अब घर बैठे मिलेगा थिऐटर जैसा मज़ा: इन 65 इंच Smart TV के साथ मनोरंजन होगा दोगुना!

65 इंच Smart TV लेते समय सिर्फ स्क्रीन साइज नहीं, बल्कि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, प्रोसेसर, ऑडियो और आपके कमरे की जरूरत को समझना ज्यादा जरूरी है। इस सूची में ऐसे मॉडल शामिल हैं जो इन सभी बातों के बीच अच्छा संतुलन बनाते हैं।
होम थिएटर एक्सपीरियंस के लिए बढ़िया 65 इंच स्मार्ट टीवी
होम थिएटर एक्सपीरियंस के लिए बढ़िया 65 इंच स्मार्ट टीवी

आज 65 इंच स्मार्ट टीवी उन लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं जो घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं। इसकी वजह सिर्फ बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि 4K OTT कंटेंट, डॉल्बी विजन और बेहतर ऑडियो सपोर्ट है, जिसने घर पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का तरीका बदल दिया है। लेकिन यहीं ज्यादातर ग्राहकएक गलती कर बैठते हैं। वे स्क्रीन साइज देखकर Smart TV चुन लेते हैं, जबकि शानदार पिक्चर क्वालिटी सिर्फ बड़े डिस्प्ले से नहीं, बल्कि उसके पैनल, प्रोसेसर और HDR पर भी निर्भर करती है। यही वजह है कि 65 इंच टीवी लेते समय सिर्फ ऑफर या ब्रांड पर नहीं जाना चाहिए। अगर कमरे में ज्यादा रोशनी रहती है तो QLED या Mini LED बेहतर साबित हो सकते हैं, जबकि रात में फिल्में देखने वालों के लिए OLED ज्यादा शानदार ब्लैक लेवल और कॉन्ट्रास्ट देता है। वहीं, अगर आप OTT, स्पोर्ट्स और गेमिंग तीनों के लिए टीवी चाहते हैं, तो रिफ्रेश रेट, HDMI 2.1 और ऑपरेटिंग सिस्टम भी उतने ही जरूरी हो जाते हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

नीचें 5 ऐसे 65 Inch Smart TV चुने गए हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक भरोसेमंद होम थिएटर एक्सपीरियंस देने की वजह से अपनी कैटेगरी में मजबूत विकल्प माने जाते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H5E Series 165cm (65) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    होम थिएटर जैसा अनुभव सिर्फ बड़ी स्क्रीन से नहीं बनता, बल्कि पिक्चर, साउंड और स्मार्ट OS का संतुलन भी उतना ही जरूरी होता है। यह 65 इंच टीवी इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

    हमारी राय -

    • इस Haier TVकी सबसे बड़ी खासियत इसका बैलेंस्ड अनुभव है। यह केवल 65 इंच स्क्रीन पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि पिक्चर और स्मार्ट फीचर्स का अच्छा मेल भी पेश करता है।
    • अगर आपकी वॉचलिस्ट में फिल्में, वेब सीरीज और फैमिली एंटरटेनमेंट ज्यादा शामिल हैं, तो यह टीवी ज्यादा उपयोगी विकल्प बन सकता है। बड़ी स्क्रीन के साथ Google TV का अनुभव इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाता है।
    • वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता हाई-एंड डिस्प्ले तकनीक या 120Hz गेमिंग है, तो दूसरे विकल्प ज्यादा उपयुक्त हो सकते हैं। यह टीवी उन खरीदारों के लिए बेहतर है जो संतुलित 65 इंच 4K स्मार्ट टीवी चाहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {65H5E}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
    • डाउन फायरिंग स्पीकर

    कमी

    • टीवी अटक कर चलने की समस्या
    01
  • Samsung 163 cm (65 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    होम थिएटर का असली अनुभव पाने के लिए सिर्फ 65 इंच स्क्रीन काफी नहीं होती, डिस्प्ले तकनीक सबसे बड़ा अंतर पैदा करती है। Samsung का यह टीवी इसी वजह से खास माना जा सकता है। Self-illuminating OLED पैनल, AI प्रोसेसिंग और प्रीमियम पिक्चर तकनीकों के साथ इसका फोकस केवल स्मार्ट फीचर्स नहीं, बल्कि सिनेमाई तस्वीर और गहरा कंट्रास्ट देने पर है।

    हमारी राय -

    • इस 65 Inch TV की सबसे बड़ी पहचान इसकी OLED डिस्प्ले तकनीक है। अगर पिक्चर क्वालिटी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो यही इसकी सबसे मजबूत वजह बनती है।
    • फिल्में, OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स और हाई-एंड गेमिंग जैसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह ज्यादा उपयुक्त विकल्प है। यह किसी एक उपयोग तक सीमित नहीं रहता।
    • वहीं, अगर आप केवल बड़ी स्क्रीन पर सामान्य टीवी देखना है, तो OLED जैसी प्रीमियम तकनीक का पूरा फायदा शायद न मिल पाए। यह मॉडल उन लोगों के लिए ज्यादा उपयुक्त हो सकता है जो लंबे समय तक बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी में पाना चाहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA65S90FAQELXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट

    खूबियां

    • सैमसंग टीवी प्लस प्रीमियम
    • 360 डिग्री ऑडियो मोड

    कमी

    • रिमोट ठीक से काम ना करने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 164 cm (65 Inches) OLED evo C5 AI Series Smart webOS TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    OLED टीवी सेगमेंट में अब कॉम्पिटिशन केवल बेहतर पिक्चर तक नहीं रह गया है, बल्कि AI के जरिए हर फ्रेम को ज्यादा रियल बनाने पर भी है। LG ने इसमें OLED evo पैनल और α9 AI प्रोसेसर का कॉम्बिनेशन दिया है, जिससे इसका फोकस सिर्फ प्रीमियम डिजाइन नहीं, बल्कि थिएटर जैसा देखने का अनुभव देने पर रहता है।

    हमारी राय -

    • इस टीवी की सबसे बड़ी पहचान इसकी OLED evo डिस्प्ले तकनीक है। यही इसे नार्मल LED टीवी से अलग बनाती है।
    • अगर आप होम थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं और फिल्में, OTT कंटेंट या हाई-एंड गेमिंग करना चाहते हैं, तो यह टीवी आपके लिए ज्यादा बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
    • वहीं, अगर आपका इस्तेमाल केवल सामान्य टीवी चैनलों या कैजुअल मनोरंजन तक सीमित है, तो इसकी प्रीमियम तकनीक का पूरा लाभ शायद न मिल पाए। यह उन यूजर्स के लिए ज्यादा उपयुक्त है जो पिक्चर क्वालिटी पर समझौता नहीं करना चाहते।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल -LG {OLED65C56LA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 60 वॉट

    खूबियां

    • वन वॉल डिजाइन
    • डायनमिक साउंड बूस्टर

    कमी

    • कमजोर साउंड क्वालिटी
    03
  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    प्रीमियम 65 इंच टीवी लेने वाले ज्यादातर लोग केवल बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि ऐसी पिक्चर चाहते हैं जो मूवी को बिल्कुल डायरेक्टर के स्टाइल में दिखा सके। Sony का यह टीवी इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। QD-OLED पैनल, XR AI प्रोसेसर और कंपनी की पिक्चर ट्यूनिंग इसे उन टीवी में शामिल करते हैं, जिनका फोकस केवल स्पेसिफिकेशन नहीं बल्कि सिनेमाई अनुभव को बेहतर बनाना है।

    हमारी राय -

    • इसकी सबसे बड़ी पहचान सोनी की पिक्चर प्रोसेसिंग और QD-OLED डिस्प्ले का मेल है। यही इसकी असली पहचान है, जो रंग, कंट्रास्ट और डिटेल को अधिक नैचुरल बनाने पर जोर देती है।
    • अगर आपके लिए फिल्में, OTT कंटेंट और होम थिएटर अनुभव सबसे पहली जरुरत हैं, तो यह टीवी प्रीमियम सेगमेंट में काफी बढ़िया चॉइस हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-65XR80M2}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट

    खूबियां

    • स्लिम वन स्लेट डिजाइन
    • एडवांस AI XR प्रोसेसर

    कमी

    • इंस्टालेशन में देरी
    04
  • TCL 164 cm (65 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    65 इंच टीवी में अब पिक्चर क्वालिटी ही सबसे बड़ा अंतर तय करती है। इस स्मार्ट टीवी में AI बेस्ड पिक्चर प्रोसेसिंग और बड़े डिस्प्ले के साथ इसका उद्देश्य केवल 4K कंटेंट दिखाना नहीं, बल्कि उसे अधिक प्रभावशाली बनाना है।

    हमारी राय -

    • इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी QD-Mini LED डिस्प्ले तकनीक है। यही इसे नार्मल 4K LED टीवी से अलग बनाती है और बेहतर कंट्रास्ट व अधिक लाइव जैसी तस्वीर देने की कोशिश करती है।
    • अगर आप फिल्मों, OTT कंटेंट और बड़े स्क्रीन पर सिनेमाई अनुभव को पसंद करते हैं, तो यह टीवी आपके लिए ज्यादा मायने रखता है। इसकी खूबियां केवल एक तरह के इस्तेमाल तक सीमित नहीं हैं।
    • वहीं, अगर आपका उद्देश्य सिर्फ सामान्य टीवी देखना या बड़ी स्क्रीन लेना है, तो इसकी प्रीमियम डिस्प्ले तकनीक का पूरा फायदा शायद न मिल पाए।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {65Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD- Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 46 वॉट

    खूबियां

    • कलरफुल क्वांटम क्रिस्टल
    • 360 डिग्री स्पेटियल ऑडियो

    कमी

    • टीवी की कमजोर परफॉर्मेंस
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 65 इंच स्मार्ट टीवी हर घर के लिए सही रहता है?
    +
    अगर आपके कमरे में करीब 7 से 11 फीट की देखने की दूरी है, तो 65 इंच टीवी आरामदायक और ज्यादा इमर्सिव अनुभव दे सकता है।
  • होम थिएटर के लिए OLED बेहतर है या QLED?
    +
    अंधेरे कमरे में OLED बेहतर ब्लैक लेवल देता है, जबकि ज्यादा रोशनी वाले कमरे में QLED या Mini LED ज्यादा चमकदार पिक्चर दिखा सकते हैं।
  • 65 इंच टीवी लेते समय सबसे जरूरी चीज क्या देखनी चाहिए?
    +
    सिर्फ स्क्रीन साइज नहीं, बल्कि डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, HDR सपोर्ट, प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और बिक्री के बाद मिलने वाली सर्विस भी जरूर देखनी चाहिए।