2026 में क्यूएलईडी टीवी सिर्फ़ ज़्यादा चमकदार रंग दिखाने तक सीमित नहीं रहे हैं। इस साल का सबसे बड़ा बदलाव AI पिक्चर प्रोसेसिंग और बेहतर अपस्केलिंग यानी, कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी साफ़ दिखाना है। कई नए मॉडल्स अब कंटेंट के हिसाब से अपनी पिक्चर सेटिंग्स खुद ही बदल लेते हैं। Samsung और TCL जैसे ब्रांड्स AI प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर कलर कंट्रोल पर ज़ोर दे रहे हैं, ताकि फ़िल्मों, स्पोर्ट्स और OTT कंटेंट देखने का अनुभव बढ़िया रहे। QLED TV, सामान्य LED पैनल से ज़्यादा चमक और बेहतर रंगों की वजह से रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय हैं, ख़ासकर जिन कमरों में रोशनी ज्यादा होती है। नए मॉडल्स में 120Hz या उससे ज़्यादा तक रिफ्रेश रेट, AI साउंड ट्यूनिंग, HDR और स्मार्ट होम इंटीग्रेशन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। गेमिंग के लिए ख़ास तकनीकें, जैसे VRR और ALLM भी अब प्रीमियम प्रोडक्ट्स से हटकर सामान्य मॉडल्स में आने लगे हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 2026 के बेहतरीन क्यूएलईडी टीवी मॉडल्स।
Haier H6E Series 165cm (65) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV
बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट, फिल्में और गेमिंग एक साथ करना पसंद है, तो यह 65 इंच का Haier टीवी घर के एंटरटेनमेंट सेटअप को काफी अलग बना सकता है। QLED 4K डिस्प्ले और HDR10 सपोर्ट की वजह से रंग ज्यादा चमकदार दिखाई देते हैं, जबकि डार्क सीन में भी डिटेल आसानी से नजर आती है। MEMC टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट को स्मूद रखने की कोशिश करती है, इसलिए स्पोर्ट्स या एक्शन सीन कम धुंधले महसूस होते हैं। गेम मोड और 120Hz गेमिंग सपोर्ट तेजी से प्रतिक्रिया देने वाला अनुभव देने के लिए जोड़े गए हैं, जिससे कंसोल गेम्स ज्यादा स्मूद लग सकते हैं। 30W साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो के साथ डाउन फायरिंग स्पीकर्स आवाज को कमरे में फैलाने की कोशिश करते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Netflix, Prime Video और दूसरी ऐप्स आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। बैजेल-लेस डिजाइन बड़ी स्क्रीन को और प्रीमियम दिखाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {65H6E}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी के फीचर्स को बोलकर कंट्रोल करने के लिए गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट
- लिविंग रुम में थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव देने वाला 2.1 चैनल साउंड
कमी
- टीवी पर अभी तक किसी यूजर की कोई रिव्यू या रेटिंग नही है।
01
Samsung 138 cm (55 Inch) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV
फिल्में देखते समय अगर हर सीन के रंग अपने आप ज्यादा असली जैसे दिखें, तो अलग ही मज़ा आ जाता है। Samsung के इस 55 Inch TV में AI प्रोसेसर हर सीन को पहचानकर कलर एक्सप्रेशन बेहतर करने की कोशिश करता है। Q4 AI प्रोसेसर और 4K अपस्केलिंग कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी ज्यादा साफ दिखाने में मदद करते हैं। क्वांटम HDR और क्वांटम डोट डिस्पले तेज रोशनी वाले सीन में डिटेल बनाए रखते हैं, इसलिए तस्वीर ज्यादा फ्लैट महसूस नहीं होती। मोशन एक्सलरेटर फीचर तेजी से बदलते फ्रेम को स्मूद रखने का काम करता है, जो स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान उपयोगी हो सकता है। एडेप्टिव साउंड तकनीक आवाज को कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट करते हैं, जिससे डायलॉग ज्यादा स्पष्ट सुनाई देते हैं। सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल देखने की सुविधा मिलती है, जबकि मल्टी व्यू और मोबाइल मिररिंग एक साथ अलग कंटेंट इस्तेमाल करना आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA55QEF1AULXL}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लो क्वालिटी कंटेंट को बेहतर बनाकर दिखाने के लिए Q4 AI प्रोसेसर
- सैमसंग टीवी प्लस के साथ में 100 से भी ज्यादा फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
कमी
- टीवी की रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 108 cm (43 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV
शाओमी के इस 43 इंच टीवी में क्वांटम डोट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो रंगों को ज्यादा असली जैसा दिखाने की कोशिश करती है और डार्क सीन में बेहतर गहराई महसूस करा सकती है। 4K HDR और HDR10+ सपोर्ट की वजह से रोशनी और शैडो वाले हिस्सों में संतुलन बेहतर नजर आता है। रियल्टी फ्लो MEMC फीचर तेज मूवमेंट के दौरान ब्लर कम करने में मदद करता है, इसलिए क्रिकेट मैच या एक्शन सीन ज्यादा साफ महसूस हो सकते हैं। 120Hz गेम बूस्टर गेमिंग के दौरान प्रतिक्रिया को ज्यादा स्मूद बनाने में मदद करता है। 30W साउंड आउटपुट के साथ Dolby Audio और DTS:X सपोर्ट आवाज को ज्यादा फैलाव देने की कोशिश करते हैं। Fire TV बिल्ट-इऩ होने की वजह से OTT ऐप्स और DTH चैनल एक ही स्क्रीन से चलाए जा सकते हैं, जबकि एलेक्सा वॉइस कंट्रोल चैनल बदलने और कंटेंट खोजने का काम आसान बना देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-FPIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- ढेर सारे ऐप्स और कंटेंट को स्टोर करने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस
- दूसरे डिवाइस को टीवी से जोड़ने के लिए मल्टीपल HDMI पोर्ट्स की सुविधा
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
गेमिंग और एक्शन मूवी वाला कंटेंट देखते समय अगर स्क्रीन स्मूद रहे और तस्वीरों में डिटेल बनी रहे, तो टीवी का अनुभव पूरी तरह बदल जाता है। TCL का यह 55 इंच QLED TV खास तौर पर उसी दिशा में ध्यान देता है। 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट, 144Hz VRR और DLG 240Hz सपोर्ट की वजह से रेसिंग गेम, फुटबॉल मैच या एक्शन सीन कम ब्लर महसूस हो सकते हैं। AiPQ प्रोसेसर हर सीन को पहचानकर रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल बेहतर करने की कोशिश करता है, जिससे तस्वीर ज्यादा असली जैसी नजर आती है। डॉल्बी विजन डार्क व ब्राइट दोनों हिस्सों में संतुलित विजुवल देने में मदद करते हैं। 35W आउटपुट के साथ ONKYO 2.1 चैनल साउंड सिस्टम और डॉल्बी एट्मॉस आवाज को ज्यादा फैलाव देने की कोशिश करते हैं, जिससे फिल्में ज्यादा सिनेमैटिक लग सकती हैं। गेम मास्टर फीचर और 288Hz गेम एक्सलरेटर गेमिंग अनुभव को ज्यादा तेज और प्रतिक्रिया देने वाला बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {55T8C}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 35 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- सबवूफर के साथ में थिएटर जैसा 360 डिग्री साउंड
- सीन को पहचानकर कलर और क्लैरिटी बढ़ाने वाला बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक
कमी
- स्क्रीन ब्राइटनेस थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Hisense 215 cm (85 Inch) Q7N Series 4K Ultra HD Smart QLED TV
85 इंच जैसी बड़ी स्क्रीन पर फिल्में या लाइव स्पोर्ट्स देखना तभी असरदार लगता है जब तस्वीर और आवाज दोनों कमरे को भर दें। इसकी क्वांटम डोट डिस्प्ले और डॉल्बी विजन IQ कंटेंट के हिसाब से रंग और ब्राइटनेस को बेहतर बनाने पर काम करते हैं, इसलिए डार्क सीन और तेज रोशनी वाले फ्रेम ज्यादा संतुलित नजर आ सकते हैं। लोकल डिमिंग के 96 ज़ोन स्क्रीन पर कॉन्ट्रास्ट को गहरा दिखाने में मदद करते हैं। 144Hz गेम मोड प्रो और VRR सपोर्ट गेमिंग के दौरान स्क्रीन फटने या ज्यादा ब्लर महसूस होने की संभावना कम करने के लिए दिए गए हैं। 61W साउंड आउटपुट के साथ 2.1 चैनल सेटअप और अलग सबवूफर डायलॉग और बैकग्राउंड इफेक्ट को ज्यादा दमदार बना सकते हैं। AirPlay 2 सपोर्ट फोन, ऐप्स और दूसरे डिवाइस के बीच इस्तेमाल को आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {85Q7N}
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 85Hz
- साउंड आउटपुट - 61 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- होम थिएटर के बिना दमदार साउंड के लिए WISA-सर्टिफाइड साउंड सिस्टम
- गेमिंग का बिना लैग और टियरिंग मजा लेने के लिए AMD फ्री सिंस प्रीमियम
कमी
- स्मार्ट टीवी में ऐप्स लिमिटेड होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: 2026 के बेहतरीन क्यूएलईडी टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 2026 के बेहतरीन QLED TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।