आज के दौर में लोग घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव चाहते हैं, और इसी वजह से डॉल्बी विजन के साथ क्रिस्टल क्लियर पिक्चर देने वाले स्मार्ट टीवी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये स्मार्ट 4K टीवी उन्नत डिस्प्ले तकनीक के साथ आते हैं, जो स्क्रीन पर बेहद साफ, चमकदार और वास्तविक तस्वीरें दिखाते हैं। Dolby Vision TV की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और रंगों को बेहतर तरीके से संतुलित करती है, जिससे हर सीन अधिक बढ़िया और स्पष्ट दिखाई देता है। यहां नीचे लेख में आप छोटी-बड़ी और मीडियम साइज के टीवी के विकल्प देख सकते हैं। ये सभी टेलीविजन 4K रेजोल्यूशन, स्मार्ट ऐप सपोर्ट और हाई क्वालिटी ऑडियो-वीडियो तकनीक के साथ आते हैं, जिससे फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखना और भी मजेदार हो जाता है। घर पर ही शानदार और स्पष्ट पिक्चर क्वालिटी के साथ मनोरंजन का आनंद लेने के लिए आप इन स्मार्ट टीवी को ला सकते हैं।
आइए नीचे डॉल्बी विजन के साथ क्रिस्टल क्लियर पिक्चर वाले स्मार्ट टीवी के शानदार विकल्प देखें -
Haier 55 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV
हायर का यह 4K टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसकी बड़ी 55 इंच स्क्रीन और उन्नत डॉल्बी विजन डिस्प्ले तकनीक घर के लिए एक बेहतरीन विकल्प। इसमें आप फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए शानदार विजुअल और ऑडियो अनुभव पा सकते हैं। इस Haier TV में 4K अल्ट्रा HD रेज्योलूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जो सामान्य फुल एचडी टीवी की तुलना में लगभग चार गुना अधिक स्पष्ट और डिटेल्ड तस्वीरें दिखाता है। इसका 60 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर चलने वाले दृश्य को स्मूद बनाता है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन सीन बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। इसमें डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट दिया गया है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और रंगों को अपने-आप एडजस्ट करती है, जिससे हर सीन अधिक जीवंत दिखाई देता है। साथ ही इसका 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मूवी और वीडियो को सही फ्रेम में दिखाने में मदद करता है। यह टीवी गूगल TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आपको एक स्मार्ट और आसान इंटरफेस मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
खूबियां
- इसमें वाई-फाई और ईथरनेट पोर्ट भी मौजूद है जिससे इंटरनेट कनेक्शन आसानी से मिल जाता है।
- इसमें गूगल असिस्टेंट की मदद से आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
- वाइड कलर गैमट फीचर रंगों को अधिक वास्तविक और चमकदार बनाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को बहुत ही ख़राब बताया है।
01
Vu 43 inch 4K QLED Smart TV
इस 43 इंच वू टीवी में में AI प्रोसेसर मौजूद है जो पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाता है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरज दी गई है जिससे ऐप्स स्मूद तरीके से चलते हैं। साथ ही रिमोट पर नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, वाई-फाई, पिक्चर, साउंड, क्रिकेट और सिनेमा हॉटकीज दी गई हैं जिससे इन फीचर्स को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है। दमदार आवाज के लिए इंटीग्रेटेड साउंडबार इस Vu टीवी में ही लगा हुआ है। इसका 88 W का साउंड आउटपुट काफी पावरफुल और स्पष्ट आवाज देता है। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस तकनीक मौजूद है जो 3D सराउंड साउंड अनुभव देती है। वहीं डायलॉग क्लैरिटी फीचर से फिल्मों या शो के डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। डीप बास साउंड को और दमदार बनाता है। इसके अलावा ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल, क्रिकेट साउंड मोड और सिनेमा साउंड मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Vu
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
खूबियां
- एक्टिवॉइस रिमोट कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसका A+ ग्रेड पैनल बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी देता है।
- इसमें वाई-फाई रिमोट हॉटकी दी गई हैं जिससे इंटरनेट सेटिंग्स को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इंस्टालेशन फ्री नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lumio Vision 43 inch 4K Ultra-HD Smart QLED TV
डॉल्बी विजन HDR तकनीक और दमदार साउंड के साथ यह लुमिओ टीवी एक बेहतरीन विकल्प है, जो घर पर ही सिनेमाघर जैसा मनोरंजन का अनुभव देता है। इसमें BOSS प्रोसेसर दिया गया है जो टीवी को बहुत तेज और स्मूद बनाता है। इसमें 3GB रैम और 16GB स्टोरेज मौजूद है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और यह Lumio टीवी बिना लैग के चलता है। कंपनी के अनुसार यह 43 इंच स्मार्ट टीवी 2 गुना तेजी से बूट होता है, Netflix लगभग 2.8 गुना जल्दी लोड होता है और Wi-Fi स्पीड लगभग 2.1 गुना तेज मिलती है। वहीं इसकी डॉल्बी विजन तकनीक हर सीन की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और रंगों को अपने-आप एडजस्ट करती है जिससे दृश्य अधिक जीवंत दिखते हैं। इस टीवी में DGS साउंड सिस्टम दिया गया है जो बेहतर ऑडियो अनुभव देता है। इसका 24 W का साउंड आउटपुट चार स्पीकर – 2 ट्वीटर और 2 फुल रेंज के साथ आता है। इससे आवाज स्पष्ट और संतुलित सुनाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lumio
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी (एंड्रॉइड 14)
खूबियां
- इसमें 50 ब्लू एलईडी का उपयोग किया गया है जिससे वाइड कलर गैमट मिलता है और लगभग 93% DCI-P3 कलर रेंज सपोर्ट होती है।
- इसमें मौजूद हाई कलर एक्यूरेसी की वजह से रंग लगभग वास्तविक दिखाई देते हैं।
- 4K AI अपस्केलिंग कम क्वालिटी वाले वीडियो को बेहतर बनाकर दिखाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
03
Philips 50 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस फिलिप्स टीवी की उन्नत QLED डिस्प्ले तकनीक, डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट इसे एक बेहतरीन क्रिस्टल क्लियर पिक्चर स्मार्ट टीवी विद डॉल्बी विज़न बनाते हैं। यह टीवी फिल्मों, वेब सीरीज, गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने के लिए शानदार और सिनेमैटिक अनुभव देता है। इस 50 इंच Philips टीवी में 4K अल्ट्रा HD रेज्योलूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीरें बेहद साफ और डिटेल्ड दिखाई देती हैं। इसका HSR 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर मूवमेंट को स्मूद बनाता है, जिससे स्पोर्ट्स या एक्शन सीन बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। इसमें QLED+ डिस्प्ले तकनीक है, जो क्वांटम डॉट स्ट्रक्च के माध्यम से रंगों को अधिक चमकदार और वास्तविक बनाती है। साथ ही डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG सपोर्ट होने से स्क्रीन की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और रंगों को अपने-आप एडजस्ट करती है। इससे अंधेरे वाले सीन स्पष्टता दिखाई देते हैं और रौशनी वाले सीन अधिक चमकदार हो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Philips
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
खूबियां
- वाइड कलर गैमट तकनीक लगभग 93% DCI-P3 कलर स्पेक्ट्रम को कवर करता है, जिससे स्क्रीन पर रंग अधिक जीवंत और वास्तविक दिखाई देते हैं और एक अरब से अधिक रंग दिखाने की क्षमता है।
- इसमें एडाप्टिव बैकलाइट तकनीक स्क्रीन की रोशनी को इस तरह नियंत्रित करती है कि अंधेरे कमरे में भी देखने में आरामदायक अनुभव मिलता है और आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।
- Dolby एटमॉस साउंड तकनीक 3D सराउंड साउंड अनुभव देती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया ऑपरेटिंग सिस्टम लैग करता है।
04
Hisense 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस 55 इंच साइज के हाइसेन्स टीवी में 2.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है जिसमें 49 W साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें 12W के दो स्पीकर और 25W का सबवूफर शामिल है जिससे गहरी और स्पष्ट आवाज मिलती है। इसके साथ डॉल्बी एटमॉस और DTS:X तकनीक मौजूद है जो 3D सराउंड साउंड अनुभव देती है। इसमें वाइसा साउंड सपोर्ट भी दिया गया है जिससे वायरलेस स्पीकर से कनेक्ट करके बेहतर ऑडियो अनुभव लिया जा सकता है। यह Hisense टीवी विडा ओएस पर चलता है जिससे इंटरफेस सरल और तेज बनता है। इस डॉल्बी टीवी में 4K AI अपस्केलिंग तकनीक दी गई है जो कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी बेहतर बनाकर 4K जैसा दिखाने की कोशिश करती है। इसके साथ MEMC यानि मोशन एस्टिमेशन मोशन कंट्रोल तकनीक तेज मूवमेंट को स्मूद बनाती है। साथ ही फिल्ममेकर मोड फिल्म को उसी तरह दिखाता है जैसा निर्देशक ने बनाया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hisense
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम - VIDAA
खूबियां
- वॉयस कंट्रोल फीचर की मदद से आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, डिज़्नी+ हॉटस्टार, सोनीलिव, जिओ सिनेमा, ज़ी5 जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स इन बिल्ट मिलते हैं।
- इसका 120 Hz रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट वाले दृश्य जैसे स्पोर्ट्स और एक्शन सीन को बहुत स्मूद दिखाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसके नीचे दिया गया टच बटन काम नहीं करता है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
डॉल्बी विजन के साथ क्रिस्टल क्लियर पिक्चर देने वाले 4K टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन डॉल्बी विजन स्मार्ट टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, एडवांस फीचर्स और स्क्रीन साइज जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकते हैं।
ऐसे ही स्मार्ट जानकारी पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।