Amazon पर उपलब्ध 2026 के ये टॉप रेटेड Samsung Monitors मचा रहे हैं धूम

यहां हम अमेजन पर उपलब्ध 2026 के 5 टॉप रेटेड Samsung मॉनिटर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अपनी शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, दमदार फीचर्स और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के लिए काफी मशहूर हैं। आइए नीचे इनके दिए पांच विकल्पों को देखते हैं।
अमेजन पर 2026 के 5 टॉप रेटेड सैमसंग मॉनिटर्स
अमेजन पर 2026 के 5 टॉप रेटेड सैमसंग मॉनिटर्स

जब बात एक भरोसेमंद और हाई क्वालिटी मॉनिटर चुनने की आती है, तो दिमाग में सबसे पहला नाम सैमसंग का आता है। लेकिन मार्केट में मौजूद सैमसंग मॉनिटर्स के इतने मॉडल्स के बीच एक सही विकल्प चुनना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसलिए आज यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 2026 के 5 टॉप रेटेड सैमसंग Monitors के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मॉनिटर्स को यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग व रिव्यू प्राप्त है जो इन्हें भरोसेमंद बनाता है। हमने जिन 5 मॉडल्स को चुना है उनमें आपको शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, हाई रिफ्रेश रेट, 4K रेजोल्यूशन, आई सेवर मोड और IPS पैनल जैसी तकनीक शामिल मिलेंगी। वहीं अगर कीमत की बात करें, तो सैमसंग के मॉनिटर्स आपको बजट-फ्रेंडली प्राइस में मिल जाएंगे। तो आइए बिना किसी देरी नीचे दिए इन मॉडल्स के फीचर्स व खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 27" (68.5cm) 100Hz Curved Monitor

    सैमसंग का यह मॉनिटर 27 इंच 1800R कर्व्ड स्क्रीन के साथ आता है, जो स्क्रीन को देखने में अधिक आरामदायक बनाता है और व्यूइंग अनुभव भी शानदार होता है। इसमें 100HZ रिफ्रेश रेट शामिल होती है, जो स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाता है। वहीं इसमें मौजूद 4ms का रिस्पॉन्स टाइम तेज मूवमेंट वाले सीन को क्लियर दिखाता है और पिक्चर को ब्लर होने से बचाता है। इसमें आपको sRGB 95% कलर सपोर्ट मिलता है यानी आपको स्क्रीन पर कलर ज्यादा नेचुरल और ब्राइट दिखते हैं। इसका फायदा यह होता है कि आपको स्क्रीन पर दिख रही वीडियो या इमेज बेहद रियलस्टिक लगती है। कनेक्टिविटी के लिए इस Samsung मॉनिटर में आपको HDMI, D-Sub और हेडफोन जैक जैसे पोर्ट्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप मॉनिटर को लैपटॉप या हेडफोन जैसे डिवाइस से जोड़ सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • ऑस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • विशेष सुविधा - कर्व्ड स्क्रीन
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस सैमसंग मॉनिटर में गेम मोड शामिल होता है, जो स्क्रीन की सेटिंग्स को गेम के अनुसार अपने आप एडजस्ट करता है। इससे गेमिंग अनुभव बेहतर होता है।
    • इसमें आपको EyeSaver मोड शामिल मिलता है जिससे लंबे समय तक मॉनिटर पर काम करने के बाद भी आंखों में थकान महसूस नहीं होती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस मॉनिटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Samsung 27" (68.5cm) Odyssey G3 Gaming Monitor

    27 इंच स्क्रीन वाला यह सैमसंग मॉनिटर खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है, तो अगर आप एक गेमर है तो यह मॉनिटर आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट शामिल होती है, जो स्क्रीन हर सेकंड में 180 बार रिफ्रेश करती है। इसका फायदा यह होता है कि गेमिंग के दौरान फास्ट मूवमेंट वाले एक्शन सीन्स क्लियर और स्मूद दिखते हैं। इसमें AMD FreeSync तकनीक शामिल होती है जो स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग को कम करती है। इससे आपको गेमिंग के दौरान बढ़िया विजुअल्स मिलते हैं और गेम खेलने का मजा दोगुना हो जाता है। लैपटॉप या गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइस से मॉनिटर को कनेक्ट करने के लिए इसमें आपको DP और HDMI पोर्ट्स मिलते हैं। इसमें 16.7 मिलियन रंगों का सपोर्ट शामिल होता है जिससे स्क्रीन पर दिख रहे विजुअल्स काफी नेचुरल और रियलस्टिक लगते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • ऑस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • विशेष सुविधा - HDR10 सपोर्ट
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस मॉनिटर में एडजस्टेबल स्टैंड लगी होती है जिससे आप इसे अपनी सुविधा अनुसार ऊंचा कर सकते हैं, झुका सकते हैं या घूमा सकते हैं।
    • इस सैमसंग गेमिंग मॉनिटर का बेज़ल लेस डिजाइन इसे स्टाइलिश लुक देता है, जिससे आप गेमिंग सेटअप अधिक शानदार बन सकता है।

    कमी 

    • इस मॉनिटर को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 32" (80cm) M5 Smart Monitor with Smart TV Experience

    अगर आपको मॉनिटर और स्मार्ट टीवी दोनों का फायदा चाहिए तो यह सैमसंग मॉनिटर आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। 32 इंच स्क्रीन साइज वाला यह मॉनिटर स्मार्ट टीवी जैसा अनुभव देता है। इसमें आपको फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है, जिससे आपको क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें Wifi की सुविधा शामिल है जिसकी मदद से आप लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल को कनेक्ट करके स्क्रीन मिररिंग कर सकते हैं और बिना सेट-टॉप बॉक्स के मॉनिटर में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अन्य ऐप्स का आनंद उठा सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट स्पीकर्स भी होते हैं जो एडप्टिव साउंड फीचर के साथ आते हैं। यह ऑडियो को कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट करते हैं, जिससे आपको साफ व इमर्सिव ऑडियो सुनाई देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और HDMI पोर्ट सपोर्ट मिलता है जिससे आप ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन जैसे अन्य डिवाइस को इससे जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • ऑस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • विशेष सुविधा - 178 डिग्री व्यूइंग
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें FHD डिस्प्ले लगी होती है जो साफ और रिच पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
    • इसमें इन-बिल्ट स्पीकर्स भी होते हैं, जो तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव देते हैं।

    कमी 

    • इस सैमसंग मॉनिटर को लेकर यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Samsung 24" (60.5 cm) S3 Flat Monitor with Super Slim Borderless Design

    24 इंच स्क्रीन साइज वाला यह सैमसंग मॉनिटर FHD डिस्प्ले के साथ आता है जो पिक्चर को साफ, शार्प और डिटेल बनाता है। इससे विजुअल्स काफी रियलस्टिक नजर आते हैं। इस मॉनिटर का सुपर स्लिम बॉर्डरलेस डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है और स्क्रीन पर कंटेंट को पूरी तरह से दिखाता है। इसमें IPS पैनल शामिल होता है जो बेहतर कलर दिखाता है और किसी एंगल से स्क्रीन देखने पर शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें 100Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जिससे गेमिंग करते समय या वीडियो देखते समय लैग की समस्या नहीं होती है। इसमें मौजूद 5ms रिस्पॉन्स टाइम इमेज को तेजी से रेंडर करता है जिससे इसका इस्तेमाल करना आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 24 इंच
    • रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • ऑस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • विशेष सुविधा - IPS डिस्प्ले
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें गेम मोड शामिल होता है जो स्क्रीन के कॉन्ट्रास्ट और शेड्स को गेम के हिसाब से एडजस्ट करता है। इससे डार्क और बहुत ज्यादा ब्राइट सीन भी क्लियर नजर आते हैं।
    • इस सैमसंग मॉनिटर में आईसेवर मोड शामिल होता है जिससे लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर भी आंखों में थकान महसूस नहीं होती।

    कमी

    • इस मॉनिटर को लेकर यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Samsung 22" (55.88 cm) 120hz Flat Monitor

    इस सैमसंग मॉनिटर में आपको 22 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो कम स्पेस में भी आसानी से फिट हो जाता है। इस मॉनिटर में IPS पैनल लगा होता है जिससे आपको नेचुरल और क्लियर इमेज मिलती है। वहीं इसका FHD रेजॉल्यूशन वीडियो और इमेज को क्लियर, साफ और क्रिस्प दिखाता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जो स्क्रीन को सेकंड में 120 बार अपडेट करता है। इससे स्क्रॉलिंग काफी स्मूद हो जाती है। इस मॉनिटर में ड्यूल HDMI पोर्ट मिलता है जिससे आप दो डिवाइस को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें गेम मोड शामिल होता है जो स्क्रीन के कॉन्ट्रास्ट और डार्क व ब्राइट सीन्स को अच्छी बैलेंस करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 22 इंच
    • रेजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • ऑस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • विशेष सुविधा - आई सेवर मोड
    • वारंटी - 3 साल की वारंटी

    खूबियां 

    • यह स्लिम और बॉर्डरलेस डिजाइन में आता है, जो प्रीमियम लुक देने के साथ-साथ स्क्रीन पर कंटेंट को पूरी तरह दिखाता है।
    • इसमें आई सेवर मोड शामिल है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस मॉनिटर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

सैमसंग मॉनिटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने सैमसंग मॉनिटर्स के टॉप 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

स्क्रीन साइज 

रेजॉल्यूशन 

रिफ्रेश रेट 

खास फीचर्स

Samsung 27" Curved Monitor (LS27D368GAW)  

27 इंच   

FHD (1920×1080)   

100Hz      

कर्व्ड स्क्रीन, आई–सेवर मोड, फ्लिकर फ्री, ऑफ टाइमर प्लस

Samsung 27" Odyssey G3 (LS27DG300EW)  

27 इंच 

FHD (1920×1080)  

180Hz 

गेमिंग के लिए बेस्ट, एडजस्टेबल स्टैंड

Samsung 32" M5 Smart Monitor (LS32FM500EW)  

32 इंच 

FHD (1920×1080) 

60Hz  

स्मार्ट टीवी जैसा अनुभव, Wi-Fi, इनबिल्ट स्पीकर्स

Samsung 24" S3 Flat Monitor (LS24D300GAW)  

24 इंच  

FHD (1920×1080) 

100Hz  

आईपीएस पैनल, सुपर स्लिम बॉर्डर, आई–सेवर मोड

Samsung 22" 120Hz Flat Monitor (LS22F320GAW)  

22 इंच 

FHD (1920×1080) 

120Hz  

डुअल HDMI पोर्ट, सुपर स्लिम बॉर्डर, आई–सेवर मोड

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग के मॉनिटर क्यों बढ़िया माने जाते हैं?
    +
    सैमसंग के मॉनिटर्स अपनी शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, दमदार फीचर्स और बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के कारण काफी पसंद किए जाते हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है।
  • सैमसंग मॉनिटर की कीमत कितनी होती है?
    +
    सैमसंग मॉनिटर्स की शुरुआती कीमत 4 हजार रुपये से शुरू हो जाती है और इसकी कीमत 20 हजार या उससे ज्यादा तक हो सकती है।
  • सैमसंग मॉनिटर्स की साउंड क्वालिटी कैसी होती है?
    +
    सैमसंग मॉनिटर्स में इन-बिल्ट स्पीकर्स होते हैं जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी कुछ फीचर्स इसमें ऐसे होते हैं जो ऑडियो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।