₹50000 तक में बढ़िया Laptops, वर्क फ्रॉम होम होगा आसान, बैटरी नहीं देगी धोखा!

₹50 हजार रुपये तक में आपको बढ़िया लैपटॉप मिल सकता है, जिसका बैटरी बैकअप भी अच्छा हो। आप वर्क फ्रॉम होम के लिहाज से लैपटॉप लेना चाहते हैं तो भरोसेमंद ब्रांड्स जैसे की HP, Acer, Lenovo, ASUS आदि के सबसे बढ़िया Laptop मॉडल्स का चयन कर सकते हैं। अमेजन पर इस बजट में मिलने वाले कई ऐसे लैपटॉप्स हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग दी गई है।
₹50000 तक में लंबी बैटरी लाइफ वाले बढ़िया लैपटॉप
₹50000 तक में लंबी बैटरी लाइफ वाले बढ़िया लैपटॉप

वर्क फ्रॉम होम करना हो या घर बैठे फ्रीलांसिंग के प्रोजेक्ट्स निपटाने हों, एक अच्छा लैपटॉप होना जरूरी है। ऑफिस की मीटिंग लेनी हो या लंबी स्प्रेडशीट्स पर काम करना हो या फिर कोडिंग करनी हो, आप ऐसे लैपटॉप का चयन कर सकते हैं जिसकी बैटरी लाइफ अच्छी हो। ₹50000 तक में आपको शानदार प्रदर्शन और बढ़िया प्रोसेसर व ऑपरेटिंग सिस्टम वाला लैपटॉप मिल सकता है। साथ ही इनकी बैटरी लाइफ भी 8 से 15 घंटे तक की है यानी एक बार फुल चार्ज करने पर ये अच्छे से काम करेंगे। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ASUS, Acer और प्राइमबुक के अलावा HP और Lenovo जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के Laptops का चुनाव कर सकते हैं। इन कंपनियों के लैपटॉप मॉडल्स अच्छे माने जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।   

लंबी बैटरी लाइफ वाले बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook Go 15 (2026)

    15.6 इंच और 1920 X 1080 रिजॉल्यूशन वाले इस ASUS लैपटॉप में AMD Ryzen 3 30 प्रोसेसर लगा है, जो कि एंट्री-लेवल डेस्कटॉप और मोबाइल प्रोसेसर है। यह ऑफिस से जुड़ा टास्क पूरा करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। इस लैपटॉप में 8 GB की LPDDR5 RAM और 512 GB की क्षमता वाली हार्ड डिस्क लगी है। यानी वेब ब्राउजिंग और ई-मेल भेजने जैसे काम आसानी से हो सकते हैं। यह मॉडल लाइटवेट होने के साथ-साथ काफी मजबूत और टिकाऊ है। दरअसल, इस ASUS Vivobook को मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड वाला सर्टिफिकेट मिला हुआ है। इसकी बैटरी लाइफ अच्छी है। आप 49 मिनट में 60% बैटरी को चार्ज कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ASUS Vivobook Go 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- ग्रीन ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • CPU मॉडल- Ryzen 3
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 होम

    खूबियां

    • बैकलिट कीबोर्ड
    • फास्ट चार्जिंग

    कमी

    • लेख लिखते समय तक यूजर्स द्वारा इस प्रोडक्ट की कोई कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Primebook 3 Max (2026) AI Laptop

    एक बार फुल चार्ज करने पर 12 घंटे तक चलने वाले प्राइमबुक लैपटॉप को आप वर्क फ्रॉम होम के लिए चुन सकते हैं। इसमें लगा एंटी-ग्लेयर कोटिंग वाला डिस्प्ले आपकी आंखों को थकाएगा नहीं यानी आप लंबे समय तक बिना परेशान हुए ऑफिस का काम कर सकते हैं। ब्रेक के दौरान आप इसमें गाने भी प्ले कर सकते हैं। इस Primebook में दो फ्रंट फॉयरिंग स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं, जिनकी साउंड क्वालिटी अच्छी है। बता दें कि इस लैपटॉप में AI-रेडी MediaTek Genio 720 प्रोसेसर लगा है, जो कि डिमांडिंग ऐप्स को चलाने और वेब व्राउजिंग, टाइपिंग, ऑफिस मीटिंग समेत मल्टी-टास्क पूरा करने में सक्षम है। इसका PrimeOS ऑपरेटिंग सिस्टम मॉडर्न कम्प्यूटिंग के लिहाज से बढ़िया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Primebook
    • मॉडल- Primebook 3 Max
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 128 GB
    • CPU मॉडल- MediaTek Helio
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- PrimeOS 3.0

    खूबियां

    • मेमोरी कार्ड स्लॉट
    • डुअल स्टीरियो स्पीकर्स

    कमी

    • कैमरा लेंस के लिए अच्छा प्रोटेक्टिव कवर नहीं लगाया गया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Acer Aspire Lite, 13th Gen Intel Core i3-1305U

    अगर आप ऑफिस के काम या वर्क फ्रॉम होम के लिए अच्छा i3 लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आप एसर लैपटॉप का चुनाव कर सकते हैं। इसकी 512 GB की स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है यानी भारी भरकम फाइल्स आप आराम से सेव कर सकते हैं और आपका लैपटॉप लैग भी नहीं करेगा। इसका डिजाइन अल्ट्रा-स्लिम है। आपको काम से सिलसिल में कभी-कभी देश से बाहर ट्रैवल करना पड़ता है तो यह Acer Laptop आपके बैग में ज्यादा भार नहीं बढ़ाएगा। अगर आपको वीडियो कॉल पर ऑफिस की मीटिंग अटेंड करनी पड़ती है तो इसमें 1280 x 720 के रिजॉल्यूशन वाला HD कैमरा लगा है। साथ ही इसमें बिल्ट-इन ऐरे माइक्रोफोन है, जिसमें नॉइस कैंसिलेशन का फीचर मौजूद है। इसकी बैटरी लाइफ 8 घंटे की है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • मॉडल- Aspire Lite
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- स्टील ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • CPU मॉडल- Intel Core 3
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home

    खूबियां

    • 180 डिग्री हिंज डिजाइन
    • Nahmic ऑडियो

    कमी

    • स्क्रीन ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है।
    03
  • HP 15, AMD Ryzen 3 7320U

    कॉलेज या ऑफिस के काम के लिए अगर आप भरोसेमंद HP ब्रांड का बढ़िया सा लैपटॉप लेना चाहते हैं तो इस मॉडल का चयन कर सकते हैं। इसमें लगा AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर काफी दमदार है। बिना लैग किए आपके ऑफिस के सारे टास्क हो जाएंगे। इसकी 15.6 इंच का माइक्रो-एज और एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले भी बढ़िया है, इससे आपकी आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ेगा। इसमें टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन जैसी खूबी भी है। इसकी खास बात यह भी है कि इस HP Laptop को रीसाइकल्ड धातुओं और ओशियन-बाउंड प्लास्टिक से बनाया गया है। दरअसल, इसे EPEAT गोल्ड प्रमाण भी मिला है, यानी यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो फुल चार्ज होने पर 10 घंटे 30 मिनट तक चल सकता है। वहीं 45 मिनट के अंदर यह 50% तक चार्ज हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल- HP Laptop
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- नेचुरल सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • CPU मॉडल- Ryzen 3
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home

    खूबियां

    • HP इमेजपैड
    • AMD Radeon ग्राफिक्स

    कमी

    • स्पीकर की आवाज ज्यादा खास नहीं है।
    04
  • Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop

    ऑफिस के रोजाना के वर्कलोड के लिए आप AMD Athlon सिल्वर 7120U प्रोसेसर वाले Lenovo लैपटॉप का चयन कर सकते हैं। यह लैपटॉप लैग नहीं करेगा और अकाउंटिंग, ब्राउजिंग जैसे काम आसानी से कर सकता है। इसकी 512 GB SSD के कारण सिस्टम जल्दी स्टार्ट हो सकता है, फाइल्स भी फटाफट लोड हो सकती है और इस Lenovo Laptop का रिस्पॉन्स टाइम भी काफी बढ़िया है। वीडियो कॉल्स और स्ट्रीमिंग के लिए इसमें बढ़िया ग्राफिक्स कार्ड लगा है, जिसकी मदद से एकदम वाइब्रेंट विजुअल्स दिखाई देते हैं। इसमें 720p का HD वेबकैम लगा है, जिसमें प्राइवेसी शटर की सुविधा दी गई है। जरूरत ना होने पर आप कैमरा को बंद कर सकते हैं। इसकी बैटरी लाइफ 15 घंटे तक की है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल- V15 Athlon
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • CPU मॉडल- Athlon
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home

    खूबियां

    • ग्लेयर-फ्री डिस्प्ले
    • स्लीक डिजाइन

    कमी

    • साउंड कम लग सकती है।
    05

₹50000 तक में अच्छी बैटरी लाइफ वाले बढ़िया लैपटॉप्स:-

कौन से ब्रांड के किस लैपटॉप मॉडल में कितना लिथियम बैटरी एनर्जी कंटेंट है, कितने घंटे की बैटरी लाइफ है। साथ ही क्या खास फीचर है और कीमत कितनी है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

लैपटॉप के मॉडल्स

लिथियम बैटरी एनर्जी कंटेंट

बैटरी लाइफ

खास फीचर

MRP

ASUS Vivobook Go 15 (2026) Laptop

42 Wh

NA

बैकलिट कीबोर्ड

₹49,990

Primebook 3 Max (2026) AI Laptop

60.3 Wh

12 घंटे

मेमोरी कार्ड स्लॉट

₹33,990

Acer Aspire Lite, 13th Gen Intel Core i3-1305U Laptop

36 Wh

8 घंटे

180 डिग्री हिंज डिजाइन

₹46,990

HP 15, AMD Ryzen 3 7320U Laptop

41 Wh

10.5 घंटे

HP इमेजपैड

₹47,680

Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop

65 Wh

15 घंटे

ग्लेयर-फ्री डिस्प्ले

₹44,990

नोट: लेख लिखते समय इन लैपटॉप्स की कीमत ₹50,000 से कम थी, लेकिन इनकी MRP ज्यादा है जिसके चलते सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹50000 तक की कीमत में कौन से ब्रांड का लैपटॉप मिल सकता है?
    +
    50 हजार रुपये तक में आपको ASUS और Acer के अलावा HP, प्राइमबुक और Lenovo जैसे बड़े Laptop Brands मिल सकते हैं। इन कंपनियों के लैपटॉप्स अच्छे माने जाते हैं।
  • ग्लेयर-फ्री डिस्प्ले कैसा होता है?
    +
    इस तरह के डिस्प्ले पर एक खास तरह की कोटिंग की जाती है, जिसके कारण आंखों पर स्क्रीन के कारण पड़ने वाले बुरे प्रभाव का असर कम से कम होता है और आंखें ज्यादा नहीं दुखती हैं।
  • लैपटॉप में EPEAT गोल्ड सर्टिफिकेट क्या होता है?
    +
    जिस लैपटॉप को ओशियन-बाउंड प्लास्टिक या रीसाइकल्ड धातुओं से बनाया जाता है, उन मॉडल्स को पर्यावरण के अनुकूल होने का प्रमाण दिया जाता है।
  • स्लीक और लाइटवेट लैपटॉप मजबूत और टिकाऊ होते हैं?
    +
    जी हां, स्लीक डिजाइन वाले लैपटॉप मॉडल्स हल्के होते हुए भी काफी मजबूत और टिकाऊ होते हैं। इन्हें बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल से बनाया जाता है।