55 इंच में कौन-सी LED TV है सबसे बढ़िया? जो घर बैठे देगी थिएटर जैसा अनुभव

क्या आप भी 55 इंच एलईडी टीवी लेने का विचार कर रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इस स्क्रीन साइज में कौन-सा LED TV मॉडल सबसे बढ़िया रहेगा? तो अब टेंशन छोड़ दीजिए क्योंकि यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 बेहतरीन 55 इंच एलईडी टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं।
55 इंच में कौन सी एलईडी टीवी है बेस्ट?
55 इंच में कौन सी एलईडी टीवी है बेस्ट?

पिछले कुछ सालों में एलईडी टीवी की डिमांड काफी बढ़ गई है और इसका सबसे बड़ा कारण इसकी शानदार पिक्चर क्वालिटी और ब्राइट डिस्प्ले है और इसमें भी 55 इंच की एलईडी टीवी ज्यादा पसंद की जाती है, क्योंकि 55 इंच काफी बड़ी स्क्रीन होती है जिससे डिस्प्ले पर विजुअल्स 4K क्वालिटी में दिखते हैं और आपको घर बैठे थिएटर जैसा व्यूइंग अनुभव मिलता है। ऐसे में अगर आप भी एलईडी टीवी लेने का विचार कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं रहा इसमें कौन-सा 55 इंच टीवी बेस्ट रहेगा? तो यहां हम आपको इसके 5 विकल्प दिखाने जा रहे हैं। इनमें Haier, TCL, Samsung, Toshiba और LG जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी शामिल हैं। ये ब्रांड्स भरोसेमंद एलईडी टीवी मार्केट में पेश करते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। वहीं इनमें गूगल असिस्टेंट, 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन, डॉल्बी विजन व एटमॉस जैसे फीचर्स भी शामिल होते हैं जो इन्हें अधिक लोकप्रिय बनाते हैं। नीचे हमने इन 5 मॉडल्स के फीचर्स व खूबियों के बारे में जानकारी दी है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार कौन-सा विकल्प चुन सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    हायर का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन के साथ आता है, जिससे आपको क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें डॉल्बी विजन फीचर शामिल है, जो टीवी की पिक्चर जो अधिक ब्राइट और नेचुरल बनाता है। साउंड क्वालिटी की बात करें, तो इसमें डॉल्बी एटमॉस की सुविधा भी मिलती है, जो टीवी के चारों तरफ से साउंड को फैलाती है। इससे घर बैठे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इस Haier टीवी में मौजूद MEMC तकनीक फास्ट मूविंग सीन्स को ब्लर होने से बचाता है और सीन्स को क्लियर दिखाता है। इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल फीचर मौजूद है यानी रिमोट को बिना हाथ लगाए आप टीवी का चैनल बदल सकते हैं और अपना पसंदीदा शो लगा सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आपको इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और MX प्लेयर जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इसमें मौजूद 60Hz रिफ्रेश रेट टीवी की स्क्रीन एक सेकंड में 60 बार इमेज बदलती है जिससे स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है और मूवी देखने का मजा अधिक शानदार हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 2160p
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - क्रोमकास्ट
    • साउंड आउटपुट - 20W
    • स्टोरेज - 32GB
    • रैम - 2GB
    • वारंटी - 1 साल 

    खूबियां

    • इस हायर स्मार्ट टीवी में गेम मोड शामिल है। यह मोड गेमिंग के दौरान स्मूद और लैग फ्री परफॉर्मेंस देता है जिससे गेमिंग अनुभव शानदार बनता है।
    • इसमें Wifi5 की सुविधा मिलती है जिससे आपको तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त होता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • TOSHIBA 139 cm (55 inches) C350NP Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह Toshiba स्मार्ट टीवी हजारों ओटीटी ऐप्स का एक्सेस देता है। इसी के साथ इसमें गूगल प्ले स्टोर की सुविधा भी मिलती है जिससे आप टीवी में अपना पसंदीदा ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मौजूद REGZA Engine ZR तकनीक पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करती है। इससे विजुअल्स अधिक नेचुरल, डिटेल और शार्प दिखते हैं। वहीं इसमें AI 4K अपस्केलिंग फीचर मौजूद होता है, जो कम रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी 4K क्वालिटी में दिखाता है। वहीं AI तकनीक लो कंटेंट को समझकर अपने आप विजुअल्स को क्लियर और शार्प बनाता है। इसमें स्पोर्ट मोड शामिल होता है, जो फास्ट मूविंग सीन्स को ब्लर नहीं होने देता है और तेज वीडियो को भी क्लियर दिखाता है। इसमें आपको USB, HDMI, हेडफोन, डिजिटल ऑडियो आउट और ईथरनेट जैसे कनेक्शन सपोर्ट मिलते हैं, जिससे आप टीवी को अन्य डिवाइस जैसे - होम थिएटर, साउंडबार, लैपटॉप, सेट-अप बॉक्स आदि से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - गूगल असिस्टेंट
    • साउंड आउटपुट - 24W
    • स्टोरेज - 16GB
    • रैम - 2GB
    • वारंटी - 1 साल 

    खूबियां

    • इस 55 इंच स्मार्ट टीवी में आपको स्क्रीन शेयरिंग के लिए क्रोमकास्ट इन-बिल्ट मिलता है जिससे आप छोटी स्क्रीन को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
    • इस टीवी में रिमोट वॉयस कंट्रोल फीचर मौजूद है, जिसका इस्तेमाल कर आप कहीं पर भी बैठकर चैनल बदल सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस स्मार्ट टीवी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    एलजी का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी बड़े लिविंग एरिया या बेडरूम के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें a7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 शामिल होता है, जो पिक्चर और साउंड को एआई की मदद से बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस फीचर मौजूद है जो 3D साउंड क्वालिटी देता है यानी टीवी के चारों तरफ से तेज और बैलेंस्ड साउंड मिलता है जिससे आपको घर पर थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव प्राप्त होता है। इसमें ALLM फीचर मौजूद है, जो गेम खेलते समय टीवी को अपने आप गेम मोड में स्विच कर देता है। इससे इनपुट लैग कम होता है और गेमिंग ज्यादा तेज और स्मूद लगती है। इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट होता है जो आपको मोबाइल या लैपटॉप को टीवी से कनेक्ट करके छोटी स्क्रीन को बड़ी स्क्रीन पर देखने की सुविधा देता है। इस LG स्मार्ट टीवी में आपको नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो जैसे हजारों ऐप्स का एक्सेस मिलता है जिससे आप अपना पसंदीदा शो एंजॉय कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - 4K UHD
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - फिल्ममेकर मोड
    • साउंड आउटपुट - 20W
    • स्टोरेज - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - WebOS
    • वारंटी - 1 साल 

    खूबियां

    • इस स्मार्ट टीवी में आपको 100 से ज्यादा फ्री चैनल मिलते हैं यानी इन चैनल्स के लिए आपको किसी तरह का सब्सक्रिप्शन या पेमेंट नहीं देना पड़ता है और सेट-टॉप बॉक्स भी नहीं लगना पड़ता।
    • इसमें AI सर्च की सुविधा मिलती है, जो आपकी आवाज या कीवर्ड की मदद से कंटेंट को जल्दी ढूंढने में मदद करता है।

    कमी 

    • इस स्मार्ट टीवी को लेकर यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी एडवांस तकनीक से लैस है। इसमें सैमसंग Knox सिक्योरिटी सिस्टम शामिल है, जो टीवी को वायरस और हैकिंग से सुरक्षित रखता है। इससे आपकी पर्सनल जानकारी या लॉग-इन डिटेल्स कनेक्ट डिवाइस से सुरक्षित रहती है। इसमें 7 साल OS अपग्रेड की सुविधा शामिल है यानी इसमें टीवी को लंबे समय तक नए सॉफ्टवेयर और फीचर्स मिलते रहते हैं। इसमें 4K अपस्केलिंग फीचर मौजूद है जो लो क्वालिटी कंटेंट को भी एचडी क्वालिटी में दिखाता है जिससे विजुअल्स बेहद शार्प और क्लियर नजर आते हैं। इस सैमसंग स्मार्ट टीवी में आपको हजारों ओटीटी ऐप्स जैसे - नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और Zee5 आदि मिलते हैं। इस Samsung टीवी में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है जिससे आप केवल अपनी आवाज से टीवी का चैनल बदल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इस टीवी के रिमोट को धूप की तेज रोशनी से चार्ज कर सकते हैं यानी आपको बैटरी खरीदने में पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • विशेष सुविधा - क्रिस्टल प्रोसेसर 4K
    • साउंड आउटपुट - 20W
    • स्टोरेज - 8GB
    • रैम - 2GB
    • वारंटी - 1 साल 

    खूबियां

    • इस 55 इंच टीवी में मिरर की सुविधा शामिल होती है, जिससे आप मोबाइल की स्क्रीन को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
    • इस स्मार्ट टीवी को एप्पल डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए इसमें आपको एयरप्ले सपोर्ट मिलता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस स्मार्ट टीवी के रिमोट में कमी बताई है।
    04
  • TCL 139 cm (55 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    टीसीएल का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी 4K HDR रेजॉल्यूशन के साथ आता है जिससे आपको बेहद क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी मिलती है। वहीं इसमें मौजूद डॉल्बी विजन फीचर इमेज को अधिक ब्राइट व क्लियर बनाने में मदद करता है। इसमें आपको MEMC तकनीक शामिल मिलती है जो स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी के फास्ट सीन्स को ब्लर नहीं होने देता है और उन्हें क्लियर दिखाता है। इस TCL टीवी में आपको इन-बिल्ट क्रोमकास्ट मिलता है जिससे आप अपने मोबाइल या लैपटॉप को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। यह गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Smart TV है, जिससे आपको इसमें एंड्रॉयड की सभी सुविधा मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें मल्टीपल पोर्ट्स और Wifi व ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे आप फास्ट इंटरनेट कनेक्शन के साथ-साथ अन्य डिवाइस को टीवी से जोड़ सकते हैं। इसमें माइक्रो डिमिंग फीचर मौजूद है, जो स्क्रीन को अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है, जिससे डार्क और ब्राइट सीन बेहद क्लियर दिखते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - क्रोमकास्ट
    • साउंड आउटपुट - 20W
    • स्टोरेज - 16GB
    • रैम - 2GB
    • वारंटी - 2 साल 

    खूबियां

    • इसमें डॉल्बी एटमॉस फीचर शामिल है जो टीवी के चारों तरफ से क्लियर, तेज और बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करता है, जिससे साउंड पूरे कमरे में फैलती है और घर पर थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।
    • इस 55 इंच टीवी में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल सपोर्ट शामिल है यानी किसी भी कोने से बैठकर टीवी देखने पर आपको क्लियर विजुअल्स मिलते हैं।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले क्वालिटी को खराब बताया है।
    05

55 इंच एलईडी टीवी के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने 55 इंच एलईडी टीवी के 5 मॉडल्स की तुलना की है। जाहिर है हर किसी की जरूरत व बजट अलग होता है। ऐसे में इस तुलना के आधार पर आपको अपने लिए सही मॉडल चुनने में आसानी होगी।

मॉडल नाम 

स्क्रीन साइज 

रेजॉल्यूशन 

खास फीचर्स 

Toshiba C350NP  

55 इंच  

4K UHD (3840×2160)  

गूगल टीवी, डॉल्बी विजन, AI अपस्केलिंग

LG UA82 Series  

55 इंच 

4K UHD (3840×2160)  

webOS, α7 AI प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस, फिल्ममेकर मोड

Samsung Crystal 4K Vista Pro   

55 इंच  

4K UHD (3840×2160)  

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, HDR10+ सपोर्ट, वॉयस सर्च

TCL 55V6C   

55 इंच  

4K UHD (3840×2160)  

गूगल टीवी ओएस, डॉल्बी एटमॉस

Haier 55P7GT-P   

55 इंच  

4K UHD (3840×2160)  

डॉल्बी एटमॉस और विजन, हैंड्स फ्री वॉयस कंट्रोल, क्रोमकास्ट इन-बिल्ट 

इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।