एलियनवेयर लैपटॉप्स हाई एंड गेमिंग और क्रिएटिव काम के लिए इसलिए पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनमें पावरफुल हार्डवेयर और प्रीमियम डिजाइन का मेल मिलता है। इन लैपटॉप्स में आमतौर पर Intel Core अल्ट्रा या हाई परफॉर्मेंस प्रोसेसर, NVIDIA GeForce RTX ग्राफिक्स और तेज SSD स्टोरेज जैसे कॉम्बिनेशन होते हैं, जो भारी गेम्स और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को आसानी से संभालते हैं। कई मॉडल्स में 16GB या उससे अधिक DDR5 RAM और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिए जाते हैं, जिससे गेमिंग अनुभव अधिक स्मूद और विजुअल क्वालिटी बेहतर होती है । Alienware Laptop मजबूत मेटल बॉडी और एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ बनाए जाते हैं ताकि लंबे समय तक दमदार परफॉर्मेंस के दौरान भी सिस्टम बिना अटके चलता रहे। यही कारण है कि गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अक्सर एलियनवेयर को हाई एंड परफॉर्मेंस के लिए भरोसेमंद विकल्प मानते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध एलियनवेयर लैपटॉप्स के 5 बढ़िया मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Alienware 16 Area-51 AI PC
जब गेमिंग, क्रिएटिव काम और भारी सॉफ्टवेयर एक साथ चलाने हों, तब दमदार लैपटॉप की जरुरत होती है। यह इसी लेवल का हाई एंड गेमिंग लैपटॉप है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड के साथ भारी गेम और एडवांस सॉफ्टवेयर को चलाने की सुविधा देता है। साथ में NVIDIA RTX 5090 ग्राफिक्स और 24GB GDDR7 मेमोरी मिलती है, जो ग्राफिक्स वाले काम और मार्डन गेम के लिए बहुत बढ़िया प्रदर्शन देती है। 16 इंच WQXGA डिस्प्ले 240Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ तेज और स्मूद दृश्य दिखाता है। 100 प्रतिशत DCI P3 रंग कवरेज और 500 निट्स ब्राइटनेस से रंग अधिक सटीक दिखाई देते हैं। 64GB रैम बड़े फाइल्स, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को बिना अटके करने में मदद करते हैं। CherryMX मैकेनिकल कीबोर्ड और AlienFX RGB लाइटिंग गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Alienware 16 Area-51
- स्क्रीन साइज - 16 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 2 TB
- रैम - 64 GB
- प्रोसेसर - Intel Core Ultra 9
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 3.40 किलोग्राम
खूबियां
- ढेर सारे गेम्स और विडियो फाइल्स को सेव करके रखने के लिए 2TB SSD
- लैपटॉप की वायरस से सुरक्षा के लिए McAfee मल्टी डिवाइस सिक्योरिटी सब्सक्रिप्शन फ्री
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Alienware 16 Aurora Gaming Laptop
अगर आप ऐसा गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं जो पावरफुल प्रदर्शन के साथ रोजमर्रा के काम भी आसानी से संभाल सके, तो Alienware का यह लैपटॉप बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका 16 इंच का 2.5K WVA IPS डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्पष्ट और बैलेंस्ड विजुअल दिखाता है। 1TB SSD स्टोरेज लैपटॉप में कई सारे गेम्स और सॉफ्टवेयर को इंस्टाल करने की सुविधा देता है। प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें Intel Core 7 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई स्पीड के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन देता है। साथ में NVIDIA RTX 5050 ग्राफिक्स और 8GB मेमोरी मिलती है, जिससे लेटेस्ट गेम्स और ग्राफिक्स बेस्ड काम आसानी से चलते हैं। कम्फर्ट व्यू प्लस आंखों पर पड़ने वाले नकारात्मक दबाव कम करने में मदद करता है। 101 की वाला बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी काम और गेमिंग को सुविधाजनक बनाता है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Alienware 16 Aurora
- स्क्रीन साइज - 16 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 1 TB
- रैम - 8 GB
- प्रोसेसर - Intel Core 7
- बैटरी बैकअप - 7 घंटे
- वजन - 7.35 किलोग्राम
खूबियां
- गेमिंग के साथ ऑफिस का काम करने के लिए ऑफिस होम और स्टूडेंट 2024 पहले से ही इंस्टॉल
- लैपटॉप की फटा-फट चार्ज करने के लिए 180 वॉट AC एडप्टर का सपोर्ट
कमी
- लैपटॉप के स्पीकर को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Alienware 18 Area-51 Gaming Laptop
अगर आपको बड़े स्क्रीन पर गेम खेलने के साथ में जबरदस्त परफॉर्मेंस भी चाहिए, तो यह Gaming Laptop आपकी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसमें AI सपोर्टेड Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी 5.40GHz तक की स्पीड के साथ भारी गेम और प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके साथ NVIDIA RTX 5080 ग्राफिक्स और 16GB GDDR7 मेमोरी मिलती है, जो हैवी गेम्स और ग्राफिक्स से जुडे विडियो एडिटिंग जैसे काम में बढ़िया प्रदर्शन देती है। 18 इंच WQXGA डिस्प्ले 300Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ बहुत स्मूद दृश्य देता है, जिससे तेज गति वाले गेम में भी पिक्चर क्लैरिटी बनी रहती है। 32GB DDR5 RAM और 2TB SSD बड़े गेम को चलाने के साथ मल्टीटास्किंग करने की सुविधा देते हैं, जबकि CherryMX मैकेनिकल कीबोर्ड गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Alienware 18 Area-51
- स्क्रीन साइज - 18 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 2 TB
- रैम - 32 GB
- प्रोसेसर - Intel Core Ultra 9
- बैटरी बैकअप - 8 घंटे
- वजन - 4.34 किलोग्राम
खूबियां
- गेमिंग के दौरान विजुअल को एकदम साफ देखने के लिए 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ 100 प्रतिशत DCI P3 रंग कवरेज
- रात में गेमिंग का अनुभव शानदार बनाने के लिए मैकेनिकल लैपटॉप कीबोर्ड
कमी
- लैपटॉप पर अभी तक कोई रिव्यू या रेटिंग नही है।
03
Dell Alienware X17 R1 Gaming Laptop
इस एलियनवेयर गेमिंग लैपटॉप में इंटेल कोर i9 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5.00GHz तक की स्पीड और 8 कोर के साथ हैवी से हैवी गेम्स और कई कामों को एक साथ कर सकता है। साथ में NVIDIA RTX 3080 ग्राफिक्स और 16GB GDDR6 मेमोरी मिलती है, जिससे लेटेस्ट गेम और ग्राफिक्स से जुड़े काम में बढ़िया प्रदर्शन मिलता है। 17.3 इंच FHD डिस्प्ले 360 Hz रिफ्रेश रेट और 1ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ बेहद स्मूद दृश्य देता है, जो मल्टी-प्लेयर गेमिंग में उपयोगी होता है। NVIDIA G SYNC और एडवांस ऑप्टिमस तकनीक स्क्रीन को ज्यादा स्थिर और स्पष्ट बनाती हैं। 32GB DDR4 RAM और 1TB SSD तेज सिस्टम प्रतिक्रिया और पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करते हैं। CherryMX मैकेनिकल बैकलिट कीबोर्ड और AlienFX RGB लाइटिंग गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Dell Alienware X17 R1
- स्क्रीन साइज - 17.3 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 1 TB
- रैम - 32 GB
- प्रोसेसर - Intel Core i9
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 7.210 किलोग्राम
खूबियां
- लैपटॉप से दूसरे डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए USB, मिनी डिस्पले और ऑडियो जैक जैसे मल्टीपल पोर्टस का सपोर्ट
- गेमिंग लैपटॉप की लुक के लिए 16.8 मिलियन कलर्स वाली RGB लाइट्स
कमी
- लैपटॉप का दाम ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Alienware 16 Aurora Laptop
अगर आप ऐसा गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं जो मार्डन लेटेस्ट गेम्स और क्रिएटिव काम दोनों में अच्छा प्रदर्शन दे, तो इस लैपटॉप को आप जरुर देख सकते हैं। इसमें Intel Core 7 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड के साथ गेमिंग का बढ़िया अनुभव देता है। इसके साथ NVIDIA GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स और 8GB GDDR7 मेमोरी मिलती है, जिससे भारी-भरकम सॉफ्टवेयर अच्छे प्रदर्शन के साथ चलते हैं। 16 इंच का WQXGA डिस्प्ले 16:10 अनुपात और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्पष्ट और विस्तृत दृश्य देता है, जो गेम और वीडियो दोनों में उपयोगी होता है। 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD फास्ट रिस्पानंस और पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करते हैं। Cryo Chamber कूलिंग डिजाइन हवा को सीधे कंपोनेंट तक पहुंचाता है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी सिस्टम ठंडा रहता है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Alienware 16 Aurora
- स्क्रीन साइज - 16 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 1 TB
- रैम - 16 GB
- प्रोसेसर - Intel Core 7
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 2.49 किलोग्राम
खूबियां
- बाहर रोशनी में भी स्क्रीन पर सारे विजुअल एकदम क्लियर देखने के लिए 300 निट्स ब्राइटनेस
- लैपटॉप पर तुरंत काम शुरु करने के लिए विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना: बढ़िया एलियनवेयर लैपटॉप मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Alienware Laptop मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।