Sony, LG, Samsung जैसे इन 50 इंच TV को आवाज से बोलकर चलाएं! देखें भारत में टॉप रेटेड विकल्प

इस लेख में भारत में मौजूद वॉइस कंट्रोल फीचर के साथ आने वाले टॉप रेटिड 50 इंच TV देख सकते हैं। इनमें मिलते हैं 4K पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, वॉइस असिस्टेंट और कई एडवांस फीचर्स और टीवी देखने का अनुभव होगा पहले से ज्यादा शानदार।
भारत में मौजूद वॉइस कंट्रोल वाले टॉप रेटिड 50 इंच TV
भारत में मौजूद वॉइस कंट्रोल वाले टॉप रेटिड 50 इंच TV

घर में बड़ा स्क्रीन वाला टीवी देखने का अनुभव ही अलग होता है, खासकर जब इसमें स्मार्ट फीचर्स और वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हों। आजकल 50 इंच स्मार्ट टीवी उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जो मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग का मज़ा बड़े और क्लियर डिस्प्ले पर लेना चाहते हैं। यहां बताए गए 50 Inch TV में 4K रेजोल्यूशन, स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप सिर्फ अपनी आवाज से कंटेंट सर्च कर सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं और टीवी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही Sony, Philips, LG, Samsung और TCL जैसे ब्रांडेड मॉडल बढ़िया रेटिंग क साथ 4K प्रोसेसर, लाइव कलर, HDR, डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऑडियो जैसे स्मार्ट फीचर्स होने से शानदार दृश्य और आवाज़ के साथ वेब सीरीज, गेमिंग के अलावा यूट्यूब देखने का मजा डबल हो जाता है। ऊपर से वॉइस कंट्रोल फीचर्स होने से सभी उम्र के व्यक्ति इन्हें आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    सोनी का यह 50 इंच टीवी वॉइस कंट्रोल के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और कई स्मार्ट सुविधाओं के साथ आता है। इसमें 50 इंच की 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन (3840 × 2160) डिस्प्ले दी गई है, जिसमें आपको बेहद साफ, शार्प और डिटेल्ड पिक्चर देखने को मिलती है। इसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्मूथ दृश्य का अनुभव देता है। इस Sony टीवी में 4K प्रोसेसर X1 तकनीक मिलती है, जो हर सीन को बेहतर कलर, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल के साथ दिखाती है। साथ ही लाइव कलर, 4K X-रियलिटी प्रो और मोशनफ्लो XR 100 जैसी तकनीक होने से दृश्य और भी प्राकृतिक और बढ़िया दिखाई देते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट के साथ वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं फ्लोटिंग डिजाइन होने से टीवी को पतला और प्रीमियम लुक मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Sony 
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • इसमें 20 W साउंड आउटपुट, ओपन बैफल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो जैसे एडवांस ऑडियो फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सिनेमाघर जैसा साउंड अनुभव मिलता है। 
    • इसमें वाई-फाई और ईथरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।
    • इसमें आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे कई ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी की परफॉरमेंस कुछ खास नहीं है। 


    01
  • Philips 50 inch HD Smart QLED Google TV

    फिलिप्स का यह 50 इंच टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और कई एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और टीवी बढ़िया तरीके से चलता है। इसके अलावा ऑटो लो लेटेंसी मोड फीचर गेमिंग के दौरान लेग को कम करता है, जिससे गेमिंग अनुभव और बेहतर हो जाता है। इसमें 30 W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है, जो 3D सराउंड साउंड जैसा अनुभव देता है। इससे मूवी, म्यूजिक और स्पोर्ट्स देखते समय आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है और पूरा मनोरंजन अनुभव बेहतर हो जाता है। यह Philips टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें कई ऐप्स पहले से उपलब्ध रहते हैं। वहीं वॉइस कंट्रोल फीचर होने से इसको आप आसानी से चला सकते हैं। इन्हीं सब फीचर्स के चलते यह भारत में बढ़िया 50 इंच टीवी का शानदार विकल्प हो सकता है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Philips 
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट होने से स्पोर्ट्स, मूवी और गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट बहुत स्मूथ दिखाई देती है। 
    • इसमें QLED+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो क्वांटम डॉट स्ट्रक्चर और वाइड कलर गैमट बैकलाइट की मदद से एक अरब से ज्यादा रंग दिखाने में सक्षम है।
    • इसमें क्रोमकास्ट बिल्ट-इन और डिस्प्ले मिररिंग की सुविधा दी गई है, जिससे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिस्प्ले के लैग होने की शिकायत बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    अगर आप वॉइस कट्रोल फीचर के साथ आने वाले 50 इंच टीवी की तलाश कर रहे हैं, तो यह टेलीविजन एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें इंटेलिजेंट वॉइस रिकग्निशन और हे गूगल का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 125+ फ्री एलजी चैनल्स भी मिलते हैं, जिससे आप बिना अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के कई चैनल देख सकते हैं। इस LG ब्रांड के 50 इंच TV में दिया गया α7 AI 4K जेन8 प्रोसेसर तस्वीरों को बेहतर ब्राइटनेस, कलर और डिटेल के साथ प्रोसेस करता है। साथ ही 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर लगभग 4K जैसा अनुभव देती है। इसके अलावा डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10 और HLG जैसे फीचर्स स्क्रीन पर ज्यादा गहरे रंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट दिखाते हैं, जबकि फिल्ममेकर मोड मूवी को बिल्कुल वैसे दिखाता है जैसे डायरेक्टर ने बनाया होता है। स्मार्ट फीचर्स में एलजी थिनक्यू AI, AI चैटबॉट, AI सर्च और AI कंसीयर्ज जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो टीवी को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - LG 
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल होने से आप किसी भी एंगल से स्क्रीन को साफ देख सकते हैं। 
    • डॉल्बी एटमॉस, क्लियर वॉइस प्रो और AI अकॉस्टिक ट्यूनिंग जैसी तकनीक आवाज को ज्यादा साफ और संतुलित बनाती हैं। 
    • इसमें एप्पल एयरप्ले 2 और एप्पल होमकिट का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप अपने एप्पल डिवाइस को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह टीवी बिना मैजिक रिमोट के साथ आता है। 
    03
  • Samsung 50 inch 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

    अमेजन पर मौजूद यह सैमसंग टीवी शानदार 4K पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और वॉइस कंट्रोल के साथ भारतीय घर के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट विकल्प बन सकता है। इस Samsung TV में 20 W साउंड आउटपुट दिया गया है, जो साफ और संतुलित आवाज देता है। इसके साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड तकनीक मिलती है, जिससे स्क्रीन पर हो रही मूवमेंट के अनुसार आवाज सुनाई देती है। वहीं क्यू-सिम्फनी फीचर के होने से आप टीवी और साउंडबार के साथ करने पर ज्यादा दमदार आवाज़ पा सकते हैं। साथ ही एडेप्टिव साउंड और ब्लूटूथ ऑडियो जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे आप वायरलेस स्पीकर या हेडफोन आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो हर सीन के रंग, ब्राइटनेस और डिटेल को बेहतर बनाता है। साथ ही 4K अपस्केलिंग तकनीक कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदलकर ज्यादा साफ दिखाती है। इसके अलावा HDR10+, HLG, प्योर कलर, मेगा कॉन्ट्रास्ट और कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर जैसी तकनीकें स्क्रीन पर गहरे रंग, बेहतर ब्राइटनेस और ज्यादा वास्तविक तस्वीरें दिखाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • एनीनेट+ फीचर की मदद से एक ही रिमोट से कई कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है।
    • इसमें मोबाइल टू टीवी मिररिंग, साउंड मिररिंग, एयरप्ले और स्मार्टथिंग्स हब जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे आप अपने मोबाइल और स्मार्ट होम डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी भी मिलता है, जो आपके डेटा और डिवाइस को सुरक्षित रखता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने आवाज को सामान्य बताया है।


    04
  • TCL 50 inch Smart QLED TV

    यह 50 इंच टीसीएल टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो , हॉटस्टार, जी5 और कई अन्य ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए अगर आप भारत में बढ़िया रेटिंग वाला 50 Inch साइज का TV खोज रहे हैं तो यह टीसीएल स्मार्ट टीवी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही इसमें QLED पैनल होने से क्वांटम क्रिस्टल टेक्नोलॉजी की मदद से ज्यादा ब्राइट और नेचुरल रंग दिखाई देते हैं। इसके साथ डायनामिक कलर एन्हांसमेंट और HDR10 का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर रंग ज्यादा गहरे और जीवंत दिखाई देते हैं। इस TCL टीवी में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए हर फ्रेम को प्रोसेस करता है। इसके अलावा 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल और माइक्रो डिमिंग जैसी तकनीक होने से स्क्रीन पर ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाती हैं, जिससे किसी भी एंगल से तस्वीर साफ दिखाई देती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - TCL 
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • इसमें दिए गए स्क्रीन मिररिंग फीचर की मदद से आप अपने मोबाइल या टैबलेट की स्क्रीन सीधे टीवी पर देख सकते हैं।
    • इस टीवी में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स स्मूद तरीके से चलते हैं।
    • इसका 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर टीवी को तेज और स्मूद बनाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने धीमा ऑपरेटिंग सिस्टम बताया है। 


    अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 


    05

भारत में मौजूद वॉइस कंट्रोल वाले बढ़िया टॉप रेटिड 50 इंच टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप ऑनलाइन मौजूद वॉइस कंट्रोल वाले बढ़िया टॉप रेटिड 50 इंच टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकें। 

ब्रांड और मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्प्ले टाइप

रिफ्रेश रेट

खास फीचर्स

Sony K-50S22BM2

50 इंच

LED डिस्प्ले

50 Hz 

डॉल्बी एटमॉस, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, एप्पल एयरप्ले, गेम मोड

Philips 50PQT8100/94

50 इंच

LED डिस्प्ले

120 Hz 

डॉल्बी विजन, एचडीआर10+, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज

LG 50UA82006LA

50 इंच

LED डिस्प्ले

60 Hz 

एआई प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस, एआई वॉइस कंट्रोल, एप्पल एयरप्ले, गेम ऑप्टिमाइज़र

Samsung UA50UE81AFULXL

50 इंच

LED डिस्प्ले

50 Hz 

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, एलेक्सा सपोर्ट, स्मार्टथिंग्स, टीवी प्लस फ्री चैनल

TCL 50S5K

50 इंच

QLED डिस्प्ले

60 Hz 

डॉल्बी ऑडियो, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन मिररिंग, मेटैलिक बेज़ल-लेस डिजाइन

गैजेट से जुड़ी अधिक जानने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 50 इंच स्मार्ट टीवी में वॉइस कंट्रोल फीचर मिलता है?
    +
    हां, आजकल कई स्मार्ट 50 इंच टीवी में वॉइस कंट्रोल फीचर मिलता है। इसमें आप गूगल असिस्टें या एलेक्सा की मदद से अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे चैनल बदलना, वॉल्यूम बढ़ाना या मूवी सर्च करना।
  • वॉइस कंट्रोल वाले 50 इंच टीवी के क्या फायदे हैं?
    +
    वॉइस कंट्रोल टीवी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर काम के लिए रिमोट इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। आप केवल बोलकर मूवी सर्च, ऐप ओपन, वॉल्यूम कंट्रोल या स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे टीवी चलाना और भी आसान हो जाता है।
  • क्या 50 इंच स्मार्ट टीवी में सभी OTT ऐप्स चलते हैं?
    +
    हां, ज्यादातर 50 इंच स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, Prime Video, YouTube, Zee5 और अन्य OTT ऐप्स आसानी से चलते हैं। इन ऐप्स को आप सीधे टीवी के स्मार्ट प्लेटफॉर्म से इस्तेमाल कर सकते हैं।