HP Pavilion Plus 14 एक AI लैपटॉप है, जो हल्का, प्रीमियम और तेज़ परफॉर्मेंस देता है, जिसमें इंटेल EVO कोर अल्ट्रा 5 125H प्रोसेसर दिया गया है। यह 14-कोर AI-एन्हांस्ड चिप 18 थ्रेड्स और 18MB L3 कैश के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग, भारी सॉफ्टवेयर और AI-आधारित एप्लिकेशन्स को बहुत बढ़िया तरीके से चलाता है। वीडियो कॉल्स और ऑनलाइन मीटिंग के लिए इसमें HP वाइड विजन 5MP IR कैमरा दिया गया है, जिसमें टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन, HP प्रजेंस और पॉली स्टूडियो द्वारा ट्यून की गई ऑडियो शामिल है, जिससे कॉल्स क्रिस्टल-क्लियर और प्रोफेशनल दिखाई देती हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस AI लैपटॉप में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, थंडरबोल्ट USB-C, USB-C, USB-A और HDMI 2.1 पोर्ट मौजूद हैं, जिससे आप हाई-स्पीड इंटरनेट और सभी आधुनिक डिवाइसेस से आसानी से जुड़ सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसका 4-सेल 68Wh बैटरी पैक आपको लगभग 12.5 घंटे का बैकअप देता है, और HP फ़ास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 50% तक चार्ज कर देती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - HP
- मॉडल नाम - 14-ईडब्ल्यू1082टीयू
- स्क्रीन की साईज़ - 35.6 सेंटीमीटर
- हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - अन्य
- RAM मेमोरी स्थापित साइज - 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग
- ग्राफिक्स कार्ड विवरण - एकीकृत
खूबियां
- इसमें 14-इंच WQXGA (उच्च रेज़ॉल्यूशन) 120Hz माइक्रो-एज स्क्रीन है।
- डिस्प्ले में ऐंटी-ग्लेयर कोटिंग और आईसेफ सर्टिफिकेशन शामिल है, जो आपकी आँखों को लंबे समय तक सुरक्षित रखते हुए बेहद शार्प और ब्राइट विजुअल्स देती है।
सिर्फ 1.44 kg वजन के साथ यह लैपटॉप स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स सभी के लिए बढ़िया AI-सक्षम लैपटॉप है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव लैपटॉप मिलने की शिकयत की है।