आज के डिजिटल दौर में एंड्राइड स्मार्ट वॉच सिर्फ समय देखने का जरिया नहीं है, बल्कि आपकी फिटनेस, हेल्थ और डेली लाइफ को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने वाला गैजेट बन चुकी है। लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट वॉच में अब हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप, कॉलिंग फीचर, नोटिफिकेशन अलर्ट, GPS और AI आधारित फिटनेस ट्रैकिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। खास बात है कि ये स्मार्ट घड़ी न सिर्फ स्टाइलिश डिज़ाइन में आती हैं, बल्कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी भी देती हैं। इस लेख में आप ऐसे ही लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट वॉच के 5 बढ़िया विकल्प देख सकते हैं। इनको आप अपनी जरूरत, बजट और लाइफस्टाइल के हिसाब से चुन सकते हैं।
आइए हेल्थ ट्रैकिंग, बैटरी और कॉलिंग जैसे फीचर्स के साथ आने वाली बढ़िया एंड्राइड स्मार्ट वॉच के 5 विकल्प देखें -
Premium S8 Ultra 5G SIM Android Smart Watch
प्रीमियम S8 अल्ट्रा 5G सिम एंड्रॉयड स्मार्टवॉच दमदार फीचर वाली घड़ी है, जिसे आप बिना फोन के भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 5G/4G सिम और VoLTE कॉलिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आप सीधे कलाई से कॉल कर सकते हैं और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है और इसमें गूगल प्ले स्टोर पूरी तरह चलता है, जिससे आप यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल मैप जैसे ऐप सीधे स्मार्टवॉच में डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटरटेनमेंट और नेविगेशन दोनों की सुविधा है, जिसके चलते आप यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं, सोशल मीडिया चला सकते हैं और जीपीएस/मैप से रास्ता भी खोज सकते हैं। फिटनेस के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO₂ चेक, स्टेप काउंटर, कैलोरी ट्रैकर, स्लीप मॉनिटरिंग और अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - एसई हब
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 64 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
- खास सुविधा - नोटिफिकेशन
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
- वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप बढ़िया तरीके से चलते हैं।
- इसका संतरी और काला एक्स्ट्रा बैंड बेहद स्टाइलिश है।
- इस घड़ी से आप कॉल भी कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बैटरी के जल्दी डिस्चार्ज होने की शिकायत की है।
01
CrossBeats Everest 2.0 2025 Smart Watch for Men
क्रॉसबीट्स ब्रांड की यह Everest 2.0 (2025) स्मार्टवॉच उन यूजर्स के लिए बनाई गई है जो मजबूत डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स दोनों चाहते हैं। इसमें 1.43 इंच की ट्रू एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आती है। वहीं 850 निट्स ब्राइटनेस व 466×466 रेज़ोल्यूशन की वजह से धूप में भी समय और अन्य जानकारी साफ दिखाई देती है। इसका रग्ड बिल्ड डिज़ाइन धूल, नमी और झटकों को सहन कर सकता है। साथ ही इन-बिल्ट टॉर्च या फ्लैशलाइट आउटडोर इस्तेमाल करने के लिए बहुत उपयोगी है। इसकी बैटरी एक बार चार्ज पर 15 दिनों तक चल सकती है, जिससे यह रोजमर्रा और एडवेंचर दोनों के लिए भरोसेमंद स्मार्ट वॉच बन सकती है। हेल्थ के लिए इसमें स्टेप काउंटर, हार्ट रेट मॉनिटर और एडवांस बायो-सेंसर हैं जो रियल-टाइम फीडबैक देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - CrossBeats
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
- खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म ट्रैकर, लाइट क्लॉक
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
- वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ
- अवरेज बैटरी लाइफ - 15 दिन
खूबियां
- ब्लूटूथ 5.3 कॉलिंग से आप कलाई से ही कॉल कर सकते हैं।
- यह 100+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है, जिससे घर के वर्कआउट से लेकर आउटडोर एक्टिविटीज़ तक सब कुछ ट्रैक किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह घड़ी अच्छे से काम नहीं करती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Fastrack Astor FR2 Pro 1.43" AMOLED Smart Watch
यह फास्ट्रैक Astor FR2 प्रो स्मार्टवॉच 1.43 इंच की प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो हमेशा ऑन रहने वाली स्क्रीन के साथ आती है, जिससे हर समय साफ व चमकदार दृश्य देख सकते हैं। इसकी मेटल बॉडी डिज़ाइन फैशनेबल लुक देती है, जिससे यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाती है। इसमें SingleSync ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है, जिससे आप सीधे अपनी कलाई से कॉल कर सकते हैं। इसका फंक्शनल क्राउन और ड्यूल मेन्यू स्टाइल की वजह से नेविगेशन आसान और बढ़िया रहता है। हेल्थ के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO₂ ट्रैकिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो पूरे दिन आपकी सेहत पर नज़र रखते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Fastrack
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
- खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, फोन कॉल, स्ट्रेस ट्रैकिंग
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
- वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ
- अवरेज बैटरी लाइफ - 5 दिन
खूबियां
- इसमें AI वॉयस असिस्टेंट है।
- इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं, जिससे आप अपनी ड्रेस और मूड के हिसाब से वॉच का लुक बदल सकते हैं।
- स्टाइल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए यह बढ़िया स्मार्टवॉचहै।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह घड़ी ठीक से काम नहीं करती है।
03
boAt Chrome Horizon, Video Watch Faces Smart Watch
बोट ब्रांड की यह एंड्रॉइड स्मार्ट वॉच एक स्टाइलिश और एडवांस फीचर्स से भरपूर घड़ी है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट करती है, जिससे आप सीधे कलाई से कॉल कर सकते हैं। हेल्थ और फिटनेस के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO₂ ट्रैकिंग, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग, साथ ही HRV और VO₂ मैक्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो आपकी सेहत और फिटनेस लेवल को बेहतर समझने में मदद करते हैं। इसमें ऑटो एक्टिविटी डिटेक्शन जैसे वॉकिंग और रनिंग जैसे कई स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसमें 1.51 इंच की शानदार AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो तेज और साफ दृश्य देती है। इसकी खास बात है कि आप अपनी गैलरी से 3-5 सेकंड का वीडियो वॉच फेस के रूप में सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - boAt
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड
- खास सुविधा - बीटी कॉलिंग के साथ AMOLED डिस्प्ले
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
- वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ
- अवरेज बैटरी लाइफ - 7 दिन
खूबियां
- इसमें क्लाउड और कस्टम वॉच फेस स्टूडियो से कई डिज़ाइन चुन सकते हैं।
- फंक्शनल क्राउन से मेन्यू, नोटिफिकेशन और ऐप को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
- यह स्मार्ट वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, यानी पानी और धूल से सुरक्षित रहती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि थोड़े टाइम बाद यह घड़ी ठीक से काम नहीं करती है।
04
Noise Newly Launched Halo 2 Smart Watch
यह एक स्मार्टवॉच एक प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्टवॉच है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ खास डिजाइन में आती है। इसमें फंक्शनल रोटेटिंग डायल दिया गया है, जिससे मेन्यू और फीचर्स को आसानी और सटीकता से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 1.43 इंच की शानदार AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो साफ और जीवंत चित्र और डिटेल दिखाती है। इसमें कस्टमाइज़्ड ट्रांज़िशन इफेक्ट्स मिलते हैं, जिससे स्क्रीन बदलते समय अनुभव और भी बढ़िया और व्यक्तिगत लगता है। स्वास्थ्य के लिए इसमें नॉइज हेल्थ सूट दिया गया है, जो आपकी रोज़मर्रा की सेहत को ट्रैक करने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Noise
- ऑपरेटिंग सिस्टम - ios, एंड्रॉइड
- खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म क्लॉक
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
- वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ
- अवरेज बैटरी लाइफ - 7 दिन
खूबियां
- TruSync ब्लूटूथ कॉलिंग की मदद से आप सीधे कलाई से साफ आवाज में कॉल कर सकते हैं और कनेक्टेड रह सकते हैं।
- इसकी स्टेनलेस स्टील बॉडी डिजाइन बेहद मजबूत और प्रीमियम लुक देत है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसने थोड़े समय बाद काम करना बंद कर दिया।
05
लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टवॉच की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने CrossBeats, Fastrack, boAt, SE HUB और Noise जैसे ब्रांड की बढ़िया स्मार्टवॉच के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार फीचर्स के साथ आपकी स्वास्थ्य पर एक सकारात्मक असर डालेंगी।
अगर आप स्मार्टवॉच के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।