जब कमरे की जगह थोड़ी कम हो और फिर भी आप टीवी का मज़ा लेना चाहते हैं, तो 32 इंच टीवी स्मार्ट और प्रैक्टिकल विकल्प बन जाता है। छोटे बेडरूम, किचन कॉर्नर या होम ऑफिस में यह साइज आसानी से फिट हो जाता है और देखने की दूरी के हिसाब से पिक्चर भी क्लियर रहती है। अब अमेजन पर कई 32 इंच स्क्रीन साइज वाले LED TV मॉडल्स हैं जो सिर्फ छोटे नहीं बल्कि शानदार पिक्चर क्वालिटी, संतुलित साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, ताकि रोज़मर्रा के मनोरंजन का अनुभव और भी बेहतर बन सके। इन टीवी में आप अपने पसंदीदा OTT ऐप्स, लाइव टीवी और मोबाइल स्क्रीन मिररिंग का आनंद भी ले सकते हैं। कम बजट में उपलब्ध ये विकल्प छोटे स्पेस के साथ समझदारी से मेल खाते हैं और आरामदायक देखने की सुविधा प्रदान करते हैं।
नीचे देखें स्माल साइज रुम के लिए 32 इंच एलईडी टीवी के 5 बेहतरीन ऑप्शन।
Haier 80cm (32) HD Ready Smart LED Google TV
छोटे कमरे के लिए लंबे समय तक चलने वाला भरोसमंद और टिकाऊ टीवी चाहिए, तो हायर का यह मॉडल बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका HD डिस्प्ले रोज़मर्रा का कंटेंट देखने के लिए साफ और बैलेंस्ड पिक्चर देता है, जिसमें HDR10 सपोर्ट रंगों और ब्राइटनेस को थोड़ा और बेहतर बना देता है। 60Hz रिफ्रेश रेट की वजह से न्यूज़, सीरियल या यूट्यूब वीडियो देखते समय मूवमेंट स्मूद रहता है और आंखों को थकान नहीं होती। साउंड की बात करें तो 16 वॉट के डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर छोटे कमरे में भरपूर आवाज़ देते हैं। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म के साथ मल्टीपल ओटीटी ऐप्स और दूसरे ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। क्रोमकास्ट इनबिल्ट होने से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देखना आसान हो जाता है। स्लिम और स्टाइलिश डिज़ाइन इसे बेडरूम या लिविंग रूम के लिए एक सधा हुआ टीवी बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {LE32W400G-N}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 16 वॉट
खासियत
- स्क्रीन पर रंगों और ब्राइटनेस को थोडा और बेहतर बनाने के लिए HDR10 सपोर्ट
- छोटे कमरें में भरपूर आवाज देने के लिए 16 वॉट के डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर
- मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर चलाने के लिए क्रोमकास्ट इन-बिल्ट
कमी
- टीवी की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
VW 80 cm (32 Inch) Frameless Series HD Ready LED TV
अगर आप ऐसा टीवी ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद परफॉर्मेंस दे, तो VW का यह फ्रेमलेस टीवी एक बढ़िया विकल्प बनकर सामने आता है। इसका A+ ग्रेड पैनल साफ पिक्चर क्वालिटी देता है, जिसमें 1366 x 768 रिज़ॉल्यूशन और IPE टेक्नोलॉजी की वजह से रंग नैचुरल लगते हैं और कॉन्ट्रास्ट भी बेहतर रहता है। फ्रेमलेस डिज़ाइन टीवी को मॉडर्न लुक देता है, जिससे स्क्रीन बड़ी और आकर्षक महसूस होती है। 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल यह सुनिश्चित करता है कि आप किसी भी कोने से बैठकर देखें, पिक्चर क्वालिटी में फर्क न आए। बॉक्स स्पीकर्स कमरे को भरने वाली आवाज़ देते हैं, जिससे मूवी और टीवी शो का मज़ा बढ़ जाता है। सिनेमा जूम फीचर अलग-अलग कंटेंट के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट करने में मदद करता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह टीवी कंसोल या पीसी के साथ स्मूद और एंटरटेनिंग अनुभव देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - VW {VW32A}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खासियत
- रंगों को नैचुरल और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए A+ ग्रेड पैनल और IPE टेक्नोलॉजी
- स्क्रीन को बडी और आकर्षक दिखाने के साथ मार्डन लिविंग रुम के लिए फ्रेमलेस डिजाइन
- मूवी और टीवी शो देखने के दौरान कमरे को भरने वाली आवाज देने के लिए बॉक्स स्पीकर्स
कमी
- टीवी वाई-फाई से कनेक्ट ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV
छोटे कमरे के लिए अगर आप ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जो पिक्चर और साउंड दोनों में भरोसेमंद अनुभव दे, तो यह 32 इंच स्क्रीन वाला LED TV बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसका हाईपर रियल पिक्चर इंजन और PurColor टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा नैचुरल और रियल बनाती है, जिससे मूवी और सीरियल देखते समय स्क्रीन काफी रियल लगती है। HDR और कंट्रास्ट इंन्हेंसर की वजह से डार्क और ब्राइट सीन में भी अच्छा बैलेंस बना रहता है। साउंड के मामले में 20 वॉट आउटपुट के साथ ओब्जेक्ट ट्रेकिंग साउंड लाइट और एडप्टिव साउंड फीचर मिलते हैं, जो कंटेंट के हिसाब से आवाज़ को अपने आप एडजस्ट करते हैं। अगर आप साउंडबार इस्तेमाल करते हैं, तो Q-Symphony टीवी और साउंडबार को एक साथ चलाकर बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। स्मार्ट फीचर्स में सैमसंग टीवी प्लस जैसे फ्री चैनल्स शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खासियत
- मूवी में रंगों को ज्यादा रियल और नैचुरल दिखाने के लिए हाईपर रियल पिक्चर इंजन और PurColor टेक्नोलॉजी
- एडप्टिव साउंड फीचर के साथ में 20 वॉट का साउंड आउटपुट
- सैमसंग टीवी प्लस फीचर के साथ में 100 से भी ज्यादा फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
कमी
- टीवी के साथ स्टैंड ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Xiaomi 80 cm (32 Inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV
छोटे स्पेस के लिए अगर ऐसा टीवी लेना चाहते हैं जो OTT ऐप्स, दमदार साउंड और आसान इंटरफेस सब कुछ एक साथ दे, तो यह टीवी रोजाना के एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। बिल्ट-इन फायर टीवी होने की वजह से लाइव टीवी और सभी स्ट्रीमिंग ऐप्स एक ही होम स्क्रीन पर मिल जाते हैं, जिससे चैनल और ऐप के बीच भटकने की जरूरत नहीं पड़ती। 12000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट इसे फैमिली यूज़ के लिए काफी सुविधाजनक बनाता है। पिक्चर क्वालिटी की बात करें तो HDR और HLG सपोर्ट के साथ विविड पिक्चर इंजन रंगों और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाता है, जिससे HD कंटेंट भी साफ और शार्प दिखता है। साउंड के लिए 20 वॉट के स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी ऑडियो और DTS Virtual X के साथ कमरे को भरने वाली आवाज़ देते हैं। अलेक्सा वॉइस रिमोट, Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI और USB कनेक्टिविटी इसे स्मार्ट और इस्तेमाल में आसान टीवी बनाती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L32MB-FIN}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खासियत
- टीवी और स्ट्रीमिंग ऐप्स एक ही होम स्क्रीन पर पाने के लिए बिल्ट-इन फायर टीवी
- स्क्रीन पर रंगों और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए HDR और HLG सपोर्ट के साथ विविड पिक्चर इंजन
- टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए अलेक्सा वॉइस रिमोट
कमी
- टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
LG 80 cm (32 Inch) LR570 Series Smart webOS LED TV
बजट में ऐसा स्मार्ट टीवी चाहिए जो दिखने में स्टाइलिश हो और इस्तेमाल में स्मार्ट लगे, तो एलजी का यह टीवी भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। इसका HD रेडी LED डिस्प्ले साफ और संतुलित तस्वीर देता है, जिसमें रंग नैचुरल लगते हैं और आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता। α5 Gen 6 AI प्रोसेसर हर फ्रेम को समझकर पिक्चर और ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जिससे दिन हो या रात, देखने का अनुभव बराबर बना रहता है। साउंड की बात करें तो 10 वॉट के स्पीकर्स के साथ AI Sound और वर्चुअल सराउंड साउंड 5.1 up-mix कमरे में फैली हुई आवाज़ का एहसास देता है। ब्लूटूथ सराउंड रेडी फीचर की वजह से आप चाहें तो वायरलेस स्पीकर्स भी जोड़ सकते हैं। webOS प्लेटफॉर्म तेज़, आसान और स्मूद है, जिसमें मल्टीपल ओटीटी ऐप्स और Apple TV जैसे ऐप्स आसानी से चल जाते हैं। गेम ऑप्टिमाइजर सपोर्ट इसे फैमिली और गेमिंग दोनों के लिए एक संतुलित स्मार्ट टीवी बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {32LR570B6LA}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 10 वॉट
खासियत
- फ्रेम को समझकर पिक्चर और ब्राइटनेस को ऑटोमेटिक एडजस्ट करने के लिए α5 Gen 6 AI प्रोसेसर
- कमरें में सराउंड साउंड एक्सपीरियंस के लिए AI साउंड प्रो के साथ में 10 वॉट स्पीकर्स
- स्मूद गेमिंग के एक्सपीरियंस के लिए गेम ऑप्टिमाइजर का सपोर्ट
कमी
- मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: 32 इंच स्मार्ट टीवी के 5 मॉडल्स
इसी तरह के और लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें गैजेट गली के पेज पर।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।