आज स्मार्ट टीवी हर घर की जरूरत बनते जा रहे हैं। ऐसे में जब स्मार्ट फीचर्स के साथ वॉयस असिस्टेंट फीचर जुड़ जाता है, तो टीवी को इस्तेमाल करना और भी आसान व मज़ेदार हो जाता है। अब रिमोट पर बार-बार बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सिर्फ आवाज से ही कंटेंट सर्च करना, ऐप खोलना या सेटिंग बदलने जैसा काम आसानी से कर सकते हैं। इस लेख में आप Haier, TCL, VW, Vu और Kodak जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के 5 हाई क्वालिटी टीवी मॉडल्स देख सकते हैं, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड, स्मार्ट फीचर्स और इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं। 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच में मौजूद ये टेलीविजन आपको शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देते हैं।
चलिए देखते हैं आवाज से चलने वाले भरोसेमंद ब्रांड्स के 5 हाई क्वालिटी स्मार्ट टीवी -
Haier 50 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV
50 इंच का यह हायर टीवी 4K Ultra HD रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे तस्वीरें बेहद साफ, चमकदार और बढ़िया दिखाई देती हैं। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज मूवमेंट वाले सीन को बिना ब्लर के बेहतर बनाती है। वहीं लो ब्लू लाइट फीचर आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है, जिससे लंबे समय तक टीवी आराम से देख सकते हैं। साउंड के अनुभव को को बेहतर बनाने के लिए इसमें 20W का 2.0 चैनल स्टेरियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें इन-बिल्ट सबवूफर, डॉल्बी अट्मॉस और dbx-tv सराउंड साउंड शामिल है। यह टेलीविजन गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जो यूज़र को एक स्मार्ट, तेज़ और पर्सनलाइज़्ड अनुभव देता है। इसमें मौजूद गूगल अस्सिटेंट की मदद से आप रिमोट दबाए बिना या सिर्फ आवाज़ से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं क्रोमकास्ट बिल्ट इन फीचर भी दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से फोटो, वीडियो या ऐप्स को सीधे टीवी स्क्रीन पर कास्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Haier
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.7D x 111.1W x 71.1H सेंटीमीटर
खूबियां
- यह टीवी ALLM और VRR को भी सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है।
- यह प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप को सपोर्ट करता है।
- 2GB RAM और 32GB स्टोरेज की वजह से ऐप्स तेज़ी से चलते हैं और लैग महसूस नहीं होता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसका कलर बैलेंस अच्छा नहीं बताया है।
01
TCL 65 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV
टीसीएल का यह QD मिनी एलईडी टीवी 40 वॉट आउटपुट वाले दमदार ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस वर्चुअल-एक्स तकनीक दी हुई है, जो सिनेमा घर जैसी आवाज़ का अनुभव घर ही देती हैं। इसका 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तेज़ एक्शन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान भी धुंधलेपन के बीना बढ़िया दृश्य देता है। इस 65 इंच TCL टीवी में HDR10, AiPQ प्रोसेसर, 100% कलर वॉल्यूम प्लस, 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल और माइक्रो डिमिंग तकनीक शामिल है, जिससे हर एंगल से रंग और ब्राइटनेस बेहतरीन बनी रहती है। इसका मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को प्रीमियम लुक देता है। इसमें 3GB RAM दी गई है, जिसकी वजह से टीवी की परफॉर्मेंस तेज रहती है और ऐप्स बिना अटके स्मूदली चलते हैं। साथ ही 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलने से आप कई ऐप्स, गेम्स और कंटेंट डाउनलोड करके रख सकते हैं। इसके अलावा, टीवी में दिया गया 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर इसकी स्पीड और ओवरऑल परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। इसी प्रोसेसर की वजह से ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं, मेन्यू नेविगेशन फास्ट रहता है और मल्टीटास्किंग भी आसानी से हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.6D x 144.7W x 89.5H सेंटीमीटर
खूबियां
- गेम मास्टर मोड गेम खेलते समय इनपुट लैग कम करता है और ग्राफ़िक्स को स्मूद बनाकर बेहतर गेमिंग अनुभव देता है।
- वेब ब्राउज़र और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा से आप इंटरनेट चला सकते हैं और मोबाइल की स्क्रीन टीवी पर आसानी से देख सकते हैं।
- 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह टीवी सालाना लगभग 305 यूनिट बिजली खपत करता है।
कमी
- अमजेन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी में प्रदर्शन और लैग की कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
VW 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
वॉयस असिस्टेंट के साथ आने वाले इस वीडब्ल्यू टीवी को आप आवाज़ से नियंत्रित करके चला सकते हैं, जिससे बच्चों और बड़े-बुजर्गों के मध्य इसका उपयोग आसान हो जाता है। वहीं इसकी डिस्प्ले में फुल एरे लोकल डिमिंग और QLED 10-बिट पैनल दिया गया है, जो रोशनी और रंगों को बेहतर तरीके से दिखाता है। HDR10 और 1 बिलियन रंगों की वजह से तस्वीरें ज़्यादा चमकदार, गहरी और वास्तविक लगती हैं, जबकि MEMC टेक्नोलॉजी से मूवमेंट स्मूद दिखते हैं। इसकी 55 इंच की डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन (3840 × 2160) और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे आप साफ, बढ़िया और सहज चित्र देख सकते हैं। यह VW टीवी ऑटो लो लेटेंसी मोड और वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो गेमिंग के दौरान लैग कम करके बेहतर अनुभव देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - VW
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.8D x 123.3W x 77.2H सेंटीमीटर
खूबियां
- इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है।
- यह टीवी 30 वॉट आउटपुट वाले 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम के साथ आता है, जिसमें इन-बिल्ट सबवूफर, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल का सपोर्ट है।
- कंटेंट रिकमेंडेशन फीचर में टीवी आपकी देखने की पसंद के अनुसार फ़िल्में, वेब सीरीज़ सुझाता है, जिससे पसंदीदा कंटेंट ढूंढने में आसानी होती है।
- यह स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है।
कमी
- अमजेन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस में देरी की शिकायत की है।
03
Vu 50 inch 4K QLED Smart TV
यह टीवी बहुत ही बढ़िया डायलॉग क्लैरिटी के साथ आता है, जिससे बिना सबटाइटल के भी संवाद साफ सुनाई देते हैं। डॉल्बी विजन और QLED के जीवंत रंगों की वजह से हर सीन ज़िंदा सा लगता है। यह Vu टीवी 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है और इसकी सालाना बिजली खपत लगभग 152 यूनिट है। शानदार 4K क्यूएलईडी डिस्प्ले और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट की वजह से हर सीन साफ दिखता है, और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल से पूरे कमरे से तस्वीर साफ दिखाई देती है। वहीं रिमोट में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, वाई-फाई, पिक्चर, साउंड, क्रिकेट और सिनेमा मोड के लिए अलग-अलग हॉटकीज मिलती हैं, जिससे टीवी को इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसकी डिस्प्ले में डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से डार्क और ब्राइट सीन में डिटेल ज्यादा साफ नजर आती है। वहीं इसमें दिया गया A+ ग्रेड पैनल बेहतर क्वालिटी देता है, जबकि 400 निट्स ब्राइटनेस के कारण रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.4D x 111.9W x 70.2H सेंटीमीटर
खूबियां
- इस टीवी 50 इंच की डिस्प्ले में डॉल्बी विज़न, HDR10 और HLG जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो तस्वीरों को ज्यादा साफ़ और रंगों को गहरा बनाती हैं।
- AI पिक्चर तकनीक, सुपर रेज़ोल्यूशन और MEMC से हर सीन स्मूद, शार्प और ज़्यादा जीवंत दिखाई देते हैं।
- इसमें क्रिकेट, सिनेमा और फिल्ममेकर मोड जैसे विकल्प हैं, जो देखने के अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
कमी
- अमजेन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस में देरी की शिकायत की है।
04
Kodak 50 inch UHD 4K QLED TV
इस कोडक टीवी में क्रोमकास्ट बिल्ट-इन है, जिससे मोबाइल का कंटेंट आप सीधे टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसकी QLED डिस्प्ले क्वांटम डॉट तकनीक पर आधारित है, जिसकी वजह से स्क्रीन बहुत ज़्यादा ब्राइट होती है। इसकी पीक ब्राइटनेस लगभग 550 निट्स है, जिसके होने से आप टेलीविजन को रोशनी वाले कमरे और दिन में अच्छे से देख सकते हैं। HDR10 सपोर्ट के कारण रंग और कॉन्ट्रास्ट और बेहतर दिखाई देते हैं, जिससे फिल्में और खेल ज्यादा जीवंत लगते हैं। इसकी 50 इंच की 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले (3840 × 2160) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वॉयस असिस्टेंट के साथ आने वाला यह कोडक 4K क्यूएलईडी गूगल टीवी आपको आवाज से चैनल बदलने, ऐप खोलने और कंटेंट सर्च करने की सुविधा देता है। आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, जियो हॉटस्टार, एप्पल टीवी, ज़ी5, सोनी लिव जैसे 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Kodak
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 12D x 113W x 65H सेंटीमीटर
खूबियां
- इस टीवी से आप गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स, हार्ड ड्राइव, स्पीकर, हेडफोन, कीबोर्ड या माउस जैसे डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
- इसमें 50 वॉट आउटपुट वाला पावरफुल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है।
- गूगल टीवी हर सदस्य के लिए अलग प्रोफाइल और वॉचलिस्ट बनाने की सुविधा भी देता है।
कमी
- अमजेन पर कुछ ग्राहकों ने इसकी खराब डिस्प्ले और इंस्टालेशन में देरी की शिकायत की है।
05
वॉयस असिस्टेंट फीचर वाले टीवी के 5 मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध आवाज से चलने वाले बढ़िया ब्रांड्स के 5 हाई क्वालिटी स्मार्ट टीवी के फीचर्स, डिस्प्ले, साइज जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जिनको आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं -
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।