मॉस, DTS:X और डॉल्बी MS12 जैसे ऑडियो फीचर्स मिलते हैं, जो कमरे में चारों ओर से आने वाली आवाज का अनुभव देते हैं। इन्हीं सब एडवांस डिस्प्ले तकनीक, 48W डॉल्बी अट्मॉस साउंड और स्मार्ट फीचर्स के कारण यह 50 इंच स्मार्ट टीवी आपके लिविंग रूम को पूरा होम थिएटर एंटरटेनमेंट ज़ोन बना सकता हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hisense
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 48 W
खूबियां
- गेम बार की मदद से गेमिंग के दौरान जरूरी सेटिंग्स को तुरंत बदल सकते हैं।
- बिल्ट इन Alexa और विदा वॉइस कंट्रोल फीचर होने से आप आवाज़ से कंटेंट सर्च या टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।स्क्रीन शेयरिंग, एयर प्ले 2 और कंटेंट शेयरिंग जैसे फीचर्स की मदद से मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे टीवी पर देख सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह ठीक से काम नहीं करता है।
04
TCL 55 inch 4K UHD Smart QLED TV
किफायती कीमत में घर पर सिनेमा हॉल का अनुभव पाने के लिए आप इस सराउंड साउंड से लैस टीसीएल 55 इंच 4K टीवी को ला सकते हैं। इसमें AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पिक्चर की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। यह टेक्नोलॉजी वीडियो के कलर, कंट्रास्ट और शार्पनेस को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे हर सीन ज्यादा स्पष्ट और वास्तविक दिखाई देता है। इस स्मार्ट टीवी में AI क्लैरिटी और AI कलर तकनीक भी मौजूद है, जो दृश्यों की डिटेल और रंगों को अधिक प्राकृतिक बनाती है। आवाज़ के मामले में यह TCL TV घर में सिनेमाघर जैसा माहौल बनाने में मदद करता है। इसमें 24W स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आवाज ज्यादा गहरी और चारों ओर से आती हुई महसूस होती है, इसलिए जब आप इसमें फिल्म या वेब सीरीज देखते हैं, तो बैकग्राउंड म्यूजिक, डायलॉग और एक्शन साउंड अलग-अलग लेयर में सुनाई देते हैं। साथ ही MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है, इसलिए स्पोर्ट्स मैच या एक्शन फिल्म देखते समय स्क्रीन पर ब्लर कम दिखाई देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड साउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 24 W
खूबियां
- यह टीवी 4K QLED रिज़ॉल्यूशन के साथ साधारण LED टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइट और रंगों से भरपूर पिक्चर देता है।
- इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ 64-bit क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और टीवी का इंटरफेस स्मूद चलता है।
- इसमें मौजूद मल्टीपल आई केयर तकनीक लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों को आराम देती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी की स्क्रीन दो महीने के अंदर ही झिलमिलाने लगी।
05
सराउंड साउंड वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप ऑनलाइन मौजूद सराउंड साउंड के साथ आने वाले 4K स्मार्ट टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, एडवांस फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकते हैं।
और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।