क्या आपको भी कम बास और दमदार आवाज के साथ टीवी देखने में मजा नहीं आता है। बता दें डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाले एलईडी टीवी आज के समय में घर पर शानदार साउंड और दृश्य का शानदार अनुभव देने के लिए बढ़िया विकल्प हैं। इनका Dolby Audio सिस्टम न सिर्फ क्लियर और दमदार आवाज देता है, बल्कि गहरी और चारों दिशाओं से आती हुई ध्वनि सुनाई देती है, जिससे मूवी, वेब सीरीज और लाइव मैच देखने का मज़ा कई गुना बढ़ जाता है। इन Smart TV में मिलने वाला सराउंड साउंड इफेक्ट आपको ऐसा अनुभव देता है जैसे आप थिएटर में बैठे हों। वहीं एडवांस डिस्प्ले फीचर्स फीचर्स, OTT ऐप सपोर्ट और बड़ी साइज के साथ ये टीवी हर घर के लिए परफेक्ट एंटरटेनमेंट विकल्प हैं।
आइए फटाफट से डॉल्बी ऑडियो सपोर्टेड एलईडी टीवी के विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 50 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV
हायर का यह 50 इंच डॉल्बी सपोर्टेड एलईडी टीवी घर पर ही थिएटर जैसा ऑडियो और दृश्य का अनुभव देता है। इसमें 20W के 2.0 चैनल स्पीकर्स और सबवूफर दिए गए हैं, जो डीप बास और क्लियर साउंड देते हैं। डॉल्बी एटमॉस तकनीक 3D सराउंड साउंड का अनुभव देती है, जिससे ऐसा लगता है जैसे आवाज चारों तरफ से आ रही है। वहीं dbx-tv साउंड सिस्टम वॉइस को क्लियर करता है और बैकग्राउंड साउंड को बैलेंस करता है, जबकि ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग साउंड को अचानक तेज या धीमा होने से रोकता है। इस Haier टीवी में 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) रेजोल्यूशन दिया गया है, जो बड़ी स्क्रीन पर साफ और डिटेल्ड पिक्चर दिखाने में मदद करता है। इसके साथ डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट होने से रंग ज्यादा प्राकृतिक और बढ़िया दिखाई देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Haier
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो सराउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 20 W
- ऑडियो चैनलों की संख्या - डॉल्बी एटमॉस
खूबियां
- स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट बिना ब्लर के देखने के लिए MEMC तकनीक दी गई है।
- इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज होने से टीवी में मौजूद ऐप्स स्मूद चलते हैं।
- स्क्रीन की ब्राइटनेस को एडजस्ट करने के लिए लो ब्लू लाइट फीचर साथ में आता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Sony 43 inch 4K Ultra HD Smart LED Google TV
सोनी ब्रांड का यह 43 इंच प्रीमियम टीवी डॉल्बी ऑडियो के साथ बेहतर आवाज का अनुभव बनाता है। इसका 4K प्रोसेसर X1 तकनीक तस्वीर को प्रोसेस करके कलर और क्लैरिटी को बेहतर बनाती है, जबकि 4K X- रियलिटी प्रो लो क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में अपस्केल करता है। इस Sony 4K टीवी का लाइव कलर फीचर रंगों को ज्यादा वास्तविक और ब्राइट बनाता है और मोशन फ्लो XR 100 फास्ट मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाता है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन सीन ज्यादा साफ दिखाई देते हैं। इस 43 inch TV में 20W आउटपुट के साथ 2 चैनल ओपन बैफल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो साफ और वाइड साउंड देते हैं। डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस तकनीक साउंड को 3D इफेक्ट में बदल देती है, जिससे आपको थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। वहीं DTS डिजिटल सराउंड और DTS:X साउंड को और ज्यादा डीप और इमर्सिव बनाते हैं, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक दोनों साफ सुनाई देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- ब्रांड - सोनी
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 20 W
- ऑडियो चैनलों की संख्या - डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो
खूबियां
- HDR10 और HLG सपोर्ट से ब्राइट और डार्क सीन में बैलेंस बना रहता है।
- गूगल अस्सिटेंट की मदद से आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं और मोबाइल से कंटेंट सीधे स्क्रीन पर कास्ट कर सकते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, WiFi और Bluetooth जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी धीमा है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Philips 65 inch 4K Ultra HD QLED Smart QD-Mini LED Google TV
फिलिप्स का यह एडवांस और प्रीमियम 65 इंच टीवी डॉल्बी ऑडियो के साथ अनुभव को नए स्तर पर ले जाता है। इस Philips स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट मिलता है, जो हर फ्रेम में रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बैलेंस करता है। इसमें QD-मिनी एलईडी पैनल दिया गया है, जिसमें क्वाटंम डॉट तकनीक और लोकल डिमिंग का इस्तेमाल होता है। इससे स्क्रीन पर गहरे ब्लैक और ज्यादा ब्राइट हाइलाइट्स देखने को मिलते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा वास्तविक और डीटेल्ड लगता है। वहीं फिलिप्स हालो कंट्रोल तकनीक लाइट को बेहतर तरीके से कंट्रोल करती है, जिससे ब्लूमिंग कम होता है और पिक्चर ज्यादा साफ दिखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- ब्रांड - Philips
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 36 W
- ऑडियो चैनलों की संख्या - डॉल्बी एटमॉस
खूबियां
- MEMC फीचर मूवमेंट को और फ्लूइड बनाता है, जबकि 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से आप किसी भी एंगल से साफ पिक्चर देख सकते हैं।
- 120Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी (HSR) तेज सीन को स्मूद बनाते हैं, जिससे स्पोर्ट्स और गेमिंग में कोई ब्लर नहीं आता है।
- यह मॉडल गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स स्मूद चलते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह टीवी कभी-कभी बहुत धीमे चलता है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
03
Xiaomi 43 inch QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV
शाओमी का यह 43 इंच डॉल्बी ऑडियो स्मार्ट टीवी फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे OTT ऐप्स पहले से मौजूद होते हैं। वहीं 12000+ ऐप्स का सपोर्ट होने से बढ़िया एंटरटेनमेंट टेलीविजन है। इस Xiaomi QLED TV में सामान्य टीवी से ज्यादा पावरफुल 30W साउंड आउटपुट दिया गया है, जो बढ़िया आवाज देता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो, DTS-X और DTS वर्चुअल:X तकनीक मिलती है, जो आवाज को चारों तरफ फैलाकर बढ़िया सराउंड इफेक्ट देती है। इससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव और ज्यादा इमर्सिव और शानदार बन जाता है। इस टीवी 43 इंच का बेजल-लेस डिजाइन प्रीमियम लुक देता है। साथ ही DCI-P3 कलर रेंज और 1.07 बिलियन रंग तस्वीर को और ज्यादा वास्तविक बनाते हैं। HDR10+, HDR10 और HLG सपोर्ट हर फ्रेम में ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बैलेंस करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- ब्रांड - Xiaomi
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 30 W
- ऑडियो चैनलों की संख्या - डॉल्बी ऑडियो
खूबियां
- आई कंफर्ट मोड होने से लंबे समय तक देखने पर आंखों को आराम देता है।
- एलेक्सा वॉइस रिमोट की मदद से आप सिर्फ बोलकर कंटेंट सर्च करना, चैनल बदलना या सेटिंग्स कंट्रोल कर सकते हैं।
- DTH इंटीग्रेशन फीचर की मदद से आप एक ही स्क्रीन से DTH चैनल और OTT ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया डिस्प्ले खराब है।
04
VW 43 inch 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
बजट कीमत में आप इस डॉल्बी ऑडियो 43 इंच VW टीवी को ले सकते हैं, जो शानदार डिस्प्ले, दमदार ऑडियो, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत के साथ बढ़िया विकल्प है। इसमें 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) रेजोल्यूशन दिया गया है, जिससे पिक्चर साफ और डिटेल में दिखाई देती है। QLED तकनीक और 10-बिट पैनल की मदद से रंग ज्यादा ब्राइट और प्राकृतिक दिखते हैं, जबकि 1 बिलियन कलर्स सपोर्ट तस्वीर को और वास्तविक बनाता है। इस HD टीवी में मौजूद फुल अरे लोकल डिमिंग फीचर स्क्रीन की ब्राइटनेस को अलग-अलग हिस्सों में कंट्रोल करता है, जिससे कॉन्ट्रास्ट बेहतर होता है। 30W का पावरफुल साउंड आउटपुट दिया गया है, जो सामान्य टीवी से ज्यादा दमदार है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल:X ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो आवाज को चारों तरफ फैलाकर सराउंड इफेक्ट देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- ब्रांड - VW
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - VW
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट क्षमता - 30 W
- ऑडियो चैनलों की संख्या - डॉल्बी एटमॉस
खूबियां
- HDR10 सपोर्ट और वाइड कलर गमौट हर सीन को ज्यादा डीप बनाते हैं।
- MEMC तकनीक तेज मूवमेंट को स्मूद दिखाती है।
- यह टेलीविजन Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें कंटेंट रिकमेंडेशन, वॉचलिस्ट, पर्सनल प्रोफाइल और किड्स प्रोफाइल जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन सर्विस को अच्छा नहीं बताया है।
05
डॉल्बी ऑडियो वाले एलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद डॉल्बी ऑडियो वाले एलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर तकनीक, साइज, साउंड और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, जो घर पर ही बढ़िया अनुभव देते हैं।
ऐसे ही अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।