कम जगह में बड़ा मज़ा देने वाले 43 Inch के बेहतरीन 4K Smart TV

43 इंच 4K Smart TV शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आपका मनोरंजन अनुभव बढ़ाते हैं। छोटे और मध्यम कमरे के लिए यह साइज आदर्श माना जाता है और रोज़ाना उपयोग को आसान बनाता है। देखिए टॉप ब्रांडस के 5 बेहतरीन ऑप्शन।
43 इंच 4K स्मार्ट टीवी
43 इंच 4K स्मार्ट टीवी43 इंच 4K स्मार्ट टीवी

जब आप छोटे या मध्यम साइज के लिविंग रूम, बेडरूम या होम ऑफिस के लिए टीवी लेने का विचार करते हैं, तो 43 इंच का Smart TV सबसे बेहतर संतुलन प्रदान करता है। यह न केवल देखने की दूरी को ध्यान में रखता है बल्कि 4K पिक्चर क्वालिटी से हर सीन को शानदार और डिटेल्ड बनाता है। HDR सपोर्ट, स्मार्ट प्लेटफ़ॉर्म और आसान ऐप एक्सेस फीचर्स इन टीवी को रोज़मर्रा के मनोरंजन के लिए परफेक्ट बनाते हैं। OTT प्लेटफ़ॉर्म, लाइव टीवी और गेमिंग को सहज रूप से सपोर्ट करने वाले ये मॉडल मध्यम बजट में उपलब्ध हैं और रोज़ाना उपयोग के लिए कमाल के अनुभव देते हैं। 43 Inch TV में कलर की गहराई, संतुलित साउंड और स्मार्ट इंटरफेस आपको सिनेमाहॉल जैसा अनुभव घर पर ही देता है। टॉप ब्रांड का सही टीवी चुनकर आप फिल्मों, वेब सीरीज़ और मैचों का आनंद बिना किसी समझौते के ले सकते हैं।

नीचे देखें टॉप ब्रांड के 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के 5 बेस्ट ऑप्शन।



जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अगर आप अपने लिविंग रूम में सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं, तो यह Google TV उस उम्मीद पर खरा उतरता है। 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट मिलता है, जो हर सीन में रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप बैलेंस करता है। MEMC तकनीक तेज़ एक्शन सीन को भी स्मूद बना देती है, जिससे स्पोर्ट्स और मूवी देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है। साउंड की बात करें तो 20 वॉट का पावरफुल 2.0 चैनल स्पीकर सिस्टम, सबवूफर, डॉल्बी एट्मॉस और dbx-tv टेक्नोलॉजी के साथ साफ़ डायलॉग और गहरी आवाज़ देता है। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर मल्टीपल ओटीटी ऐप्स और Apple TV जैसे ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। हैंडस-फ्री वॉयस कंट्रोल और Hai Cast की मदद से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं। गेमिंग के लिए ALLM और VRR सपोर्ट इनपुट लैग कम करता है। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट इसे हर तरह के डिवाइस के साथ इस्तेमाल के लिए तैयार बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {43P7GT}
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वाट

    खासियत

    • मूवी या गेमिंग के दौरान तेज एक्शन सीन को एकदम स्मूद बनाने के लिए MEMC तकनीक
    • गहरी आवाज देने के लिए 20 वॉट का पावरफुल 2.0 चैनल स्पीकर सिस्टम
    • गेमिंग में इनपुट लैग को कम करने के लिए ALLM और VRR सपोर्ट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • LG 108 cm (43 Inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    लिविंग रुम में बैठकर शाम में मूवी देखते समय अगर तस्वीर और आवाज दोनों दिल जीत लें तो अनुभव खास बन जाता है। 43 इंच 4K TV इसी एहसास को रोजमर्रा की जिंदगी में लाता है। UHD डिस्प्ले और alpha7 Gen 8 AI प्रोसेसर रंगों की गहराई और ब्राइटनेस को बेहतर बनाते हैं। 4K सुपर अपस्केलिंग नार्मल कंटेंट को भी साफ और शार्प दिखाती है। डॉल्बी एटमॉस और AI साउंड वर्चुअल 9.1.2 अपमिक्स के साथ आवाज कमरे में समान रूप से फैलती है। क्लियर वॉयस प्रो डॉयलाग को क्लियर रखता है। WebOS 25 पर ओटीटी ऐप्स और 100 से ज्यादा फ्री चैनल मिलते हैं। AI मैजिक रिमोट और वॉयस कंट्रोल से इस्तेमाल आसान रहता है। गेमिंग के लिए एएलएलएम और वीआरआर स्मूद रिस्पॉन्स देते हैं। ब्लूटूथ सराउंड और एलजी साउंड सिंक होम ऑडियो को जोड़ना सरल बनाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43UA82006LA}
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - वाट

    खासियत

    • टीवी पर रंगो की गहराई और ब्राइटनेस को बेहतर बनाने के लिए alpha7 Gen 8 AI प्रोसेसर
    • कमरें में चारों तरफ से थियेटर जैसी आवाज देने के लिए डॉल्बी एटमॉस और AI साउंड वर्चुअल 9.1.2 अपमिक्स
    • गेमिंग को ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए ALLM और VRR का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 108 cm (43 Inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    यह 43 इंच का स्मार्ट टीवी आपको घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव दे सकता है। इसकी 4K UHD स्क्रीन HDR10 प्लस और हेक्सा क्रोमा ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ बहुत साफ और गहरे रंग दिखाती है। 4K अपस्केलिंग की मदद से साधारण वीडियो भी बहुत शार्प दिखते हैं। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आप इसे किसी भी एंगल से देखें, तस्वीर साफ नजर आएगी। इसमें 20 वॉट का डॉल्बी डिजिटल साउंड और इनबिल्ट होम थिएटर है, जिससे फिल्में और गेम खेलने में बहुत मजा आता है। यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, इसलिए आप ओटीटी ऐप्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद चलता है। इसे ब्लूटूथ रिमोट और गूगल असिस्टेंट से कंट्रोल करना आसान है। ALLM सपोर्ट से गेमिंग में लैग कम होता है। इसका बेजल-लेस डिज़ाइन आपके लिविंग रूम को मॉडर्न लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {43PX665DX}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K HDR (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वाट

    खासियत

    • स्क्रीन पर रंगों को गहराई और क्लैरिटी के साथ दिखाने के लिए HDR10 प्लस और हेक्सा क्रोमा ड्राइव तकनीक
    • फिल्में और स्पोर्टस देखते समय ज्यादा इमर्सिव अनुभव के लिए 20 वॉट का डॉल्बी डिजिटल साउंड और इनबिल्ट होम थिएटर
    • मार्डन लिविंग रुम में शानदार टच के लिए बेजल लेस डिजाइन

    कमी

    • टीवी में कनेक्टिविटी में परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Sony 108 cm (43 Inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    मनोरंजन को बेहतर बनाने के लिए, सोनी का यह स्मार्ट टीवी बेहतरीन है। इसकी स्क्रीन और X1 प्रोसेसर हर चीज़ को ज्यादा असली रंगों और साफ डिटेल के साथ दिखाते हैं। लाइव कलर और 4K एक्स रियलिटी प्रो तकनीक साधारण वीडियो को भी अच्छी क्लैरिटी देती है। मोशनफ्लो XR 100 तेज चलने वाले दृश्यों को भी स्मूद दिखाता है। डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और डीटीएस डिजिटल सराउंड के साथ 20 वॉट का ओपन बैफल स्पीकर आवाज़ को चारों तरफ फैलाता है। गूगल टीवी इंटरफ़ेस पर आप ओटीटी ऐप्स आसानी से ढूंढ सकते हैं। गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा और एप्पल एयरप्ले की मदद से आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 4 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस जोड़ना आसान है। ALLM और गेम मेनू गेम खेलने को और भी ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {43S22BM2}
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वाट

    खासियत

    • नार्मल कंटेंट की क्वालिटी को भी बेहतर बनाने के लिए लाइव कलर और 4K एक्स रियलिटी प्रो तकनीक
    • गेम और स्पोर्टस के फास्ट मूविंग सीन को भी एकदम स्मूद बनाने के लिए मोशनफ्लो XR 100
    • कमरे के चारों तरफ से आवाज देने वाला 20 वॉट का ओपन बैफल स्पीकर

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Samsung 108 cm (43 Inches) Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

    अगर आपके घर के टीवी पर रंग बिल्कुल रंगीन दिखें और आवाज़ सीन के हिसाब से चले, तो अनुभव एकदम शानदार हो जाता है। सैमसंग का यह 43 Inch का Smart TV टीवी इसी तरह की साफ और असली पिक्चर दिखाने पर ज़ोर देता है। इसका 4K अपस्केलिंग फीचर कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी ज़्यादा शार्प और बारीकी से दिखाता है। परकलर टेक्नोलॉजी रंगों को प्राकृतिक गहराई देती है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज़ देखना ज़्यादा असली लगता है। ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और क्यू सिम्फनी फीचर वाला 20 वॉट का साउंड सिस्टम सीन के हिसाब से आवाज़ को कंट्रोल करता है। स्मार्ट फीचर्स में Samsung TV प्लस से बिना सब्सक्रिप्शन के 100 से ज़्यादा फ्री चैनल मिलते हैं। एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट से आवाज़ से कंट्रोल करना आसान हो जाता है। मोबाइल मिररिंग और स्मार्टथिंग्स हब टीवी को घर के दूसरे डिवाइस से जोड़ने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43UE81AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वाट

    खासियत

    • लो क्वालिटी कंटेंट को भी ज्यादा शार्प और डिटेल्ड बनाने के लिए 4K अपस्केलिंग फीचर
    • मूवी में सीन के अनुसार आवाज को बैलेंस करने के लिए ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और क्यू सिम्फनी फीचर के साथ 20 वॉट का साउंड सिस्टम
    • बिना सब्सक्रिप्शन के 100+ से भी ज्यादा फ्री चैनल्स देखने के लिए सैमसंग टीवी प्लस का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी छोटे कमरे के लिए सही रहता है?
    +
    हाँ, यह साइज छोटे और मध्यम कमरे के लिए आदर्श रहता है क्योंकि देखने की दूरी और पिक्चर डिटेल सही संतुलन प्रदान करता है।
  • क्या इन टीवी में स्मार्ट फीचर्स पहले से रहते हैं?
    +
    अधिकांश 43 इंच स्मार्ट टीवी में स्मार्ट प्लेटफ़ॉर्म और OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल या सपोर्टेड फ़ीचर के साथ आते हैं।
  • क्या 43 इंच टीवी गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है?
    +
    हाँ, यदि टीवी में कम इनपुट लेग और अच्छी रिफ़्रेश रेट है तो यह गेमिंग के लिए भी अच्छा अनुभव देता है।