वाइड कलर गैमट Mini LED TV में शानदार रंग और दमदार ब्राइटनेस के साथ घर बैठे पाएं सिनेमाघर जैसा मज़ा

वाइड कलर गैमट वाले Mini LED TV शानदार ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक और वास्तविक रंग के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देते हैं। Haier, Philips, Samsung, और TCL जैसे ये ब्रांडेड टेलीविजन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से आपके घर के एंटरटेनमेंट को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करते हैं।
वाइड कलर गैमट वाले मिनी एलईडी टीवी
वाइड कलर गैमट वाले मिनी एलईडी टीवी

आज के समय में टीवी टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और बेहतर पिक्चर क्वालिटी की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में वाइड कलर गैमट Mini LED TV एक नई और एडवांस टेक्नोलॉजी के रूप में सामने आए हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट, कलरफुल और वास्तविक दृश्य का अनुभव देते हैं। इनमें मिनी LED बैकलाइटिंग और वाइड कलर गैमट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा गहरे ब्लैक, चमकदार ब्राइटनेस और सटीक रंग देखने को मिलते हैं। ये टीवी खास तौर पर मूवी, गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो हर सीन को और ज्यादा जीवंत और डिटेल में दिखाते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 55 Inch 4K Ultra HD Smart Mini LED TV

    वाइड कलर गैमट के साथ आने वाला हायर का यह 55 इंच मिनी एलईडी टीवी आपको प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी और एडवांस फीचर्स का अनुभव दे सकता है। इसमें Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सामान्य LED टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक और बेहतर कॉन्ट्रास्ट देती है। साथ ही इसमें डॉल्बी विजन, और HDR10 सपोर्ट मिलने से रंग ज्यादा गहरे, प्राकतिक और वास्तविक दिखाई देते हैं। इस Haier टीवी में 4K अल्ट्रा HD रिज़ोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जिससे हर डिटेल बेहद साफ और शार्प दिखाई देती है। वहीं मोशन एस्टीमेशन मोशन कंट्रोल फीचर की मदद से फास्ट मूविंग सीन भी स्मूद दिखते हैं, जो स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी देखने के लिए बहुत अच्छा है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini LED
    • रेज्योलूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्टरेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें 50 W साउंड आउटपुट के साथ 2.1 चैनल स्पीकर और सबवूफर दिया गया है, जिससे बढ़िया आवाज मिलती है। 
    • लो ब्लू लाइट तकनीक आंखों पर कम असर डालती है, जिससे लंबे समय तक टीवी देखना आरामदायक रहता है।
    • इसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, Zee5 और एप्पल टीवी जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Philips 55 inch 4K Ultra HD QLED Smart QD-Mini LED TV

    फिलिप्स का यह मिनी एलईडी टीवी डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है, जो हर सीन में ब्राइटनेस, रंग और कॉन्ट्रास्ट को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे डार्क सीन में भी डिटेल साफ दिखाई देती है और ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार लगते हैं। साथ ही 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से आप किसी भी एंगल से बैठकर एक जैसा अच्छा व्यू पा सकते हैं। इसमें QD-Mini LED टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हजारों छोटे LED और क्वांटम डॉट क्रिस्टल की मदद से बहुत ज्यादा ब्राइटनेस और सटीक रंग दिखाती है। इसमें 36 W आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है, जिससे आपको सिनेमाघर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। आवाज क्लियर, गहरी और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। इसमें फिलिप्स हालो कंट्रोल और लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस कंट्रोल होती है और आपको गहरे ब्लैक और चमकदार हाइलाइट्स मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Philips 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्टरेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी, जो फास्ट मूविंग सीन को भी स्मूद बना देती है। 
    • 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के कारण यह स्मूद और तेज चलता है।
    • गेमिंग के लिए इसमें HDMI 2.1, ALLM और लो इनपुट लैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे गेमिंग बहुत स्मूद और रिस्पॉन्सिव हो जाती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कभी-कभी यह धीमा चलता है। 


    अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 55 inch 4K Ultra HD Mini-LED Smart TV

    अगर आप एक ऐसा टीवी चाहते हैं जिसमें शानदार कलर, हाई ब्राइटनेस, AI टेक्नोलॉजी और स्मूद परफॉर्मेंस मिले, तो सैमसंग का यह 55 इंच मॉडल एक बेहतरीन वाइड कलर गैमट मिनी एलईडी टीवी है। इसमें Neo-QLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी के जरिए बहुत छोटे-छोटे LED लाइट्स को कंट्रोल किया जाता है। इससे आपको ज्यादा ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक और बेहद सटीक रंग देखने को मिलते हैं। इस Samsung TV में 100Hz रिफ्रेश रेट और मोशन एक्सेलरेटर तकनीक दी गई है, जिससे फास्ट मूविंग सीन बहुत स्मूद दिखाई देते हैं। इसके साथ ALLM, VRR और फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो जैसे गेमिंग फीचर्स एक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग टीवी भी बनाते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD रिज़ोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है और इसके साथ NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर आता है, जो कंटेंट को AI की मदद से अपस्केल करके और ज्यादा शार्प और क्लियर बना देता है। नियो क्वांटम HDR और HDR10+ सपोर्ट की वजह से हर सीन में ब्राइटनेस और कलर ऑटोमैटिक एडजस्ट होते हैं, जिससे डार्क और ब्राइट दोनों सीन में बेहतरीन डिटेल दिखती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • आस्पेक्टरेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • एडेप्टिव साउंड प्रो और एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर प्रो डायलॉग को क्लियर बनाते हैं, जिससे देखने का अनुभव और बेहतर होता है।
    • बिल्ट-इन एलेक्सा और बिक्सबी होने से इसे अपनी आवाज या मोबाइल से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इसका एयर स्लिम और 3 साइड बेज़ल-लेस डिज़ाइन है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताया इसमें बेस की कमी है।
    03
  • Lumio Vision 55 inch 4K Ultra HD Smart QD-MiniLED TV

    लुमिनो का यह 55 इंच QD-मिनी एलईडी टीवी एक हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम कैटेगरी का वाइड कलर गैमट टीवी है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें क्वांटम डॉट मिनी एलईडी डिस्प्ले में लगभग 1920 मिनी LED और 160 लोकल डिमिंग ज़ोन हैं, जिसके चलते स्क्रीन पर गहरे ब्लैक, बहुत ज्यादा ब्राइटनेस और 100000:1 कॉन्ट्रास्ट मिलता है। साथ ही यह 55 Inch TV 110% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है, जिससे रंग बेहद बढ़िया, प्राकृतिक और जीवंत दिखाई देते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें BOSS प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे यह बहुत फास्ट चलता है। यह एक गूगल टीवी है, जिससे आपको नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे सभी ऐप्स आसानी से मिलते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Lumio Vision
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD, Mini Led
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्टरेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गूगल अस्सिटेंट और गूगल कास्ट से आप अपनी आवाज या मोबाइल से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • आवाज के लिए इसमें 24 W आउटपुट के साथ क्वाड ड्राइवर स्पीकर्स (2 ट्वीटर + 2 फुल रेंज) दिए गए हैं। 
    • इसमें मौजूद AI अपस्केलिंग तकनीक लो क्वालिटी कंटेंट भी बेहतर और शार्प दिखाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताई इसकी स्क्रीन बहुत नाजुक है।


    04
  • TCL 55 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV

    55 इंच का यह टीसीएल मॉडल एडवांस फीचर्स वाला टीवी है, जो वाइड कलर गैमट मिनी एलईडी टीवी के साथ बहुत ही बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इस TCL टीवी में 40 W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और DTS Virtual-X दिया गया है, जिससे आपको पावरफुल और सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। आवाज हर दिशा से आती हुई महसूस होती है, जो मूवी और गेमिंग को और मजेदार बनाती है। इसमें QD-मिनी LED पैनल दिया गया है, जिसमें 512+ लोकल डिमिंग ज़ोन हैं। इससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस अलग-अलग कंट्रोल होती है, जिससे आपको गहरे ब्लैक और बहुत ब्राइट हाइलाइट्स देखने को मिलते हैं। वहीं इसमें AiPQ Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो हर सीन को AI की मदद से बेहतर बनाता है। 


    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • आस्पेक्टरेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें डॉल्बी विजन IQ और HDR10 सपोर्ट मिलता है, जो कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर को ऑटो एडजस्ट करता है। 
    • 144Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी प्रो तकनीक की वजह से फास्ट मूविंग सीन बहुत साफ और बढ़िया दिखते हैं।
    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल होने से आप किसी भी एंगल से बैठकर साफ व्यू देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने बताई इसकी स्क्रीन बहुत नाजुक है।
    05

वाइड कलर गैमट वाले मिनी एलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप ऑनलाइन मौजूद बढ़िया वाइड कलर गैमट मिनी एलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, आई कम्फर्ट फीचर, साउंड और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे। ये घर पर ही शानदार एंटरटेनमेंट का अनुभव देते हैं।

फीचर

Haier Mini LED TV

Philips QD Mini LED TV

Samsung Neo QLED TV

Lumio Vision 9 TV

TCL QD Mini LED TV

डिस्प्ले

Mini LED

QD-Mini LED

Neo QLED (Mini LED)

QD-Mini LED

QD-Mini LED

रिज़ोल्यूशन

4K

4K

4K

4K

4K

रिफ्रेश रेट

60Hz

120Hz

100Hz (144Hz तक)

60Hz

144Hz

वाइड कलर 

अच्छा

बहुत अच्छा

बहुत अच्छा

बेहतरीन (110% DCI-P3)

बहुत अच्छा

कॉन्ट्रास्ट

अच्छा

बहुत अच्छा (लोकल डिमिंग)

बहुत अच्छा

100000:1

बहुत अच्छा

ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वाइड कलर गैमट मिनी एलईडी टीवी क्या होता है?
    +
    वाइड कलर गैमट Mini LED TV एक एडवांस टीवी टेक्नोलॉजी है जिसमें मिनी LED बैकलाइट और वाइड कलर गैमट का उपयोग होता है। इससे टीवी ज्यादा ब्राइट, ज्यादा रंगीन और रियलिस्टिक पिक्चर दिखाता है। इसमें हजारों छोटे LED लाइट्स होते हैं, जो बेहतर कंट्रास्ट और डिटेल देते हैं।
  • वाइड कलर गैमट का मतलब क्या होता है?
    +
    वाइड कलर गैमट का मतलब है कि टीवी ज्यादा रंगों को दिखा सकता है। ऐसे टीवी DCI-P3 जैसे बड़े कलर स्पेस को सपोर्ट करते हैं, जिससे कलर्स ज्यादा नेचुरल और सिनेमेटिक दिखाई देते हैं।
  • क्या वाइड कलर गैमट मिनी एलईडी टीवी गेमिंग और मूवी के लिए अच्छा है?
    +
    हां, यह टीवी गेमिंग और मूवी दोनों के लिए बेहतरीन है। इसमें हाई ब्राइटनेस, स्मूद मोशन और बेहतर कलर मिलते हैं, जिससे गेमिंग और फिल्में ज्यादा रियलिस्टिक और इमर्सिव लगती हैं।