Dolby Atmos वाले 5 धमाकेदार Soundbar के साथ अपने घर को बनाएं थिएटर

डॉल्बी एटमॉस साउंडबार आपके होम थिएटर के अनुभव को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका है। ऐसे में आप यहां Amazon पर उपलब्ध बेस्ट रेटिंग वाले 5 बेहतरीन साउंडबार के विकल्प देख सकते हैं, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ धमाकेदार आवाद देंगे।
5 बेस्ट रेटिंग वाला डॉल्बी एटमॉस Soundbars
5 बेस्ट रेटिंग वाला डॉल्बी एटमॉस Soundbars

डॉल्बी एटमॉस से लैस साउंडबार अपनी शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इनका इमर्सिव साउंड (यानि, ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं से आने वाली आवाज) आपको कमरे में बैठे हुए थिएटर वाला एहसास देता है। यही वजह है कि, होम थिएटर सेटअप के लिए इन्हें अक्सर पसंद किया जाता है। अगर आपको भी एक ऐसे ही धमाकेदार आवाज वाले साउंडबार की तलाश है, तो Dolby Atmos Soundbar आपके लिए बढ़िया हो सकता है। आप यहां पर लोकप्रिय ब्रांड के 5 बढ़िया रेटिंग वाले विकल्प देख सकते हैं, जो कि अमेजन पर उपलब्ध हैं। इनमें दमदार साउंड के साथ ही मल्टीपल कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं, ताकी इन्हें आसानी से अलग-अलग उपकरणों (टीवी, फोन, लैपटॉप, टैब आदि) से कनेक्ट किया जा सके। ये कई अन्य शानदार फीचर्स से भी लैस हैं, जिसकी जानकारी के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony Bravia Theatre Bar 6 HT-BD60 5.1(3.1.2 ch) Dolby Atmos Soundbar

    यह Sony ब्राविया थिएटर बार 6 शक्तिशाली 5.1 (3.1.2) चैनल सराउंड साउंड के साथ आपको अपने कमरे में धमाकेदार सिनेमाहॉल वाली आवाज का मजा दे सकता है। इसे एक खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकी साउंड में किसी भी प्रकार का शोर या खराबी ना आए। इसमें 2 अप-फायरिंग यूनिट्स दिए गए हैं, जिनके जरिए आपको थिएटर की तरह ऊपर से आने वाला साउंड मिलता है। इसकी डॉल्बी एटमॉस और DTS:x ऑडियो टेक्नोलॉजी लेटेस्ट साउंड वाली फिल्मों को भी उन्हीं की असली आवाज में देखने का शानदार अनुभव दे सकती है। इसका वॉइस ज़ूम 3 फंक्शन फिल्मों के डायलॉग और मैच की कंमेंट्री को साफ तौर पर सुनने का अनुभव देता है, जिससे आपका मनोरंजन और भी मजेदार हो सकता है। यह वायरलेस सबवूफर के साथ आता है, यानी आप बिना तारों के झंझट के शक्तिशाली बेस वाला साउंड पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • मॉडल नंबर- HT-BD60//Z E12
    • स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 350 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 19.9 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • अधिकतम रेंज- 25 मीटर
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • डेडिकेटेड सेंटर चैनल स्पीकर हर सीन में साफ आवाज रिप्रोडक्शन सुनिश्चित करता है।
    • एक पावरफुल वायरलेस सबवूफर ज्यादा गहरा, रिच बेस वाला साउंड देता है।
    • इसका खास डिजाइन 3 फ्रंट-फायरिंग स्पीकर के साथ सिनेमैटिक स्पेशल साउंड देता है।

    कमी

    • कुछ लोग कनेक्शन की समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
    01
  • Sonos Arc Ultra | Soundbar with Dolby Atmos

    डॉल्बी एटमॉस के साथ बेजोड़ 9.1.4 स्पेशल ऑडियो अनुभव देने वाला यह साउंडबार Sonos ब्रांड का है। इसका एक शानदार डिजाइन में आता है, जो आपके घर में भी बेहतरीन दिख सकता है। इसकी खास साउंड मोशन टेक्नोलॉजी आपके कमरे में चारों तरफ समान और शक्तिशाली साउंड पहुंचाती है, जिससे पूरे कमरा दमदार साउंड से भर सकता है। यह सिंगल HDMI eARC कनेक्शन सुविधा के साथ आता है, जिसकी मदद से आप अपनी टीवी को आसानी से इसमें कनेक्ट कर सकते हैं। इस डॉल्बी एटमॉस साउंडबार का स्पीच ऐन्हैंसमेंट फीचर फिल्में देखते समय बेहद साफ डायलॉग देता है, जिससे आप कुछ भी मिस नहीं करेंगे और हर सीन में डूब सकते हैं। इसमें रात के समय कम आवाज में भी साफ आवाज सुनने के लिए नाइट साउंड फीचर दिया गया है। इसे सीधा टीवी रिमोट की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sonos
    • स्पीकर टाइप- साउंडबार
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Wi-Fi
    • ऑडियो आउटपुट मोड- डॉल्बी एटमॉस
    • इनपुट वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल
    • स्पीकर साइज- 46.18 इंच

    खूबियां

    • True सिनेमा टेक्नोलॉजी कमरे के परिवेश के आधार पर शानदार साउंड प्रदान करती है।
    • इसका आकर्षक और स्लीक डिजाइन ऑडियो स्पेस को शानदार दिखा सकता है।
    • आवाज, पावर आदि को नियंत्रित करने के लिए टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को यह कीमत में मंहगा लगा है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 9900 Soundbar

    इस ZEBRONICS साउंडबार में शानदार क्वालिटी वाली ऑडियो देने के लिए 5 ड्राइवर्स मिलते हैं। वहीं, इसका 6.5 इंच का सबवूफर और 4 सैटेलाइट स्पीकर्स साफ, तेज और बेस से भरा हुआ साउंड देते हैं। इसमें 7.2.2 (5.2.4) चैनल आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस के साथ म्यूजिक स्ट्रीम करने, फिल्में देखने और भी बहुत कुछ के लिए शानदार सराउंड साउंड मिल सकता है। यह ब्लूटूथ v5.3, HDMI eARC, AUX और ऑप्टिकल इनपुट जैसे विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों से लैस है, जिनकी वजह से इसे अलग-अलग डिवाइस से जोड़ना आसान रहेगा। इसमें 32GB तक की USB पेनड्राइव को भी लगाया जा सकता है। इस साउंडबार का यूजर इंटरफेस एक LED डिस्प्ले के साथ दिया गयै है जो स्पीकर के ऑपरेटिंग मोड और कंट्रोल्स को दिखाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ZEBRONICS
    • मॉडल नाम- Zeb-Juke Bar 9900
    • स्पीकर टाइप- साउंडबार
    • स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 725 वॉट्स
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • कंट्रोल मेथेड- टच
    • स्पीकर साइज- 48 सेमी

    खूबियां

    • दोस्तों के साथ मजेदार कराओके के लिए वायरलेस UHF माइक मिलता है।
    • इस साउंडबार में RGB LED लाइट्स हैं, जो आपके कमरे के माहौल को बेहतर बनाती हैं।
    • इसका 5.2.4 कॉन्फ़िगरेशन डिटेल्ड साउंड देता है, जो मजेदार हो सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक साउंडबार के नॉइज लेवल को लेकर शिकायत करते हैं।
    03
  • boAt Aavante Prime 5.1 5000DA (2025 Launch)

    boAt ब्रांड का यह साउंडबार डॉल्बी एटमॉस के साथ बेहतरीन 3D साउंड प्रदान करता है जो आपको फिल्में देखते, गाने सुनते या फिर गेम खेलते समय उनमें खो जाने वाला एहसास दे सकता है। इसके 500W RMS आउटपुट को डीप बेस, संतुलित आवाज देने के लिए बारीकी से इंजीनियर किया गया है। वहीं, इस साउंडबार सिस्टम में 5.1 चैनल ऑडियो है, जिसमें एक डेडिकेटेड वायर्ड सबवूफर और डुअल रियर सैटेलाइट शामिल हैं, जो आपको सभी दिशाओं से आने वाली आवाज में डुबो सकते हैं। इसमें तेज और ज्यादा स्टेबल वायरलेस अनुभव के लिए ब्लूटूथ v5.4 दिया गया है, साथ ही HDMI eARC, USB, AUX और ऑप्टिकल जैसे विकल्प के साथ वायर्ड कनेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मास्टर रिमोट कंट्रोल आपको आसानी से मोड, आवाज व पावर को नियंत्रित करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- boAt
    • मॉडल नंबर- HA0091
    • स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 500 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 6.5 इंच

    खूबियां

    • स्लीक बिल्ड और आसान माउंटिंग के साथ इसे सेटअप करना आसान हो सकता है।
    • इसमें न्यूज, मूवी और म्यूजिक जैसे 3 एडजस्टेबल EQ मोड्स मिलते हैं।
    • डॉल्बी एटमॉस के साथ सिनेमैटिक सराउंड साउंड का अनुभव ले सकते हैं।

    कमी

    • कुछ लोग ऑडियो साफ न होने की शिकायत करते हैं।

    मनोरंजन और काम के अन्य उपकरणों की जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखें।

    04
  • JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar

    इसका 440W पावर आउटपुट बेहतरीन होम थिएटर अनुभव के लिए साफ, दमदार आवाज देता है। वहीं, वर्चुअल डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी किसी थिएटर की तरह चारों तरफ से आने वाले साउंड का एहसास देती है। इसमें एक डेडिकेटेड सेंटर चैनल दिया गया है, जो फिल्में देखते वक्त हर एक डायलॉग को बिना किसी रूकावट के साफ तौर पर डिलीवर करता है। यह JBL साउंडबार अधिक गहरे और मजेदार बेस का अनुभव देने वाले 6.5 इंच के वायरलेस सबवूफर के साथ आता है। इसका 3.1 ऑडियो चैनल आपको फिल्मों, गानों और खेल में खो जाने वाला साउंड देता है, ताकी आप घर बैठकर सिनेमाई अनुभव के साथ अपना मनोरंजन कर सकें। आसान और सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायरलेस ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के साथ ही HDMI ARC और ऑप्टिकल इनपुट का विकल्प भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 440 वॉट्स
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
    • स्पीकर साइज- 12 इंच
    • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल

    खूबियां

    • डेडिकेटेड सेंटर चैनल आवाज की स्पष्टता को बढ़ाता है।
    • साफ और शक्तिशाली ऑडियो के लिए 440W पावर आउटपुट दिया गया है।
    • HDMI eARC और ऑप्टिकल इनपुट से सिंगल केबल कनेक्शन की सुविधा मिलती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक साउंडबार की फंक्शनैलिटी से खुश नहीं हैं।
    05

तुलना: 5 बेस्ट रेटेड डॉल्बी एटमॉस साउंडबार

डॉल्बी एटमॉस Sound Bar का चयन करते समय, कमरे का आकार, बजट, और कनेक्टिविटी विकल्पों जैसे कारकों पर विचार करें। नीचे की तुलना के आधार पर आप पांचों मॉडल्स में से अपने लिए एक बेस्ट विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

ऑडियो चैनल्स

सबवूफर

खासियत

Sony Bravia Theatre Bar 6 HT-BD60

5.1(3.1.2)

वायरलेस

वॉइस ज़ूम 3

Sonos Arc Ultra

9.1.4

उपलब्ध नहीं

साउंड मोशन टेक्नोलॉजी

ZEBRONICS Juke BAR 9900 Soundbar

5.2.4

वायरलेस 16.51 सेमी

RGB एलईडी लाइट्स

boAt Aavante Prime 5.1 5000DA

5.1

वायर्ड

EQ मोड्स

JBL Cinema SB590 Deep Bass

3.1

6.5” वायरलेस

डेडिकेटेड सेंटर चैनल

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या डॉल्बी एटमॉस साउंडबार सामान्य साउंडबार से बेहतर है?
    +
    हां, डॉल्बी एटमॉस साउंडबार अधिक इमर्सिव सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है और सामान्य से काफी बेहतर माना जाता है।
  • डॉल्बी एटमॉस साउंडबार की कीमत कितनी होती है?
    +
    डॉल्बी एटमॉस साउंडबार की कीमत मॉडल और सुविधाओं के आधार पर भिन्न होती है, लेकिन यह आमतौर पर ₹30,000 से ₹1,50,000 तक होती है।
  • क्या मुझे डॉल्बी एटमॉस साउंडबार के लिए एक विशेष टीवी की आवश्यकता है?
    +
    डॉल्बी एटमॉस का अनुभव करने के लिए, आपको एक ऐसे टीवी की आवश्यकता होगी जो HDMI eARC (ऑडियो रिटर्न चैनल) को सपोर्ट करता हो।