₹35000 से कम में Amazon पर मिलेंगे HP, Lenovo, ASUS जैसे ब्रांड्स के Laptop, देखिए 5 बेस्ट विकल्प

क्या आप 35000 के अंदर एक नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं? इस लेख में, हम अमेजन पर उपलब्ध सबसे अच्छे लैपटॉप की तुलना करेंगे, जिसमें HP, Lenovo, ASUS और Acer जैसे ब्रांड शामिल हैं। हम आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि आपके लिए कौन सा लैपटॉप सबसे अच्छा हो सकता है।
अमेजन पर उपलब्ध 35000 रूपए के अंदर बढ़िया Laptops
अमेजन पर उपलब्ध 35000 रूपए के अंदर बढ़िया Laptops

क्या आपको एक ऐसे ब्रांडेड लैपटॉप की तलाश है, जो 35 हजार से कम कीमत का हो और अच्छा प्रदर्शन भी दे सके। इसके लिए Amazon पर आपको कई बढ़िया विकल्प मिल सकता है। इनमें से कुछ अच्छे विकल्प यहां पर देखे जा सकते हैं, जिनमें HP, Lenovo, ASUS और Acer जैसे ब्रांड के मॉडल्स शामिल हैं। इनके कुछ मॉडल्स Intel और कुछ में AMD Ryzen प्रोसेसर मिलता है, जो कि साधारण ब्राउज़िंग से लेकर मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए भी अच्छे हो सकते हैं। वहीं, अगर बात करें इनमें मिलने वाली RAM और SSD की तो लगभग सभी मॉडल्स 8 GB रैम और 512 GB स्टोरेज से लैस हैं, जिसके साथ बिना रूकावट वाला तेज और स्मूद प्रदर्शन मिल सकता है। ये अच्छी क्वालिटी वाले डिस्प्ले, मल्टीपल कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, जो आपके काम को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं। फीचर्स की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे शामिल किए गए विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP 15s, 12th Gen Intel Core i3-1215U (8GB DDR4, 512GB SSD)

    इंटल कोर i3-1215U प्रोसेसर से लैस यह HP 15s लैपटॉप टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 4.4 GHz तक की गति के साथ काम करते हुए आपके काम को तेज और सुविधाजनक बना सकता है। इसका 15.6 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है, जिससे लंबे स्क्रीन टाइम के वक्त आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता है। यह 250 निट्स ब्राइटनेस और 45% NTSC कलर सपोर्ट के साथ बेहतरीन चमक और रंगों वाले विजुअल्स दे सकता है। इसमें बिना रूकावट तेज लोडिंग, प्रदर्शन और बूट टाइम सुनिश्चित करने के लिए 8 GB रैम दी गई है। इसके अलावा आपकी जरूरी फाइल्स, डेटा और मीडिया को स्टोर करने के लिए यह 512 GB एसएसडी स्पेस के साथ आता है। इस लैपटॉप में न्यूमैपिक कीपैड के साथ आने वाला फुल साइड कीबोर्ड दिया गया है, जिसकी वजह से टाइपिंग का काम आसान बन सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- 15s-fy5006TU
    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3
    • रैम मेमोरी साइज- 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, फुल एचडी
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड

    खूबियां

    • साफ क्वालिटी की वीडियो कॉलिंग के लिए 720p HD कैमरा दिया गया है।
    • स्पष्ट ऑडियो के लिए नॉइज रिडक्शन वाले डुअल ऐरे माइक मिलता है।
    • इसके डुअल स्पीकर आपको बढ़िया साउंड प्रदान कर सकते हैं।
    • HP फास्ट चार्ज बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक लैपटॉप में हीटिंग की समस्या बताते हैं।
    01
  • Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 5 5500U Thin and Light Laptop

    यह लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 5 5500U प्रोसेसर के साथ साधारण ब्राउज़िंग से लेकर कुशल मल्टीटास्किंग तक के लिए 4.0GHz की अधिकतम गति के साथ काम करता है। इस Lenovo लैपटॉप में बेहतर प्रदर्शन और तेज लोडिंग टाइम के लिए 8 GB की रैम मेमोरी दी गई है। यह 512 GB एसएसडी के साथ आता है, जो आपकी बड़ी फाइल्स और डेटा को आसानी से स्टोर कर सकता है। इसमें मिलने वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 220 निट्स ब्राइटनेस के साथ तेज रोशनी में भी अपने चमक को बनाए रखते हुए स्पष्ट रूप से पढ़ने का अनुभव दे सकता है। इसका HD 720p कैमरा फिक्स्ड फोकस और प्राइवेसी शटर के साथ आता है, जिसके जरिए आप हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। कॉलिंग में ऑडियो को स्पष्ट रूप से भेजने के लिए इस लैपटॉप में इंटिग्रेटेड डुअल ऐरे माइक्रोफोन मिलते हैं। यह 3 USB, 1 HDMI, 1 SD कार्ड रीडर और 1 हेडफोन/माइक कॉम्बो जैक के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- IdeaPad 1 15ALC7
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen 5
    • रैम मेमोरी- 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड

    खूबियां

    • इसका स्टीरियो स्पीकर Dolby और HD ऑडियो से लैस है।
    • रेपिड चार्ज के साथ इसे 15 मिनट में 2 घंटे तक के लिए चार्ज किया जा सकता है।
    • इसकी 42Wh की बैटरी 7 घंटे तक चलने वाला लंबा बैकअप दे सकती है।
    • यह चारों तरफ पतले किनारों के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ASUS Vivobook Go 15, 7000 Series, AMD Ryzen 3 7320U

    ASUS की वीवोबुक सीरीज का यह लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 3 7320U प्रोसेसर से लैस है, जिसकी अधिकतम स्पीड 4.1GHz रहने वाली है। इसमें 8GB रैम के साथ 512GB एसएसडी स्टोरेज दिया गया है, ताकी फाइलों को स्टोर करने से लेकर तेज लोडिंग टाइम की सुविधा मिल सके। यह फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 60Hz रीफ्रेश रेट विजुअल्स को बेहतरीन गति के साथ पेश करता है। वहीं, इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है, जो तेज धूप में भी स्क्रीन की चमक को बनाए रखने में सक्षम हो सकती है। इस लैपटॉप में तेज वायरलेस कनेक्शन के लिए Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है। यह 720p के एचडी कैमरा के साथ आता है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी दिया गया है। इसकी 42WHrs वाली बैटरी लंबा बैकअप प्रदान कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- ASUS Vivobook Go 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen 3
    • रैम मेमोरी- 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- 250 निट्स ब्राइटनेस, 45% NTSC कलर गैमट, 60Hz रिफ्रेश रेट
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड

    खूबियां

    • 45% NTSC कलर गैमट स्क्रीन पर बढ़िया रंग वाले विजुअल्स प्रदान कर सकता है।
    • इसकी डिस्प्ले को 180 डिग्री पर सीधा खोला जा सकता है।
    • यह लॉन्ग की-ट्रेवल वाले चिकलेट कीबोर्ड के साथ आता है।
    • इसका मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलटी मजबूती के मामले में शानदार साबित हो सकता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों द्वारा किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया गया है।
    03
  • acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i3-1215U Premium Metal Laptop

    12वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1215U प्रोसेसर के साथ आने वाले इस लैपटॉप के साथ बेजोड़ स्पीड और इंटेलिजेंस के जरिए शानदार क्रिएटिंग, प्रोडक्टिविटी और गेमिंग अनुभव मिल सकता है। टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ यह हैवी लोड वाले ऐप्लीकेशन को चलाने के लिए 4.4GHz की गति प्रदान करता है। इसमें 15.6" फुल HD डिस्प्ले पर शार्प डिटेल्स और क्रिस्प रंगों का अनुभव कर सकते हैं। वहीं, इसका अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और पतले किनारे इसे देखने में शानदार बनाते हैं। यह 16GB की डुअल चैनल रैम मेमोरी से लैस है, जो बिना रूकावट तेजी से काम करने का अनुभव दे सकती है। इस Acer लैपटॉप में 1TB तक बढ़ने योग्य 512GB एसएसडी स्पेस दिया गया है, जिसके साथ आपकी बड़ी फाइल्स, मीडिया और अन्य डेटा आसानी से स्टोर हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल नाम- Aspire Lite
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- Core i3
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- पतला
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड

    खूबियां

    • यह नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी वाले डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है।
    • इसमें बेहतर साउंड के लिए Nahmic ऑडियो से लैस स्पीकर दिया गया है।
    • इस लैपटॉप में 180 डिग्री का हिंज डिजाइन भी मिलता है।
    • आसान और तेज कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI विकल्प दिए गए हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बैकलाइट ना मिलने की शिकायत करते हैं।
    04
  • HP 15, AMD Ryzen 3 7320U (8GB DDR4, 512GB SSD)

    HP ब्रांड के इस लैपटॉप में शानदार प्रदर्शन देने वाला एएमडी राइज़ेन 3 7320U प्रोसेसर मिलता है, जो 4.1 GHz की अधिकतम स्पीड के साथ हैवी लोड वाले कामों को भी आसानी से कर सकता है। इसका 15.6" वाला डाइग्नल फुल एचडी डिस्प्ले 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिस वजह से तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक कम नहीं होती है। यह 45% NTSC कलर सपोर्ट के साथ बेहतर रंग वाले विजुअल्स प्रदान करने में सक्षम है। इसके अलावा लैपटॉप में सुविधाजनक और तेज कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI, 1 AC स्मार्ट पिन और 1 हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसमें 1080p FHD का कैमरा और साथ ही नॉइज रिडक्शन वाले डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनके साथ वीडियो कॉलिंग, लाइव स्ट्रीमिंग को बेहतरीन क्वालिटी के साथ किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- HP 15
    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen 3
    • रैम मेमोरी- 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला फुल साइज कीबोर्ड मिलता है।
    • यह लैपटॉप बढ़िया साउंड क्वालिटी के लिए डुअल स्पीकर्स के साथ आता है।
    • Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ तेज वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सकती है।
    • तेज चार्जिंग के लिए इसमें HP फास्ट चार्ज की सुविधा भी मिलती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहक इसकी डिस्प्ले क्वालिटी से नाखुश हैं।

    गैजेट गली कैटेगरी पर ऐसी ही अन्य जानकारी आपको मिल सकती हैं।

    05

अमेजन पर उपलब्ध 35000 के अंदर बढ़िया लैपटॉप की तुलना

Lenovo, HP, Acer और ASUS जैसे लोकप्रिय ब्रांड के ये सभी Laptop अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। मगर, इनमें से किसी एक का चुनाव आप अपनी जरूरत, बजट और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। इसके लिए इनकी तुलना मददगार हो सकती है-

मॉडल्स

प्रोसेसर

प्रोसेसर स्पीड

अन्य

HP 15s Laptop

12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1215U

4.4 GHz तक

15.6 इंच डाइग्नल FHD डिस्प्ले

Lenovo IdeaPad Slim 1

AMD राइज़ेन 5 5500U

4.0GHz अधिकतम

रेपिड चार्ज

ASUS Vivobook Go 15

एएमडी राइज़ेन 3 7320U

4.1GHz तक

180 डिग्री वाइड ओपन

acer Aspire Lite

12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1215U

4.4 GHz तक

अल्ट्रा स्लिम डिजाइन

HP 15 Laptop

AMD राइज़ेन 3 7320U

4.1 GHz तक

न्यूमैरिक कीपैड के साथ फुल साइज कीबोर्ड

नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए सभी लैपटॉप मॉडल्स की कीमतें ₹35000 से अधिक हैं। मगर, वर्तमान में ये 35 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को सही कीमतें अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹35000 के अंदर गेमिंग के लिए अच्छा लैपटॉप मिल सकता है?
    +
    ₹35000 के अंदर गेमिंग के लिए बहुत शक्तिशाली लैपटॉप मिलना मुश्किल है, लेकिन आप कुछ ऐसे लैपटॉप पा सकते हैं जो हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
  • छात्रों के लिए ₹35000 के अंदर सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है?
    +
    छात्रों के लिए ₹35000 के अंदर सबसे अच्छा लैपटॉप वह है जो हल्का, पोर्टेबल और टिकाऊ हो। अच्छी बैटरी लाइफ भी महत्वपूर्ण है।
  • लैपटॉप में SSD स्टोरेज क्यों जरूरी है?
    +
    SSD स्टोरेज HDD स्टोरेज की तुलना में बहुत तेज होता है, जिससे आपका लैपटॉप तेजी से बूट होता है और एप्लिकेशन तेजी से लोड होते हैं।