आजकल लोग घर पर बैठे थिएटर का मजा लेना चाहते हैं और इसी कारण से सराउंड तकनीक वाले स्मार्ट टीवी की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ रही है। इस तकनीक की बात करें, तो यह Television की आवाज को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे मूवी देखते समय बिल्कुल सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिलता है। इस तकनीक के साथ Haier, Samsung, Sony, LG और TCL जैसे ब्रांड्स के मॉडल्स मिलते हैं। केवल सराउंड तकनीक ही नहीं, बल्कि इन स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो, DTS डिजिटल सराउंड, AI साउंड और एडप्टिव साउंड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो ऑडियो को अधिक साफ, गहरा और संतुलित बनाते हैं। नीचे आप सराउंड तकनीक वाले स्मार्ट टीवी के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर इसी तरह के अन्य जानकारी पाएं।
Haier 108 cm (43) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
हायर का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 4K Ultra HD QLED डिस्प्ले शामिल है, जो नॉर्मल LED के मुकाबले ज्यादा चमकदार, रंगीन और साफ पिक्चर देती है। इस टीवी में गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम दिया हुआ है, जो एंड्रॉइड से एडवांस होता है और इससे आप इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम और यूट्यूब जैसे ओटीटी ऐप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वॉचलिस्ट की सुविधा दी होती है, जिससे आप अलग-अलग ऐप्स से अपने पसंदीदा कंटेंट को एक जगह सेव करके बाद में आसानी से देख सकते हैं। यह Haier स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप बिना रिमोट को हाथ लगाए टीवी का चैनल बदल सकते हैं और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। इसका क्रोमकास्ट फीचर मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे टीवी पर कास्ट करने में मदद करता है। बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्ट टीवी में 2GB RAM और 32GB ROM शामिल होती है, जिससे टीवी बिना रुकावट चल सकता है और आप एक साथ कई ऐप्स को खोल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 5 फीचर मिलता है, जो तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Haier 43S800QT-P
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- रिजॉल्यूशन - 2160p
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- विशेष सुविधा - क्रोमकास्ट
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
- इस हायर स्मार्ट टीवी में ALLM फीचर मौजूद है, जो गेम खेलते समय अपने आप टीवी को लो-लेटेंसी मोड में डाल देता है, जिससे रिस्पॉन्स टाइम तेज होता है और स्क्रीन टीयरिंग और लैग कम हो सकता है।
- पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है।
कमी
- अभी तक इस स्मार्ट टीवी में अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप भी घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं, तो सोनी का यह 65 इंच स्मार्ट टीवी आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 4K Ultra HD LED डिस्प्ले दी गई है, जिससे हर सीन बेहद साफ दिखती है और बड़ी स्क्रीन होने की वजह सिनेमैटिक अनुभव मिलता है। इसमें 4K X-Reality PRO तकनीक शामिल है, जो लो क्वालिटी वाली वीडियो को भी अपस्केल करके 4K जैसी बेहतर क्वालिटी में दिखाती है। फास्ट सीन को स्मूद बनाने के लिए इसमें मोशन फ्लो XR 100 फीचर दिया गया है, जो क्रिकेट मैच या एक्शन मूवी देखने के दौरान सीन को धुंधला होने से बचाती है और साफ दिखाने में मदद करती है। इस Sony टीवी की साउंड क्वालिटी भी काफी बढ़िया मानी जाती है, क्योंकि इसमें ओपन बैफल स्पीकर लगा होता है, जो टीवी के साथ फिट होकर साफ साउंड देती है। वहीं इसका DTS डिजिटल सराउंड साउंड ऑडियो को कमरे में चारों तरफ फैलाता है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें आप इसमें हजारों ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें गेम मेन्यू और ALLM सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग अनुभव शानदार होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Sony K-65S25BM2
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिजॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- विशेष सुविधा - वॉच लिस्ट
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
- इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपने टीवी को केवल अपनी आवाज से कमांड्स देकर कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें लाइव कलर फीचर मौजूद है, जो रंगों को ज्यादा ब्राइट और नैचुरल दिखाने में मदद करता है, जिससे सीन्स रियलस्टिक लगते हैं।
कमी
- इस स्मार्ट टीवी को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 80 cms (32 inches) LR570 AI Series HD Ready Smart webOS LED TV
एलजी का यह 32 इंच स्मार्ट टीवी आपके छोटे कमरों या लिविंग रूम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जो साफ पिक्चर क्वालिटी देता है। इसका 60Hz रिफ्रेश रेट वीडियो को धुंधला होने से बचाता है। इसमें 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है, जो किसी भी कोने से स्क्रीन को अच्छी क्वालिटी में देखने की सुविधा देता है। इस LG TV में इन-बिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं, जो साफ और संतुलित आवाज देते हैं। वहीं इसमें AI साउंड फीचर भी शामिल होता है, जो अपने आप साउंड सेटिंग्स को एडजस्ट करता है और ऑडियो को कमरे में चारों तरफ फैलाता है। यह स्मार्ट टीवी α5 Gen 6 AI प्रोसेसर के साथ आता है, जो पिक्चर और साउंड दोनों को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह टीवी webOS प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ और मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस को टीवी के साथ जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG 32LR570B6LA
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिजॉल्यूशन - 768p
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- विशेष सुविधा - webOS
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
- गेमिंग के लिए इसमें गेम ऑप्टिमाइजर फीचर मौजूद होता है, जो गेमिंग सेटिंग्स को बेहतर करता है।
- इसमें AI फंक्शन मौजूद होता है, जो आपके टीवी देखने के तरीके को समझकर उसी अनुसार सुक्षाव देता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस स्मार्ट टीवी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV
सैमसंग का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी एडवांस फीचर्स से लैस है, जो आपके टीवी देखने के अनुभव को अधिक शानदार बना सकता है। इसमें 4K क्रिस्टल प्रोसेसर दिया गया है, जो हर कंटेंट को प्रोसेस करके उसे ज्यादा साफ और शार्प बनाता है। वहीं इसका 4K अपस्केलिंग फीचर लो-क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर रिजॉल्यूशन में दिखाता है। यह टीवी HDR10+ सपोर्ट के साथ काम करता है, जिससे आपको अधिक चमकदार और डार्क सीन भी साफ दिखते हैं। इस Samsung स्मार्ट TV में ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड फीचर दिया गया है, जिससे आवाज स्क्रीन पर मूवमेंट के हिसाब से बदलती है और इसका Q-Symphony फीचर टीवी और साउंडबार को साथ में काम करने में मदद करता है, जिससे ऑडियो अधिक तेज और साफ सुनाई देती है। यह टीवी एलेक्सा और Bixby वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung UA43UE86AFULXL
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिजॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- विशेष सुविधा - स्लीम लुक
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
- इसमें एडप्टिव साउंड तकनीक शामिल है, जो अपने आप ऑडियो की सेटिंग्स को बदलकर साउंड को बेहतर बनाता है।
- यह टीवी सोलर सेल रिमोट के साथ आता है, जिससे आप रिमोट को लाइट से चार्ज कर सकते हैं।
कमी
- इस टीवी में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
TCL 101 cms (40 inches) V5C Series Full HD Smart QLED TV Google TV
40 इंच का यह टीसीएल स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो अधिक बेहतर रंग और ब्राइटनेस प्रदान करता है। इससे विजुअल्स ज्यादा साफ और शानदार दिख सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में आपको HDR10 सपोर्ट मिलता है, जिससे पिक्चर ज्यादा डिटेल दिखती है और इसका 100% कलर वॉल्यूम प्लस फीचर स्क्रीन पर दिख रहे रंगों को गहरा और असल बनाता है। साउंड क्वालिटी की बात करें, तो इस स्मार्ट टीवी में Dolby Audio सपोर्ट शामिल है, जो ना केवल ऑडियो को साफ करता है, बल्कि कमरे में चारों तरफ साउंड को फैलाता है, जिससे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इस TCL टीवी में गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम होता है, जिससे आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ओटीटी ऐप्स को चला सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 1GB RAM और 8GB ROM के साथ आता है, जिससे आप बिना रुकावट ऐप्स को इसमें खोल व चला सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में आपको Wifi, ब्लूटूथ और HDMI व USB पोर्ट्स मिलते हैं जिससे आप अन्य डिवाइस को जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - TCL 40V5C
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QLED
- रिजॉल्यूशन - 1080p
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- विशेष सुविधा - मल्टीपल आई केयर
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
खूबियां
- इस स्मार्ट टीवी में माइक्रो Dimming फीचर मौजूद है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को अलग-अलग कंट्रोल करता है। इससे पिक्चर अधिक साफ दिखती है।
- यह 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आने वाला स्मार्ट टीवी है, जिससे हर एंगल से स्क्रीन को साफ देख सकते हैं।
कमी
- इस स्मार्ट टीवी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
05
इस स्मार्ट टीवी के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 स्मार्ट TV की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजेट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।