Voice Assistants वाले इन स्मार्ट TV के साथ मिलेगा तेज, आसान और हैंडस-फ्री मनोरंजन

अगर आप ऐसा स्मार्ट टीवी चाहते हैं जिसमें ऐप सर्च करने, वॉल्यूम बदलने या कंटेंट चलाने के लिए बार-बार रिमोट इस्तेमाल न करना पड़े, तो नीचे दिए गए Smart TV मॉडल्स उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनमें मिलने वाले Google Assistant, Alexa और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स ज्यादा आसान और हैंडस-फ्री कंट्रोल दे सकते हैं।
वॉइस अस्सिटेंट सपोर्टिड स्मार्ट टीवी
वॉइस अस्सिटेंट सपोर्टिड स्मार्ट टीवी

रिमोट पर लगातार बटन दबाकर ऐप ढूंढना या टाइपिंग करना अब पुराने स्मार्ट टीवी अनुभव जैसा लगने लगा है। नए टीवी में वॉइस अस्सिटेंट फीचर सिर्फ सुविधा बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा इस्तेमाल का तरीका बदल रहा है। Google Assistant और Alexa सपोर्ट वाले कई टीवी अब आवाज से ऐप खोलने, फिल्म खोजने, वॉल्यूम बदलने और यहां तक कि स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने की सुविधा दे रहे हैं। कई नए गूगल Smart TV और वेबOS मॉडल्स में हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल भी मिलने लगा है। Samsung, LG और Sony जैसे ब्रांड अब AI बेस्ड कंटेंट सुझाव और वॉइस पर्सनलाइजेशन फीचर्स पर भी जोर दे रहे हैं ताकि टीवी देखने का अनुभव ज्यादा तेज और आसान लगे। हालांकि सभी वॉइस अस्सिटेंट वाले टीवी एक जैसे रिस्पॉनसिव नहीं होते, इसलिए प्रोसेसर स्पीड और ऑपरेटिंग सिस्टम ऑप्टमाइजेशन भी काफी फर्क डालते हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वॉइस अस्सिटेंट सपोर्टिड स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 108 cm (43 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    छोटे कमरे में भी अगर स्क्रीन पर डिटेल साफ और रंग संतुलित दिखाई दें, तो फिल्में और वेब सीरीज देखने का मजा काफी बढ़ जाता है। यही वजह है कि यह 43 इंच Haier टीवी रोजमर्रा एंटरटेनमेंट के लिए काफी बढ़िया विकल्प लगता है। गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट वॉइस कमांड से सर्च और कंट्रोल करने की सुविधा देता है, जिससे रिमोट पर बार-बार टाइप करने की जरूरत कम पड़ती है। 4K रिजॉल्यूशन और HDR10 सपोर्ट की वजह से नेचर सीन, क्रिकेट मैच और एक्शन फिल्मों में रंग ज्यादा असली जैसे नजर आते हैं। MEMC टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाए रखती है, इसलिए कैमरा पैन या स्पोर्ट्स के दौरान स्क्रीन ज्यादा साफ दिखाई देती है। 24W स्पीकर्स और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट कमरे में फैलने वाली आवाज का असर पैदा करते हैं, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक ज्यादा दमदार सुनाई देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {L43FG}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • ढेर सारा कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस
    • YouTube, Disney+ Hotstar और Sony Liv जैसी ऐप्स देखने के लिए गूगल OS

    कमी

    • टीवी के लुक को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 Inch) AI Smart LED Google TV

    बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स देखने का असली मजा तभी आता है जब तस्वीर साफ होने के साथ आवाज भी दमदार लगे। यह 75 इंच का Sony टीवी उसी अनुभव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 4K HDR प्रोसेसर X1 हर सीन को ज्यादा शार्प और डिटेल्ड बनाता है, इसलिए पुराने कंटेंट भी बेहतर क्वालिटी में नजर आते हैं। बिल्ट-इन माइक के साथ सिर्फ “OK Google” बोलकर कंटेंट सर्च किया जा सकता है, जिससे रिमोट उठाने की जरूरत कम पड़ती है। Triluminos PRO टेक्नोलॉजी की वजह से रंग ज्यादा नेचुरल दिखाई देते हैं और स्क्रीन पर ओवर सैचुरेशन महसूस नहीं होता। MotionFlow XR 200 तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाए रखता है, जिससे क्रिकेट मैच और एक्शन फिल्मों में ब्लर कम दिखाई देता है। X-बैलेंस्ड स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट आवाज को ज्यादा साफ सुनाने में मदद करते हैं। गेम मेन्यू फीचर्स के साथ में गेम खेलते समय काफी सुविधा मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony BRAVIA 3 {75S30}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्मार्टफोन या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी पर देखने के लिए क्रोमकास्ट और एय़रप्ले का सपोर्ट
    • दूसरे डिवाइस को टीवी से कनेक्ट करने के लिए 4 HDMI पोर्ट्स

    कमी

    • टीवी की पिक्चर क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 163 cm (65 Inch) Vision AI 4K QLED TV

    65 इंच की बड़ी स्क्रीन पर रंग अगर ज्यादा बेहतर दिखें, तो साधारण कंटेंट भी काफी प्रीमियम महसूस होने लगता है। इस QLED TV में AI हर सीन को पहचानकर कलर्स और ब्राइटनेस को अपने हिसाब से एडजस्ट करता है, इसलिए वीडियो, एनीमेशन और लाइव स्पोर्ट्स ज्यादा आकर्षक नजर आते हैं। क्वांटम डोट डिस्पले और Quantum HDR सपोर्ट की वजह से तेज रोशनी वाले फ्रेम में भी डिटेल आसानी से दिखाई देती है। Motion Xcelerator तेज मूवमेंट को स्मूद बनाए रखता है, जिससे फुटबॉल मैच या रेसिंग गेम्स के दौरान स्क्रीन ज्यादा साफ लगती है। ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट और Q-Symphony साउंड को स्क्रीन के हिसाब से फैलाते हैं, इसलिए आवाज सिर्फ एक दिशा से आती हुई महसूस नहीं होती। Samsung TV Plus के जरिए बिना अलग सब्सक्रिप्शन कई फ्री चैनल देखे जा सकते हैं। मोबाइल मिररिंग फोन और टीवी के बीच कंटेंट शेयर करना आसान बनाते हैं, जबकि गैलेक्सी वॉच जेस्चर कंट्रोल इसे ज्यादा स्मार्ट अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA65QEF1AYLXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी का मज़ा बिल्कुल डायरेक्टर स्टाइल में लेने के लिए फिल्ममेकर मोड
    • घर के स्मार्ट डिवाइस को टीवी से कंट्रोल करने के लिए स्मार्टथिंग्स हब

    कमी

    • टीवी का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Xiaomi 138 cm (55 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    एक ही स्क्रीन पर OTT ऐप्स, लाइव टीवी और वॉइस कंट्रोल का आसान अनुभव चाहिए, तो यह 55 इंच Xiaomi टीवी काफी सही हो सकता है। Alexa वॉइस कंट्रोल चैनल बदलने और कंटेंट सर्च करने का काम तेज बना देता है। 4K QLED डिस्प्ले और HDR10+ सपोर्ट की वजह से फिल्में ज्यादा चमकदार और डिटेल्ड दिखाई देती हैं, जबकि DCI P3 कलर कवरेज स्क्रीन पर रंगों को ज्यादा असली जैसा बनाती है। रियल्टी फ्लो MEMC तेज एक्शन सीन और स्पोर्ट्स के दौरान ब्लर कम करने का काम करता है, इसलिए तेजी से चलती गेंद या कैमरा मूवमेंट ज्यादा साफ नजर आते हैं। 34W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS:X सपोर्ट कमरे में फैलने वाली आवाज का एहसास देते हैं, जिससे वेब सीरीज और म्यूजिक दोनों ज्यादा दमदार सुनाई देते हैं। Fire TV इन-बिल्ट होने की वजह से प्राइम विडियो, Netflix और दूसरी ऐप्स आसानी से इस्तेमाल की जा सकती हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MB-FPIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमप्ले का शानदार अनुभव पाने के लिए 120Hz गेम बूस्टर का सपोर्ट
    • टीवी देखने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा चेक करने के लिए PIP मोड

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LG 108 cm (43 Inch) UA82 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    टीवी अगर घर के हर सदस्य के हिसाब से अलग कंटेंट सुझाने लगे, तो रोज का मनोरंजन काफी आसान हो जाता है। LG के इस 43 इंच 4K Smart TV में AI Voice ID दिया गया है, जो आवाज पहचानकर अलग-अलग यूजर के लिए पर्सनल सुझाव दिखाता है। α7 AI प्रोसेसर Gen8 तस्वीरों में ज्यादा शार्पनेस और गहराई जोड़ता है, इसलिए वेब सीरीज और फिल्मों के चेहरे व बैकग्राउंड ज्यादा साफ नजर आते हैं। HDR10 और डायनमिक टोन मैपिंग की वजह से रोशनी और डार्क सीन के बीच संतुलन बेहतर दिखाई देता है। AI साउंड और Dolby Atmos मिलकर ऐसी आवाज तैयार करते हैं जिसमें डायलॉग दबे हुए महसूस नहीं होते। मैजिक रिमोट का पॉइंट और क्लिक कंट्रोल सामान्य रिमोट से ज्यादा आसान लगता है। webOS 25 पर नेटफलिक्स, प्राइम विडियो और जियोहॉटस्टार जैसी ऐप्स तेजी से खुल जाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों के इंटीरियर से मेल खाने वाला स्लिम डिजाइन मॉडल
    • 9.1.2 वर्चुअलिटी के साथ में थिएटर जैसा सराउंड साउंड

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: वॉइस अस्सिटेंट सपोर्टिड स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए वॉइस असिस्टेंट वाले TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्पले तकनीक

खास फीचर्स

Haier {L43FG}

43 इंच

24 वॉट

गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट, MEMC टेक्नोलॉजी, डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट

Sony BRAVIA 3 {75S30}

75 इंच

20 वॉट

4K HDR प्रोसेसर X1, Triluminos PRO टेक्नोलॉजी, X-बैलेंस्ड स्पीकर 

Samsung {QA65QEF1AYLXL}

65 इंच

20 वॉट

क्वांटम डोट डिस्पले, ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट, सैमसंग टीवी प्लस

Xiaomi {L55MB-FPIN}

55 इंच

34 वॉट

Alexa वॉइस कंट्रोल, रियल्टी फ्लो MEMC, Fire TV इन-बिल्ट 

LG {43UA82006LA}

43 इंच

20 वॉट

AI Voice ID, α7 AI प्रोसेसर Gen8, मैजिक रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या वॉइस अस्सिटेंट वाले टीवी बिना रिमोट के भी काम कर सकते हैं?
    +
    कुछ मॉडल्स में हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल मिलता है, जबकि कई टीवी में वॉइस कमांड के लिए रिमोट माइक्रोफोन इस्तेमाल होता है।
  • गूगल अस्सिटेंट और एलेक्सा में टीवी के लिए कौन बेहतर है?
    +
    ये दोनों ही वॉइस कंट्रोल अच्छे से संभालते हैं, लेकिन गूगल अस्सिटेंट सर्च और एंड्राइड टीवी में ज्यादा बढ़िया माना जाता है।
  • क्या वॉइस अस्सिटेंट से स्मार्ट होम डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं?
    +
    हाँ, कई संगत टीवी, लाइट, स्पीकर्स और दूसरे स्मार्ट डिवाइस को वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं।