JBL Vs Zebronics Vs Sony कौन-सा होम थिएटर ब्रांड सिनेमैटिक ऑडियो के लिए है बेस्ट? विकल्पों से समझें

आज यहां हम आपको बताएंगे कि घर बैठे सिनेमैटिक ऑडियो अनुभव के लिए जेबीएल, जेब्रोनिक्स और सोनी में से कौन-सा ब्रांड बेस्ट रहेगा? आइए नीचे विकल्पों के माध्यम से समझते हैं।
जेबीएल, जेब्रोनिक्स या सोनी कौन-सा होम थिएटर ब्रांड सिनेमैटिक ऑडियो के लिए है सबसे बढ़िया?
जेबीएल, जेब्रोनिक्स या सोनी कौन-सा होम थिएटर ब्रांड सिनेमैटिक ऑडियो के लिए है सबसे बढ़िया?

घर बैठे सिनेमैटिक ऑडियो अनुभव चाहिए? लेकिन समझ नहीं आ रहा इसके लिए किस ब्रांड का होम थिएटर लेना सही रहेगा? तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज यहां हम आपको जेबीएल, जेब्रोनिक्स और सोनी होम थिएटर के बीच अंतर से समझाएंगे कि कौन-सा ब्रांड सिनेमैटिक ऑडियो के लिए बेहतरीन है। सबसे पहले तो यह जान लीजिए की जेबीएल, जेब्रोनिक्स और सोनी तीनों जाने-माने ब्रांड्स हैं, जो शानदार फीचर्स के साथ होम थिएटर पेश करते हैं। सबसे पहले अगर जेबीएल की बात करें, तो यह ब्रांड पावरफुल बास और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव देता है, जिससे मूवी व म्यूजिक के डायलॉग काफी क्लियर व डीप सुनाई देते हैं। वहीं सोनी भी सराउंड साउंड, डीप बास और बैलेंस्ड ऑडियो अपने होम थिएटर में शामिल करते हैं, जिससे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलता है। जेब्रोनिक्स की बात करें तो यह बजट-फ्रेंडली होम थिएटर देता है, लेकिन ऑडियो क्वालिटी के मामले में यह सोनी और जेबीएल से थोड़ा पीछे है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JBL Cinema SB241, Dolby Digital Soundbar with Wired Subwoofer for Extra Deep Bass

    जेबीएल का यह होम थिएटर वायर्ड सबवूफर के साथ आता है, जो एक्स्ट्रा डीप बास प्रदान करता है। यह 2.1 चैनल होम थिएटर है यानी इसमें दो स्पीकर लगे होते हैं, जो क्लियर साउंड देते हैं। इसमें मौजूद डॉल्बी डिजिटल तकनीक होम थिएटर की साउंड को कमरे में चारों तरफ फैलता है, जिससे घर बैठे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इस होम थिएटर के साथ आपको एक रिमोट मिलता है, जिससे इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान होता है। इस होम थिएटर को अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए आपको इसमें ब्लूटूथ, एचडीएम और ऑप्टिकल आउटपुट जैसे कनेक्शन मिलते हैं। इनकी मदद से आप टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप आदि थिएटर से कनेक्ट कर सकते हैं। इस होम थिएटर सिस्टम में स्मार्ट स्टैंडबाय मोड मौजूद होता है यानी अगर होम थिएटर 10 मिनट तक इनएक्टिव रहता है, तो यह मोड सिस्टम को अपने आप बंद कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्पीकर आउटपुट पावर - 110 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
    • विशेष सुविधा - वायर्ड सबवुफर
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस जेबीएल होम थिएटर में आपको कस्टमाइज साउंड मोड मिलते हैं, जिससे आप कंटेंट (म्यूजिक, मूवी और न्यूज) के हिसाब से होम थिएटर के साउंड को एडजस्ट कर सकते हैं।
    • इस होम थिएटर पर आपको फ्री इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलती है यानी इसे इंस्टॉल करवाने के लिए आपको अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस होम थिएटर की साउंड क्वालिटी को खराब बताया है।
    01
  • JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with Wireless Subwoofer for Extra Deep Bass

    यह एक किफायती लेकिन दमदार बास वाला होम थिएटर सिस्टम है। यह 2.1 चैनल के साथ आता है यानी इस सिस्टम में 2 स्पीकर लगे होते हैं जो साफ और डीप बास साउंड प्रदान करते हैं और इसमें लगा वायरलेस सबवूफर ऑडियो क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस होम थिएटर में आपको HDMI ARC, ऑप्टिकल इनपुट और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अन्य डिवाइस को इस सिस्टम के साथ जोड़ सकते हैं। इस JBL Home Theatre में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट शामिल है। यह ऑडियो को कमरे में चारों तरफ फैलाता है जिससे आपको घरे बैठे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इस होम थिएटर में आपको तीन अलग-अलग मोड मिलते हैं, जिसमें मूवी, म्यूजिक और न्यूज मोड शामिल है। आप इन मोड को अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्पीकर आउटपुट पावर - 220 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
    • विशेष सुविधा - डीप बास
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस होम थिएटर के साथ आपको एक रिमोट भी साथ मिलता है जिससे आप इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं। 
    • इसमें शामिल जेबीएल सिग्नेचर साउंड तकनीक साफ, बैलेंस्ड और पावरफुल ऑडियो देता है, जिससे इमर्सिव साउंड सुनाई देता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस होम थिएटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 9850 5.2.4 CH Home Theatre

    इस जेब्रोनिक्स होम थिएटर का डिजाइन बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न है, जो आपके टीवी सेटअप को शानदार लुक दे सकता है। बात करें फीचर्स की, तो इसमें 725W पॉवर की आउटपुट मिलती है, जो तेज और डीप बास देती है। इससे आपको घर बैठे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। यह होम थिएटर 2 सबवूफर्स और 7 चैनल्स के साथ आता है, जिससे आपको सराउंड साउंड मिलता है यानी कमरे में होम थिएटर की आवाज चारों तरफ फैलती है। इसमें RGB एलईडी लाइट्स लगी होती है, जो म्यूजिक की बीड्स के साथ सिंक करती है। इससे आपकी नाइट हाउस पार्टी और भी मजेदार बन सकती है। वहीं अगर आपको गाना गाने का शौक है, तो इसमें आपको कराओके माइक साथ मिलता है जिससे आप इसमें लाइव सिगिंग का मजा भी उठा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्पीकर आउटपुट पॉवर - 725 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड साउंड
    • विशेष सुविधा - डुअल वायरलेस रियर सैटेलाइट
    • सबवूफर कनेक्टिविटी - वायरलेस
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें LED डिस्प्ले लगा होता है जिससे आप होम थिएटर सिस्टम की सेटिंग्स जैसे - वॉल्यूम आदि को आसानी से देख सकते हैं।
    • इसमें आपको मल्टीपल कनेक्शन की सुविधा मिलती है, जिससे आप अन्य डिवाइस को थिएटर के साथ जोड़ सकते हैं।

    कमी

    • अभी तक इसमें यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 soundbar Home Theatre with Wireless Satellites

    यह होम थिएटर सिस्टम 5.1 चैनल के साथ आता है यानी इसमें आपको 5 स्पीकर लगे मिलते हैं, जो चारों तरफ से क्लियर और बैलेंस्ड साउंड देते हैं। वहीं इसमें एक सबवूफर लगा होता है जो डीप बास देता है। इससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के दौरान शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है। इसमें 525W पॉवर की आउटपुट शामिल होती है, जो ऑडियो क्वालिटी को अधिक बेहतर करने में मदद करता है। इस Zebronics Home Theatre में एलईडी डिस्प्ले लगी होती है, जो होम थिएटर सेटअप को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ इसे इस्तेमाल करने में भी आसान बनाता है। अन्य डिवाइस से होम थिएटर को जोड़ने के लिए इसमें ब्लूटूथ,एचडीएम और यूएसबी जैसे कनेक्शन सपोर्ट मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्पीकर आउटपुट पॉवर - 525 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - चारों ओर से घेरना
    • विशेष सुविधा - डॉल्बी एटमॉस
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आपको वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इसकी सेटिंग्स को अपनी एक आवाज से बदल सकते हैं।
    • इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल होता है, जो घर बैठे आपको थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस होम थिएटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Sony SA-D40M2 All in One 4.1ch Home Theatre System

    सोनी के इस होम थिएटर में आपको 4 सैटेलाइट स्पीकर और 1 सबवूफर शामिल मिलता है, जो पावरफुल, क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव देता है। इसमें स्टीरियो सिस्टम शामिल है, जो होम थिएटर की आवाज को चारों तरफ फैलाता है। इससे सिनेमाघर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं, जैसे ऑडियो जैक, ब्लूटूथ और यूएसबी आदि। इनकी मदद से आप सिस्टम को टीवी, लैपटॉप, मोबाइल आदि से कनेक्ट कर सकते हैं। इसका डिजाइन स्टाइलिश होता है जो आपके टीवी सेटअप में चार-चांद लगा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्पीकर आउटपुट पावर - 1E+2 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
    • विशेष सुविधा - स्टाइलिश डिजाइन
    • वारंटी - 1 साली की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें 100W का बड़ा सबवूफर शामिल होता है, जो पावरफुल साउंड प्रदान करता है।
    • यह माउटिंग सुविधा के साथ आता है यानी आप इसे दीवार पर भी टांग सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस होम थिएटर के बास कंट्रोल में दिक्कत बताई है।
    05
  • Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital 5.1ch Home Theatre System

    दमदार ऑडियो अनुभव चाहिए तो यह होम थिएटर सिस्टम एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह 5.1 चैनल के साथ आता है यानी इसमें 5 कॉम्पैक्ट रियर स्पीकर्स के साथ एक सबवूफर शामिल होता है। यह सभी मिलकर डीप, क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करते हैं, जिससे आपको घर बैठे थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें मौजूद डॉल्बी डिजिटल डायलॉग को साफ सुनने में मदद करता है। अन्य डिवाइस को होम थिएटर से कनेक्ट करने के लिए इसमें ब्लूटूथ, एचडीएम, ARC और यूएसबी आदि कनेक्शन ऑप्शंस मिलते हैं। इस Sony Home Theatre 5.1 का स्टाइलिश व कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कम स्पेस में आसानी से फीट होने योग्य बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ऑडियो आउटपुट - चारों ओर से घेरना
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • विशेष सुविधा - मल्टीपल कनेक्टिविटी
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आपको अलग-अलग ऑडियो मोड्स मिलते हैं, जैसे - म्यूजिक, गेमिंग, मूवी, स्पोर्ट्स। इन्हें आप जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
    • इसमें शामिल सराउंड साउंड तकनीक कमरे में चारों तरफ होम थिएटर की आवाज को फैलाता है, जिससे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को सोनी के इस होम थिएटर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    06

जेबीएल, सोनी और जेब्रोनिक्स होम थिएटर के मॉडल्स की तुलना

यहां हमने JBL, Zebronics और Sony के होम थिएटर के 2-2 मॉडल्स की तुलना यहां की है, ताकि आपको इनमें से अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।

मॉडल नाम 

चैनल सिस्टम 

पावर आउटपुट 

विशेष सुविधा

JBL Cinema SB241  

2.1 चैनल    

110W  

वायर्ड सबवूफर, डॉल्बी डिजिटल साउंड

JBL Cinema SB271  

2.1 चैनल    

220W  

वायरलेस सबवूफर, मल्टीपल साउंड मोड्स, फ्री इंस्टॉलेशन

Zebronics Juke BAR 9850  

5.2.4 चैनल   

725W    

डॉल्बी एटमॉस साउंड, वायरलेस सबवूफर सैटेलाइट स्पीकर के साथ, LED डिस्प्ले

Zebronics Juke BAR 9500WS Pro  

5.1 चैनल  

525W  

वायरलेस सैटेलाइट स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट

Sony SA-D40M2  

4.1 चैनल  

100W  

पॉवरफुल सबवूफर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टीरियो सिस्टम

Sony HT-S20R  

5.1 चैनल  

400W  

रियर स्पीकर्स, डॉल्बी डिजिटल, मल्टीपल साउंड मोड्स

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • जेबीएल होम थिएटर की साउंड क्वालिटी कैसी है?
    +
    जेबीएल के होम थिएटर सिस्टम पावरफुल, क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो के लिए जाने जाते हैं। इनमें मौजूद डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं।
  • क्या जेब्रोनिक्स के होम थिएटर महंगे होते हैं?
    +
    नहीं, जेब्रोनिक्स के होम थिएटर बजट-फ्रेंडली होते हैं। ये कम कीमत में अच्छे फीचर्स देते हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं।
  • सोनी के होम थिएटर क्यों लोकप्रिय है?
    +
    सोनी के होम थिएटर सिस्टम में क्रिस्टल क्लियर ऑडियो और पावरफुल साउंड मिलता है, जिस कारण यह काफी लोकप्रिय होते हैं।