आज के समय में छोटे कमरों या बेडरूम के लिए कॉम्पैक्ट साइज वाले टीवी ज्यादा पसंद किए जाते हैं, और 32 Inch स्क्रीन इस जरूरत के लिए सबसे संतुलित मानी जाती है। इस साइज के टीवी कम जगह में आसानी से फिट हो जाते हैं और सामान्य दूरी पर आरामदायक व्यूइंग अनुभव देते हैं। ₹20,000 के बजट में कई Smart TV उपलब्ध हैं जिनमें HD या एचडी रेडी रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जो रोजमर्रा के कंटेंट के लिए पर्याप्त माना जाता है। इन टीवी में आमतौर पर वाईफाई कनेक्टिविटी, स्ट्रीमिंग ऐप सपोर्ट और HDMI व USB पोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे यूजर आसानी से ऑनलाइन कंटेंट देख सकते हैं। कई मॉडल्स में Android TV या अन्य स्मार्ट प्लेटफॉर्म दिए जाते हैं, जिससे ऐप डाउनलोड करना और वॉयस कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इस तरह के फीचर्स छोटे बजट में भी स्मार्ट एंटरटेनमेंट का अनुभव प्रदान करते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया 32 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए एक सिंपल टीवी चाहिए तो Samsung का यह 32 इंच मॉडल सही हो सकता है। इसमें HD रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जो रोजमर्रा के चैनल और सामान्य कंटेंट देखने के लिए ठीक रहता है। HDR सपोर्ट की वजह से तस्वीर में थोड़ी बेहतर ब्राइटनेस और गहराई देखने को मिलती है। इसका साउंड भी ठीक-ठाक बैलेंस्ड है। 20 वॉट आउटपुट के साथ एडेप्टिव साउंड दिया गया है, जो चल रहे कंटेंट के हिसाब से आवाज को अपने आप एडजस्ट करता है, इसलिए डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। यह स्मार्ट टीवी है, इसलिए वाई-फाई से जुड़कर आप सीधे Netflix, YouTube और दूसरे ऐप चला सकते हैं। Samsung TV Plus के जरिए कई फ्री चैनल भी मिल जाते हैं, जिससे बिना सब्सक्रिप्शन के भी काफी कंटेंट देखने को मिलता है। मोबाइल से टीवी पर वीडियो चलाना भी आसान है, क्योंकि इसमें स्क्रीन शेयर करने की सुविधा दी गई है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए Amazon Alexa और Bixby का सपोर्ट
- सैमसंग के टाइजन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ में मल्टीपल ऐप्स चलाने की सुविधा
कमी
- टीवी के साथ स्टैंड ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Xiaomi 80 cm (32 Inch) G QLED Series Smart TV
Xiaomi के इस QLED स्क्रीन पैनल वाले टीवी में क्वांटम डोट तकनीक दी गई है, जिससे रंग सामान्य एलईडी टीवी के मुकाबले ज्यादा चमकीले और साफ नजर आते हैं, भले ही रिज़ॉल्यूशन HD ही क्यों न हो। इसमें विविड पिक्चर इंजन हर सीन को थोड़ा बेहतर बनाता है, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और संतुलित दिखती है। साथ में HDR सपोर्ट भी है, जो रोशनी और रंगों में थोड़ा फर्क महसूस कराता है। आवाज के लिए 20 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS का सपोर्ट मिलता है, जिससे साउंड साफ और थोड़ा गहराई वाला लगता है। यह गूगल टीवी पर चलता है, इसलिए प्राइम विडियो और YouTube जैसे ऐप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉइस कंट्रोल की मदद से इसे चलाना और भी आसान हो जाता है। आई केयर मोड की वजह से लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L32MB-APIN}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- डीप बेस के साथ में साफ साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट आउटपुट
- हर तरह के कंटेंट का जमकर मजा उठाने के लिए क्वाड कोर प्रोसेसर
कमी
- टीवी थोडा लैग करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 80 cms (32 Inch) LR570 AI Series HD Ready Smart webOS LED TV
अगर आप ऐसा टीवी चाहते हैं जो आसान हो, ज्यादा भारी फीचर्स वाला न हो लेकिन रोज के इस्तेमाल में अच्छा चले, तो LG का यह 32 इंच मॉडल उसी तरह का अनुभव देता है। इसका HD डिस्प्ले छोटे कमरे के लिए ठीक रहता है और चौड़ा व्यूइंग एंगल होने से साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ दिखती है। इसमें AI प्रोसेसर दिया गया है, जो तस्वीर और आवाज को थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश करता है। HDR सपोर्ट की वजह से रोशनी और रंगों में हल्का फर्क महसूस होता है, जिससे कंटेंट थोड़ा ज्यादा साफ लगता है। आवाज के लिए इसमें 10 वॉट स्पीकर हैं, लेकिन वर्चुअल सराउंड साउंड की वजह से आवाज थोड़ी फैलकर सुनाई देती है, जिससे देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है। यह webOS पर चलता है, जहां Netflix, Prime Video और दूसरे ऐप आसानी से मिल जाते हैं। स्क्रीन शेयर और ब्लूटूथ की सुविधा से इसे मोबाइल या दूसरे डिवाइस से जोड़ना भी आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {32LR570B6LA}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 10 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- कमरे के रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस देने वाला एलजी AI कस्टमाइजेशन का सपोर्ट
- बिना सब्सक्रिप्शन के टीवी पर फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
TCL 80 cms (32 Inch) V5C Series Full HD Smart QLED Google TV
इस टीवी में सामान्य एचडी टीवी के मुकाबले फुल HD रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और डिटेल में दिखती है। ऊपर से QLED तकनीक होने की वजह से रंग ज्यादा चमकीले और रियल नजर आते हैं। इसमें HDR सपोर्ट और माइक्रो डिमिंग जैसे फीचर दिए गए हैं, जो रोशनी और कॉन्ट्रास्ट को थोड़ा बेहतर बनाते हैं। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल होने से साइड से देखने पर भी रंग फीके नहीं पड़ते। आवाज के मामले में 24 वॉट आउटपुट मिलता है, जो इस साइज के टीवी के लिए अच्छा माना जाता है। डॉल्बी ऑडियो की वजह से आवाज साफ और थोड़ा भरपूर महसूस होती है। यह गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसलिए OTT ऐप्स का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। वॉइस कंट्रोल और स्क्रीन शेयर की सुविधा इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए और आसान बना देती है। डिजाइन भी पतला और किनारों से कम फ्रेम वाला है, जिससे यह TCL TV देखने में थोड़ा प्रीमियम लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {32V5C}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- अलग-अलग तरह का कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 8GB स्टोरेज स्पेस
- मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट
कमी
- टीवी थोडा अटक कर चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
acer 80 cm (32 Inch) G Plus Series HD Ready LED Smart Google TV
अगर आप ऐसा 32 इंच टीवी चाहते हैं जिसमें फीचर्स थोड़े ज्यादा मिलें, तो Acer G Plus सीरीज़ का यह मॉडल बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसमें HD स्क्रीन है, लेकिन HDR10 और अच्छी ब्राइटनेस की वजह से तस्वीर सामान्य टीवी से थोड़ी बेहतर और साफ दिखती है। इसकी खास बात इसका साउंड है। 24 वॉट स्पीकर दिए गए हैं, जो इस साइज में काफी जोरदार और साफ आवाज देते हैं। अलग-अलग साउंड मोड भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से आवाज बदल सकते हैं। यह गूगल OS पर चलता है, इसलिए Netflix, Prime Video और YouTube जैसे ऐप आसानी से मिल जाते हैं। 1.5GB रैम होने की वजह से चलाने में भी ज्यादा रुकावट महसूस नहीं होती। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से सेट टॉप बॉक्स, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - acer {AR32HDGGR2841AD}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी को बोलकर को कंट्रोल करने के लिए वॉइस रिमोट की सुविधा
- लिविंग रुम में प्रीमियम लुक के लिए मेटल-बॉडी फिनिश के साथ में फ्रेमलेस डिजाइन
कमी
- टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: ₹20,000 के अंदर 32 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए 32 Inch TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।