₹55,000 से कम में ये टॉप 5 TCL Smart TV स्मार्ट फीचर्स के साथ देगें प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी

₹55,000 के अंदर TCL के स्मार्ट टीवी में 4K रेजोल्यूशन, बेहतर डिस्पले तकनीक और स्मूद व स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। ये TV पिक्चर क्वालिटी और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा संतुलन देते हैं, जिससे घर पर मनोरंजन का अनुभव बेहतर बनता है।
₹55,000 के अंदर टॉप 5 टीसीएल स्मार्ट टीवी
₹55,000 के अंदर टॉप 5 टीसीएल स्मार्ट टीवी

घर के लिए नया स्मार्ट टीवी लेते समय सिर्फ ब्रांड नहीं, बल्कि उसकी पिक्चर क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस भी बहुत मायने रखती है। TCL 55,000 रुपये के बजट में ऐसे टीवी पेश करता है जिनमें 4K रेजोल्यूशन यानी 3840x2160 पिक्सेल मिलते हैं, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और डिटेल्ड दिखती है। इनके कुछ Smart TV मॉडल्स में QLED या बेहतर डिस्पले तकनीक मिलती है, जो कलर्स को ज्यादा वाइब्रेंट बनाती है और ब्राइटनेस भी बेहतर देती है। साथ ही गूगल टीवी या एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम होने से ऐप्स आसानी से चल जाते हैं और उनका इस्तेमाल भी काफी आसान रहता है। आमतौर पर 20 से 30 वॉट तक का साउंड आउटपुट मिलता है, जो सामान्य कमरे के लिए पर्याप्त होता है। अगर आप मूवी, स्पोर्टस या OTT कंटेंट देखते हैं, तो डिसप्ले क्वालिटी और प्रोसेसर दोनों का संतुलन जरूरी होता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध टीसीएल के 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    अगर आप बिना किसी रुकावट के मूवी देखना या गेम खेलना चाहते हैं, तो इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR 144Hz और DLG 240Hz का सपोर्ट मिलता है। इस TCL 55 इंच टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी है, जिससे रंग और भी ज्यादा चमकीले और सटीक नज़र आते हैं। इसमें एक AiPQ प्रोसेसर भी लगा है, जो हर सीन को पहचान कर अपने-आप रंग, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी को सेट कर देता है, जिसकी वजह से नॉर्मल चीजें भी अच्छी क्वालिटी में दिखती हैं। आवाज़ के लिए इसमें 35 वॉट का साउंड आउटपुट है, साथ ही ONKYO 2.1 चैनल स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आवाज़ ज्यादा दमदार और चारों तरफ फैली हुई महसूस होती है। गेम खेलने वालों के लिए इसमें गेम मास्टर फीचर भी है, जो गेमिंग के दौरान सेटिंग्स को खुद ही एडजस्ट कर देता है, जिससे लैग कम होता है और कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55T8C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर डार्क और ब्राइट हिस्सों में बैलेंस बनाए रखने के लिए डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट
    • 360 डिग्री साउंड के साथ में थिएटर वाली फील के लिए सबवूफर

    कमी

    • टीवी की ब्राइटनेस थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • TCL 108 cm (43 Inch) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    बड़ी स्क्रीन पर साफ और डिटेल्ड पिक्चर चाहिए, तो यह 4K टीवी उसी अनुभव के लिए तैयार किया गया है। इसका UHD रिजॉल्यूशन हर सीन में ज्यादा क्लैरिटी देता है, जिससे मूवी और शो देखते समय छोटे-छोटे डिटेल भी नजर आते हैं। इसमें AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी को अपने आप बेहतर करता है। HDR10 और माइक्रो डिमिंग की मदद से ब्राइट और डार्क हिस्सों में संतुलन बना रहता है, जिससे तस्वीर ज्यादा नेचुरल लगती है। HVA पैनल और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के कारण साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी ज्यादा नहीं गिरती। MEMC फीचर तेज सीन में ब्लर को कम करता है, जिससे एक्शन ज्यादा स्मूद दिखता है। 24W साउंड आउटपुट के साथ Dolby Atmos और DTS-X सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज ज्यादा गहरी और फैलाव के साथ सुनाई देती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {43V6C}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • लंबे समय तक टीवी देखने के दौरान आंखों को सुरक्षित रखने के लिए मल्टीपल आई केयर मोड
    • टीवी या लैपटॉप से कंटेंट सीधे बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TCL 126 cm (50 Inch) FHD Smart QLED Google TV

    अगर आप बड़े स्क्रीन में FHD के साथ बेहतर कलर चाहते हैं, तो यह QLED टीवी उसी बैलेंस के साथ आता है। इसका 50 इंच साइज रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट को ज्यादा इमर्सिव बनाता है। क्यूएलईडी पैनल और डायनमिक कलर एनहेंसमेंट की वजह से रंग ज्यादा ब्राइट और नैचुरल दिखते हैं। HDR10 और माइक्रो डिमिंग फीचर स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों को बैलेंस करके पिक्चर को साफ और संतुलित बनाते हैं। AiPQ प्रोसेसर कंटेंट के हिसाब से कलर और क्लैरिटी को बेहतर करता है, जिससे सामान्य वीडियो भी थोड़ा ज्यादा शार्प दिखता है। 60Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद व्यू देता है। 24W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो मिलता है, जिससे आवाज साफ और संतुलित रहती है। स्क्रीन मिररिंग से फोन का कंटेंट बड़े स्क्रीन पर देखना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {50S5K}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 2K FHD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेम, स्पोर्टस और मूवीज के लिए मल्टीपल व्यूइंग मोड
    • कंटेंट की जरुरत के हिसाब से डायनमिक, म्यूजिक और मूवीज के लिए इंटेलिजेंट साउंड मोड्स

    कमी

    • टीवी इंस्टालेशन में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी प्रो दिया गया है, जिससे स्पोर्ट्स या गेमिंग के दौरान स्क्रीन स्मूद रहती है और ब्लर कम नजर आता है। AMD फ्री सिंस प्रीमियम प्रो भी लैग और स्क्रीन टियरिंग को कम करता है, इसलिए गेम खेलते समय कंट्रोल ज्यादा बेहतर लगता है। इस LED TV का मिनी एलईडी पैनल के साथ 512 से ज्यादा डिमिंग जोन मिलते हैं, जो स्क्रीन के अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को अलग तरीके से कंट्रोल करते हैं। इससे डार्क सीन में भी डिटेल साफ रहती है और ब्राइट हिस्से ज्यादा चमकदार दिखते हैं। Dolby Vision IQ और HDR10 कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर को एडजस्ट करते हैं, जिससे हर सीन संतुलित लगता है। 40 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ में डॉल्बी एट्मॉस और DTS वर्चुअल-X का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज कमरे में फैलती हुई महसूस होती है। AiPQ प्रो प्रोसेसर पिक्चर को समझकर कलर और शार्पनेस बेहतर करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के इंटीरियर में चार-चांद लगाने वाला अल्ट्रा स्लिम डिजाइन मॉडल
    • होम थिएटर जैसे इमर्सिव साउंड अनुभव के लिए ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम

    कमी

    • टीवी की स्क्रीन क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • TCL 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    इस TCL TV का 4K रिजॉल्यूशन और QLED Pro पैनल मिलकर कलर और डिटेल को ज्यादा असली जैसा बनाते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा रियल लगता है। AiPQ Pro प्रोसेसर हर फ्रेम को समझकर कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी को बेहतर करता है। HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ ब्राइट और डार्क सीन दोनों में डिटेल साफ नजर आते हैं। एंटी-ग्लेयर और बेहतर कॉन्ट्रास्ट की वजह से अलग-अलग रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखती है। 120Hz DLG और VRR सपोर्ट गेमिंग और तेज सीन को स्मूद बनाते हैं, जिससे लैग कम होता है। 35 वॉट साउंड आउटपुट के साथ ONKYO 2.1 चैनल और डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज गहरी और चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है। इसका स्लिम और यूनिबॉडी डिजाइन कमरे के लुक को भी आधुनिक और साफ बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {65C61B}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों की शानदार लुक को बनाए रखने के लिए स्लिम-यूनी बॉडी डिजाइन
    • हे गूगल! बोलकर टीवी को कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹55,000 से कम में टॉप 5 टीसीएल स्मार्ट टीवी 

यहां पर हमने ऊपर बताए TCL Smart TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

TCL {55T8C}

55 इंच

35 वॉट

120Hz रिफ्रेश रेट, AiPQ प्रोसेसर, ONKYO 2.1 चैनल स्पीकर 

TCL {43V6C}

43 इंच

24 वॉट

माइक्रो डिमिंग,  178 डिग्री व्यूइंग एंगल, MEMC फीचर

TCL {50S5K}

50 इंच

24 वॉट

डायनमिक कलर एनहेंसमेंट, HDR10 और माइक्रो डिमिंग फीचर, 60Hz रिफ्रेश रेट

TCL {55Q6C}

55 इंच

40 वॉट

AMD फ्री सिंस प्रीमियम प्रो, Dolby Vision IQ,  AiPQ प्रो प्रोसेसर

TCL {65C61B}

65 इंच

35 वॉट

डॉल्बी विजन सपोर्ट, एंटी-ग्लेयर और बेहतर कॉन्ट्रास्ट, स्लिम और यूनिबॉडी डिजाइन 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹55,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टीसीएल टीवी में क्यूएलईडी और नार्मल एलईडी में क्या फर्क होता है?
    +
    QLED में कलर्स ज्यादा ब्राइट और सटीक दिखाई देते हैं, जबकि LED में सामान्य पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
  • क्या 4K टीवी लेना जरूरी है?
    +
    हाँ, 4K रेजोल्यूशन में ज्यादा डिटेल्स मिलती है, जिससे मूवीज और विडियो ज्यादा साफ दिखते हैं।
  • स्मार्ट टीवी में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम बेहतर होता है?
    +
    गूगल या एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें ऐप्स आसानी से चलते हैं और इस्तेमाल करना आसान होता है।