20,000 के बजट में Hisense का यह 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपको शानदार अनुभव देता है। इसमें 24 वॉट का ध्वनि आउटपुट है और DTS वर्चुअल X तथा डॉल्बी डिजिटल ऑडियो के साथ आता है, जिससे आपको एक इमर्सिव साउंड अनुभव मिलता है। इसमें ऑडियो एक्वलाइज़र और कई ध्वनि मोड जैसे स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, स्पीच, और लेट नाइट उपलब्ध हैं, जो आपकी पसंद के अनुसार साउंड सेटिंग्स को सेट करते हैं। इस TV 43 Inch का रेजोल्यूशन 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) है, जो आपको हर दृश्य को बढ़िया गुणवत्ता में दिखाता है। वहीं 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होने से आप तेज़ गति वाले खेलों और एक्शन दृश्यों का भी आनंद आसानी से ले सकते हैं। इसमें 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल, वाइड कलर गॅमट और डायनेमिक बैकलाइट कंट्रोल जैसी विशेषताएँ हैं, जो चित्र को और भी जीवंत बनाती हैं। इसमें VRR, ALLM, MEMC, HDR 10, HLG, और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है, जो आपके देखने के अनुभव को और भी बढ़िया बनाता है। यह हिसेंस टीवी मल्टीपल पिक्चर मोड के साथ आता है, जैसे डायनेमिक, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, PC/गेम, एनर्जी सेविंग, सिनेमा, और फिल्ममेकर मोड, जिससे आप अपने कंटेंट के अनुसार बढ़िया दृश्य पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- टीवी साइज - 18.5D x 95.6W x 60H सेंटीमीटर
- स्क्रीन की साईज़ - 43 इंच
- ब्रांड - Hisense
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
- विशेष सुविधा -डॉल्बी एटम्स, 4K AI अपस्केलर, डायरेक्ट फुल ऐरे, प्रेसिजन कलर, एडाप्टिव लाइट सेंसर कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
खूबियां
- इसमें गूगल टीवी और गूगल असिस्टेंट का साथ दिया गया है, जिससे आप अपनी आवाज़ के जरिए टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन मिररिंग के लिए DLNA, क्रोमकास्ट, मिराकास्ट, और एयर प्ले जैसी सुविधाएं हैं, जो आपको स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस से आसानी से कंटेंट को टीवी पर स्ट्रीम करने की सुविधा देती हैं।
- इसमें कई लोकप्रिय ऐप जैसे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, सोनीलिव, हंगामा, जियोसिनेमा, ज़ी5, और इरोस नाउ चल सकते हैं, जिससे आप अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
- इस टीवी के साथ 1 साल की वारंटी दी जाती है। इसके अलावा, रिमोट कंट्रोल पर भी 1 साल की वारंटी उपलब्ध है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि कुछ समय बाद टीवी की डिस्प्ले ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया।