मध्यम से बड़े साइज कमरों के लिए टीवी चुनते समय स्क्रीन साइज, पिक्चर क्वालिटी और आवाज सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। Haier के स्मार्ट टीवी इस जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, खासकर 43 इंच से 65 इंच तक के मॉडल बड़े स्पेस के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इन Smart TV में 4K रेजोल्यूशन मिलता है, जो 3840×2160 पिक्सल के साथ ज्यादा साफ और डिटेल वाली तस्वीर दिखाता है। साथ ही HDR तकनीक रंगों और ब्राइटनेस को बेहतर बनाती है, जिससे हर सीन ज्यादा असली जैसा लगता है। आवाज के लिए डॉल्बी ऑडियो या डॉल्बी एट्मॉस जैसे फीचर्स दिए जाते हैं, जो कमरे में फैलने वाली दमदार साउंड देते हैं। इसके अलावा गूगल टीवी जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण Netflix और YouTube जैसे ऐप्स सीधे चलाए जा सकते हैं। कमरे के हिसाब से सही साइज और फीचर्स के साथ ये टीवी बड़े कमरे में बेहतर देखने का अनुभव देते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया हायर स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
मीडियम साइज रुम के लिए इस स्मार्ट टीवी में 4K रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है, जो ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट को खुद एडजस्ट करके सीन को ज्यादा रियल और सिनेमैटिक बना देता है। MEMC टेक्नोलॉजी के साथ में तेज चलने वाले सीन को यह खुद से स्मूद बना देता है जिससे मैच, एक्शन मूवी या गेमिंग में ब्लर कम दिखता है। साउंड के लिए 20 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस और dbx-tv सराउंड साउंड दिया गया है। इससे आवाज ज्यादा फैली हुई और जोरदार लगती है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है। आप वॉइस कंट्रोल से कंटेंट सर्च कर सकते हैं, अपने पसंदीदा ऐप्स चला सकते हैं। 2GB रैम और 32GB स्टोरेज होने से ऐप्स स्मूद चलते हैं और स्टोरेज की कमी भी जल्दी नहीं होती।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {43P7FT-P}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- स्मार्टफोन का कंटेंट या ऐप्स सीधे बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए हाय कास्ट का सपोर्ट
- कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट करने के लिए 4 HDMI और 2 USB पोर्ट
कमी
- टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप बड़ा स्क्रीन लेकर घर में थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं, तो Haier का यह टीवी शानदार बैलेंस देता है। इस 55 Inch TV में वाइड कलर गैमुट और डॉल्बी विजन मिलता है, जिससे रंग ज्यादा असली जैसे और नेचुरल दिखते हैं। मूवी या Netflix पर वेब सीरीज देखते समय स्क्रीन काफी कलरफुल और डिटेल्ड लगती है। MEMC टेक्नोलॉजी की वजह से एक्शन मूवी, क्रिकेट या गेमिंग में ब्लर कम नजर आता है। साउंड की बात करें तो 20 वॉट आउटपुट के साथ Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। इससे आवाज साफ, बैलेंस्ड और थोड़ा सराउंड इफेक्ट के साथ सुनाई देती है, जिससे अनुभव और बेहतर हो जाता है। आप इस टीवी को वॉइस से कंट्रोल कर सकते हैं और साथ ही, क्रोमकास्ट से मोबाइल कनेक्ट कर सकते हैं और गूगल किड्स मोड से बच्चों के लिए सुरक्षित कंटेंट सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {55P7GT-P}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- ऐप्स को स्मूद चलाने के साथ कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 2GB रैम और 32GB स्टोरेज
- कम इनपुट लैग के साथ स्मूद और फास्ट गेमिंग रिस्पानंस के लिए गेम मोड
कमी
- टीवी की पिक्चर क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Haier 164 cm (65) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
इस हायर स्मार्ट टीवी में QLED पैनल डिस्पले दिया गया है, जो रंगों को ज्यादा कलरफुल और गहरा बनाता है। साथ में डॉल्बी विजन मिलने से हर सीन का ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट अपने आप बैलेंस हो जाता है, जिससे पिक्चर काफी रियल लगती है। 4K रेजोल्यूशन के साथ MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज मूवमेंट को स्मूद बनाती है। 24 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ dbx-tv सराउंड साउंड मिलता है। इससे आवाज सिर्फ सुनाई नहीं देती, बल्कि थोड़ी चारों तरफ से महसूस होती है, जिससे मूवी देखने का मजा बढ़ जाता है। इसमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिससे ऐप्स चलाना, वॉइस से सर्च करना और मोबाइल कास्ट करना बहुत आसान हो जाता है। 2GB रैम के साथ यह QLED TV बिना अटके बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग के लिए 120Hz सपोर्ट दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय स्क्रीन ज्यादा रिस्पॉन्सिव और स्मूद लगती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {65S800QT-P}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- Ok Google बोलकर टीवी को बिना रिमोट के कमांड से कंट्रोल करने की सुविधा
- बेहतर ब्राइटनेस, कलर कंट्रास्ट और जीवंत रंगों के लिए HDR 10 का सपोर्ट
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Haier 126 cm (50) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
मीडियम से लेकर बड़े साइज रुम के लिए अगर बजट में फीचर्स से भरपूर स्मार्ट टीवी देख रहे हैं तो आप इस 50 इंच स्मार्ट टीवी पर एक नजर डाल सकते हैं। इसमें 4K रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीरें फुल एचडी से चार गुना ज्यादा साफ और डिटेल्ड दिखती हैं। HDR10 सपोर्ट की वजह से रंग और कॉन्ट्रास्ट बेहतर दिखते हैं। डार्क सीन में भी डिटेल्स बनी रहती हैं। MEMC टेक्नोलॉजी का फायदा तेज सीन में दिखता है। मैच या एक्शन मूवी देखते समय मूवमेंट स्मूद रहता है और ब्लर कम होता है। साउंड के लिए 20 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट दिया गया है। इससे आवाज साफ और थोड़ा सराउंड फील के साथ आती है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ में मल्टीपल OTT ऐप्स पर पसंदीदा कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। 32GB स्टोरेज होने से टीवी पर ढेर सारे ऐप्स को स्टोर करना काफी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {50P7GT-P}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बिना अटके लैग-फ्री और स्मूद गेमिंग के लिए ऑटो लो-लेटेंसी मोड का सपोर्ट
- स्क्रीन पर कमरे के हिसाब से ऑटो-एडजस्ट ब्राइटनेस के साथ बेहतर कंट्रास्ट के लिए डॉल्बी विजन का सपोर्ट
कमी
- ब्रांड की सर्विस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV
अगर आप बड़ा स्क्रीन लेकर सच में प्रीमियम लेवल का अनुभव चाहते हैं, तो Haier का यह टीवी एक अलग ही क्लास देता है। इस TV में Mini LED तकनीक दी गई है, जो सामान्य LED से कहीं बेहतर कंट्रोल के साथ ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट दिखाती है। इसमें 800 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, इसलिए दिन में भी स्क्रीन साफ और चमकदार दिखती है। डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट की वजह से हर सीन में रंग और डिटेल्स काफी बेहतर नजर आते हैं। साउंड इसकी बड़ी ताकत है। 50 वॉट आउटपुट के साथ KEF ट्यूनिंग और डॉल्बी एट्मॉस मिलता है, जिससे आवाज काफी दमदार और थिएटर जैसी महसूस होती है। गेमिंग के लिए इसमें ALLM, VRR और AMD फ्रीसिंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेम खेलते समय लैग कम करते हैं और मूवमेंट स्मूद बनाते हैं। वॉइस कंट्रोल से टीवी को बोलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {H65M80FUX}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- घर के लिविंग रुम में ही सिनेमेटिक ऑडियो अनुभव के लिए 2.1 चैनल साउंड
- टीवी को बिना रिमोट के सिर्फ ओके गूगल बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना: मीडियम से बड़े साइज रुम के लिए स्मार्ट हायर टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए Haier ब्रांड के Smart TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।