आज के दौर में लेखकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लैपटॉप पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट, हल्के और पावरफुल हो चुके हैं। ब्लॉग लिखना हो या किताब, या फिर स्क्रिप्ट या कंटेंट क्रिएशन करना हो, एक अच्छा लैपटॉप आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकता है। 2026 में मिलने वाले लैपटॉप्स बेहतर कीबोर्ड, लंबी बैटरी लाइफ, आंखों को आराम देने वाली डिस्प्ले और फास्ट परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जिससे लंबे समय तक लिखना आसान और आरामदायक हो जाता है। ऐसे ही स्मार्ट फीचर्स से लैस 5 बढ़िया लैपटॉप्स के बारे में नीचे बताया गया है, जो कंटेंट राइटर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इसमें HP, Lenovo, Dell, Acer जैसे ब्रांडेड मॉडल्स है।
आइए पोर्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट के हिसाब से राइटर के लिए 5 बढ़िया विकल्प देख लें -
HP 15 Consumer Series Laptop
एचपी ब्रांड का यह कंज़्यूमर सीरीज़ लैपटॉप राइटिंग के अलावा रोजमर्रा के काम के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। इसमें 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i3-1315U प्रोसेसर दिया गया है, जो इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 4.5 गीगाहर्ट्ज़ तक की स्पीड देता है, जिससे लैपटॉप स्मूथ और तेज़ परफॉर्मेंस करता है। वहीं 16GB रैम की वजह से एक साथ कई ऐप्स खोलने पर भी लैपटॉप स्लो नहीं होता है। 512GB स्टोरेज होने से यह फास्ट बूटिंग, जल्दी फाइल ओपन होने और पर्याप्त स्टोरेज की सुविधा देता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी (1920×1080) एंटी-ग्लेयर माइक्रो-एज स्क्रीन दी गई है, जिससे आंखें कम थकती हैं और लंबे समय तक काम करने में आराम मिलता है। 250 निट्स ब्राइटनेस और 45% एनटीएससी के साथ स्क्रीन क्लियर और शार्प दिखती है, जबकि इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स रोज़मर्रा के ग्राफिकल कामों के लिए पर्याप्त है। यह HP लैपटॉप फॉर राइटर विंडोज़ 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें पहले से एमएस ऑफिस होम 2024 के साथ 1 साल का माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक भी मिलता है, जिससे डॉक्यूमेंट लिखना, एडिट करना और प्रेज़ेंटेशन बनाना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - HP
- मॉडल नाम - एचपी लैपटॉप
- स्क्रीन का साईज़ - 15.6 इंच
- रैम मेमोरी की साइज - 16 GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i3 फैमिली
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- ग्राफ़िक्स कार्ड - इंटेग्रेटिड
खूबियां
- वायरलेस कनेक्शन के लिए वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है, जो तेज और बढ़िया इंटरनेट कनेक्टिविटी देता है।
- 1.59 किलोग्राम वजन और स्लिम डिज़ाइन होने से इस लैपटॉप को कैरी करना आसान है।
- इसमें फुल HD कैमरा भी दिया गया है, जो ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही लैपटॉप के काम न करने की शिकायत की है।
01
Dell 15 Laptop, 14th Gen
डेल 15 लैपटॉप 15.6 इंच की बड़ी फुल एचडी आईपीएस एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन ज्यादा स्मूथ दिखती है और लंबे समय तक लेखन का काम करने पर भी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता है। 250 निट्स ब्राइटनेस और नैरो बॉर्डर डिज़ाइन की वजह से स्क्रीन क्लियर और देखने में अच्छी लगती है। यह विंडोज़ 11 होम के साथ आता है और इसमें MS ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2024 पहले से इंस्टॉल मिलता है, जिसकी लाइफटाइम वैलिडिटी होती है। साथ ही मैकएफी मल्टी-डिवाइस सिक्योरिटी का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। वहीं इस Dell लैपटॉप में मौजूद 14वीं जनरेशन का इंटेल कोर 3 100U प्रोसेसर, 4.70 गीगाहर्ट्ज़ तक की स्पीड और 6 कोर के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस देता है, जिससे मल्टीटास्किंग और रोज़ के काम आसानी से हो जाते हैं। 8GB रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज की वजह से लैपटॉप जल्दी बूट होता है और ऐप्स व फाइलें तेजी से खुलती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Dell
- मॉडल नाम - Vostro
- स्क्रीन का साईज़ - 14.96 इंच
- रैम मेमोरी की साइज - 8 GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i3 फैमिली
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- ग्राफ़िक्स कार्ड - इंटेग्रेटिड
खूबियां
- इसमें फुल एचडी कैमरा टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन और वाइड डायनामिक रेंज के साथ आता है।
- कैमरे पर मौजूद मैकेनिकल शटर को बंद करके प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं।
- लैपटॉप में Waves MaxxAudio से ट्यून किए गए स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डुअल माइक के साथ मिलकर आवाज़ को और ज्यादा क्लियर बनाते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी क्वालिटी और कार्यक्षमता को खास नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Primebook 2 Pro 2025 (New Launch)
हल्का, तेज़ और लंबे समय तक चलने वाला लैपटॉप चाहते हैं, तो यह प्राइमबुक 2026 बढ़िया लैपटॉप हो सकता है। है। इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित PrimeOS 3.0 दिया गया है, जो लैपटॉप के लिए ऑप्टिमाइज़्ड इंटरफेस के साथ आता है। इसमें मल्टी-विंडो मल्टीटास्किंग, फुल-स्क्रीन ऐप सपोर्ट, डेस्कटॉप जैसा फाइल मैनेजर और कीबोर्ड-ट्रैकपैड सपोर्ट मिलता है, जिससे लिखने, रिसर्च करने और डॉक्यूमेंट मैनेज करने का काम आसान हो जाता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो G99 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.2 गीगाहर्ट्ज़ तक) दिया गया है, जो ऐप्स को तेज़ी से खोलता है और बिना रुकावट मल्टीटास्किंग करने में मदद करता है। यह Primebook कई ऐप्स एक साथ चलाने और फाइल्स सेव करने के लिए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं, जो राइटर्स के लिए काफी उपयोगी है। 60.3 वॉट-आवर बैटरी के साथ यह 14 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है, जिससे लंबे समय तक लिखने या ट्रैवल के दौरान चार्जर की चिंता नहीं रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Primebook
- मॉडल नाम - प्राइमबुक 2 प्रो
- स्क्रीन का साईज़ - 14.1 इंच
- रैम मेमोरी की साइज - 8GB
- सीपीयू मॉडल - मीडियाटेक हेलियो
- ऑपरेटिंग सिस्टम - प्राइमओएस 3.0
- ग्राफ़िक्स कार्ड - इंटेग्रेटिड
खूबियां
- 14.1 इंच की फुल एचडी IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले साफ, ब्राइट और आंखों को आराम देने वाली है।
- इसके डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन ऑनलाइन मीटिंग, इंटरव्यू और क्लास में साफ आवाज देते हैं।
- इसमें इन-बिल्ट AI और जेमिनी से पावर्ड AI असिस्टेंट दिया गया है, जो फाइल सर्च, सवालों के जवाब, कंटेंट समरी और रिसर्च में मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखे जाने तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
03
acer Professional14[New Launch], FHD HDR Laptop
इस एसर लैपटॉप में AMD रायज़ेन 5 7430U प्रोसेसर दिया गया है, जो टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ तेज और बढ़िया कार्यक्षमता देता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, लंबे समय तक लिखने, रिसर्च, ब्राउज़िंग और हल्के कंटेंट क्रिएशन के लिए बढ़िया है। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज होने से यह लैपटॉप एक साथ कई एप्लिकेशन चलाने, बड़ी फाइल सेव करने और सिस्टम को तेज़ी से स्टार्ट करने में बढ़िया है। इसमें 14 इंच की आईपीएस FHD एचडीआर डिस्प्ले दी गई है, जो शार्प टेक्स्ट, प्राकृतिक रंग और वाइड व्यूइंग एंगल देती है। यह स्क्रीन खासतौर पर राइटर्स के लिए उपयोगी है, क्योंकि लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें पहले से विंडोज़ 11 प्रो और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021 इंस्टॉल मिलता है, जिससे डॉक्यूमेंट लिखना, एडिटिंग और प्रोफेशनल काम बिना किसी अतिरिक्त खर्च के किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - acer
- मॉडल नाम - Travel Lite
- स्क्रीन का साईज़ - 14 इंच
- रैम मेमोरी की साइज - 16GB
- सीपीयू मॉडल - रायज़ेन 5
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 प्रो
- ग्राफ़िक्स कार्ड - इंटेग्रेटिड
खूबियां
- इसकी प्रीमियम मेटल बॉडी मज़बूत और स्टाइलिश है।
- हल्का व पतला डिज़ाइन होने से इसको ट्रैवल और कैफे में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सुरक्षा के लिए इसमें प्री-इंस्टॉल एंटी-वायरस भी दिया गया है, जो डेटा को सुरक्षित रखता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इस लैपटॉप में फिंगर/बायोमेट्रिक लॉक उपलब्ध नहीं होना कमी बताई है।
04
Lenovo IdeaPad Slim 1 Thin and Light Laptop
अगर एक भरोसेमंद लैपटॉप लेना चाहते हैं, जो हल्का, तेज और लंबे समय तक लिखने के लिए बढ़िया हो, तो आप इस लेनोवो लैपटॉप को ले सकते हैं। इसमें AMD रायज़ेन 5 5500U प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ 4.0 गीगाहर्ट्ज़ तक की स्पीड देता है। यह प्रोसेसर राइटिंग, रिसर्च, ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को बिना रुकावट बढ़िया तरीके से संभालता है। 8GB रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज की वजह से लैपटॉप तेज़ी से बूट होता है और फाइलें जल्दी खुलती हैं, जबकि इंटीग्रेटेड एएमडी रेडियन ग्राफिक्स रोजमर्रा के ग्राफिकल कामों के लिए सही रहता है। इस Lenovo लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है, जो बड़ी स्क्रीन पर लिखने और पढ़ने में सुविधा देती है। एंटी ग्लेयर कोटिंग से आंखें कम थकती है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान होता है। डिज़ाइन की बात करें तो यह सिर्फ 1.61 किलोग्राम वज़न और पतले बॉडी डिज़ाइन के साथ आता है, जिसे कहीं भी कैरी करना आसान रहता है। इसमें नॉन-बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जो सामान्य रोशनी में आराम से टाइपिंग के लिए बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lenovo
- मॉडल नाम - IdeaPad 1 15ALC7
- स्क्रीन का साईज़ - 15.6 इंच
- रैम मेमोरी की साइज - 8GB
- सीपीयू मॉडल - रायज़ेन 5
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- ग्राफ़िक्स कार्ड - इंटेग्रेटिड
खूबियां
- वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए इसमें एचडी 720p कैमरा, प्राइवेसी शटर और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं।
- इसके डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, वीडियो और कॉल के लिए ठीक आवाज देते हैं।
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 मौजूद है, जो तेज और बढ़िया इंटरनेट कनेक्शन देता है। 42 वॉट-आवर बैटरी के साथ यह लैपटॉप 7 घंटे तक का बैकअप देता है और रैपिड चार्ज फीचर से सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर करीब 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले क्वालिटी और परफॉरमेंस को अच्छा नहीं बताया है।
05
राइटर के लिए 5 बढ़िया क्वालिटी लैपटॉप मॉडल्स की जानकारी
यहां पर हमने ऊपर बताये गए 5 बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है जिससे आपको लेते समय आसानी रहे। ये सभी लैपटॉप अच्छी परफॉर्मेंस, बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और बजट कीमत में लेखकों की सभी जरूरतों का ध्यान रखते हैं।
अगर आप लैपटॉप के अलावा स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।