Sony, Samsung जैसे टॉप ब्रांड्स के 32 इंच स्मार्ट टीवी भारत में माने जाते हैं भरोसेमंद, देखिए पूरी लिस्ट

आज के डिजिटल युग में, 32 इंच का TV छोटे घरों, बेडरूम या गेस्ट रूम के लिए एक आदर्श विकल्प बन गया है। लेकिन जब बात भारत में सर्वश्रेष्ठ ब्रांड चुनने की आती है, तो विकल्प अथाह लगते हैं। इस लेख में, हम आपको भारत में 32 इंच स्मार्ट टीवी के टॉप ब्रांड्स, उनके प्रमुख मॉडल्स, और उनकी खासियतों से रूबरू कराएंगे।
भारत में मिलने वाले 32 इंच स्मार्ट टीवी के बढ़िया ब्रांड
भारत में मिलने वाले 32 इंच स्मार्ट टीवी के बढ़िया ब्रांड

32 इंच के स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो कॉम्पैक्ट आकार, किफायती कीमत और स्मार्ट सुविधाओं का संतुलन चाहते हैं। ये छोटे अपार्टमेंट, बेडरूम या रसोई जैसे स्थानों के लिए आदर्श हैं जहां जगह सीमित होती है। इनके मुख्य फायदों में कम बिजली की खपत, आसान इंस्टॉलेशन और विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म सपोर्ट शामिल है। हालांकि, बड़े कमरों या सिनेमाई अनुभव के लिए, इनकी स्क्रीन छोटी पड़ सकती है और फुल HD से ऊपर का रेजोल्यूशन कम ही मिलता है। आज आप यहां पर Sony, Samsung, TCL, Haier और VW जैसे ब्रांड्स के 32 Inch Smart TV के मॉडल्स देख सकते हैं, जो कि इन सभी सुविधाओं से लैस है और आपके होम एंटरटेनमेंट को नई दिशा देंगे। भले ही, इनका स्क्रीन साइज एक है मगर फिर भी आपको अपने बजट के अनुसार सही टीवी लेने के लिए ये सभी अमेजन पर अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध हैं।

टॉप 32 इंच स्मार्ट टीवी ब्रांड्स की तुलना: कौन सा आपके लिए बेस्ट?

किसी भी मॉडल का चुनाव करने से पहले सभी ब्रांड्स के बारे में जानना जरूरी है। ऐसे में सबसे पहले हम आपको इन सभी ब्रांड्स के बारे में बता रहे हैं, ताकी आप इनके बीच अंतर को आसानी से समझ सकें-

  • Samsung: प्रीमियम अनुभव और बेहतरीन ब्रांड वैल्यू के लिए, सैमसंग टीवी अपने शानदार कलर और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। यह ब्रांड सालों से भारतीय बाजार में जमा हुआ है और इसके 32 इंच टीवी छोटे स्क्रीन में भी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी देते हैं।
  • Sony: अगर आप प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी और विश्वसनीयता की तलाश में हैं, तो यह ब्रांड इस सेगमेंट में बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है। भले ही इसकी कीमतें अक्सर बाकी कंपनियों से ज्यादा होती हैं। मगर, जिन्हें प्रीमियम फंक्शन से मोहब्बत है, वे बिना कुछ सोचे सोनी 32 Inch के स्क्रीन साइज वाले TV को चुन सकते हैं।
  • TCL: कम बजट में प्रीमियम QLED तकनीक और शानदार कलर रेंज के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप बेहतरीन डिस्प्ले तकनीक चाहते हैं, तो TCL के 32-इंच QLED गूगल टीवी भी बाजार में मौजूद हैं जो बेहतरीन कलर रेंज और हाई ब्राइटनेस देते हैं।
  • VW: जो लोग 10,000 रुपये से भी कम के बजट में ढेरों फीचर्स चाहते हैं, तो यह ब्रांड 32 इंच टीवी लेने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मंहगे टीवी जैसे फीचर्स आपको इसमें आधी से भी कम कीमत में ही मिल जाते हैं।
  • Haier: यह ब्रांड किफायती दाम में शानदार होम एंटरटेनमेंट और आसान इंस्टॉलेशन सुविधा प्रदान करता है। हायर के 32-इंच टीवी अपनी किफायती कीमत, बेहतरीन डिस्प्ले क्वॉलिटी और आसान स्मार्ट फीचर्स के कारण छोटे कमरों, बेडरूम या ऑफिस के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।

आइए अब इन्हीं ब्रांड्स के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स को देखते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony BRAVIA 80 cm (32 inches) HD Ready Smart LED Google TV

    आमतौर पर, जब हम 32 इंच के छोटे बजट टीवी की बात करते हैं, तो ज्यादातर ब्रांड्स साधारण फीचर्स और एवरेज पिक्चर क्वालिटी देकर काम चला लेते हैं। लेकिन Sony यहां भी कोई समझौता नहीं करता। इनके फीचर्स के असली फायदे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगें-

    • सोनी का X-Reality PRO इंजन हर एक फ्रेम का बारीकी से एनालिसिस करता है। यह वीडियो के हर सीन को डेटाबेस से मैच करके उसके कलर्स, शार्पनेस और कंट्रास्ट को रियल-टाइम में सुधारता है। नतीजा यह होता है कि अगर आप कोई पुराना सेट-टॉप बॉक्स का चैनल या कम क्वालिटी का वीडियो भी देख रहे हैं, तो यह LED TV उसे अपस्केल करके बेहद साफ और क्रिस्टल क्लियर दिखाता है।
    • सोनी ने इसमें Clear Phase टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो टीवी के इन-बिल्ट स्पीकरों की फ्रीक्वेंसी को खुद ट्यून करती है। इसके साथ मिलकर Dolby Audio आपको एक गहरा और चारों तरफ से आने वाला सराउंड साउंड देता है, जिससे आपको न्यूज एंकर की आवाज से लेकर एक्शन फिल्मों के धमाके तक, सब कुछ बिल्कुल क्रिस्प और बैलेंस्ड सुनाई देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • आउटपुट पावर- 20 वॉट
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी

    खूबियां

    • गूगल टीवी का इंटरफेस लैग-फ्री और तेज चलता है।
    • कलर्स और स्किन टोन्स पूरी तरह से नेचुरल दिखते हैं 
    • Apple यूजर्स के लिए AirPlay और HomeKit का बेहतरीन सपोर्ट दिया गया है।

    कमी

    • बाकी ब्रांड्स के मुकाबले इस सोनी 32 इंच टीवी को लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्चने पड़ेंगे।
    01
  • Samsung 80 cm (32 inches) HD Smart LED TV

    अगर आप अपने बेडरूम, दुकान या बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड का किफायती टीवी ढूंढ रहे हैं, तो Samsung एक ऐसा नाम है जो सालों से भारतीय परिवारों की पसंद रहा है। इसके कुछ खास फीचर्स आपके देखने का अनुभव बढ़िया बना सकते हैं-

    • सैमसंग का HyperReal पिक्चर इंजन और वाइड कलर एन्हैंसर प्लस मिलकर स्क्रीन पर आने वाले कलर्स को फिल्टर करते हैं। यह छिपे हुए टेक्सचर्स और शेड्स को उभारता है, जिससे केबल टीवी या सेट-टॉप बॉक्स पर आने वाले सीरियल्स, न्यूज और स्पोर्ट्स चैनल्स के कलर्स बिल्कुल असली जैसे दिखाई देते हैं।
    • इस 32 इंच टीवी के स्मार्ट फीचर्स की मदद से आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन की फोटो, वीडियो या मोबाइल गेम्स को स्क्रीन मिररिंग के ज़रिए सीधे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसके अलावा इसमें वेब ब्राउज़िंग और बेसिक ऐप्स का सपोर्ट भी मिल जाता ह

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रीफ्रेश रेट- 50 Hz
    • रिजॉल्यूशन- 768p
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • रिस्पॉन्स टाइम- 9.5 मिलीसेकेंड
    • मॉडल नाम- XXL
    • ऑडियो इनपुट- HDMI, ब्लूटूथ

    खूबियां

    • सैमसंग के पैनल्स और मदरबोर्ड की लाइफ बहुत लंबी होती है।
    • कमरे के किसी भी कोने से देखने पर कलर्स फीके या धुंधले नहीं पड़ते।
    • इसका स्टैंड और प्लास्टिक बॉडी काफी मजबूत है, जो टीवी को गिरने या हिलने से बचाता है।

    कमी

    • आज के लेटेस्ट गूगल टीवी की तुलना में इसका इंटरफेस थोड़ा बेसिक है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Haier 80cm (32) W4G Series HD Ready Smart Google TV

    पुराने स्मार्ट टीवी के मुकाबले Haier की इस नई W4G सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम दाम में भी यह आपको सबसे एडवांस और स्मूथ गूगल टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम देता है। इसके अलावा भी कुछ बेहतरीन फीचर्स इस टीवी को आपके लिए बढ़िया बनाते हैं-

    • इस टीवी में तीन तरफ से किनारे न के बराबर हैं। इस Smart TV का Frameless डिजाइन न सिर्फ दिखने में बहुत खूबसूरत और महंगा लगता है, बल्कि जब आप फिल्में या वेब सीरीज देखते हैं, तो आपका पूरा ध्यान विजुअल्स पर रहता है, जिससे छोटे स्क्रीन साइज में भी एक शानदार इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है।
    • इसका ड्यूरेबल A ग्रेड DLED पैनल कंट्रास्ट और कलर्स को काफी अच्छी तरह बैलेंस करता है। यूट्यूब पर HD वीडियो या केबल टीवी के शो देखते समय स्क्रीन पर रंग बहुत ज्यादा चमकदार या नकली नहीं लगते, जिससे लंबे समय तक टीवी देखने पर भी आंखों पर खिंचाव नहीं पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • कनेक्टर टाइप- HDMI, यूएसबी
    • मेमोरी स्टोरेज- 8 जीबी
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी

    खूबियां

    • डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट के कारण हाई-स्पीड इंटरनेट बहुत तेजी से कनेक्ट होता है।
    • 20 वॉट स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो की वजह से साउंड एकदम साफ सुनाई देता है।
    • बच्चों के लिए सुरक्षित और मनोरंजक कंटेंट के लिए गूगल किड्स मोड दिया गया है।

    कमी

    • पीक ब्राइटनेस की कमी से उजाले वाले कमरों में स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन दिखता है।
    03
  • VW 80 cm (32 inches) Pro Series HD Ready Smart QLED Google TV

    आमतौर पर, QLED टेक्नोलॉजी केवल बड़े और महंगे टीवी में ही देखने को मिलती है। मगर, VW ने 32 इंच की स्क्रीन और बेहद कम बजट में इस टेक्नोलॉजी को देकर ग्राहकों को चौंका दिया है। हालांकी, बात यहीं खत्म नहीं होती ये फंक्शन भी टीवी को दमदार बनाते हैं-

    • VW ने इसमें 10-बिट पैनल के साथ QLED का इस्तेमाल किया है। क्वांटम डॉट्स स्क्रीन की बैकलाइट को फिल्टर करके स्पष्ट और वाइब्रेंट कलर्स देते हैं। इसका असली फायदा यह होता है कि जब आप यूट्यूब पर कोई 4K/HD कलरफुल वीडियो या नेटफ्लिक्स पर फिल्में देखते हैं, तो सामान्य टीवी के मुकाबले रंग कहीं ज्यादा गहरे और चमकदार दिखाई देते हैं।
    • जहां बड़े ब्रांड्स भी 32 इंच स्मार्ट टीवी में केवल 16 या 20 वॉट का साउंड देते हैं, VW ने इसमें 30 वॉट के पावरफुल स्पीकर्स दिए हैं। इसकी आवाज में बेस थोड़ा बेहतर मिलता है और छोटे या मीडियम साइज के कमरे के लिए यह काफी बेहतरीन है। आपको अलग से कोई सस्ता साउंडबार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • कंट्रास्ट रेशियो- 4000:1
    • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- ग्लॉसी
    • एचडीएमआई पोर्ट्स- 3
    • मॉडल नंबर- VW32GQ1
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • गूगल टीवी का इंटरफेस बिना लैग के OTT ऐप्स तक आसान एक्सेस देता है।
    • ब्लूटूथ और डुअल-बैंड वाई-फाई दोनों का सपोर्ट कनेक्टिविटी को बेहद आसान बना देता है।
    • फ्रेमलेस डिजाइन शानदार लगता है और देखने के अनुभव को भी बढ़ाता है।

    कमी

    • छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में सर्विस सेंटर की उपलब्धता थोड़ी सीमित हो सकती है।
    04
  • TCL 80 cms (32 inches) V5C Series Full HD Smart QLED Google TV

    यह इस सेगमेंट का एक ऐसा प्रीमियम टीवी है जो न सिर्फ असली QLED डिस्प्ले के साथ आता है, बल्कि इसमें आपको क्रिस्प फुल एचडी रिजॉल्यूशन भी भी मिलता है। आप अपने फिल्में, सीरीज, शो देखने के अनुभव को TCL टीवी के इन फीचर्स के साथ बेहतर कर सकते हैं-

    • इसमें मिलने वाला AI क्लेरिटी फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरह काम करता है। यह वीडियो के सीन को पहचानकर कंट्रास्ट को खुद एडजस्ट करता है। साथ ही, माइक्रो डिमिंग तकनीक स्क्रीन को सैकड़ों अलग-अलग ज़ोन में बांटकर डार्क हिस्सों को और ज्यादा गहरा और सफेद हिस्सों को ज्यादा चमकदार बनाती है, रात के सीन भी डिटेल में नजर आते हैं।
    • इस TCL TV में 1080p रिजॉल्यूशन स्क्रीन होने के कारण आपको सामान्य टीवी से दोगुनी शार्पनेस और डिटेलिंग मिलती है। वहीं, QLED और 100% कलर वॉल्यूम तकनीक मिलकर कलर्स को इतना वाइब्रेंट और चमकदार बनाते हैं कि स्क्रीन पर दिखने वाली हर चीज बिल्कुल असली जैसी लगती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
    • मेमोरी स्टोरेज- 8 जीबी
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • ऑडियो आउटपुट- सराउंड
    • मॉडल नाम- Series 5
    • रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड

    खूबियां

    • इसका मैटेलिक बेज़ल-लेस डिजाइन सामने से बेहद प्रीमियम और महंगा लुक देता है।
    • HDR 10 का सपोर्ट विजुअल्स की डायनेमिक रेंज को बढ़ा देता है।
    • गेम, स्पोर्ट्स और मूवी मोड हर कंटेंट को बेहतर क्वालिटी के साथ दिखाने का काम करते हैं।

    कमी

    • सिर्फ 1 USB पोर्ट मिलने की वजह से पेनड्राइव या अन्य डिवाइसें जोड़ने में समस्या आएगी।
    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में 32 इंच स्मार्ट टीवी की औसत कीमत क्या है?
    +
    भारत में 32 इंच स्मार्ट टीवी की औसत कीमत ब्रांड और फीचर्स के आधार पर 10,000 रुपये से 25,000 रुपये तक हो सकती है। बजट-अनुकूल विकल्प 8,000 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि प्रीमियम ब्रांड्स महंगे होते हैं।
  • क्या मैं 32 इंच के स्मार्ट टीवी पर सभी OTT ऐप्स चला सकता हूं?
    +
    अधिकांश 32 इंच स्मार्ट टीवी (एंड्रॉइड टीवी, टाइजन, वेबओएस वाले) नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, यूट्यूब जैसे प्रमुख OTT ऐप्स का समर्थन करते हैं। कुछ विशेष ऐप्स के लिए आपको ऐप स्टोर में जांच करनी पड़ सकती है।
  • भारत में 32 इंच स्मार्ट टीवी के लिए कौन से ब्रांड सबसे अच्छे हैं?
    +
    सैमसंग, एलजी, सोनी, एमआई, वनप्लस, रियलमी और टीसीएल, हायर जैसे ब्रांड भारत में 32 इंच स्मार्ट टीवी के लिए काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद हैं।