म्यूजिक का असली मज़ा देने वाले Koss Headphones के 5 बेस्ट मॉडल

Koss हेडफोन बजट और साउंड क्वालिटी के बैलेंस के लिए जानें जाते हैं। इनके Headphones मॉडल्स क्लासिक डिजाइन और बेहतर पैड के साथ आते हैं जो म्यूजिक लवर्स को लंबे समय तक आरामदायक अनुभव प्रदान करते हैं। देखिए 5 बेस्ट ऑप्शन।
अमेजन पर उपलब्ध 5 बेहतरीन Koss हेडफोन
अमेजन पर उपलब्ध 5 बेहतरीन Koss हेडफोन

किसी भी म्यूज़िक लवर के लिए हेडफोन सिर्फ गानें सुनने वाला डिवाइस नहीं होता, बल्कि वो फिलिंग्स को महसूस करने का जरिया बन जाता हैं। खासकर जब बात हो Koss ब्रांड के Headphones की, तो यह ब्रांड लंबे समय से ऑडियो जानने वालों के बीच भरोसे की पहचान रहा है। इनके हेडफोन मॉडल्स में शानदार साउंड क्वालिटी, संतुलित बेस और क्लियर मिड्स-हाईज़ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है जो रोज़ाना सुनने के अनुभव को और बेहतर बनाता है। Amazon पर इनके कई वायर्ड विकल्प उपलब्ध हैं जो बजट से लेकर प्रीमियम उपयोग तक सभी के लिए उपयुक्त साबित होते हैं। इन हेडफोन की बनावट आरामदायक होती है और लंबे समय तक सुनने पर भी कानों में दर्द नहीं होता।

नीचे देखें Koss ब्रांड के 5 बेस्ट हेडफोन मॉडल्स की लिस्ट और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Koss Kph7V Portable On-Ear Headphones

    अगर आप रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए हल्के और आरामदायक हेडफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह मॉडल आपकी जरूरत को अच्छी तरह पूरा करता है। इसका एडजस्टेबल हेडबैंड सिर के आकार के हिसाब से आसानी से फिट हो जाता है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी दबाव महसूस नहीं होता। ऑन ईयर डिजाइन कानों पर हल्का सा टिकता है और म्यूजिक सुनते समय आराम बनाए रखता है। इसमें दिया गया डीप बेस रिस्पॉन्स गानों को भरपूर और संतुलित साउंड देता है, जिससे सामान्य सुनने का अनुभव भी मजेदार बन जाता है। 4 फीट लंबी वायर रोज़ाना के उपयोग में अच्छी मूवमेंट की सुविधा देती है और 3.5mm जैक इसे मोबाइल, लैपटॉप या म्यूजिक प्लेयर से आसानी से जोड़ने देता है। 80 से 18,000hz की फ्रीक्वेंसी रेंज और 91db सेंसिटिविटी के साथ यह हेडफोन साफ और स्थिर आवाज़ देने पर फोकस करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Koss Kph7V
    • कलर - ब्लैक
    • स्टाइल - ऑन-ईयर
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड 
    • वजन - 81.6 ग्राम

    खूबियां

    • लंबे समय तक आराम से पहनने के लिए सिर के आकार के हिसाब से फिट होने वाला एडजस्टेबल हेडबैंड
    • गानों को भरपूर और संतुलित साउंड देने के लिए डीप बेस रिस्पॉन्स
    • मोबाइल, लैपटॉप या फिर अन्य डिवाइस से जोड़ने के लिए 3.5mm जैक

    कमी

    • ऑडियो की क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Koss KSC75 Wired On Ear Headphone Without Mic

    म्यूजिक सुनते समय हल्के और आरामदायक हेडफोन की तलाश हो तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका स्पोर्ट क्लिप डिजाइन कान के चारों ओर आसानी से फिट हो जाता है और लंबे समय तक पहनने पर भी दबाव महसूस नहीं होता। पिवोटिंग ईयरप्लेट्स बेहतर फिट देने में मदद करती हैं जबकि सॉफ्ट फोम कुशन आवाज को संतुलित रखते हैं। इस Wired Headphone का टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर्स कम डिस्टॉर्शन के साथ साफ और सटीक साउंड रिप्रोडक्शन देते हैं। नियोडिमियम मैग्नेट्स गहरे बेस और बेहतर वॉल्यूम प्रदान करते हैं जिससे पोर्टेबल डिवाइस पर भी आवाज प्रभावशाली रहती है। 15 से 25,000hZ की फ्रीक्वेंसी रेंज हर तरह के म्यूजिक को डिटेल के साथ पेश करती है। 4 फीट लंबी केबल और L शेप 3.5 mm प्लग रोजमर्रा इस्तेमाल में सुविधा देते हैं। बिना माइक्रोफोन का डिजाइन इसे केवल म्यूजिक पर फोकस करने वालों के लिए उपयुक्त बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Koss KSC75
    • कलर - ब्लैक और ग्रे
    • स्टाइल - ऑन-ईयर
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड 
    • वजन - 43 ग्राम

    खूबियां

    • कानों के चारों तरफ और आसानी से फिट होने के लिए स्पोर्ट क्लिप डिजाइन
    • साफ और स्टीक साउंड रिप्रोडक्शन के लिए कम डिस्टॉर्शन के साथ टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर्स
    • हर तरह के म्यूजिक को डिटेल्स के साथ पेश करने के लिए 15 से 25,000hZ की फ्रीक्वेंसी रेंज

    कमी

    • हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Koss Ktxpro1 Titanium Portable Headphones

    अगर आपको ऐसे हेडफोन चाहिए जो हल्के हों, आसानी से साथ ले जाए जा सकें और आवाज में साफ संतुलन बनाए रखें, तो यह मॉडल उसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका एडजस्टेबल हेडबैंड सिर पर आराम से फिट हो जाता है, जिससे लंबे समय तक सुनने में भी थकान नहीं होती। ओपन और हीयर थ्रू साउंड डिजाइन आपको आसपास की आवाज़ों से पूरी तरह कटने नहीं देता, जो घर या ऑफिस में उपयोग के लिए फायदेमंद है। इन लाइन वॉल्यूम कंट्रोल की मदद से आप बिना डिवाइस छुए आवाज़ को तुरंत कम या ज्यादा कर सकते हैं। टाइटेनियम लेयर्ड डायफ्राम साफ और सटीक साउंड रिप्रोडक्शन देता है, जिससे म्यूजिक नेचुरल और डिटेल में सुनाई देता है। 4 फीट लंबी ड्यूल एंट्री केबल रोज़मर्रा के इस्तेमाल में सुविधा देती है और साथ में मिलने वाला 6.3mm अडैप्टर इसे बड़े ऑडियो सिस्टम से जोड़ना आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Koss Ktxpro 1
    • कलर - ब्लैक और ग्रे
    • स्टाइल - ऑन-ईयर
    • इमपेडेंस - 60 ohms
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड 
    • वजन - 113 ग्राम

    खूबियां

    • आसपास की आवाज को पूरी तरह कटने से बचाने के लिए ओपन और हीयर थ्रू साउंड डिजाइन
    • बिना डिवाइस छुए आवाज़ को तुरंत कम या ज्यादा करने के लिए लाइन वॉल्यूम कंट्रोल
    • साफ और सटीक साउंड रिप्रोडक्शन टाइटेनियम लेयर्ड डायफ्राम

    कमी

    • हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Koss Porta Pro Limited Edition Rhythm Beige Headphones

    कभी कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जो समय के साथ ट्रेंड नहीं, बल्कि पहचान बन जाते हैं। यह वही Headphone है, जो 1984 से दुनिया भर में अपनी खास आवाज़ और अलग अंदाज़ के लिए जाना जाता रहा है। इसका साउंड प्रोफाइल आज भी उतना ही दमदार लगता है, जिसमें गहरा बेस, साफ हाई नोट्स और संतुलित मिडरेंज मिलकर म्यूजिक को पूरा एहसास देते हैं। ऑन ईयर डिजाइन के साथ इसका एडजस्टेबल हेडबैंड और टेम्पोरल पैड लंबे समय तक सुनने पर भी आराम बनाए रखते हैं। फोल्ड होने वाला स्ट्रक्चर इसे बेहद पोर्टेबल बनाता है, और साथ मिलने वाला हार्ड कैरी केस सफर में इसे सुरक्षित रखता है। इन लाइन माइक्रोफोन और रिमोट की मदद से कॉल अटेंड करना या गाने कंट्रोल करना आसान हो जाता है। रिदम बेज कलर इसका रेट्रो लुक और भी खास बना देता है, जिससे यह सिर्फ हेडफोन नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट जैसा महसूस होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Koss Porta Pro Limited Edition
    • कलर - बेज
    • स्टाइल - ऑन-ईयर
    • इमपेडेंस - 60 ohms
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड
    • वजन - 449 ग्राम

    खूबियां

    • लंबे समय तक सुनने पर कानों पर आराम बनाए रखने के लिए टेम्पोरल पैड ऑन ईयर डिजाइन
    • हाई कैरी केस के साथ में कहीं भी ले जानें में आसान फोल्ड होने वाला स्ट्रक्चर
    • कॉल सुनने या फिर गानों को बदलने के लिए लाइन माइक्रोफोन और रिमोट

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    04
  • Koss KPH40 Utility On-Ear Headphones

    कुछ हेडफोन ऐसे होते हैं जो दिखने में सादे होते हैं, लेकिन इस्तेमाल करते ही उनकी समझदारी साफ महसूस होती है। यह उसी सोच का नतीजा है। यह ऑन ईयर हेडफोन बेहद हल्का है, इसलिए लंबे समय तक पहनने पर भी सिर या कानों पर बोझ नहीं डालता। इसका सबसे खास पहलू इसका डिटैचेबल और इंटरचेंजेबल कॉर्ड सिस्टम है, जो इसे आज के साथ साथ आने वाले समय के डिवाइसेज़ के लिए भी तैयार बनाता है। बॉक्स में मिलने वाला स्टैंडर्ड 3.5 mm कॉर्ड सीधे मोबाइल, लैपटॉप या म्यूजिक प्लेयर से जुड़ जाता है। जरूरत पड़ने पर USB C या लाइटनिंग कॉर्ड अलग से जोड़कर इसे दूसरे डिवाइस के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना बैटरी, बिना किसी झंझट के यह हेडफोन साफ और बैलेंस्ड साउंड देता है। स्टील्थ ग्रे फिनिश इसे एक सिंपल लेकिन प्रोफेशनल लुक देती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही लगता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Koss KPH40
    • कलर - ग्रे
    • स्टाइल - ऑन-ईयर
    • इमपेडेंस - 32 ohms
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड 
    • वजन - 109 ग्राम

    खूबियां

    • दूसरे डिवाइसेज से आसानी से जोड़ने के लिए डिटैचेबल और इंटरचेंजेबल कॉर्ड सिस्टम
    • बिना किसी झंझट के साफ और बैलेंस्ड साउंड प्रोफाइल्स
    • सिंपल लेकिन प्रोफेशन लुक के लिए स्टील्थ ग्रे फिनिश

    कमी

    • हेडफोन को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: अमेजन पर उपलब्ध 5 Koss हेडफोन मॉडल्स

मॉडल

इमपेंडेंस

फीचर्स

Koss Kph7V

32 ohms

एडजस्टेबल हेडबैंड, डीप बेस रिस्पॉन्स, 80 से 18,000hz  की फ्रीक्वेंसी रेंज

Koss KSC75

32 ohms

स्पोर्ट क्लिप डिजाइन, पिवोटिंग ईयरप्लेट्स, टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर्स, 15 से 25,000hZ की फ्रीक्वेंसी रेंज

Koss Ktxpro 1

60 ohms

एडजस्टेबल हेडबैंड, ओपन और हीयर थ्रू साउंड डिजाइन, इन लाइन वॉल्यूम कंट्रोल, टाइटेनियम लेयर्ड डायफ्राम, 4 फीट लंबी ड्यूल एंट्री केबल

Koss Porta Pro Limited Edition

60 ohms

ऑन ईयर डिजाइन, टेम्पोरल पैड, इन लाइन माइक्रोफोन, रिदम बेज कलर

Koss KPH40

32 ohms

डिटैचेबल और इंटरचेंजेबल कॉर्ड सिस्टम, साफ और बैलेंस्ड साउंड, स्टील्थ ग्रे फिनिश

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या Koss हेडफोन म्यूजिक सुनने के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    जी हाँ, Koss Porta Pro और KPH30i जैसे मॉडल्स साफ़ और संतुलित साउंड के लिए जाने जाते हैं, जो म्यूजिक लवर्स को खासे पसंद आते हैं।
  • क्या Koss हेडफोन रोज़ाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक हैं?
    +
    अधिकांश मॉडलों का डिज़ाइन हल्का और सहज होता है, जिससे लंबे समय तक सुनने में भी आराम मिलता है।
  • क्या अमेजन पर Koss के वायर्ड हेडफोन मिलते हैं?
    +
    हां, अमेजन पर इस ब्रांड के कई वायर्ड हेडफोन मॉडल रेटेड और उपलब्ध हैं जो बजट के हिसाब से चुनने लायक हैं।