गेमिंग के लिए टीवी चुनते समय हाई रिफ्रेश रेट सबसे अहम फीचर्स में से एक माना जाता है। 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला टीवी तेज मूवमेंट वाले गेम्स में बेहतर मोशन क्लैरिटी देता है, जिससे रेसिंग, स्पोर्ट्स और FPS गेम्स ज्यादा स्मूद प्ले होते हैं। कई नए Gaming TV मॉडल्स 120Hz के साथ 144Hz या 165Hz तक का सपोर्ट भी देते हैं। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए HDMI 2.1, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी महत्वपूर्ण हैं। VRR स्क्रीन टियरिंग को कम करने में मदद करता है, जबकि ALLM गेम शुरू होने पर टीवी को अपने आप गेम मोड में ले जाता है। कम इनपुट लैग भी कंट्रोलर के कमांड को तेजी से स्क्रीन पर दिखाने में मदद करता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेज़न पर उपलब्ध 7 बढ़िया हाई रिफ्रेश रेट स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
Haier H6E Series 139cm (55) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV
गेमिंग टीवी चुनते समय सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन पर ध्यान देना काफी नहीं होता। तेज और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले के लिए हाई रिफ्रेश रेट, कम इनपुट लैग और सही गेम मोड का होना ज्यादा जरूरी है।
- इस हायर टीवी में गेमिंग 120Hz मोड और गेम मोड जैसे फीचर मिलते हैं जो तेज मूवमेंट वाले गेम में ज्यादा स्मूद विजुअल और बेहतर कंट्रोल का अनुभव देने पर फोकस करते हैं।
- MEMC तकनीक तेज एक्शन सीन में मोशन ब्लर कम रखने में मदद करती है, जबकि HDR10 गेम के रंग और कॉन्ट्रास्ट को अधिक प्रभावशाली बनाता है।
- 4 HDMI पोर्ट की वजह से गेमिंग कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइस एक साथ कनेक्ट करना आसान रहता है।
- डॉल्बी ऑडियो गेमिंग के साथ फिल्में और OTT कंटेंट देखने के दौरान आवाज को बेहतर बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {55H6E}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- 120Hz गेमिंग रिफ्रेश रेट
- गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट
कमी
- डिस्पले कलर क्वालिटी को लेकर थोडी समस्या
01
Samsung 138 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV
कॉम्पिटिटिव गेमिंग में हर फ्रेम मायने रखता है। इसलिए ऐसा टीवी ज्यादा बेहतर माना जाता है जो तेज रिफ्रेश रेट के साथ कम इनपुट लैग और बेहतर पिक्चर क्वालिटी भी दे सके।
- इस सैमसंग OLED TV में मोशन एक्सलरेटर 144Hz और AI ऑटो गेम मोड गेम के अनुसार सेटिंग्स को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे गेमप्ले ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव महसूस होता है।
- OLED HDR प्रो और सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सेल गहरे ब्लैक, शानदार कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा लाइव रंग दिखाते हैं, जिससे डार्क गेमिंग सीन में भी डिटेल साफ नजर आती है।
- NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर अलग-अलग कंटेंट को बेहतर तरीके से अपस्केल करता है।
- 70वॉट डॉल्बी एट्मॉस साउंड और Q-सिम्फनी गेमिंग के दौरान ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने पर फोकस करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA55S95DAULXL}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 100Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
खूबियां
- AI एनर्जी मोड
- अडैप्टिव साउंड प्रो
कमी
- टीवी का डिस्पले पैनल खराब होने को लेकर समस्या
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 164 cm (65 Inches) C5 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS OLED TV
अगर आपका फोकस कंसोल या पीसी गेमिंग पर है, तो हाई रिफ्रेश रेट के साथ VRR और HDMI 2.1 जैसे फीचर बेहतर अनुभव देने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
- इस स्मार्ट टीवी में 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और VRR 144Hz सपोर्ट मिलता है जो फास्ट गेमप्ले को ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाने पर फोकस करता है।
- G Sync और फ्री सिंक कम्पैटिबिलिटी स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग को कम रखने में मदद करती है, जबकि OLED evo पैनल और परफेक्ट ब्लैक डार्क गेमिंग सीन में भी बेहतरीन डिटेल और कॉन्ट्रास्ट दिखाते हैं।
- α9 AI प्रोसेसर 4K Gen8 हर फ्रेम को बेहतर बनाने का काम करता है और डॉल्बी विजन के साथ गेम्स ज्यादा रियल जैसे नजर आते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED65C56LA}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
खूबियां
- वन वॉल डिजाइन
- डायनमिक साउंड बूस्टर
कमी
- टीवी की कमजोर साउंड क्वालिटी होने की समस्या
03
Hisense 164 cm (65 inches) E8S Series Hi-QLED MiniLED Smart TV
हाई रिफ्रेश रेट टीवी का असली फायदा तब महसूस होता है जब आप तेज रफ्तार रेसिंग, शूटिंग या स्पोर्ट्स गेम खेलते हैं। ऐसे में स्क्रीन जितनी जल्दी हर फ्रेम दिखाती है, कंट्रोल उतने ही ज्यादा सटीक महसूस होते हैं।
- इस टीवी में 144Hz नेटिव गेम मोड, VRR और ALLM तेज गेमप्ले के दौरान स्क्रीन टियरिंग और इनपुट लैग को कम रखने पर फोकस करते हैं।
- गेमिंग में शानदार साउंड अनुभव के लिए 61 वॉट स्पीकर, बिल्ट इन सबवूफर और डॉल्बी एट्मॉस मिलता है जो इमर्सिव गेमप्ले का अनुभव देने में योगदान देते हैं।
- मिनी एलईडी पैनल, क्वांटम डोट तकनीक और डॉल्बी विजन IQ गहरे कॉन्ट्रास्ट के साथ नैचुरल रंग दिखाने में मदद करते हैं, जिससे गेम की दुनिया असली जैसी नजर आती है।
- AMD फ्री सिंक प्रीमियम और गेम बार फीचर गेमिंग अनुभव को और सुविधाजनक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {65E8S}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- साउंड आउटपुट - 61 वॉट
खूबियां
- AI स्पोर्ट्स मोड
- अडैप्टिव AI साउंड
कमी
- कमजोर बिल्ड क्वालिटी को लेकर समस्या
04
TCL 189 cm (75 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV
बड़े स्क्रीन पर गेमिंग का मजा तभी आता है जब टीवी तेज रिफ्रेश रेट के साथ हर फ्रेम को बिना रुकावट दिखा सके। TCL TV में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 सपोर्ट तेज रफ्तार गेम्स के दौरान ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले देने पर फोकस करते हैं।
- गेम मास्टर मोड इनपुट लैग कम रखने में मदद करता है, जबकि QD Mini LED पैनल और AiPQ प्रो प्रोसेसर बेहतर रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल के साथ गेमिंग को ज्यादा रियलस्टिक बनाते हैं।
- HDR10 और माइक्रो डिमिंग डार्क और ब्राइट दोनों तरह के सीन में पिक्चर को संतुलित बनाए रखने का काम करते हैं।
- डॉल्बी एट्मॉस और DTS Virtual X साउंड का साथ गेमिंग के दौरान ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {75Q6C}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- साउंड आउटपुट - 46 वॉट
खूबियां
- ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम
- गेम मास्टर प्रो
कमी
- टीवी थोड़ा लैग करके चलने की समस्या
05
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 3II Ultra HD Smart LED Google TV
तेज रफ्तार गेमिंग में सिर्फ हाई रिफ्रेश रेट ही नहीं, बल्कि कम इनपुट लैग और बेहतर पिक्चर प्रोसेसिंग भी बड़ा अंतर पैदा करती है।
- इस सोनी टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट, ALLM और HDMI 2.1 सपोर्ट गेमिंग के दौरान ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव कंट्रोल का अनुभव देता है।
- XR प्रोसेसर तेज मूवमेंट वाले सीन में डिटेल और क्लैरिटी बनाए रखने में मदद करता है, जबकि XR Triluminos Pro और डॉल्बी विजन रंगों और कॉन्ट्रास्ट को अधिक वास्तविक बनाते हैं।
- गेम मेन्यू की मदद से जरूरी गेमिंग सेटिंग्स तक जल्दी पहुंचा जा सकता है।
- वहीं X-बैलेंस्ड स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस एक्शन से भरपूर गेम्स में साफ और दमदार ऑडियो देकर इमर्सिव अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-65XR35M2}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- ऑटो Genre मोड
- इमर्सिव साउंड
कमी
- बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर होने की समस्या
06
Toshiba 164 cm (65 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV
हाई-एंड गेमिंग में सिर्फ हाई रिफ्रेश रेट नहीं, बल्कि VRR और HDMI 2.1 जैसी तकनीकें भी उतनी ही जरूरी होती हैं।
- इस टीवी का 144Hz नेटिव पैनल तेज मूवमेंट वाले गेम्स में ज्यादा स्मूद विजुअल देने पर फोकस करता है, जबकि VRR स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग को कम रखने में मदद करता है।
- REGZA Engine ZRi और AI 4K अपस्केलिंग अलग-अलग तरह के कंटेंट में बेहतर डिटेल और क्लैरिटी बनाए रखने का काम करते हैं।
- Dolby Vision IQ और HDR10+ अडैप्टिव गेम के रंग और कॉन्ट्रास्ट को अधिक प्रभावशाली बनाते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा रियल दिखाई देता है।
- गेम मोड प्रो के साथ HDMI 2.1 सपोर्ट कंसोल गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {65Z570RP}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
खूबियां
- डायनमिक टोन मैपिंग
- AI पिक्चर ऑप्टमाइजर
कमी
- पिक्चर क्वालिटी थोड़ी लो होने की समस्या
07
तुलना: गेमर्स के लिए 7 बेहतरीन हाई रिफ्रेश रेट टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए हाई रिफ्रेश रेट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।