डिजाइन से फीचर्स तक एकदम झक्कास हैं ये boAt Smart Watch, देखें 5 बेस्ट रेटेड मॉडल्स

नया स्मार्टवॉच लेने का प्लान कर रहे हैं? तो यहां हम आपको boAt के 5 ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अमेजन पर टॉप रेटिंग प्राप्त है। आइए नीचे दिए इन विकल्पों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप भी अपना पसंदीदा स्मार्टवॉच जल्द ऑर्डर कर सकें।
5 बेस्ट रेटेड बोट स्मार्टवॉच
5 बेस्ट रेटेड बोट स्मार्टवॉच

स्मार्टवॉच लेना है लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन-सा ब्रांड चुनें? तो टेंशन बिल्कुल मत लीजिए क्योंकि आज यहां हम आपको बोट के Smart Watch के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध 5 बेस्ट रेटेड बोट स्मार्टवॉच को चुना है। जाहिर है बोट एक बेहद लोकप्रिय ब्रांड है जो कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टवॉच पेश करने के लिए जाना जाता है। तो अगर आप भी किफायती कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस फीचर्स और भरोसेमंद स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा इस लेख में बताए गए 5 स्मार्ट घड़ियों के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Boat Wave Call 3 Smartwatch 1.83 HD Display with Animated Watch Faces

    बोट की यह स्मार्टवॉच महिलाएं और पुरुषों दोनों के लिए डिजाइन की गई है यानी इसे दोनों पहन सकते हैं। इसमें 1.83 इंच एचडी डिस्प्ले शामिल होती है जिससे ऐप व नोटिफिकेशन काफी क्लियर नजर आते हैं। इसमें आपको अलग-अलग तरह के एनिमेटेड वॉच फेस मिलते हैं जिन्हें आप अपने मूड व पसंद अनुसार बदल सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें इन-बिल्ट डायल पैड मिलता है जिससे आप अपनी स्मार्टवॉच से नंबर डायल कर सकते हैं और सीधे कॉल पर बात कर सकते हैं। इसमें हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए अलग-अलग मोड्स शामिल होते हैं जो आपकी सेहत का ख्याल रखने में आपकी मदद करते हैं। इस Boat Smartwatch में मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच IP68 डस्ट और वॉटर रेटिंग के साथ आता है यानी यह वॉच धूल-मिट्टी, पानी की छींटे या पसीने से खराब नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.83 इंच
    • डिस्प्ले - HD
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको सोशल मीडिया ऐप्स, कॉलिंग और फोन के नोटिफिकेशन सीधे वॉच पर मिलते हैं। इसके लिए आपको बार-बार स्मार्टवॉच निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसमें म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है जिससे आप फोन के कैमरा और म्यूजिक की वॉल्यूम को सीधे अपनी कलाई से कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस स्मार्टवॉच की कनेक्टिविटी में समस्या देखने को मिली है।
    01
  • boAt New Launch Ultima Prime smartwatch with 1.43 AMOLED Display

    यह एक बेहद स्टाइलिश स्मार्टवॉच है जो AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। यह डिस्प्ले अधिक शार्प और क्लियर विजुअल्स देती है जिससे ऐप्स व नोटिफिकेशन बेहद क्लियर नजर आते हैं। इस बोट स्मार्टवॉच में आपको इमरजेंसी SOS की सुविधा मिलती है। इससे आप मुश्किल के समय में अपनी सही लोकेशन के साथ अलर्ट भेज सकते हैं, जिससे आपकी जान बच सकती है। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है यानी आप सीधे अपनी कलाई से किसी को भी फोन मिला सकते हैं और फोन उठाकर बात भी कर सकते हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल होते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस स्मार्टवॉच को Crest App हेल्थ इको सिस्टम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें म्यूजिक व कैमरा कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है यानी आप अपने फोन के कैमरे और म्यूजिक सिस्टम को सीधे स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार फोन निकलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • विशेष सुविधा - फोन कॉल
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस स्मार्टवॉच के जरिए आप अपने सोशल मीडिया नोटिफिकेशन को भी आसानी से देख सकते हैं।
    • यह IP68 वॉटर रेसिस्टेंस स्मार्टवॉच है यानी पानी के छींटों से या पसीने से यह वॉच खराब नहीं होती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Boat Chrome Eon Smart Watch for Men & Women

    यह एक एडवांस स्मार्टवॉच है जो AI फीचर्स से लैस है। इसमें शामिल AI तकनीक आपकी रोजमर्रा की आदतों को समझकर उसी अनुसार फिटनेस और हेल्थ से जुड़े प्लान देती है। इससे आपको मोटिवेशन मिलता है और आपकी हेल्थ भी ट्रैक होती रहती है। इसमें एडवांस S1 प्रोसेसर शामिल है, जिसकी मदद से यह स्मार्टवॉच हाई परफॉर्मेंस देती है यानी आपको इसमें बिना लैग के वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं, नेविगेशन इससे आसान हो जाता है और आप मल्टीपल फीचर्स को एक समय पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें AMOLED डिस्प्ले लगी होती है जो क्लियर और शार्प विजुअल्स प्रदान करती है। इस Smart Watch में आपको वॉच फेस स्टूडियो की सुविधा मिलती है जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह IP68 स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंस स्मार्टवॉच है, जो धूल या पानी व पसीने से खराब नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • विशेष सुविधा - AI कॉच
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें ऑटो एक्टिविटी डिटेक्शन फीचर मौजूद होता है जो आपकी वॉकिंग या वर्कआउट को अपने आप ट्रैक करता है। 
    • इसमें मौजूद HRV मॉनिटर फीचर आपके हार्ट रेट को मॉनिटर करता है जिससे आप समय-समय पर अपनी हेल्थ को ट्रैक कर पाते हैं।

    कमी 

    • इस स्मार्टवॉच को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • boAt Lunar Vista w/Large Fitness Smart Watch for Men & Women

    1.52 इंच स्क्रीन साइज वाला यह स्मार्टवॉच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें ऐप्स व नोटिफिकेशन टेक्स्ट बेहद क्लियर व शार्प नजर आते हैं। यह हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले के साथ आता है जिससे आपको बार-बार समय देखने के लिए स्क्रीन टच करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं और वर्कआउट को ट्रैक कर सकते हैं। हेल्थ को ट्रैक करने के लिए इसमें हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे मोड्स मिलते हैं। यह बोट स्मार्टवॉट IP रेटिंग के साथ आता है यानी यह धूल, पानी व पसीने से खराब नहीं होता है। इसमें शामिल फंक्शनल क्राउन नेविगेशन को आसान बनाता है जिससे स्मार्टवॉच को इस्तेमाल करना आसान होता है। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिससे आप सीधे अपने स्मार्टवॉच से कॉल उठाकर बात कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.52 इंच
    • डिस्प्ले - HD
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • विशेष सुविधा - 100+ स्पोर्ट्स मोड
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें डायल पैड की सुविधा मिलती है जिससे आप सीधे स्मार्टवॉच से नंबर डायल करके फोन लगा सकते हैं।
    • इस स्मार्टवॉच में आपको 10 से ज्यादा कॉन्टेक्ट नंबर को सेव कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स को अभी तक इस स्मार्टवॉच में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली।
    04
  • boAt Wave Call 2 Plus Smart Watch w/Bilingual Support

    यह स्मार्टवॉच काफी बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 1.96 इंच की एचडी डिस्प्ले लगी होती है जिससे नोटिफिकेशन और ऐप बेहद क्लियर व शार्प नजर आते हैं। इस Smartwatch की खासियत यह है कि इसमें आपको हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा का सपोर्ट मिलता है जिसे आप अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मौजूद है। जिससे आप बिना फोन बाहर निकाले सीधे अपने स्मार्टवॉच से किसी की भी कॉल उठा सकते हैं और बात कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग प्रकार के एनिमेटेड वॉच फेस शामिल हैं जिसे आप अपनी पसंद अनुसार बदल सकते हैं। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इस स्मार्टवॉच में आपको SpO2 मॉनिटर और हार्ट रेट जैसी सुविधा मिलती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल हैं जैसे - वॉकिंग, रनिंग, डांसिंग, योगा आदि। आप इन्हें अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.96 इंच
    • डिस्प्ले - HD
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • विशेष सुविधा - वॉयस असिस्टेंट
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह IP68 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस स्मार्टवॉच है यानी यह धूल-मिट्टी, पानी के छींटे या पसीने से खराब नहीं होता है।
    • इस स्मार्टवॉच को आप Crest App हेल्थ इको सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक इस स्मार्टवॉच में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

बोट स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना

जाहिर है हर किसी का बजट व जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसे में हमने ऊपर बताए गए 5 बोट स्मार्टवॉच की यहां तुलना की है, ताकि आपको भी समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर है।

मॉडल नाम 

डिस्प्ले 

खास फीचर्स 

वारंटी

Boat Wave Call 3 Smartwatch   

1.83 इंच एचडी डिस्प्ले 

ब्लूटूथ कॉलिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स, IP68 रेटिंग 

1 साल

boAt New Launch Ultima Prime smartwatch   

1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले  

100+ स्पोर्ट्स मोड्स, वॉच फेस स्टूडियो, लॉन्ग बैटरी बैकअप 

1 साल

Boat Chrome Eon  

1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले   

एडवांस S1 प्रोसेसर, IP68 रेटिंग 

1 साल

boAt Lunar Vista w/Large   

1.52 इंच HD डिस्प्ले   

550 निट्स ब्राइटनेस, 100+ स्पोर्ट्स मोड 

1 साल

boAt Wave Call 2 Plus  

1.96 इंच एचडी डिस्प्ले  

ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉयस असिस्टेंट 

1 साल

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बोट स्मार्टवॉच एक अच्छा ब्रांड है?
    +
    बोट की बात करें तो यह ब्रांड किफायती कीमत में एडवांस फीचर्स से लैस और लॉन्ग बैटरी बैकअप वाला स्मार्टवॉच मार्केट में पेश करता है, जिस कारण यह लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
  • बोट के स्मार्टवॉच की कीमत क्या है?
    +
    देखिए हर मॉडल की कीमत अलग-अलग होती है। हालांकि, बोट के स्मार्टवॉच की कीमत 1500 रुपये से शुरू हो जाती है।
  • बोट स्मार्टवॉच का ऐप कौन-सा है?
    +
    बोट स्मार्टवॉच का ऐप boAt ProGear है जो आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा।