VU का यह 43 इंच QLED स्मार्ट TV न केवल शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड देता है, बल्कि इसके स्मार्ट फीचर्स और आधुनिक कनेक्टिविटी इसे इस 30 हजार से कम के प्राइस रेंज में एक प्रीमियम विकल्प बनाते हैं। यह टीवी 4K क्यूएलईडी (3840x2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जो हर तस्वीर को साफ, गहरी और रंगों से भरपूर बनाता है। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल है, जिससे किसी भी कोने से आप आसानी से स्पष्ट चित्र देख सकते हैं। इसमें A+ ग्रेड ग्लो पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, एचडीआर10 और एचएलजी, डायनामिक बैकलाइट कंट्रोल, सिनेमाघर और क्रिकेट मोड, एआई पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केल, सुपर रेजोल्यूशन, और एमईएमसी (मेम्क) जैसे आधुनिक डिस्प्ले फ़ीचर्स दिए गए हैं, जो दृश्य अनुभव को 4K में कर और ज़्यादा जीवंत बनाते हैं। इसके 24 वॉट के स्पीकर डॉल्बी एटमॉस के साथ आते हैं, जिससे आपको घर बैठे सिनेमा जैसा अनुभव मिलता है। इसके साथ ही इसमें ऑडियो ओनली मोड, ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल, क्रिकेट और सिनेमा साउंड मोड, और ईएआरसी (eARC) का सपोर्ट भी दिया गया है। इस VU टीवी की ऊर्जा रेटिंग 3 स्टार है और यह साल भर में लगभग 112 यूनिट (kWh) बिजली की खपत करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन का साईज़ - 43 इंच
- ब्रांड - Vu
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- A+ ग्रेड ग्लो पैनल, 400 निट्स ब्राइटनेस, डॉल्बी एटमॉस
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
खूबियां
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।
- इसके अलावा इसमें 2.4GHz/5GHz वाई-फाई, एचडीएमआई सीईसी, एआईआरप्ले, गूगल क्रोमकास्ट, और दो-तरफा ब्लूटूथ 5.3 जैसी सुविधाएँ मिलती हैं, जिससे आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस को आसानी से टीवी से जोड़ सकते हैं।
- यह एक गूगल टीवी है जिसमें गूगल प्ले स्टोर की सुविधा है और आप हज़ारों ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसमें एक्टिवॉइस रिमोट कंट्रोल है जिसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, वाई-फाई, पिक्चर, साउंड, क्रिकेट और सिनेमा के लिए अलग-अलग शॉर्टकट बटन दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।