आज के समय में स्मार्ट एंटरटेनमेंट और गेमिंग का अनुभव तेजी से बदल रहा है, और इसी जरूरत को पूरा करने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले 65 इंच स्मार्ट टीवी शानदार विकल्प हैं। इनकी बड़ी 65 इंच की स्क्रीन के साथ ये टीवी न केवल शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं बल्कि गेमिंग के दौरान भी स्मूद और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देते हैं। हाई रिफ्रेश रेट, बेहतर रेस्पॉन्स टाइम और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के कारण ये 65 Inch TV गेमर्स के लिए बढ़िया विकल्प हैं। इनके साथ ही स्मार्ट फीचर्स जैसे इनबिल्ट ऐप्स, वॉयस कंट्रोल, वाई-फाई कनेक्टिविटी और स्क्रीन मिररिंग मिलते हैं, जिससे आपको घर पर ही शानदार अनुभव मिलता है। हाई-ग्राफिक्स गेम खेलना है या 4K मूवी का आनंद लेना है, तो ये Gaming Ready टीवी हर स्थिति में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं।
आइए गेम सपोर्ट फीचर के साथ आने वाले 65 इंच टीवी के बेहतरीन विकल्प -
Sony 65 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV
65 इंच साइज का यह सोनी टीवी एक बेहतरीन गेमिंग रेडी टेलीविजन है, जो आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मूद गेमिंग अनुभव देता है। इसमें दिया गया 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन बेहद साफ और डिटेल में विजुअल देता है, जिससे गेमिंग और मूवी दोनों का अनुभव वास्तविक लगता है। इस Sony TV में रिफ्रेश रेट 60 Hz और मोशनफ्लो एक्सआर 100 दिया गया है, जिससे फास्ट मूविंग गेम्स में भी स्क्रीन स्मूद रहती है और ब्लर कम होता है। साथ ही ALLM यानी ऑटो लो लेटेंसी मोड और HDMI 2.1 सपोर्ट के कारण गेमिंग के दौरान इनपुट लैग कम होता है, जिससे आपका गेमिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर बनता है। साथ ही डॉल्बी विज़न और HDR10/HLG सपोर्ट आपको सिनेमैटिक क्वालिटी का अनुभव देते हैं, जिससे हर गेम और मूवी और भी शानदार दिखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो -16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसका 4K HDR प्रोसेसर X1 स्क्रीन पर दिखने वाली हर चीज को साफ और डिटेल में दिखाता है।
- ट्रिलुमिनोस प्रो रंगों को ज्यादा चमकीला और असली जैसा बनाता है, जिससे तस्वीर ज्यादा खूबसूरत लगती है।
- इसमें 20W आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और बास रिफ्लेक्स स्पीकर दिए गए हैं, जो क्लियर और इमर्सिव ऑडियो देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने बताया डिस्प्ले अच्छे से काम नहीं करती है।
01
Vu 65 inch 4K QLED Smart TV
यह वू टीवी एक परफेक्ट गेमिंग रेडी 65 इंच स्मार्ट टीवी है, जिसमें शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और एडवांस गेमिंग फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जिससे कलर्स ज्यादा रियल और डीप दिखाई देते हैं। इसके अलावा MEMC और एक्टिव कॉन्ट्रास्ट टेक्नोलॉजी फास्ट मूविंग सीन को स्मूद बनाती हैं, जो गेमिंग के दौरान बहुत काम आती हैं। इसके अलावा गेमिंग के लिए इस Vu टीवी में HDMI 2.1, ALLM और VRR सपोर्ट दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान लैग कम होता है और कंट्रोल ज्यादा स्मूद महसूस होता है। साथ ही गेम मोड और गेम डैशबोर्ड फीचर आपको गेमिंग सेटिंग्स को जल्दी बदलने की सुविधा देते हैं। इसमें 4K QLED डिस्प्ले और A+ ग्रेड पैनल दिया गया है, जो बेहद ब्राइट और शार्प पिक्चर क्वालिटी देता है। साथ ही 400 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन दिन में भी साफ दिखाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Vu
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- वॉइस असिस्टेंट फीचर होने से आप इस टीवी को आवाज़ को नियंत्रित कर सकते हैं।
- 2GB रैम और 16GB स्टोरेज होने से यह टीवी स्मूद चलता है।
- डिस्प्ले फीचर्स में AI पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केल टेक्नोलॉजी वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाती हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन सर्विस को फ्री नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Toshiba 65 Inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस तोशिबा टीवी में दिया गया REGZA इंजन ZRi एडवांस प्रोसेसर है, जो पिक्चर और परफॉर्मेंस दोनों को स्मार्ट तरीके से ऑप्टिमाइज करता है। साथ ही AI ऑटो व्यू प्रो आपके कमरे की लाइट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इस Toshiba टीवी की सबसे बड़ी खासियत है इसका 144Hz रिफ्रेश रेट, जो गेमिंग के दौरान बेहद स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देता है। साथ ही वैरिएबल रिफ्रेश रेट और ALLM सपोर्ट के कारण स्क्रीन और कंट्रोल के बीच का डिले बहुत कम हो जाता है, जिससे फास्ट गेम में बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसका 24W स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस के साथ REGZA पावर ऑडियो प्रो से आपको क्लियर, लाउड और सिनेमैटिक आवाज मिलती है। साथ ही अलग-अलग साउंड मोड जैसे थिएटर, म्यूजिक, स्पोर्ट्स आदि भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Toshiba
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- QLED टेक्नोलॉजी से आपको बेहद शार्प, ब्राइट और कलरफुल पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
- AI 4K अपस्केलिंग और AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बना देते हैं।
- स्क्रीन शेयरिंग फीचर की मदद से आप मोबाइल का कंटेंट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने बताया खराब उत्पाद डिलीवर कर दिया।
03
TCL 65 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV
यह टीसीएल 65 इंच स्मार्ट टीवी एक एडवांस और पावरफुल गेमिंग रेडी टीवी है, जो खासतौर पर हाई-एंड गेमिंग और प्रीमियम एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें QD-Mini LED पैनल दिया गया है, जो नॉर्मल LED की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कंट्रास्ट और गहरे ब्लैक देता है। इसमें मौजूद आल डोमेन हेलो कंट्रोल तकनीक लाइट को बहुत सटीक तरीके से कंट्रोल करती है, जिससे स्क्रीन पर कोई ब्लूमिंग या हल्का धुंधलापन नहीं आता है और पिक्चर ज्यादा क्लियर और शार्प दिखती है। साथ ही इस TCL टीवी में 512+ डिमिंग जोन्स दिए गए हैं, जो हर छोटे हिस्से की ब्राइटनेस अलग-अलग कंट्रोल करते हैं। गेमिंग के लिए इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी प्रो फीचर दिया गया है, जिससे फास्ट गेम्स में भी स्क्रीन बेहद स्मूद रहती है। इसके साथ AMD फ्रीसिंक प्रीमियम, VRR और ALLM सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान कोई लैग या स्क्रीन टियरिंग नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- डॉल्बी विज़न IQ और HDR10 का सपोर्ट कलर्स और ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक एडजस्ट करके आपको वास्तविक पिक्चर देता है।
- AiPQ Pro प्रोसेसर और AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़ेशन हर सीन को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाते हैं।
- इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज होने से टीवी फास्ट और स्मूद चलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी ने एक सप्ताह के अंदर ही काम करना बंद दिया।
04
Hisense 65 Inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह गेमिंग रेडी हाइसेन्स 65 इंच टीवी गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। इसमें 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन और QLED टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आपको ब्राइट, कलरफुल और शार्प पिक्चर क्वालिटी मिलती है। साउंड के लिए इस 65 Inch TV में 20W स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है, जिससे आपको क्लियर और इमर्सिव साउंड मिलता है। डिस्प्ले फीचर्स में डॉल्बी विजन, HDR10+ डिकोडिंग और HLG सपोर्ट मिलता है, जो कलर्स, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को और ज्यादा वास्तविक बनाते हैं। इसका AI 4K अपस्केलर लो क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर करके 4K जैसा बना देता है। साथ ही क्वांटम डॉट और वाइड कलर गामट टेक्नोलॉजी से रंग और ज्यादा जीवंत दिखते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hisense
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार जैसे ऐप्स मिलते हैं।
- हिंदी वॉयस कंट्रोल और एलेक्सा से आप टीवी को आसानी से आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।
- 120HRR सपोर्ट होने से फास्ट मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने टीवी की परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
गेम सपोर्ट फीचर के साथ आने वाले 65 इंच टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप ऑनलाइन मौजूद 65 इंच टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, एडवांस फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकें।
अधिक जानने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।