अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं, जो तकनीक, परफॉर्मेंस और इस्तेमाल करने में आसान हो, तो 50 इंच TV आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यहां पर अमेजन पर मौजूद 50 इंच स्मार्ट टीवी के 5 बढ़िया विकल्प देख सकते हैं। ये टीवी गूगल असिस्टेंट के साथ आते हैं, जो पूरे परिवार के लिए स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब बन चुके हैं। बड़ी स्क्रीन पर शानदार 4K पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और बढ़िया ऑपरेटिग की सुविधा आपको OTT ऐप्स, गेम और ऑनलाइन कंटेंट की अनलिमिटेड दुनिया से जोड़ती है। वहीं गूगल असिस्टेंट की मदद से आप सिर्फ अपनी आवाज से टीवी ऑन-ऑफ करना, चैनल बदलना, मूवी सर्च करना या मौसम की जानकारी लेने जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं। इनको सभी उम्र के व्यक्ति आसान से इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाले ये 50 इंच Smart TV देते हैं बड़ी स्क्रीन, स्मार्ट कंट्रोल और फुल एंटरटेनमेंट

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Vu 50 inch 4K QLED Smart Google TV
यह 50 इंच टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो बड़ी स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड चाहते हैं। इसमें 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3840×2160 रेज़ोल्यूशन के साथ बेहद साफ, ब्राइट और कलरफुल तस्वीर दिखाता है। वहीं डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने का अनुभव बिल्कुल सिनेमाघर जैसा लगता है। 400 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के कारण इस Vu टीवी को किसी भी एंगल से देखने पर पिक्चर क्वालिटी बनी रहती है। MEMC और AI पिक्चर अपस्केलिंग जैसी टेक्नोलॉजी तेज भागते सीन, जैसे क्रिकेट मैच, गेमिंग को सहज बनाती है और लो-क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर दिखाती है। गूगल असिस्टेंट की मदद से सिर्फ आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें इनबिल्ट साउंडबार के साथ 88 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो डॉल्बी एट्मॉस, डीप बास और क्लियर डायलॉग के साथ शानदार साउंड एक्सपीरियंस देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Vu
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- क्रिकेट साउंड मोड में क्रिकेट मैच देखते समय कमेंट्री साफ सुनाई देती है और स्टेडियम का माहौल ज्यादा वास्तविक लगता है।
- यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे ऐप आसानी से चला सकते हैं।
- एक्टिवाइस रिमोट में डायरेक्ट हॉटकीज दी गई हैं, जिससे ऐप और पिक्चर-साउंड सेटिंग्स तुरंत एक्सेस हो जाती हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इंस्टालेशन को लेकर असंतुष्टि जाहिर की है।
01Panasonic 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV
पैनासोनिक का यह 50 इंच 4K अल्ट्रा एचडी टीवी 20 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी डिजिटल और इन-बिल्ट होम थिएटर सपोर्ट दिया गया है, जिससे मूवी, वेब सीरीज और टीवी शोज देखने में साफ और संतुलित आवाज मिलती है। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप अपनी आवाज से Panasonic टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, वहीं स्क्रीन मिररिंग, कास्ट, क्रोमकास्ट और मिराकास्ट फीचर के जरिए मोबाइल की स्क्रीन को सीधे टीवी पर देख सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे आप सेट टॉप बॉक्स, स्पीकर या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही ऑटो लो लेटेंसी मोड गेमिंग के दौरान लैग को कम करता है। इसके अलावा 2 यूएसबी पोर्ट हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव लगाने के लिए, ब्लूटूथ, इन-बिल्ट वाई-फाई, ऑप्टिकल आउट और हेडफोन आउट की सुविधा भी मिलती है। 4K एचडीआर 10+, वाइड व्यूइंग एंगल और वाइड कलर एन्हांसर टेक्नोलॉजी की मदद से रंग ज्यादा प्राकृतिक और चमकदार नजर आते हैं। इसमें हेक्सा क्रोमा ड्राइव, 4K कलर इंजन, नॉइज रिडक्शन और 4K अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो लो क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर बना देते हैं और हर सीन को ज्यादा रियल लुक देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम दी गई है, जिससे ऐप्स स्मूद चलते हैं।
- नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स पहले से सपोर्टेड मिलते हैं।
- इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने कनेक्शन रिकॉल में समस्या बताई है।
02TOSHIBA 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV
तोशिबा का यह 50 इंच टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस गेमिंग व स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीर बढ़िया, साफ और डिटेल में दिखाई देती है। वहीं 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किसी भी साइड से देखने पर रंग और ब्राइटनेस वैसी ही बनी रहती है। इसमें HDR10, HLG और डॉल्बी विज़न सपोर्ट मिलता है, जो मूवी और वेब सीरीज को सिनेमैटिक लुक देता है। इसके अलावा डायनेमिक, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, पीसी/गेम, एनर्जी सेविंग, सिनेमा और फिल्ममेकर मोड जैसे कई पिक्चर मोड दिए गए हैं, जिससे आप कंटेंट के हिसाब से डिस्प्ले सेट कर सकते हैं। साथ ही इसमें 24 वॉट का ऑडियो आउटपुट दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आवाज चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है। ऑडियो इक्वलाइजर, लिप-सिंक एडजस्टमेंट और स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक, स्पीच और लेट नाइट साउंड मोड की मदद से आप साउंड को अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें गूगल असिस्टेंट और वॉइस कमांड की सुविधा मिलती है, जिससे आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TOSHIBA
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- स्क्रीन मिररिंग के लिए इसमें डीएलएनए, क्रोमकास्ट, मिराकास्ट और एयरप्ले सपोर्ट दिया गया है, जिससे मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर देखी जा सकती है।
- स्लीप टाइमर और ऑन/ऑफ टाइमर फीचर बेहद सुविधाजनक हैं।
- MEMC टेक्नोलॉजी फास्ट मूवमेंट वाले सीन, जैसे स्पोर्ट्स और एक्शन को सहज और बढ़िया बनाती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने थोड़े समय बाद टीवी के काम न करने की शिकायत की है।
03Kodak 50 inch UHD 4K QLED TV
कोडक का यह 50 इंच टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें इन-बिल्ट वाई-फाई, गूगल असिस्टेंट और वॉइस असिस्टेंट वाले रिमोट की सुविधा दी गई है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम मौजूद है, जिससे ऐप अच्छे से चलते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव जैसे लोकप्रिय ऐप्स सपोर्टेड हैं। स्क्रीन मिररिंग की मदद से आप मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर देख सकते हैं। इस Kodak टीवी में 50 इंच की बड़ी क्यूएलईडी स्क्रीन दी गई है, जो अल्ट्रा एचडी 4K रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) के साथ बेहद साफ, शार्प और ब्राइट तस्वीर दिखाती है। HDR10 और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस की वजह से रंग ज्यादा चमकदार और डिटेल में नजर आते हैं, जिससे मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है। इसमें 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो फास्ट मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Kodak
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें 50 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट मिलता है।
- यह टीवी 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
- स्मार्ट AI QLED तकनीक होने से उजाले वाले कमरों और दिन में टीवी देखने पर बढ़िया चित्र दिखाई देते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले के काम न करने की शिकायत की है।
04TCL 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV
गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाला यह टीसीएल 50 इंच 4K स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के लिए एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से पिक्चर क्वालिटी को कंटेंट के हिसाब से अपने-आप बेहतर करता है। साउंड के लिए इसमें 24 वॉट का ऑडियो आउटपुट मौजूद है, जो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस-एक्स सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आवाज चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है, जिससे मूवी व म्यूज़िक का अनुभव और भी दमदार हो जाता है। वहीं इसका मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन TCL टीवी को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा बड़ी और आकर्षक लगती है। इसमें 50 इंच की बड़ी 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी स्क्रीन (3840 × 2160 रेज़ोल्यूशन) दी गई है, जो बेहद साफ चमकदार और डिटेल वाली तस्वीर दिखाती है। इसमें एचवीए पैनल, HDR10 और 100% कलर वॉल्यूम प्लस टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे रंग ज्यादा प्राकृतिक, गहरे और ब्राइट नजर आते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टीवी 50 इंच में 2GB रैम व 16GB रोम के साथ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे ऐप्स और मेन्यू बढ़िया चलते हैं। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे सभी उम्र के व्यक्ति आसानी से टीवी को चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के कारण साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी बनी रहती है।
- माइक्रो डिमिंग फीचर स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में ब्राइटनेस को कंट्रोल करके बेहतर कॉन्ट्रास्ट देता है।
- इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 और कई अन्य ऐप्स सपोर्टेड हैं।
- आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें मल्टिपल आई-केयर फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक देखने पर आंखों पर ज़ोर कम करते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी ने कुछ महीने बाद काम करना बंद कर दिया।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाले 50 इंच टीवी की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध 50 इंच 4K टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि सही टीवी चुनकर आप अपने घर में थिएटर जैसा अनुभव आसानी से पा सकते हैं।
|
फीचर / मॉडल |
Vu 50VIBE-DV |
Panasonic TH-50PX660DX |
TOSHIBA 50C350NP |
Kodak 50ST5015 |
TCL 50V6C |
|
स्क्रीन साइज |
50 इंच |
50 इंच |
50 इंच |
50 इंच |
50 इंच |
|
डिस्प्ले प्रकार |
4K QLED |
4K LED |
4K LED |
4K QLED |
4K LED |
|
रिज़ॉल्यूशन |
3840 × 2160 |
3840 × 2160 |
3840 × 2160 |
3840 × 2160 |
3840 × 2160 |
|
पिक्चर टेक्नोलॉजी |
AI क्यूएलईडी, एमईएमसी |
HDR10+, नॉइज़ रिडक्शन |
डॉल्बी विज़न, HDR10, एमईएमसी |
HDR10, हाई ब्राइटनेस |
एआईपीक्यू प्रोसेसर, माइक्रो डिमिंग |
|
साउंड आउटपुट |
88 Watt |
20 Watt |
24 Watt |
50 Watt |
24 Watt |
|
वॉइस कंट्रोल |
हां (गूगल असिस्टेंट) |
हां (गूगल असिस्टेंट) |
हां (गूगल असिस्टेंट) |
हां (गूगल असिस्टेंट) |
हां (गूगल असिस्टेंट) |
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 50 इंच स्मार्ट टीवी किस साइज के कमरे के लिए सही होता है?+50 इंच स्मार्ट टीवी मीडियम से बड़े कमरे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लगभग 10 से 15 फीट की दूरी से यह टीवी देखने पर आंखों को आराम मिलता है और पिक्चर क्वालिटी भी बेहतर लगती है।
- गूगल असिस्टेंट स्मार्ट टीवी में क्या काम करता है?+गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे टीवी ऑन-ऑफ करना, चैनल बदलना, मूवी या वेब सीरीज़ सर्च करना, वॉल्यूम कंट्रोल करना और मौसम या न्यूज की जानकारी लेना जैसे काम आवाज़ से कर सकते हैं।
- क्या 50 इंच स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स और यूट्यूब चलता है?+हां, लगभग सभी 50 इंच स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स पहले से मौजूद होते हैं या आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
You May Also Like