टॉप मॉडल्स वाले 50 इंच Smart TV के साथ हर फिल्मी सीन में मिलेगी कड़क पिक्चर क्वालिटी

फिल्में देखने के शौकीन लोग स्मार्ट फीचर्स वाले 50 Inch TV के साथ अपने मनोरंजन को नई दिशा दे सकते हैं। बड़ी स्क्रीन और शानदार पिक्चर क्वालिटी आपको हर सीन में डूबने वाला मजा देगी, तो चलिए एक नजर इनके टॉप मॉडल्स पर डाल लेते हैं।
टॉप 50 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स
टॉप 50 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स

50 इंच एक ऐसा स्क्रीन साइज है, जो घरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह मीडियम से लेकर बड़े आकार वाले कमरों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, एक अच्छे ब्रांड का 50 इंच स्मार्ट टीवी अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ आपके फिल्में देखने या फिर गेम खेलने का मजा दोगुना कर सकता है। हमने कुछ ऐसे ही ब्रांड्स के 50 इंच टीवी की सूची तैयार की है, जो स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं और अपने बेहतरीन ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ये सभी 50 Inch Smart TV अमेजन पर उपलब्ध हैं, जहां उपयोगकर्ताओं द्वारा इन्हें अच्छी रेटिंग भी दी गई हैं। इसी वजह से ये टॉप मॉडल्स की सूची में शामिल किए जा सकते हैं और आपके मनोरंजन को एक नई दिशा दे सकते हैं। इनके मॉडल्स, फीचर्स खूबियों और कमी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 126 cm (50) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    यह Haier स्मार्ट गूगल टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन और 60 Hz रीफ्रेश रेट के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी व स्मूद प्रदर्शन देता है। इसमें 4 HDMI और 2 USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर्स या यूएसबी डिवाइस को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इस 50 इंच टीवी में सबवूफर के साथ आने वाला 2.0 चैनल का शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर दिया गया है, जिसका साउंड आउटपुट 20 वॉट रहने वाला है। इसकी डॉल्बी एटमॉस ऑडियो टेक्नोलॉजी टीवी के जरिए थिएटर जैसा साउंड देती है और साथ ही dbx-tv अधिक साफ व संतुलित आवाज देता है। यह डॉल्बी विजन फीचर से लैस है, जो कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की चमक, रंग और कंट्रास्ट को एडजस्टे करता है। वहीं, इसका HDR 10 सपोर्ट फिल्मों में खोने वाला अनुभव देने के लिए पिक्चर के रंग, कंट्रास्ट और चमक में सुधार करता है। किसी भी सीन को अटकने और धुंधला होने से रोकने के लिए टीवी में MEMC फीचर भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • मॉडल नंबर- 50P7GT-P
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • कंट्रास्ट रैशियो- 4000:1
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
    • मेमोरी स्टोरेज- 32 GB
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट

    खूबियां

    • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से आप अपने फोन से वीडियो, ऐप्स और अन्य कंटेंट अपने टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
    • गेम मोड स्मूथ, तेज और ज्यादा रिस्पॉन्सिव गेमिंग प्रदर्शन के लिए इनपुट लैग को कम करता है।
    • हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल की मदद से टीवी को सीधा बोलकर नियंत्रित किया जा सकता है।
    • गूगल किड्स मोड उम्र के हिसाब से सही कंटेंट और पेरेंटल कंट्रोल के साथ एक सुरक्षित, मजेदार स्पेस देता है।

    कमी

    • अमेजन पर एक ग्राहक ने खराब रंग संतुलन की शिकायत की है।
    01
  • Sony 126 cm (50 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    50 इंच स्क्रीन साइज में आने वाला यह Sony स्मार्ट टीवी अपने 4K एलईडी डिस्प्ले के जरिए शानदार पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। इसका लाइव कलर फीचर हर सीन को असली जैसे दिखने वाले रंगों में प्रदर्शित करता है। वहीं, यह 4K X-रिएलिटी प्रो के साथ आपको हर एक सीन थिएटर जैसी क्वालिटी में देता है, जिससे आप फिल्मों में खो सकते हैं। इस एलईडी टीवी में बेहतर चमक, रंग और कंट्रास्ट के साथ जबरदस्त विजुअल्स प्रदान करने के लिए HDR10/HLG सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें एक्शन या फिर तेज भागने वाले सीन को स्क्रीन पर धुंधला होने से रोकने के लिए मोशनफ्लो फीचर की सुविधा मिलती है। पिक्चर के साथ ही दमदार साउंड का मजा देने के लिए यह टीवी 20 वॉट आउटपुट और 2 चैनल वाला ओपन बफल स्पीकर के साथ आता है। साउंड क्वालिटी को ज्यादा साफ, तेज और संतुलित बनाने के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • मॉडल नंबर- K-50S22BM2
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • नेटवर्क कनेक्टिविटी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, WiFi
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट, वॉइस कंट्रोल

    खूबियां

    • पावर, चैनल, वॉल्यूम और अन्य फीचर्स को Alexa के जरिए बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं।
    • ऐप्पल डिवाइस से एयरप्ले और होमकिट की मदद से वायरलेस स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
    • वॉचलिस्ट की मदद से फोन में तैयार की गई कंटेंट की लिस्ट टीवी पर देख सकते हैं।
    • क्लीयर फेस़ फीचर शानदार, साफ, संतुलित और गहरी आवाज प्रदान करता है।

    कमी

    • कुछ लोग कहते हैं कि इसमें डिस्प्ले की समस्याएं आती हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 126 cm (50 inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    अपने शानदार 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले और α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 के साथ यह LG टीवी आपको जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी के साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। इसका 4K सुपर अपस्केलिंग कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी 4K में पेश करता है, ताकी आप थिएटर जैसा मजा पा सकें। इस 50 इंच स्मार्ट टीवी में मिलने वाला डायनमिक टोन मैपिंग चित्रों के रंग और स्पष्टता में सुधार करता है। वहीं, इसमें फिल्मों को सिनेमैटिक एहसास के साथ देखने के लिए फिल्ममेकर मोड भी दिया गया है। यह HDR10 / HLG सपोर्ट के साथ हर एक सीन के रंग, चमक और कंट्रास्ट में सुधार करता है। एलईडी डिस्प्ले वाले इस 50 इंच Smart TV में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और WiFi सपोर्ट, साथ ही मल्टीपल विकल्प के लिए 3 HDMI, 1 USB पोर्ट, और SPDIF, ईथर्नेट इनपुट भी मिलता है। इसके 20 वॉट आउटपुट वाले डाउन फायरिंग स्पीकर्स AI साउंड प्रो और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जो कंटेंट के मुताबिक धमाकेदार सिनेमा हॉल जैसी आवाज दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • मॉडल नंबर- 50UA82006LA
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- WebOS
    • मेमोरी स्टोरेज- 8 GB
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट, ऐप
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • अधिकतम ब्राइटनेस- 300 निट्स
    • रिस्पॉन्स टाइम- 9.5 मिलीसेकेंड्स
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट

    खूबियां

    • वैरिएबल रीफ्रेश रेट (VRR) के साथ बिना लैगिंग के गेम खेलने का मजा ले सकते हैं।
    • डायनमिक साउंड बूस्टर AI प्रोसेसर के साथ बेहतरीन आवाज के लिए ट्यून को सुधारता है।
    • ऐप्पल डिवाइस से स्ट्रीमिंग के लिए यह टीवी एयरप्ले के साथ भी काम करता है।
    • इसमें 100 से भी ज्यादा फ्री LG चैनल्स पर अलग-अलग कंटेंट देख सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बताते हैं कि टीवी का यूज़र इंटरफ़ेस धीमा है।
    03
  • TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel-Less, FHD Smart QLED Google TV

    शानदार मैटेलिक बैजल-लेस डिजाइन वाले इसे TCL स्मार्ट टीवी के साथ आप अपने कमरे की शोभा बढ़ा सकते हैं और बेहतरीन क्वालिटी वाला सिनेमा देख सकते हैं। यह FHD 2K QLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसपर शानदार क्वालिटी वाले दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। इसका डायनमिक कलर एन्हैंसमेंट पिक्चर के रंगों में सुधार करके आपको उनमें डूबने वाला मजा दे सकता है। इस गूगल टीवी में कमरे में मौजूद रोशनी के हिसाब से बेहतर चमक वाले विजुअल्स देने के लिए माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह HDR 10 सपोर्ट के साथ आता है, ताकी पिक्चर के रंग, चमक या फिर कंट्रास्ट से समझौता ना करना पड़े। इसमें 24 वॉट का साउंड आउटपुट देता है और डॉल्बी ऑडियो के साथ साउंड को मजेदार बनाता है। इसके 2 HDMI, 1 USB, 1 LAN, 1 ऐंटेना इनपुट, 1 सैटेलाइट इनपुट, 1 डिजिटल ऑडियो आउट, 1 AV IN अडाप्टर और 1 हेडफोन इनपुट अलग-अलग डिवाइस को टीवी से कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- TCL
    • मॉडल नंबर- 50S5K
    • रिजॉल्यूशन- 1080p
    • कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • रिस्पॉन्स टाइम- 9.5 मिलीसेकेंड्स
    • मेमोरी स्टोरेज- 8 GB
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी

    खूबियां

    • फिल्में, शो और फोटो को टीवी पर कास्ट करने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट मिलता है।
    • बच्चों के सुरक्षित और मजेदार कंटेंट के लिए किड्स प्रोफाईल की सुविधा दी गई है।
    • टीवी में Google Meet के जरिए आप लोगों के साथ वीडियो चैट कर सकते हैं।
    • अलग-अलग कंटेंट के लिए इसमें गेम, स्पोर्ट्स और मूवी मोड दिया गया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों टीवी में लैगिंग की समस्या आई।

    टीवी, लैपटॉप, स्पीकर जैसी डिवाइसेस की अन्य जानकारी के लिए देखें गैजेट गली कैटेगरी।

    04
  • acer 126 cm (50 inches) Super Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    यह Acer ब्रांड का 50 इंच स्मार्ट टीवी है, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने वाले अल्ट्रा QLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन कंटेंट के अनुसार स्पष्ट विजुअल्स देता है, ताकी आप सभी प्रकार के मनोरंजन का भरपूर मजा ले सकें। इसमें बिना रूकावट फिल्में देखने या फिर गेम खेलने के लिए 120Hz रीफ्रेश रेट वाला VRR सपोर्ट दिया गया है, जो लैगिंग की समस्या आने से रोकता है। यह MEMC फंक्शन के साथ चित्रों को धुंधला नहीं होने देता है और साथ ही डॉल्बी विजन कंटेंट क्वालिटी को और भी शानदार बनाता है। इस ऐसर टीवी में GIGA BASS के साथ हाई फिडेलिटी स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनके साथ आप शक्तिशाली बेस और आवाज वाला साउंड सुन सकते हैं। इसमें स्टैंडर्ड, स्पीच, स्टेडियम, म्यूजिक और यूज़र पांच साउंड मोड्स भी दिए गए हैं, जिन्हें कंटेंट के अनुसार बदला जा सकता है। इसकी डॉल्बी एटमॉस+डॉल्बी MS12_Z टेक्नोलॉजी साउंड को अधिक मजेदार बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड नाम- Acer
    • मॉडल नंबर- AR50QDXGU2875AT
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
    • कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 14
    • मेमोरी स्टोरेज- 16 GB

    खूबियां

    • ट्वीटर और वूफर वाले डुअल एम्पलीफायर के साथ धमाकेदार साउंड मिल सकता है।
    • 1.07 बिलियन शेड्स वाली डिस्प्ले असली जैसे दिखने वाले विजुअल्स देता है।
    • स्क्रीन कास्टिंग के लिए गूगलकास्ट, फास्टकास्ट और मीटिंग मोड दिया गया है।
    • इसमें पर्सनल और किड्स प्रोफाईल के साथ वॉचलिस्ट की सुविधा भी मिलती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक टीवी के फंक्शन में दिक्कतें बता रहे हैं।
    05

टॉप 50 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स की तुलना

LG, Sony, TCL, Haier और Acer जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के ये 50 इंच स्मार्ट टीवी अपनी विभिन्न विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इनकी कीमतें, खूबियां और कई फीचर्स एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद, देखने की आदतों और बजट के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-

मॉडल्स

डिस्प्ले

स्पीकर्स

खासियत

Haier 126 cm (50) P7GT Series

4K अल्ट्रा एचडी

सबवूफर के साथ 2.0ch शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर

हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल

Sony 126 cm (50 inches) BRAVIA 2M2 Series

4K एलईडी

ओपन बफल स्पीकर

वॉचलिस्ट, गेम मेन्यू

LG 126 cm (50 inches) UA82 Series

4K अल्ट्रा एचडी

डाउन फायरिंग स्पीकर

AI चैटबोट

TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel-Less

फुल एचडी 2K QLED

लेटेस्ट पावरफुल स्पीकर

वेब ब्राउज़र

acer 126 cm (50 inches) Super Series

अल्ट्रा QLED

हाई फिडेलिटी स्पीकर

मल्टीपल कास्टिंग विकल्प

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 50 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत कितनी होती है?
    +
    50 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 30,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक हो सकती है, जो ब्रांड और विशेषताओं पर निर्भर करता है।
  • क्या 50 इंच स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    हां, 50 इंच स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है, खासकर यदि इसमें कम इनपुट लैग और उच्च रिफ्रेश रेट हो।
  • 50 इंच स्मार्ट टीवी खरीदते समय मुझे क्या देखना चाहिए?
    +
    रिज़ॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और कनेक्टिविटी विकल्पों जैसे फीचर्स पर ध्यान दें।