लो लेटेंसी QLED TV : अब गेमिंग और फास्ट सीन में नहीं होगा लैग या स्क्रीन टियरिंग! अमेजन पर देखें विकल्प

गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया सा QLED टीवी लेना चाहते हैं? यहां देखें अल्ट्रा स्मूथ लो लेटेंसी फीचर के साथ आने वाले Samsung, Xiaomi, Philips, TCL जैसे ब्रांडेड टेलीवजन के विकल्प, जो देते हैं शानदार विजुअल और बिना लैग का अनुभव।
अल्ट्रा स्मूथ लो लेटेंसी क्यूएलएडी टीवी
अल्ट्रा स्मूथ लो लेटेंसी क्यूएलएडी टीवी

आप बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं। ऐसे में अल्ट्रा स्मूथ लो लेटेंसी QLED TV एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। खासकर उन यूजर्स के लिए जो गेमिंग, स्पोर्ट्स और हाई-क्वालिटी कंटेंट का मजा बिना किसी लैग या स्क्रीन हैंग हुए बिना लेना चाहते हैं। क्यूएलएडी तकनीक बेहतर ब्राइटनेस, कलर और क्लियर दृश्य देती है, जबकि लो लेटेंसी फीचर स्क्रीन पर होने वाली देरी को कम करता है, जिससे वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस ज्यादा बढ़िया और वास्तविक लगते हैं। इस लेख में आप Amazon पर उपलब्ध ऐसे ही बेहतरीन क्यूएलएडी टीवी के शानदार विकल्प देख सकते हैं, जिनको आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lumio Vision 50 inch 4K Ultra-HD Smart QLED TV

    यह 50 इंच लुमिनो 4K QLED टीवी उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो बिना लैग के बढ़िया अनुभव चाहते हैं। इसमें BOSS प्रोसेसर, 3GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी बहुत तेज चलता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं, नेटफ्लिक्स भी जल्दी लोड होता है और टीवी का बूट टाइम भी काफी कम है, यानी आपको टीवी चलने या ऐप को ओपन करने पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें QLED 4K अल्ट्रा HD स्क्रीन मिलती है, जो बहुत ब्राइट और कलरफुल पिक्चर दिखाती है। डॉल्बी विजन, HDR10 और MEMC जैसे फीचर्स की वजह से वीडियो में दृश्य ज्यादा साफ और बढ़िया दिखाई देते हैं। इसका लो लेटेंसी और ALLM फीचर गेमिंग के लिए खास है, जिससे गेम खेलते समय कोई देरी महसूस नहीं होती है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Lumio Vision
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • आवाज़ के लिए इसमें 30 W आउटपुट और डॉल्बी अट्मॉस का सपोर्ट मिलता है। इसमें आप यू ट्यूब, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे अन्य ऐप आसानी से चला सकते हैं।
    • इसके साथ मिलने वाला Minion रिमोट यूजर फ्रेंडली है, जिसमें डायरेक्ट बटन और आसान कंट्रोल दिए गए हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी ने कुछ समय बाद काम करना बंद कर दिया। 
    01
  • Philips 65 inch QLED MINI LED Smart TV

    फिलिप्स के इस 65 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जो हर सीन को बेहद साफ और डिटेल में दिखाता है। साथ ही इसका 120 Hz रिफ्रेश रेट फास्ट मूविंग सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्क्रीन को स्मूद बनाता है, जिससे कोई झटका या ब्लर नहीं आता है। इसमें 30 W स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमॉस दिया गया है, जिससे आपको थिएटर जैसा सराउंड आवाज़ का अनुभव मिलता है। इसमें आप चाहे मूवी देख रहे हों या गेम खेल रहे हों, आवाज बहुत क्लियर और पावरफुल सुनाई देती है। वहीं फ्रेमलेस डिजाइन इस लौ लेटेंसी क्यूएलएडी टीवी को बहुत प्रीमियम और स्टाइलिश बनाता है, जो आपके लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाता है। इसकी मिनी एलईडी और क्यूएलईडी (क्वांटम डॉट) टेक्नोलॉजी से आपको हर सीन में असली जैसे कलर और शानदार कंट्रास्ट देखने को मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Philips 
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - HSR- 120Hz Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट हर फ्रेम में ब्राइटनेस, कलर और डिटेल को ऑटोमैटिक एडजस्ट करके मूवी और शो को और ज्यादा वास्तविक बनाने का काम करता है।
    • इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, जी5, सोनी लिव जैसे कई ऐप इन बिल्ट मिलते हैं। 
    • आई केयर फीचर कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले में खराबी बताई है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 55 inch 4K Ultra HD QLED Smart TV

    इस 55 इंच सैमसंग टीवी का 50 Hz रिफ्रेश रेट और मोशन एक्सलेरेटर टेक्नोलॉजी मूविंग सीन को स्मूद बनाती है, जबकि ऑटो गेम मोड, गेम मोशन प्लस और सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू जैसे फीचर्स गेमर्स के लिए खास हैं, जिससे गेमिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। इसके साथ दी गई क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी 100% कलर वॉल्यूम के साथ अरबों रंगों को बेहद सटीक और ब्राइट तरीके से दिखाती है। इसका क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K कंटेंट को अपस्केल करके लो क्वालिटी वीडियो को भी 4K जैसा शानदार बना देता है। इस Samsung टीवी में क्वांटम HDR और ड्यूल एलईडी बैकलाइट तकनीक दी गई है, जो ब्राइट और डार्क दोनों सीन में बेहतर कंट्रास्ट और प्राकृतिक रंग देती है। साथ ही सुप्रीम UHD डिमिंग और कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर हर फ्रेम को और ज्यादा डीप और वास्तविक बनाते हैं। इन्हीं सब फीचर्स के चलते यह टीवी उल्टा स्मूथ लो लेटेंसी क्यूएलडी टीवी की लिस्ट में आता है, जहां आपको स्मूद विजुअल और बेहतर रिस्पॉन्स टाइम का फायदा मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • इसमें AI एनर्जी मोड दिया गया है, जो कमरे की रोशनी और आपके उपयोग के हिसाब से ब्राइटनेस एडजस्ट करके बिजली की बचत करता है। 
    • इसका फिल्ममेकर मोड आपको वही विजुअल अनुभव देता है जैसा फिल्म मेकर ने बनाया होता है।
    • स्मार्ट थिंग्स हब और मैटर हब की मदद से आप अपने मोबाइल को आसानी से टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं और स्क्रीन मिररिंग का मजा ले सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज को सामान्य बताया है।
    03
  • TCL 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह टीसीएल क्यूएलईडी टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो बिना लैग या हैंग के स्मूद गेमिंग, पावरफुल साउंड, शानदार पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं। इसमें 4K क्यूएलईडी रेजोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जो हर सीन को बहुत ज्यादा साफ, शार्प और रंगीन बनाता है। वहीं इस TCL टीवी की क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन स्क्रीन पर प्राकृतिक और गहरे रंग दिखाते हैं, जिससे देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। ददमार आवाज के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 35 W पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे आपको थिएटर जैसा सराउंड साउंड अनुभव मिलता है। यह 55 Inch TV गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5 जैसे ऐप्स पहले से मौजूद होते हैं, जिससे आप लेटेस्ट मूवी, गेमिंग का मजा बड़ी स्क्रीन पर उठा सकते हैं। साथ ही इसमें एमईएमसी 120Hz और मोशन क्लैरिटी प्रो दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर कोई लैग या ब्लर महसूस नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - TCL 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट होने से आप वॉइस कमांड से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसका 120 Hz रिफ्रेश रेट फास्ट मूविंग सीन और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है।
    • इसकी 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के कारण ऐप्स तेजी से चलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है।  

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने टीवी की स्क्रीन के अंदर झिलमिलाने की शिकायत बताई है। 


    04
  • Xiaomi Smart TV 65 Inch QLED TV

    इस शाओमी टीवी 65 इंच की बड़ी से डिस्प्ले में क्यूएलईडी (क्वांटम डॉट) टेक्नोलॉजी और वाइड कलर गैमट (DCI-P3) मिलकर 1.07 बिलियन कलर्स को बहुत ही प्राकृतिक और वाइब्रेंट तरीके से दिखाते हैं, जिससे मूवी और शो देखने का अनुभव और भी बेहतरीन हो जाता है। इस Xiaomi TV में डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG सपोर्ट दिया गया है, जो हर सीन में ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर को बेहतर बनाता है। साथ ही विविड पिक्चर इंजन 2 और रियलिटी फ्लो MEMC तकनीक फास्ट मूविंग सीन को स्मूद बनाते हैं, जिससे आपको ब्लर या झटका महसूस नहीं होता है इसलिए अमेजन पर मौजूद इस लो लेटेंसी क्यूएलईडी टीवी में गेमिंग और स्पोर्ट्स के दौरान स्मूद विजुअल और बेहतर रिस्पॉन्स टाइम का फायदा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और ईथरनेट सपोर्ट मिलता है, जिससे आप कई डिवाइसेस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही इसका बेज़ल-लेस डिजाइन बहुत ही प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है, जो आपके लिविंग रूम को और आकर्षक बनाने के साथ देखने के लिए ज्यादा स्पेस देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Xiaomi 
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • क्लियर, डीप और थिएटर जैसा साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ 34 W स्पीकर्स दिए गए हैं।
    • इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, जी5 जैसे कई ऐप्स पहले से उपलब्ध मिलते हैं। 
    • क्रोमकास्ट बिल्ट-इन फीचर की मदद से आप मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देख कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने साउंड कॉलिटी को बढ़िया नहीं बताया है।


    अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 




    05

अमेजन पर मौजूद अल्ट्रा स्मूथ लो लेटेंसी क्यूएलएडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद अल्ट्रा स्मूथ लो लेटेंसी फीचर के साथ आने वाले क्यूएलएडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे ताकि आप अपने लिए बढ़िया सा टीवी चुन सकें। 

Brand

Model

स्क्रीन साइज

रेजोल्यूशन

रिफ्रेश रेट

स्मार्ट फीचर्स

Lumio

Vision 7 FTW2-ADSG

50 इंच

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz 

गूगल टीवी, 3GB रैम, डॉल्बी एटमॉस 

Philips

65MLED610/94

65 इंच

4K मिनी एलईडी QLED

120 Hz 

गूगल टीवी, डॉल्बी विजन, HDR10+

Samsung

QA55QE1DAULXL

55 इंच

4K QLED

50 Hz 

क्वांटम प्रोसेसर, स्मार्टथिंग्स, टीवी प्लस

TCL

55T8C

55 इंच

4K QLED

120 Hz 

गूगल टीवी, 3GB रैम, गेम मोड 

Xiaomi

L65MB-APIN

65 इंच

4K QLED

60Hz / 120Hz (DLG)

गूगल टीवी, क्रोमकास्ट, डॉल्बी ऑडियो

ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • अल्ट्रा स्मूथ और लो लेटेंसी QLED टीवी क्या होता है?
    +
    ऐसे QLED टीवी में हाई रिफ्रेश रेट, MEMC और गेमिंग फीचर्स होते हैं, जिससे स्क्रीन स्मूद चलती है और इनपुट लैग कम होता है यानी गेम खेलते समय कोई देरी महसूस नहीं होती है।
  • टीवी में लो लेटेंसी क्यों जरूरी है?
    +
    लो लेटेंसी टीवी खासकर गेमिंग के लिए जरूरी होता है, क्योंकि यह कंट्रोल और स्क्रीन के बीच की देरी को कम करता है, जिससे गेम ज्यादा रेस्पॉन्सिव लगता है।
  • कितने Hz रिफ्रेश रेट वाला टीवी लेना चाहिए?
    +
    कम से कम 60Hz ठीक है, लेकिन बेहतर स्मूदनेस और गेमिंग के लिए 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला टीवी लेना सही रहता है।