Samsung Vs LG Smart TV: रोजाना देखने और मनोरंजन के लिए किसका ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे अच्छा है? देखें विकल्प

सैमसंग और एलजी दोनों ब्रांड बढ़िया Smart TV सिस्टम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके काम करने के तरीके अलग-अलग हैं। LG का webOS आसान और साफ इंटरफेस देता है, जबकि Samsung का Tizen ज्यादा फीचर्स और स्मार्ट इंटिग्रेशन पर ध्यान देता है। रोजाना इस्तेमाल के लिए टीवी का चुनाव उपयोगिता और फीचर्स की जरूरत पर निर्भर करता है।
सैमसंग या एलजी स्मार्ट टीवी: किसका ऑपरेटिंग सिस्टम है सबसे बढ़िया?
सैमसंग या एलजी स्मार्ट टीवी: किसका ऑपरेटिंग सिस्टम है सबसे बढ़िया?

रोजाना टीवी देखने का अनुभव सिर्फ पिक्चर क्वालिटी पर नहीं, बल्कि उसके ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी निर्भर करता है। Samsung का Tizen और LG का webOS दोनों ही स्मार्ट टीवी सिस्टम अलग तरीके से काम करते हैं। एलजी का web ऑपरेटिंग सिस्टम सिंपल और समझने में आसान इंटरफेट प्रदान करता है, जिसमें ऐप्स के बीच स्विच  करना काफी स्मूद तरीके से हो जाता है, जिससे यह रोजाना के मनोरंजन के लिए काफी यूजर-फ्रेंडली माना जाता है। वहीं सैमसंग का Tizen सिस्टम फीचर्स से भरपूर होता है, जिसमें स्मार्ट होम इंटिग्रेशन और ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतर होता है जो ज्यादा बेहतर कंट्रोल और कनेक्टिविटी चाहते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में दोनों सिस्टम तेज और रिस्पॉन्सिव हैं। इसलिए अगर आप सिंपल और बिना झंझट के बेहतर अनुभव चाहते हैं तो एलजी बेहतर हो सकता है, जबकि ज्यादा फीचर्स के लिए सैमसंग सही विकल्प बन सकता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध सैमसंग और एलजी ब्रांड के बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 108 cm (43 Inch) FHD Smart LED TV

    अगर आप रोज के इस्तेमाल के लिए ऐसा टीवी चाहते हैं जिसमें पिक्चर साफ और नैचुरल दिखे, तो सैमसंग का यह मॉडल बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें फुल HD रेजोल्यूशन मिलता है, जो सामान्य टीवी के मुकाबले ज्यादा डिटेल दिखाता है। PurColor तकनीक रंगों को संतुलित और नेचुरल बनाती है, जिससे फिल्म या शो देखते समय कलर नकली नहीं लगते। हाईपर रियल पिक्चर इंजन और HDR सपोर्ट मिलकर ब्राइट और डार्क हिस्सों के बीच संतुलन बनाते हैं, जिससे हर सीन में डिटेल बनी रहती है। कंट्रास्ट एन्हेंसर तकनीक स्क्रीन के अलग हिस्सों को अलग तरीके से कंट्रोल करते हैं, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और गहराई वाली दिखती है। 20 वॉट साउंड के साथ आवाज सीन के अनुसार बदलती महसूस होती है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड अलग-अलग साफ सुनाई देते हैं। स्मार्ट फीचर्स में फोन मिररिंग और एयरप्ले से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43F5550FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • आवाज को ज्यादा क्लियर और डीप बनाने के लिए क्यू-सिम्फनी ऑडियो
    • सैमसंग टीवी प्लस के साथ 100+ फ्री चैनल्स

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • LG 108 cm (43 Inch) UA82 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    इस एलजी स्मार्ट टीवी का α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 हर फ्रेम को प्रोसेस करके शार्पनेस और पिक्चर में गहराई बढ़ाता है, जिससे 4K कंटेंट ज्यादा साफ और डिटेल में नजर आता है। साथ में 4K सुपर अपस्केलिंग लो क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर बनाता है, इसलिए पुराने शो या नॉर्मल चैनल भी देखने में अच्छे लगते हैं। डायनमिक टोन मैपिंग और HDR सपोर्ट स्क्रीन पर ब्राइट और डार्क हिस्सों को बैलेंस करते हैं, जिससे हर सीन में डिटेल बनी रहती है। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल की वजह से साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी कम नहीं होती। AI Sound फीचर आवाज को फैलाकर ऐसा अनुभव देता है जैसे चारों तरफ से साउंड आ रहा हो। क्लियर वॉइस प्रो डायलॉग को बैकग्राउंड साउंड से अलग करके साफ सुनने में मदद करता है। webOS के साथ आप अलग-अलग ऐप्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। मैजिक रिमोट का पॉइंट और क्लिक कंट्रोल इस्तेमाल को आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी के डायलॉग्स को एकदम साफ सुनने के लिए क्लियर वॉइस प्रो तकनीक
    • टीवी को सोफा से बैठ-बैठ कंट्रोल करने के लिए AI मैजिक रिमोट

    कमी

    • टीवी का UI थोडा धीमा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत

    तुलना -

    सैमसंग के 43 इंच टीवी का हाईपर रियल पिक्चर इंजन फीचर ब्राइट और डार्क हिस्सों के बीच संतुलन बनाते हैं जिससे मूवी के हर सीन में डिटेल नजर आती है। वहीं, एलजी का टीवी मॉडल 4K अपस्केलिंग फीचर के साथ लो क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बनाकर पेश करता है और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल कमरे के हर कोने से एक जैसी पिक्चर दिखाता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 138 cm (55 Inch) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    इस टीवी में कंट्रास्ट एन्हेंसर फीचर दिया गया है जो स्क्रीन पर फ्लैट दिखने वाली तस्वीर को एडजस्ट करके उसे ज्यादा गहराई देता है, जिससे सीन ज्यादा रियल लगते हैं। क्रिस्टल प्रोसेसर 4K हर फ्रेम को प्रोसेस करके कलर और डिटेल को बेहतर बनाता है, जबकि 4K अपस्केलिंग कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी ज्यादा साफ बना देता है। इस Samsung Smart TV के Tizen OS पर 7 साल तक के अपग्रेड मिलते हैं जो उपयोग को काफी आसान बनाते हैं। HDR10+ सपोर्ट के साथ रंग ज्यादा नेचुरल और संतुलित दिखते है। Motion Xcelerator फीचर तेज सीन को बिना ब्लर दिखाता है, जिससे स्पोर्टस या एक्शन देखते समय झटके कम महसूस होते हैं। क्यू-सिम्फनी फीचर के जरिए टीवी से साउंडबार जोड़ने पर 20 वॉट साउंड और बेहतर हो जाता है। इसके अतिरिक्त, आप मोबाइल से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि एप्पल एयरप्ले और मिररिंग से फोन का कंटेंट सीधे स्क्रीन पर दिख जाता है। सैमसंग टीवी प्लस पर बिना अलग सब्सक्रिप्शन के कई चैनल भी आसानी से देखे जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE86AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • हर दृश्य को ज्यादा क्लियर, गहरे कंट्रास्ट और नैचुरल रंगों के साथ दिखाने के लिए क्रिस्टल प्रोसेसर 4K तकनीक 
    • कंटेंट के अनुसार ऑडियो को बैलेंस करके सिनेमाई अनुभव देने के लिए एडेप्टिव साउंड तकनीक

    कमी

    • टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • LG 80 cms (32 Inch) LR570 AI Series HD Ready Smart webOS LED TV

    अगर आपको छोटे कमरे या बेडरूम के लिए एक नार्मल स्मार्ट टीवी चाहिए, तो यह मॉडल रोज के इस्तेमाल के हिसाब से ठीक काम करता है। इसका HD रेडी रिजोल्यूशन सामान्य टीवी देखने के लिए साफ पिक्चर देता है, जिससे न्यूज, सीरियल या मूवी देखते समय डिटेल ठीक तरह से नजर आती है। HDR10 सपोर्ट ब्राइट और डार्क सीन को बैलेंस करता है, इसलिए तस्वीर ज्यादा फ्लैट नहीं लगती। α5 Gen 6 AI प्रोसेसर कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और साउंड को एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन अपने आप थोड़ा बेहतर दिखने लगता है। इस एलजी टीवी में वर्चुअल 5.1 सराउंड इफेक्ट मिलता है, जिससे आवाज थोड़ी फैली हुई महसूस होती है और देखने का अनुभव बेहतर बनता है। webOS प्लेटफॉर्म पर आप Netflix, Prime Video जैसे ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। स्क्रीन शेयर के जरिए मोबाइल का कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं। इसका स्लिम डिजाइन छोटे कमरे में भी फिट बैठता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {32LR570B6LA}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 10 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • चैनल, फिल्में और ऑनलाइन कंटेंट को बेहतर रंग और कंट्रास्ट के साथ दिखाने के लिए HDR10 सपोर्ट
    • पिक्चर क्वालिटी और ऑडियो को खुद से एडजस्ट करने वाला α5 Gen6 AI प्रोसेसर
    • बैलेंस्ड और क्लियर ऑडियो के लिए वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स तकनीक

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत

    तुलना -

    सैमसंग 55 इंच टीवी का क्रिस्टल प्रोसेसर 4K टीवी पर चल रही हर फ्रेम को प्रोसेस करके डिटेल और कलर को बेहतर बनाता है। वहीं, एलजी के 32 इंच टीवी मॉडल का α5 Gen 6 AI प्रोसेसर कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और साउंड को एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन अपने आप थोड़ा बेहतर दिखने लगता है।

    04
  • Samsung 163 cm (65 Inch) D Series Brighter Crystal 4K Vivid Pro Ultra HD Smart LED TV

    अगर आप ऐसा टीवी चाहते हैं जिसमें सामान्य कंटेंट भी ज्यादा साफ और डिटेल में दिखे, तो इसमें दिया गया क्रिस्टल प्रोसेसर 4K काफी काम आता है। यह हर वीडियो को प्रोसेस करके उसकी क्वालिटी बढ़ाता है, जिससे पुराने शो या नॉर्मल चैनल भी 4K के करीब क्लियर नजर आते हैं। मोशन एक्सलरेटर तेज सीन में स्मूदनेस बनाए रखता है, जिससे फास्ट स्पोर्ट्स मैच देखते समय ब्लर कम-से-कम नजर आता है। मेगा कंट्रास्ट ब्राइट और डार्क हिस्सों को बैलेंस करते हैं, जिससे तस्वीर में गहराई और डिटेल बनी रहती है। 20 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ में Q-Symphony फीचर सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंडबार जोड़ने पर टीवी और स्पीकर मिलकर बेहतर आवाज देते हैं। स्मार्टथिंग्स के जरिए आप घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइस को टीवी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका बाउंडलेस डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा बड़ा और साफ दिखाता है, जिससे देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA65DUE77AKLXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • कम गुणवत्ता वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाने के लिए 4K अपस्केलिंग
    • घर के स्मार्ट डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए स्मार्टथिंग्स हब सुविधा

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • LG 126 cm (50 Inch) UR7500 AI Series webOS LED TV

    घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं, तो इस टीवी का 4K डिस्प्ले और AI प्रोसेसिंग मिलकर वही अनुभव दे सकता है। α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6 हर फ्रेम को प्रोसेस करके शार्पनेस और कलर को बेहतर बनाता है, जिससे पिक्चर ज्यादा साफ और बैलेंस्ड दिखती है। साथ में 4K अपस्केलर कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाता है, इसलिए पुराने वीडियो भी ठीक लगते हैं। इस LG TV का फिल्ममेकर मोड फिल्म को उसी तरीके से दिखाता है जैसे उसे बनाया गया है, इसलिए कलर और मोशन नेचुरल रहते हैं। 20W साउंड के साथ AI Sound फीचर आवाज को फैलाकर वर्चुअल 5.1 जैसा अनुभव देता है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड दोनों साफ सुनाई देते हैं। ऑटो वोल्यूम लेवलिंग अचानक तेज या धीमी आवाज को कंट्रोल करता है, जिससे देखने में सुविधा रहती है। webOS के जरिए सभी जरूरी OTT ऐप्स एक ही जगह मिल जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {50UR7500PSC}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बैलेंस्ड साउंड प्रदान करने वाली AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक
    • टीवी को स्मार्ट होम के साथ आसानी से जोड़ने के लिए AI थिनक्यू का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत

    तुलना -

    अगर आप एक्शन मूवी या फिर स्पोर्ट्स मैच के दिवाने हैं तो सैमसंग का 65 इंच टीवी मोशन एक्सलेरटर फीचर की मदद से तेज सीन को स्मूद बनाकर ब्लर कम करता है। वहीं, एलजी 50 इंच स्मार्ट टीवी 4K डिस्प्ले और AI प्रोसेसिंग के साथ डिटेल्ड और साफ पिक्चर दिखाता है।

    06

तुलना - ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर सैमसंग और एलजी टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए Samsung और LG स्मार्ट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {UA43F5550FUXXL}

43 इंच

20 वॉट

हाइपर रियल पिक्चर इंजन तकनीक, क्यू सिम्फनी, 100 से अधिक मुफ्त चैनल

LG {43UA82006LA}

43 इंच

20 वॉट

पावरफुल a7 AI प्रोसेसर, डायनामिक टोन मैपिंग, क्लियर वॉइस प्रो तकनीक, AI मैजिक रिमोट

Samsung {UA55UE86AFULXL}

55 इंच

20 वॉट

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, एडेप्टिव साउंड तकनीक, स्मार्टथिंग्स हब

LG {32LR570B6LA}

32 इंच

10 वॉट

α5 Gen6 AI प्रोसेसर, एआई साउंड और वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स तकनीक 

Samsung {UA65DUE77AKLXL}

65 इंच

20 वॉट

4K अपस्केलिंग, मोशन एक्सेलेरेटर तकनीक, 2 चैनल स्पीकर, बाउंडलेस डिजाइन  

LG {50UR7500PSC}

50 इंच

20 वॉट

α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6 तकनीक, AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक, स्लिम डिजाइन 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

सैमसंग और एलजी दोनों ही ब्रांड अपनी अलग-अलग खूबियों और फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। सैमसंग जहाँ QLED या LED डिस्प्ले पैनल के साथ ज़्यादा ब्राइट और रंगीन पिक्चर प्रदान करता है, वहीं एलजी का OLED पैनल असली जैसी पिक्चर दिखा सकता है। सैमसंग में Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो इस्तेमाल में काफी आसान है और स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है। वहीं, LG का WebOS आसान यूजर इंटरफेस के साथ कई ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट देता है। यह बता पाना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल होगा कि कौन-सा आपके लिए बेहतर रहेगा, यह पूरी तरह से आपकी ज़रूरत और बजट पर निर्भर करता है। हमने ऊपर दोनों ब्रांड्स के 3-3 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है, जिनमें से आप अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग और एलजी स्मार्ट टीवी में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    सैमसंग ब्रांड के QLED डिस्पेल पैनल बेहतर ब्राइटनेस पर ध्यान देता है, जबकि LG OLED पिक्चर तकनीक के साथ बढ़िया नैचुरल कलर प्रदान कर सकता है।
  • क्या एलजी ब्रांड के टीवी मूवी देखने के लिए बेहतर होते हैं?
    +
    हाँ, एलजी ब्रांड टीवी मॉडल्स के OLED पैनल की वजह से टीवी पर डार्क या कहें ब्लैक सीन ज्यादा असली जैसे नजर आते हैं।
  • सैमसंग टीवी किसके लिए ज्यादा सही है?
    +
    सैमसंग टीवी ज्यादा रोशनी वाले कमरों और रोजाना के मनोरंजन के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि इसकी ब्राइटनेस ज्यादा होती है।