आज के समय में स्मार्ट टीवी घर के मनोरंजन का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं, और 4K डिस्प्ले वाले मॉडल्स ज्यादा स्पष्ट और बेहतर विजुअल अनुभव देते हैं। Haier के QLED और LED स्मार्ट टीवी अपनी लेटेस्ट तकनीक और स्मार्ट फीचर्स के कारण लोकप्रिय हो रहे हैं। इन टीवी में आमतौर पर 3840×2160 रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीर अधिक डिटेल और साफ दिखाई देती है। QLED तकनीक रंगों को ज्यादा रियल और ब्राइट बनाती है, जबकि LED मॉडल्स स्थिर और संतुलित पिक्चर क्वालिटी प्रदान करते हैं। कई मॉडल्स में गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम, डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स दिए जाते हैं, जिससे बेहतर पिक्चर और साउंड अनुभव मिलता है। इसके अलावा वॉयस कंट्रोल, क्रोमकास्ट और ऐप सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे यूजर आसानी से कंटेंट देख सकते हैं। इसी वजह से इस ब्रांड के कई स्मार्ट टीवी मार्डन घरों के लिए सुविधाजनक और आकर्षक विकल्प बनते जा रहे हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध हायर के 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
Haier 108 cm (43) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
छोटे कमरे में बड़े और साफ विजुअल चाहिए हो, तो यह Haier का 43 इंच टीवी उसी तरह का अनुभव देता है। QLED डिस्प्ले की वजह से रंग ज्यादा चमकीले और असली जैसे दिखते हैं, जबकि 4K रिज़ॉल्यूशन हर सीन को साफ और डिटेल में दिखाता है। डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट से ब्राइट और डार्क हिस्सों में अच्छा संतुलन बना रहता है। तेज सीन में ब्लर कम रखने के लिए इसमें MEMC फीचर दिया गया है, जिससे फास्ट सीन्स भी ज्यादा स्मूद दिखते हैं। आवाज के लिए 24 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंड थोड़ा ज्यादा भरपूर और क्लियर सुनाई होता है। यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जहां प्राइम विडियो, नेटफलिक्स, Jio Hotstar और दूसरे ऐप आसानी से मिल जाते हैं। हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल की मदद से बिना रिमोट उठाए भी टीवी चलाया जा सकता है। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट इसे दूसरे डिवाइस के साथ जोड़ने में भी आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {43S800QT-P}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- क्रोमकास्ट की मदद से फोन के ऐप्स, फोटो और विडियो को सीधे टीवी पर देखने की सुविधा
- कम इनपुट लैग के साथ में स्मूद और फास्ट गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए गेम मोड
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
बड़ी स्क्रीन पर मूवी या मैच देखने का मज़ा तभी आता है जब तस्वीर साफ और रंग सही दिखें। इस 55 Inch TV में 4K रिज़ॉल्यूशन और वाइड कलर गैमुट की वजह से रंग ज्यादा प्राकृतिक और गहरे नजर आते हैं, जिससे हर सीन थोड़ा ज्यादा असली लगता है। डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट के कारण लाइट और डार्क हिस्सों में कलर बैलेंस बना रहता है। तेज सीन के दौरान लैग या ब्लर कम करने के लिए इसमें MEMC फीचर दिया गया है, जिससे मूवमेंट साफ और स्मूद रहती है। आवाज के लिए इसमें 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है, जो सामान्य टीवी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा बेस वाला साउंड देता है। यह टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें मल्टीपल OTT ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। वन टच रिमोट से पसंदीदा ऐप जल्दी खोलना आसान हो जाता है, और वॉइस कंट्रोल की मदद से बिना ज्यादा मेहनत के टीवी को बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {55P7GT-P}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी में मनोरंजन से जुडा ढेर सारा कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस
- प्रेंटल कंट्रोल के साथ में बच्चों के लिए उपयुक्त कंटेंट के लिए गूगल किड्स मोड
कमी
- टीवी थोडा लैग करके चलने के लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Haier 164 cm (65) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
अगर आप चाहते हैं कि घर में ही थिएटर जैसा फील मिले, तो 65 इंच के इस Haier टीवी को एक बार जरुर देख सकते हैं। बड़ी स्क्रीन पर 4K रिज़ॉल्यूशन और डॉल्बी विजन मिलकर सीन को ज्यादा गहराई और स्पष्टता के साथ दिखाते हैं। रोशनी अपने आप एडजस्ट होती है, इसलिए दिन हो या रात, पिक्चर काफी साफ और डिटेल्ड नजर आती है। QLED पैनल रंगों को ज्यादा चमकीला और साफ बनाता है, जबकि MEMC फीचर तेज मूवमेंट के दौरान भी स्क्रीन को स्मूथ बनाए रखता है। इसका फायदा खासकर स्पोर्ट्स और एक्शन सीन में दिखता है। आवाज के लिए 24 वॉट स्पीकर के साथ Dolby Atmos दिया गया है, जो सामान्य टीवी से थोड़ा ज्यादा बेहतर सराउंड साउंड देता है। इसमें आपको पसंदीदा ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिल जाता है, जिससे बिना रुके मनोरंजन चलता रहता है। हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल से बिना रिमोट उठाए भी इसे चलाया जा सकता है, और Hai Cast की मदद से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {65S800QT-P}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लिविंग रुम में बैठकर गेमिंग का मजा लेने के लिए 120Hz VRR और ALLM का सपोर्ट
- 3D सराउंड साउंड के साथ में सिनेमेटिक ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस
कमी
- टीवी के स्पीकर की आवाज कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Haier 126 cm (50) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप ऐसा टीवी ढूंढ रहे हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर मूवी और गेमिंग तक सब कुछ संभाल ले, तो यह मॉडल बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ HDR10 और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है, जिससे तस्वीर में ब्राइटनेस और रंगों की गहराई बेहतर दिखाई देती है। तेज सीन में स्क्रीन झटकेदार न लगे, इसके लिए इस Smart TV में MEMC फीचर दिया गया है, जो पिक्चर को स्मूद रखता है। गेम खेलने वालों के लिए ALLM फीचर काम आता है, जिससे रिस्पॉन्स टाइम बेहतर हो जाता है और गेमिंग ज्यादा सहज महसूस होती है। साउंड की बात करें तो, 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और dbx-tv साउंड दिया गया है, जो डायलॉग को साफ और बैकग्राउंड साउंड को संतुलित रखता है। क्रोमकास्ट की मदद से मोबाइल के ऐप्स, फोटो और विडियो को सीधे टीवी पर दिखा सकते हैं और वॉइस कंट्रोल से इसे चलाना और भी सरल हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {50P7GT-P}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- पसंदीदा कंटेंट को सेव करके बाद में देखने के लिए गूगल वॉचलिस्ट की सुविधा
- डीप बेस के साथ साफ डॉयलाग के लिए साफ और बैलेंस्ड साउंड देने वााल DBX-TV
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
कुछ टीवी सिर्फ बड़े होते हैं, लेकिन यह Haier M80F सीरीज़ का यह मॉडल बड़ा होने के साथ अनुभव भी अलग देता है। इसमें मिनी LED डिस्प्ले दी गई है, जो सामान्य LED के मुकाबले बेहतर ब्राइटनेस और कलर कंट्रास्ट देती है। 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्क्रीन दिन में भी साफ दिखती है, और डॉल्बी विजन के कारण रंग ज्यादा गहरे और संतुलित नजर आते हैं। इस टीवी की खास बात इसका साउंड है। इसमें 50W आउटपुट के साथ KEF द्वारा ट्यून किया गया 2.1 चैनल ऑडियो मिलता है, जिसमें सबवूफर भी शामिल है। इसका मतलब है कि बिना अलग स्पीकर लगाए भी आवाज काफी भरपूर और सिनेमाघर जैसी महसूस होती है। यह टीवी गूगल टीवी 14 पर चलता है, जहां Netflix, Prime Video और दूसरे ऐप आसानी से मिल जाते हैं। गेमिंग के लिए ALLM, VRR और AMD फ्री सिंस जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे गेम खेलते समय स्क्रीन ज्यादा स्मूथ रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {H65M80FUX}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- डीप बेस और क्लियर वॉइस के साथ में सिनेमाई ऑडियो के लिए 2.1 चैनल साउंड
- देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फुल HD से चार गुना बेहतर 4K रेजोल्यूशन
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना: हायर के 5 बढ़िया QLED और LED स्मार्ट टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए Haier QLED और LED स्मार्ट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।