भारत की ये सर्वश्रेष्ठ Rugged Smartwatches मजबूती और फीचर्स के मामले में है टॉप क्लास

क्या आप भी बेहद मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाली स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं? तो यहां हम आपके लिए भारत के बेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के 5 शानदार विकल्प लेकर आए हैं। इनकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और एडवांस फीचर्स इन्हें लोकप्रिय बनाती है।
भारत के बेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच
भारत के बेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच

आजकल युवाओं के बीच रग्ड की इसस्मार्टवॉच काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण इनकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, इनमें मिलने वाले एडवांस फीचर्स और इनका लॉन्ग बैटरी बैकअप है। इसी वजह से इन घड़ियों को ट्रैवलिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, हाइकिंग या आउटडोर वर्कआउट जैसी एक्टिविटी में उपयोग करने के लिए अधिक पसंद किया जाता है। Rugged की इन Smart Watches का डिजाइन सिंपल होता है लेकिन यह नॉर्मल स्मार्टवॉच के मुकाबले काफी ज्यादा टिकाऊ होती हैं। तो अगर आप भी अपने लिए एक बेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको इन 5 शानदार विकल्प दिखाने जा रहे हैं। यहां आपको किफायती से लेकर प्रीमियम बजट तक के स्मार्टवॉच देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद व बजट अनुसार चुन सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Garmin Instinct 2X Solar, Large Rugged GPS Smartwatch

    यह रग्ड स्मार्टवॉच काफी प्रीमियम है। अगर आप ट्रैवलिंग या एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी करते हैं तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें आपको इन-बिल्ट स्पोर्ट्स ऐप्स भी मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। हेल्थ मॉनिटर के लिए भी इसमें आपको कई ऐप्स मिलते हैं जो आपकी सेहत का खास ख्याल रखते हैं। यह स्मार्टवॉच सोलर से चार्ज होते हैं। दरअसल, इसमें छोटा सोलर पैनल लगा होता है जो धूप की रोशनी से घड़ी को चार्ज करने में मदद करता है। इस वॉच में इन-बिल्ट LED फ्लैशलाइट लगी होती है, जिससे अंधेरे में भी आपको बेहतर रोशनी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.1 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • विशेष सुविधा - वॉटरप्रूफ
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच है यानी आप इसे पहनकर स्विमिंग भी कर सकते हैं और यह पानी में खराब नहीं होता है।
    • इसका डिस्प्ले डिजाइन काफी शानदार है जिसमें आपको समय व अन्य सभी चीजें बेहद क्लियर नजर आती हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉच में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • WalkerFit Military Rugged Smart Watch for Men 1.43" AMOLED Smartwatch

    यह रग्ड स्मार्टवॉच खासतौर पर पुरुषों के लिए डिजाइन की गई है। इसमें आपको 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले लगी मिलती है जिससे इसमें समय व सभी टेक्स्ट काफी क्लियर व शार्प नजर आते हैं। इसमें आपको हमेशा ऑन रहने वाली डिस्प्ले की सुविधा मिलती है यानी आपको बार-बार समय देखने के लिए डिस्प्ले पर टच नहीं करना पड़ता है। यह स्मार्टवॉच IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है यानी यह घड़ी पानी व धूल के कारण खराब नहीं होती है और आप इस घड़ी को पहनकर स्विमिंग भी कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है यानी बिना अपने मोबाइल को बार-बार बाहर निकाले आप सीधे अपने स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकते हैं। आप इस रग्ड स्मार्टवॉच को iPhone और एंड्रॉयड दोनों फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं, जैसे - वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग आदि।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • विशेष सुविधा - ब्लूटूथ कॉलिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आपको 80 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है, जिसमें अगर आप वॉच का हेवी यूज करते हैं तो 8 से 12 दिन में बैटरी खत्म होगी।
    • इसमें हेल्थ ट्रैक के लिए ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर और स्लीप जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

    कमी 

    • इस स्मार्टवॉच में अभी तक यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Amazfit T-Rex 3 Outdoor Rugged Military 48mm Smart Watch

    यह रग्ड स्मार्टवॉच 27 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं यानी आप बिना चार्जिंग की टेंशन लिए इस वॉच को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको ऑफलाइन मैप की सुविधा भी मिलती है जिससे आप बिना इंटरनेट की सुविधा के भी इसमें मैप देख सकते हैं। इसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस शामिल होती है, जिससे आप तेज रोशनी में भी आपको क्लियर समय दिखता है। यह 10ATM तक वॉटर रेसिस्टेंस होता है यानी गहरे पानी में भी आप इस वॉच का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस वॉच को iOS और एंड्रयड दोनों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Smartwatch में 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स शामिल होते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले लगी होती है, जिससे आपको क्लियर और शार्प टेक्स्ट दिखते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • विशेष सुविधा - मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें एक्टिविटी ट्रैकर लगा होता है जो आपकी सभी एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इससे आपको पता चलता है कि आपने पूरे दिन कितनी कैलोरी बर्न की है।
    • इसमें आपको म्यूजिक प्लेयर की सुविधा मिलती है, जिसे आप म्यूजिक के वॉल्यूम को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 

    कमी 

    • इस वॉच को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • CrossBeats Everest 2.0 2025 Smart Watch for Men

    यह एक किफायती और स्टाइलिश रग्ड स्मार्टवॉच है, जो 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इससे आपको समय व ऐप आइकन काफी क्लियर नजर आते हैं। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप बिना अपना मोबाइल निकाले केवल अपने स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें आपको 15 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप बिना चार्जिंग की टेंशन लिए इस वॉच को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.43 इंच
    • डिस्प्ले - ट्रू AMOLED
    • विशेष सुविधा - अलार्म क्लॉक
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें अलार्म क्लॉक की सुविधा मिलती है यानी आप इस वॉच में अलार्म सेट कर सकते हैं।
    • इसमें मौजूद एक्टिविटी ट्रैकर आपके पूरे दिन की गतिविधी को ट्रैक करता है।

    कमी 

    • इस स्मार्टवॉच को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Noise Endeavour Pro Outdoor Rugged Military Smart Watch

    अगर आप भी अक्सर ट्रैवल करते हैं, तो यह मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला रग्ड स्मार्टवॉच आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले शामिल मिलती है जिससे आपको समय व सभी टेक्स्ट काफी क्लियर नजर आते हैं। वहीं इसमें शामिल 1000 निट्स ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी समय को डिस्प्ले को साफ दिखाने में मदद करता है। इसमें ड्यूल बैंड GPS सिस्टम शामिल होता है जो दो अलग-अलग जीपीएस फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कर ज्यादा सही लोकेशन दिखाता है। इसमें आपको 28 दिनों का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप एक चार्जिंग पर इस वॉच का लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 1.5 इंच
    • डिस्प्ले - AMOLED
    • विशेष सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • यह स्मार्टवॉच 164 फीट तक वॉटर रेसिस्टेंस होता है यानी गहरे पानी में भी यह वॉच खराब नहीं होती है। 
    • आप इस स्मार्टवॉच को NoiseFit ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर्स ने इस स्मार्टवॉच को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

रग्ड स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने रग्ड स्मार्टवॉच के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको अपनी जरूरत व बजट अनुसार इनमें से अपने लिए सही विकल्प चुनने में मदद मिले।

मॉडल नाम 

डिस्प्ले साइज 

विशेष सुविधा 

वारंटी

Garmin Instinct 2X Solar   

1.1 इंच   

इन-बिल्ट स्पोर्ट्स ऐप, सोलर चार्जिंग, वॉटरप्रूफ 

1 साल की वारंटी

WalkerFit Military Rugged Smart Watch  

1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले  

IP68 वॉटरप्रूफ, ब्लूटूथ कॉलिंग, 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स 

वारंटी नहीं है।

Amazfit T-Rex 3 Outdoor Rugged Smart Watch  

1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले 

इन-बिल्ट GPS, 27 दिनों का बैटरी बैकअप, AI Coach 

1 साल की वारंटी

CrossBeats Everest Smart Watch  

1.43 इंच ट्रू AMOLED डिस्प्ले 

ब्लूटूथ कॉलिंग, फ्लैश लाइट, 15 दिन का बैटरी बैकअप 

1 साल की वारंटी

Noise Endeavour Pro 

1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले 

ड्यूल बैंड GPS, 164ft वॉटर रेसिस्टेंस, 28 दिनों का बैटरी बैकअप 

1 साल की वारंटी

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रग्ड स्मार्टवॉच क्या होती है?
    +
    रग्ड स्मार्टवॉच नॉर्मल घड़ियों से काफी अलग और एडवांस होती हैं। इनकी बिल्ड क्वालिटी बहुत मजबूत होती है और यह पानी, धूल या गिरने से टूटती या खराब नहीं होती है।
  • नॉर्मल और रग्ड स्मार्टवॉच में क्या अंतर है?
    +
    नॉर्मल स्मार्टवॉच रोजाना इस्तेमाल के लिए सही होती हैं, लेकिन ये पानी में गिरने से या झटका लगने से टूट सकती हैं। वहीं रग्ड स्मार्ट घड़ियां बहुत मजबूत होती हैं और ये पानी या धूल से खराब नहीं होती हैं।
  • रग्ड स्मार्टवॉच किसके लिए सबसे बेहतर है?
    +
    अगर आप अधिकतर ट्रैवल करते हैं या एडवेंचर लवर, जिम जाने वाले और ज्यादा फील्ड में काम करने वाले हैं तो ये रग्ड स्मार्टवॉच आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती हैं।