स्मार्ट होम के लिए कौन-सा TV ऑपरेटिंग सिस्टम है बढ़िया? स्मार्ट लिविंग के लिए चुनें बढ़िया मॉडल

स्मार्ट होम के लिए टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम का चुनाव ऐप सपोर्ट, वॉयस कंट्रोल और कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। गूगल TV अधिक ऐप्स और स्मार्ट फीचर्स देता है, जबकि webOS सरल उपयोग के लिए जाना जाता है और Tizen तेज प्रदर्शन और बेहतर इंटीग्रेशन प्रदान करता है।
स्मार्ट होम के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम टीवी रहेगा बढ़िया? जानें यहां
स्मार्ट होम के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम टीवी रहेगा बढ़िया? जानें यहां

आज के समय में स्मार्ट टीवी पूरे स्मार्ट होम इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं। सही ऑपरेटिंग सिस्टम चुनना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि वही तय करता है कि टीवी कितनी आसानी से स्मार्ट डिवाइस, ऐप्स और वॉयस कंट्रोल के साथ काम करेगा। अमेजन पर जाने-मानें प्लेटफॉर्म जैसे Google TV, Tizen और webOS उपलब्ध होते हैं, जो अलग-अलग तरह के अनुभव प्रदान करते हैं। गूगल टीवी या Android बेस्ड सिस्टम बड़े ऐप्स सपोर्ट और वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं, जिससे स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। वहीं webOS आसान इंटरफेस और स्टेबल प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जबकि Tizen तेज नेविगेशन और बेहतर डिवाइस इंटीग्रेशन प्रदान करता है। Smart Home उपयोग के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म अधिक उपयोगी माना जाता है जो ऐप सपोर्ट, वॉयस कंट्रोल और कनेक्टिविटी को एक साथ संतुलित तरीके से प्रदान करे, ताकि रोजमर्रा का उपयोग आसान और तेज हो सके।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 139 cm (55) New M80F Series Mini LED Google TV

    टीवी लेते समय अगर आपका ध्यान सिर्फ स्क्रीन नहीं बल्कि पूरे अनुभव पर है, तो Haier का यह 55 Inch TV उसी तरह का बैलेंस देता है। इसमें मिनी LED तकनीक दी गई है, जिससे काले हिस्से ज्यादा गहरे और लाइट हिस्से ज्यादा चमकीले दिखते हैं। 800 निट्स ब्राइटनेस के कारण दिन में भी स्क्रीन साफ नजर आती है, और डॉल्बी विजन के साथ सीन ज्यादा असली लगते हैं। तेज मूवमेंट वाले सीन के लिए MEMC फीचर दिया गया है, जिससे तस्वीर स्मूथ बनी रहती है। गेम खेलने वालों के लिए ALLM और VRR का सपोर्ट भी मिलता हैं, जिससे गेमिंग के दौरान रिस्पॉन्स बेहतर मिलता है। इसमें 50 वॉट आउटपुट के साथ KEF ट्यून किया हुआ 2.1 चैनल ऑडियो मिलता है, जिसमें सबवूफर भी शामिल है। इससे बिना एक्स्ट्रा स्पीकर के भी आवाज काफी गहरी और साफ सुनाई देती है। गूगल टीवी 14 के साथ इसमें सभी जरूरी ऐप आसानी से मिल जाते हैं। वन टच रिमोट छोटे-छोटे कामों को जल्दी करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {H55M80FUX}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्मार्टफोन से फोटो, विडियो और ऐप्स को सीधे टीवी की स्क्रीन पर दिखाने के लिए Hai Cast का सपोर्ट 
    • ढेर सारे ऐप्स और कंटेंट को स्टोर करने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • Samsung 163 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    घर में सिनेमा जैसा अनुभव चाहिए तो यह 65 इंच का स्मार्ट टीवी उसी लेवल की क्वालिटी लेकर आता है। इसमें OLED डिस्प्ले है, जहां हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, इसलिए काले रंग बिल्कुल गहरे और सफेद रंग बिल्कुल साफ नजर आते हैं। पैन्टोन वैलिडेशन की वजह से रंग काफी नैचुरल और असली लगते हैं। इस Samsung टीवी में 100Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो जरूरत पड़ने पर 165Hz तक जाता है, इसलिए स्पोर्ट्स और गेमिंग दोनों में मूवमेंट बेहद स्मूथ दिखता है। AI प्रोसेसर आपके सामान्य कंटेंट को भी 4K में बेहतर बना देता है, जिससे पुरानी वीडियो भी ज्यादा साफ दिखती हैं। साउंड की बात करें तो 70 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड+ मिलता है, जिससे आवाज स्क्रीन के साथ चलती हुई महसूस होती है। गेमिंग के लिए VRR, ALLM और फ्रीसिंक जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे लैग कम होता है और गेमप्ले काफी स्मूथ रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA65S95FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 70 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमिंग के दौरान बिल्कुल स्मूद परफॉर्मेंस के लिए मोशन एक्सलरेटर के साथ में 165Hz रिफ्रेश रेट
    • सैमसंग टीवी प्लस के साथ में 100+ फ्री चैनल्स देखने की सुविधा

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 5 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

    अगर आप ऐसा टीवी ढूंढ रहे हैं जिसमें पिक्चर क्वालिटी और गेम्स दोनों का बढ़िया मजा मिल सके, तो उसके लिए यह Sony TV काफी दमदार विकल्प साबित हो सकता है। इसमें XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव दिया गया है, जो हर दृश्य में गहरा कंट्रास्ट और शानदार चमक दिखाता है। इस टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग या फिर एक्शन सीन में विजुअल बहुत साफ नज़र आते हैं। XR प्रोसेसर हर फ़्रेम को विश्लेषण करके उसे असली जैसा और फास्ट बनाता है, इसलिए नार्मल कंटेंट भी बेहतर दिखता है। साउंड के लिए इसमें 40 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता हैं, जिससे आवाज़ स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों से आती हुई महसूस होती है। गेमिंग  के लिए HDMI 2.1, VRR और ALLM जैसे विशेषताएं दिए गए हैं, जो प्लेस्टेशन 5 के साथ ख़ास तौर पर सहज अनुभव देते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मल्टीपल OTT ऐप्स भी आसानी से देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55XR50}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन लिविंग रुम के लिए अल्ट्रा-थिन बैजेल के साथ में वन-सलेट डिजाइन
    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए बिल्ट-इन माइक का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • LG 164 cm (65 Inch) OLED evo C5 AI Series Smart TV

    इस स्मार्ट टीवी में OLED evo पैनल दिया गया है, जहां हर पिक्सल खुद रोशनी देता है, इसलिए ब्लैक रंग बिल्कुल बढ़िया दिखता है और रंगों का कंट्रास्ट बेहद शानदार मिलता है। ब्राइटनेस बूस्टर के साथ स्क्रीन और भी ज्यादा चमकदार और साफ नजर आती है। इसमें α9 AI प्रोसेसर Gen8 लगा है, जो हर फ्रेम को समझकर पिक्चर को और ज्यादा शार्प और नैचुरल बना देता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और VRR 144Hz की वजह से मूवी के फास्ट सीन्स और गेमिंग दोनों बिना अटके चलते हैं। साउंड भी इस LG TV में काफी दमदार है। 60 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और AI Sound Pro मिलता है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। गेमिंग के लिए G-सिंस और फ्री सिंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे लैग और स्क्रीन टियरिंग कम होता है। webOS के साथ AI फीचर्स इसे स्मार्ट और उपयोग में आसान बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {OLED65C56LA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 60 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • सिनेमा हॉल जैसे साउंड अनुभव के लिए AI प्रोसेसर वाला डायनमिक साउंड बूस्टर
    • मोशन सेंसर और स्क्रोल व्हील के साथ में टीवी को कंट्रोल करने के लिए मैजिक रिमोट

    कमी

    • टीवी की साउंड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Xiaomi 138 cm (55 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    यह 55 इंच का Xiaomi स्मार्ट टीवी आपकी मनोरंजन की दुनिया बदल सकता है। इसकी QLED डिस्प्ले और विविड पिक्चर इंजन 2 से रंग इतने शानदार दिखते हैं कि आपको लगेगा सब असली है। HDR10+ और HLG सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क सीन भी एकदम बैलेंस दिखते हैं। अगर तेज एक्शन वाला सीन है, तो रियल्टी फ्लो MEMC फीचर से तस्वीर एकदम स्मूथ रहती है। आवाज के लिए इसमें 34 वॉट के दमदार स्पीकर हैं, जो डॉल्बी ऑडियो और DTS-X सपोर्ट के साथ मिलकर फिल्म और म्यूजिक का मज़ा दोगुना कर देते हैं। यह Fire TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, यानी Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे आपके सारे पसंदीदा ऐप्स एक क्लिक में मौजूद हो जाते हैं। गेमर्स के लिए 120Hz गेम बूस्टर फीचर से गेमिंग स्क्रीन सुपर स्मूथ हो जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MB-FPIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मनोरंजन से जुडा ढेर सारा कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज
    • कंटेंट देखते समय घर के सिक्योरिटी कैमरा को साथ-साथ देखने के लिए PIP मोड

    कमी

    • टीवी थोडा लैग होकर चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: स्मार्ट होम के लिए बढ़िया ऑपरेटिंग सिस्टम टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए बढ़िया OS Smart TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

डिस्पले तकनीक

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {H55M80FUX}

Mini LED

50 वॉट

800 निट्स ब्राइटनेस, MEMC फीचर, ALLM और VRR का सपोर्ट, KEF ट्यून किया हुआ 2.1 चैनल ऑडियो  

Samsung {QA65S95FAULXL}

OLED

70 वॉट

100Hz रिफ्रेश रेट, AI प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड+ 

Sony {K-55XR50}

Mini LED

40 वॉट

XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव, 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM 

LG {OLED65C56LA}

OLED

60 वॉट

ब्राइटनेस बूस्टर, α9 AI प्रोसेसर Gen8,  VRR 144Hz, G-सिंस और फ्री सिंस 

Xiaomi {L55MB-FPIN}

QLED

34 वॉट

विविड पिक्चर इंजन 2, रियल्टी फ्लो MEMC फीचर, डॉल्बी ऑडियो और DTS-X सपोर्ट, 120Hz गेम बूस्टर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट होम के लिए कौन-से टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम बेहतर माने जाते हैं?
    +
    Google TV, Tizen और webOS जैसे सिस्टम स्मार्ट होम उपयोग के लिए लोकप्रिय माने जाते हैं क्योंकि ये ऐप सपोर्ट, वॉयस कंट्रोल और डिवाइस कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।
  • गूगल टीवी स्मार्ट होम के लिए क्यों उपयोगी माना जाता है?
    +
    गूगल टीवी में गूगल अस्सिटेंट, क्रोमकास्ट और प्ले स्टोर का सपोर्ट मिलता है, जिससे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस और ऐप्स को एक ही प्लेटफॉर्म से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • टाइजन और webOS में क्या अंतर होता है?
    +
    Tizen तेज और स्मूद इंटरफेस के साथ बेहतर डिवाइस इंटीग्रेशन देता है, जबकि webOS सरल और उपयोग में आसान इंटरफेस के लिए जाना जाता है।