कौन-से ब्रांड LED TV 55 Inch के लिए अच्छे हैं? बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए देखें विकल्प

एलईडी 55 Inch TV में Sony, Samsung और LG जैसे ब्रांड लंबे समय तक भरोसेमंद चलते हैं और देखने का बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। ये ब्रांड साफ तस्वीर, अच्छे रंग और स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, जिससे रोजाना इस्तेमाल आसान और आरामदायक बनता है।
55 इंच एलईडी टीवी के लिए कौन-से ब्रांड हैं बढ़िया?
55 इंच एलईडी टीवी के लिए कौन-से ब्रांड हैं बढ़िया?

घर के लिए नया 55 इंच एलईडी टीवी लेते समय लोग सिर्फ बड़ी स्क्रीन नहीं देखते, बल्कि यह भी चाहते हैं कि टीवी लंबे समय तक सही चले और रोज देखने में बेहतरीन अनुभव प्रदान करे। अमेजन पर उपलब्ध Samsung, Sony, Haier, TCL और LG जैसे ब्रांडस इस मामले में अलग अनुभव देते हैं। जहां, सोनी के 55 Inch टीवी साफ और स्टेबल पिक्चर के लिए जाने जाते हैं, जिससे लंबे समय तक देखने पर भी आंखों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। सैमसंग अपने LED TV में ज्यादा रोशनी और साफ रंग देता है, जिससे दिन में भी स्क्रीन अच्छी तरह दिखती है। एलजी के टीवी में रंग ज्यादा नैचुरल दिखते हैं और साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ रहती है। इसके अलावा इन ब्रांड्स का सर्विस सपोर्ट भी बेहतर माना जाता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भरोसा बना रहता है। इसलिए सही ब्रांड वही होता है जो अच्छी तस्वीर, आसान इस्तेमाल और टिकाऊ परफॉर्मेंस दे सके।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया एलईडी 55 Inch TV मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    इस टीवी में MEMC फीचर दिया गया है, जो तेजी से बदलते सीन में ब्लर कम करता है और पिक्चर को साफ बनाए रखता है, इसलिए हर फ्रेम बिना ब्लर के दिखाई देता है। 4K रेजोल्यूशन के साथ तस्वीर में डिटेल ज्यादा साफ नजर आती है, जबकि डॉल्बी विजन और HDR10 ब्राइट और डार्क हिस्सों को बैलेंस करके सीन को ज्यादा गहराई देते हैं। इसका मतलब यह है कि आपको हर सीन में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर देखने को मिलते हैं। साउंड के लिए इस Haier टीवी में 30 वॉट आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जिससे आवाज सिर्फ तेज नहीं बल्कि चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है। ऑटो वोल्यूम लेवलिंग अचानक तेज या धीमी आवाज को कंट्रोल करता है, जिससे देखने में आराम बना रहता है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए सभी ऐप्स एक जगह मिल जाते हैं, जबकि हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल से बिना रिमोट के सिर्फ बोलकर कंटेंट सर्च किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {55P7GT-P}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • ऐप्स को स्मूद चलाने के साथ कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 2GB रैम और 32GB स्टोरेज
    • कम इनपुट लैग के साथ स्मूद और फास्ट गेमिंग रिस्पानंस के लिए गेम मोड

    कमी

    • टीवी की पिक्चर क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 138 cm (55 Inch) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    इस Samsung टीवी में सबसे ज्यादा फर्क आपको कॉन्ट्रास्ट में देखने को मिलता है। HDR और कंट्रास्ट एन्हेंसर मिलकर ब्राइट और डार्क हिस्सों के बीच सही संतुलन बनाते हैं, जिससे सीन ज्यादा गहराई वाले लगते हैं। क्रिस्टल प्रोसेसर 4K हर फ्रेम को प्रोसेस करके कलर और शार्पनेस को बेहतर करता है, इसलिए सामान्य कंटेंट भी ज्यादा क्लियर नजर आता है। 4K अपस्केलिंग की वजह से इस 55 Inch TV पर लो क्वालिटी वीडियो भी बेहतर दिखने लगते हैं, जिससे रोज का टीवी देखना ज्यादा अच्छा लगता है। 20 वॉट साउंड के साथ आवाज सीन के हिसाब से बदलती महसूस होती है, जिससे डायलॉग और इफेक्ट अलग-अलग साफ सुनाई देते हैं। क्यू-सिम्फनी सपोर्ट होने पर साउंडबार जोड़ने से साउंड और भरपूर हो जाता है। सैमसंग टीवी प्लस के जरिए बिना किसी सब्सक्रिप्शन के कई चैनल देखे जा सकते हैं। साथ ही मोबाइल मिररिंग और AirPlay से फोन का कंटेंट सीधे टीवी पर चलाना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE86AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • हर दृश्य को ज्यादा क्लियर, गहरे कंट्रास्ट और नैचुरल रंगों के साथ दिखाने के लिए क्रिस्टल प्रोसेसर 4K तकनीक 
    • कंटेंट के अनुसार ऑडियो को बैलेंस करके सिनेमाई अनुभव देने के लिए एडेप्टिव साउंड तकनीक

    कमी

    • टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    इस Sony टीवी का ट्रिलियूमिनिस प्रो फीचर स्क्रीन पर ज्यादा शेड्स दिखाता है, जिससे चेहरा, आसमान या नेचर सीन ज्यादा असली लगते हैं। साथ में 4K HDR प्रोसेसर X1 हर सीन को प्रोसेस करके ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बैलेंस करता है, इसलिए तस्वीर हर बार साफ और संतुलित रहती है। मोशनफ्लो XR 100 तेज सीन में स्मूदनेस बनाए रखता है, जिससे स्पोर्ट्स या एक्शन देखते समय ब्लर कम दिखता है। 4K X-रियलटी प्रो लो क्वालिटी वीडियो को अपस्केल करके बेहतर बना देता है, जिससे पुराने कंटेंट भी ज्यादा क्लियर नजर आते हैं। 20 वॉट साउंड के साथ बेस रिफलेक्स स्पीकर आवाज में गहराई जोड़ते हैं, जिससे डायलॉग और म्यूजिक दोनों ज्यादा साफ सुनाई देते हैं। Ambient Optimization कमरे के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है, जिससे हर जगह एक जैसा अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S30B}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मोबाइल से फोटो, विडियो या फिर ऐप्स को सीधे टीवी पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
    • अलग-अलग डिवाइस आसानी से जोड़ने के लिए 4 HDMI और 2 USB पोर्ट

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी प्रो दिया गया है, जिससे स्पोर्ट्स या गेमिंग के दौरान स्क्रीन स्मूद रहती है और ब्लर कम नजर आता है। AMD फ्री सिंस प्रीमियम प्रो भी लैग और स्क्रीन टियरिंग को कम करता है, इसलिए गेम खेलते समय कंट्रोल ज्यादा बेहतर लगता है। इस LED TV का मिनी एलईडी पैनल के साथ 512 से ज्यादा डिमिंग जोन मिलते हैं, जो स्क्रीन के अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को अलग तरीके से कंट्रोल करते हैं। इससे डार्क सीन में भी डिटेल साफ रहती है और ब्राइट हिस्से ज्यादा चमकदार दिखते हैं। Dolby Vision IQ और HDR10 कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर को एडजस्ट करते हैं, जिससे हर सीन संतुलित लगता है। 40 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ में डॉल्बी एट्मॉस और DTS वर्चुअल-X का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज कमरे में फैलती हुई महसूस होती है। AiPQ प्रो प्रोसेसर पिक्चर को समझकर कलर और शार्पनेस बेहतर करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के इंटीरियर में चार-चांद लगाने वाला अल्ट्रा स्लिम डिजाइन मॉडल
    • होम थिएटर जैसे इमर्सिव साउंड अनुभव के लिए ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम

    कमी

    • टीवी की स्क्रीन क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LG 139 cm (55 Inch) UA82 AI Series Smart webOS LED TV

    इस LG टीवी में सबसे बड़ा फर्क इसका α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 लाता है, जो हर सीन को समझकर पिक्चर की शार्पनेस और डेप्थ बढ़ाता है। इसका असर यह होता है कि 4K कंटेंट ज्यादा साफ दिखता है। साथ में 4K सुपर अपस्केलिंग लो क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बना देता है, जिससे सामान्य चैनल भी ज्यादा क्लियर लगते हैं। डायनमिक टोन मैपिंग ब्राइट और डार्क हिस्सों को संतुलित करते हैं, इसलिए हर सीन में डिटेल बनी रहती है। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल की वजह से साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी कम नहीं होती। 20W साउंड के साथ AI Sound Pro आवाज को फैलाकर ऐसा अनुभव देता है जैसे चारों तरफ से साउंड आ रहा हो। क्लियर वॉइस प्रो डायलॉग को बैकग्राउंड साउंड से अलग करके साफ सुनने में मदद करता है। मैजिक रिमोट का पॉइंट और क्लिक कंट्रोल इस्तेमाल को आसान बनाता है, जबकि एयरप्ले और ब्लूटूथ से फोन या स्पीकर को जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घर के लिविंग रुम की शान बढ़ाने के लिए स्लिम डिजाइन
    • AI प्रोसेसर के साथ में मूवी या म्यूजिक का भरपूर मजा लेने के लिए डायनमिक साउंड बूस्टर

    कमी

    • टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - 55 इंच एलईडी टीवी के लिए कौन-से ब्रांड हैं बढ़िया?

यहां पर हमने ऊपर बताए LED TV के 55 Inch वाले मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {55P7GT-P}

60Hz

20 वॉट

HDR10, डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट, ऑटो वोल्यूम लेवलिंग, हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल

Samsung {UA55UE86AFULXL}

50Hz

20 वॉट

कंट्रास्ट एन्हेंसर, क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, क्यू-सिम्फनी सपोर्ट, सैमसंग टीवी प्लस 

Sony {K-55S30B}

60Hz

20 वॉट

4K HDR प्रोसेसर X1,  मोशनफ्लो XR 100, 4K X-रियलटी प्रो

TCL {55Q6C}

144Hz

40 वॉट

AMD फ्री सिंस प्रीमियम प्रो, 512 से ज्यादा डिमिंग जोन, Dolby Vision IQ, AiPQ प्रो प्रोसेसर  

LG {55UA82006LA}

60Hz

20 वॉट

α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, मैजिक रिमोट 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

टीवी लेते समय, सिर्फ बड़ी स्क्रीन या स्क्रीन पैनल ही महत्वपूर्ण नहीं होते, बल्कि ब्रांड का भरोसा और उसकी सर्विस भी काफी अहम होती है। Amazon पर जाने-माने ब्रांड बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और साउंड आउटपुट के साथ अलग-अलग फीचर्स प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, सैमसंग के एलईडी टीवी साफ पिक्चर और ज्यादा रोशनी स्क्रीन पर दिखाते हैं, वहीं सोनी ब्रांड के टीवी में आपको स्टेबल पिक्चर मिलती है। ऐसे ही, हर ब्रांड की अपनी खासियत होती है। हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि 55 इंच टीवी के लिए कौन-सा एक ब्रांड सबसे बेहतरीन है। हमने ऊपर मार्केट में उपलब्ध 5 टॉप ब्रांड के बेहतरीन मॉडल की विस्तृत जानकारी प्रदान की है, जिनमें से आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच टीवी के लिए कौन-सा ब्रांड सही है?
    +
    55 इंच टीवी के लिए सोनी, सैमसंग, हायर और एलजी जैसे ब्रांड अच्छे और सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं, जो लंबे समय तक सही चलते हैं।
  • क्या अच्छे ब्रांड का टीवी ज्यादा चलता है?
    +
    हाँ, अच्छे ब्रांड के टीवी आमतौर पर ज्यादा टिकाऊ होते हैं और जल्दी खराब नहीं होते।
  • क्या सभी टीवी में रंग और तस्वीर एक जैसी होती है?
    +
    नहीं, हर ब्रांड की तस्वीर और रंग अलग होते हैं, इसलिए सही ब्रांड चुनना जरूरी होता है।