IPL 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान मैच देखने का अनुभव काफी हद तक टीवी की परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। तेज गेंदबाजी, तेजी से बदलते फ्रेम और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लैग न होना बहुत जरूरी होता है। इसी कारण ऐसे TV मॉडल्स ज्यादा पसंद किए जाते हैं जिनमें हाई रिफ्रेश रेट और तेज प्रोसेसर दिया जाता है, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट स्मूद दिखाई देता है। आमतौर पर 60Hz या उससे अधिक रिफ्रेश रेट वाले टीवी लाइव स्पोर्ट्स के लिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि ये फास्ट एक्शन को साफ तरीके से दिखाते हैं। इसके साथ ही 4K रिज़ॉल्यूशन और HDR सपोर्ट रंगों को अधिक ब्राइट और डिटेल्ड बनाते हैं, जिससे मैच देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। कई टीवी में AI पिक्चर प्रोसेसिंग भी मिलती है जो कंटेंट के अनुसार रंग और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर करती है। ऐसे फीचर्स लाइव क्रिकेट मैच के दौरान हर डिटेल को साफ और स्मूद तरीके से दिखाने में मदद करते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया लैग-फ्री मनोरंजन देने वाले Smart TV मॉडल्स।
Haier 126 cm (50) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप IPL 2026 के सारे मैच बिना स्क्रीन अटके और एकदम लाइव जैसे देखना चाहते हैं, तो Haier का यह टीवी मॉडल बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ HDR10 और डॉल्बी विजन सपोर्ट है, जिससे पिक्चर में ब्राइटनेस और रंग एकदम गहरे दिखते हैं। तेज एक्शन वाले सीन में स्क्रीन लैग न करे, इसके लिए इसमें MEMC फीचर दिया गया है, जो पिक्चर को स्मूद रखता है। गेम खेलने वालों के लिए ALLM फीचर है, जिससे रिस्पॉन्स टाइम बढ़िया हो जाता है और गेमिंग एकदम स्मूथ लगती है। आवाज़ के लिए 20 वॉट के स्पीकर हैं, जो डॉल्बी एटमॉस और dbx-tv साउंड के साथ आते हैं। इससे डायलॉग क्रिकेट केमेंटरी एकदम साफ सुनाई देती हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक भी बैलेंस्ड रहता है। आप क्रोमकास्ट से मोबाइल के ऐप्स, फोटो और वीडियो सीधे टीवी पर देख सकते हैं और वॉइस कंट्रोल से इसे चलाना तो और भी आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {50P7GT-P}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- पसंदीदा कंटेंट को सेव करके बाद में देखने के लिए गूगल वॉचलिस्ट की सुविधा
- डीप बेस के साथ साफ डॉयलाग के लिए साफ और बैलेंस्ड साउंड देने वााल DBX-TV
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Samsung 163 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart OLED TV
अगर आप स्टेडियम जाकर आईपीएल मैच नहीं देख पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं। आप इस 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर घर बैठे ही इंडियन प्रीमियम लीक 2026 का पूरा मज़ा ले सकते हैं। इसमें OLED डिस्प्ले है, जिसका मतलब है कि ब्लैक रंग एकदम गहरे और सफेद रंग बिल्कुल क्लियर दिखते हैं क्योंकि हर पिक्सल खुद ही रोशनी देता है। पैन्टोन वैलिडेशन की वजह से रंग भी बिल्कुल नैचुरल और असली लगते हैं। इस Samsung TV में 100Hz का रिफ्रेश रेट है जो ज़रूरत पड़ने पर 165Hz तक चला जाता है, इसलिए स्पोर्ट्स और गेमिंग में सब कुछ बहुत स्मूथ दिखता है। AI प्रोसेसर पुरानी वीडियो को भी 4K जैसा बना देता है, जिससे वो भी साफ दिखती हैं। आवाज़ की बात करें तो 70 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड+ है, जिससे आवाज़ ऐसे लगती है जैसे स्क्रीन के साथ चल रही हो। गेमिंग के लिए इसमें VRR, ALLM और फ्रीसिंक जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं, जिससे लैग कम होता है और स्क्रीन पर मैच एकदम अच्छे से चलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA65S95FAULXL}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 100Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गेमिंग के दौरान बिल्कुल स्मूद परफॉर्मेंस के लिए मोशन एक्सलरेटर के साथ में 165Hz रिफ्रेश रेट
- सैमसंग टीवी प्लस के साथ में 100+ फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 164 cm (65 Inch) OLED evo C5 AI Series Smart webOS OLED TV
यह स्मार्ट टीवी OLED evo पैनल के साथ आता है, जिसका मतलब है कि हर पिक्सल खुद से रोशनी पैदा करता है, इसलिए ब्लैक कलर एकदम सही दिखता है और रंग भी बहुत शानदार लगते हैं। इससे रात के समय होने वाले क्रिकेट मैच भी बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं। ब्राइटनेस बूस्टर से स्क्रीन और भी ज्यादा चमकीली और साफ दिखती है। इसमें α9 AI प्रोसेसर Gen8 लगा है, जो पिक्चर क्वालिटी को और भी शार्प और नेचुरल बना देता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और VRR 144Hz के चलते 2026 वाले IPL Match के छक्के-चौके हों या गेमिंग, सब एकदम स्मूथ दिखता है। इस LG टीवी की आवाज भी काफी सही है। 60 वॉट का साउंड आउटपुट है, साथ में डॉल्बी एटमॉस और AI Sound Pro मिलता है, जिससे आवाज़ आपको चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। गेमिंग के लिए G-सिंस और फ्री सिंस जैसे फीचर्स हैं, जो लैग और स्क्रीन फटने जैसी दिक्कत को कम करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED65C56LA}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- सिनेमा हॉल जैसे साउंड अनुभव के लिए AI प्रोसेसर वाला डायनमिक साउंड बूस्टर
- मोशन सेंसर और स्क्रोल व्हील के साथ में टीवी को कंट्रोल करने के लिए मैजिक रिमोट
कमी
- टीवी की साउंड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Hisense 126 cm (50 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह 50 इंच का QLED स्मार्ट TV बड़ी स्क्रीन पर एकदम रंगीन और ज़बरदस्त डिटेल्स वाली पिक्चर दिखाता है। क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की वजह से रंग बहुत चमकदार और असली जैसे लगते हैं। AI 4K अपस्केलर तो कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी बढ़िया बनाने की कोशिश करता है, जिससे नॉर्मल कंटेंट भी ज़्यादा साफ़ दिखता है। HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट होने से, चाहे सीन कितना भी ब्राइट या डार्क हो, बैलेंस बना रहता है। आवाज़ के मामले में यह Hisense टीवी भी कमाल है। इसमें 48 वॉट के स्पीकर के साथ DTS X सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज़ दमदार और पूरे कमरे में फैलने वाली महसूस होती है। यह टीवी VIDAA प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें कई सारे ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। Alexa और VIDAA Voice से तो आप आवाज़ से भी टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। गेम खेलने वालों के लिए ALLM, VRR और गेम मोड जैसे फीचर भी दिए गए हैं, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन एकदम स्मूथ चलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {50E75Q}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 48 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- 28 भाषाओं सपोर्ट के साथ टीवी को हर भारतीय भाषा से कंट्रोल करने की सुविधा
- मूवी को बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसे अनुभव के साथ देखने के लिए फिल्ममेकर मोड फीचर
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
यह 4K टीवी काफी क्लियर और बढ़िया डिटेल वाली पिक्चर दिखाता है क्योंकि इसमें X1 4K प्रोसेसर लगा है। यह प्रोसेसर लो-क्वालिटी वीडियो को भी थोड़ा बेहतर बनाने की कोशिश करता है, जिससे स्क्रीन पर सब कुछ साफ दिखता है। लाइव कलर और 4K X-रियलटी प्रो जैसे फीचर्स की वजह इस 55 इंच टीवी से रंग और डिटेलिंग अच्छी हो जाती है, जिससे लिविंग रुम में बैठकर IPL 2026 देखने में एकदम स्टेडियल वाला अनुभव मिलता है। साउंड के लिए इसमें 20W के स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड एकदम क्लियर सुनाई देते हैं। अगर कोई फास्ट सीन चल रहा हो, तो मोशनफ्लो XR फीचर उसे थोड़ा स्मूथ दिखाता है, इसलिए एक्शन या स्पोर्ट्स देखते हुए स्क्रीन ज्यादा स्टेबल लगती है। यह टीवी गूगल टीवी OS पर चलता है, इसलिए आप Netflix, YouTube और बाकी ऐप्स आराम से चला सकते हैं। HDMI और USB पोर्ट से आप अपना सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-55S35BM2}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बिना परेशानी के ओटीटी या फिर अन्य ऐप्स चलाने के लिए रिमोट में डेडिकेटिड किज
- टीवी की क्लीन और स्लिम लुक देने के लिए फ्लोटिंग डिजाइन
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: लैग-फ्री और ब्राइट कलर वाले टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।