स्मार्ट टीवी की दुनिया में टेक्नोलॉजी तेजी से अपग्रेड हो रही है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों के लिए OLED और QLED में से कौन-सी डिस्प्ले तकनीक ठीक रहेगी, तो ये जरूरत पर निर्भर करता है।
- पैसे की बेहतर वैल्यू, ज्यादा ब्राइटनेस और लंबे समय तक चलने वाला टीवी चाहिए- QLED का चुनाव करें।
- बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी चाहिए और पैसे की भी चिंता नहीं है- OLED का चुनाव करें।
कैसे काम करती हैं ये तकनीक?
स्मार्ट टीवी में किसी भी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का चुनाव करने से पहले ये जान लें कि भारत में प्रमुख दो तकनीक यानी ओएलईडी और क्यूएलईडी कैसे काम करती है।
- QLED (क्वांटम डॉट LED): इसमें पारंपरिक LED बैकलाइट का इस्तेमाल होता है जिसे ज्यादा चमकदार और लाइव रंगों के लिए क्वांटम डॉट्स के साथ बेहतर बनाया जाता है।
- OLED (ऑर्गेनिक लाइट-एमिटिंग डायोड): इसका हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद बनाता है और पूरी तरह से बंद हो सकता है, जिससे असली काला रंग और बेहतरीन कंट्रास्ट मिलता है।
किस जरूरत पर करें QLED का चुनाव?
- अगर आपका कमरा बहुत रोशन या कहें तो उसमें दिन के समय काफी रोशनी आती है।
- अगर रोशनी के चलते आपको दिन के समय में स्पोर्ट्स सही से नहीं दिख पाते हैं।
- अगर बजट कम है लेकिन स्क्रीन और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी बढ़िया चाहिए।
किस जरूरत पर करें OLED का चुनाव?
- अगर आप मूवी और शो देखते वक्त एकदम सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं।
- अगर आपको टीवी वहां लगाना है जहां अंधेरा ज्यादा है।
- अगर आप वाइड व्यूइंग एंगल को महत्व देते हैं।
QLED टीवी के फायदे:-
- ये ओएलईडी टीवी से सस्ता मिलता है।
- ये भारतीय घरों के उन कमरों के लिए सही है जहां ज्यादा रोशनी आती है।
- इसके 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स किफायती दाम में देखने को मिल जाते हैं।
QLED टीवी की कमियां:-
- डिस्प्ले पर पेश कंटेंट के ब्लैक उतने गहरे नहीं होते हैं जितने आपको OLED में मिल जांएंगे।
- डार्क सीन में पिक्चर क्वालिटी से समझौता करना पड़ता है।
OLED टीवी के फायदे:-
- शानदार कंट्रास्ट के साथ सिनेमा जैसा अनुभव देता है।
- अगर टीवी पर ही ओटीटी सीरिज देखने का मजा चाहिए, तो बढ़िया है।
- सिर्फ सीरिज ही नहीं बल्कि अगर आप गेमिंग के लिए भी देख रहे हैं तो एक शानदार विकल्प रहेगा।
ओएलईडी टीवी की कमियां:-
- अगर कमरे में रोशनी तेज है तो डिस्प्ले पर पेश इमेज ज्यादा ब्राइट दिखने लगेंगी, जो अनुभव को खराब करता है।
- बजट रेंज वाले ग्राहकों के लिए नहीं है क्योंकि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है।
भारतीय ग्राहकों के लिए क्या रहेगा सही?
वैसे तो ये आपकी जरूरत और पंसद पर निर्भर करता है, और दोनों ही डिस्प्ले टेक्नोलॉजी विभिन्न-विभिन्न कारकों पर निर्भर करती हैं।
- QLED TV का चुनाव करें:- ये ज्यादा किफायती रहते हैं।
- भारतीय घरों की रोशनी वाले कमरों में बेहतर प्रदर्शन देते हैं।
- अगर न्यूज चैनल और स्पोर्ट्स के लिए चाहिए।
- किफायती दाम में अगर स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं।
अगर ऊपर बताई गई बातें आपकी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, तो आपको क्यूएलईडी तकनीक वाला स्मार्ट टीवी लेना चाहिए।
- OLED TV का चुनाव करें:- अगर टीवी पर मूवी और ओटीटी सीरिज देखने का असली मजा लेना है।
- घर बैठें बड़ी स्क्रीन पर ही आपको गेमिंग में प्लेस्टेशन 5 या XBOX जैसे खेलों का मजा लेना है।
- घर पर ही सिनेमा जैसी शानदार पिक्चर क्वालिटी चाहिए।
- अगर टीवी को लेने का बजट ₹1 लाख से ज्यादा है।
