ASUS ROG के साथ जीतें हर गेम: बेहतरीन Laptop मॉडल्स पर डालें एक नजर

क्या आप एक ऐसे गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं जो प्रदर्शन, डिजाइन और विश्वसनीयता में बेजोड़ हो? ASUS ROG (Republic of Gamers) सीरीज गेमिंग लैपटॉप की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम है, जो अपने शक्तिशाली हार्डवेयर और नए कूलिंग सिस्टम के लिए जानी जाती है। आप यहां इसी सीरीज के 5 बढ़िया मॉडल्स देख सकते हैं।
बेस्ट ASUS ROG लैपटॉप मॉडल्स
बेस्ट ASUS ROG लैपटॉप मॉडल्स

दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन फीचर्स के तालमेल के साथ आने वाला गेमिंग लैपटॉप आपके खेलने का अनुभव कई गुना बेहतर कर सकता है। इसी कड़ी में आप ASUS ब्रांड की ROG यानी रिपबल्कि ऑफ गेमर्स एक ऐसी सीरीज है, जो अपने शानदार गेमिंग लैपटॉप के लिए जानी जाती है। इसमें अलग-अलग प्रोसेसर जैसे एएमडी राइज़ेन, इंटल कोर अल्ट्रा आदि के साथ ही 16 से लेकर 64GB तक रैम व 1TB तक का एसएसडी स्टोरेज भी मिलता है। यही शक्तिशाली प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज एकसाथ मिलकर दमदार गेमिंग अनुभव देने का काम करते हैं। इसके अलावा, ASUS ROG Laptops कई अन्य फीचर्स जैसे कि दमदार हार्डवेयर और नवीन कूलिंग सिस्टम के लिए जाने जाते हैं, जिससे घंटों लंबे गेमिंग सेशन में ओवरहीटिंग की समस्या से बचा जा सकता है। वहीं, गेम खेलते वक्त स्पष्ट और बेहतरीन विजुअल्स देने के लिए ये फुली एचडी डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसकी तेज ब्राइटनेस और रीफ्रेश रेट बढ़िया पिक्चर क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं।

नीचे देखिए आसुस ROG लैपटॉप के अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया मॉडल्स

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS ROG Strix G16,Smartchoice, AMD Ryzen 9 8940HX, Gaming Laptop

    यह एएमडी राइज़ेन 9 8940HX प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी 5.3GHz तक की अधिकतम स्पीड गेम्स को बिना रूकावट के स्मूद तरीके से चला सकती है। इसके 16 इंच स्क्रीन साइज वाले फुल एचडी डिस्प्ले पर आप स्पष्ट विजुअल्स के साथ गेम खेलने का दोगुना मजा पा सकते हैं। यह 165Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ पिक्चरों को बिना अटकाए तेज चमक के साथ प्रदर्शित करता है, ताकी आपको विजुअल्स से समझौता ना करना पड़े। इसमें 4-ज़ोन RGB और कोपाइलट कुंजी के साथ आने वाला बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिसमें आप कम रोशनी में भी हर बटन को आसानी से ढूंढ सकते हैं। इस ROG Strix G16 गेमिंग लैपटॉप में गेमिंग फाइल्स और सॉफ्टवेयर को स्टोर करने के लिए 1TB का एसएसडी स्पेस दिया गया है। इसकी 16GB रैम प्रदर्शन को तेज और स्मूद बनाती है। इसकी ट्राई-फैन टेक्नोलॉजी और फुल सराउंड वेंट्स लैपटॉप में होने वाली ओवरहीटिंग की समस्या को रोकते हैं, ताकी आप बिना किसी परेशानी के घंटों बैठकर आराम से गेम खेल सकें।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ROG Strix G16
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1000 GB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen 9
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, ROG इंटेलिजेंट कूलिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इसमें 2 स्पीकर सिस्टम के साथ स्मार्ट एंपलीफायर टेक्नोलॉजी मिलती है।
    • nVIDIA G-SYNC टेक्नोलॉजी विजुअल्स प्रदर्शन को तेज और स्मूद बनाती है।
    • स्टूडियो क्वालिटी साउंड के लिए यह डॉल्बी एटमॉस के साथ आता है।
    • 90Wh की शक्तिशाली बैटरी के साथ तेज Type-C चार्जिंग की सुविधा।

    कमी

    • वैल्यू फॉर मनी को लेकर ग्राहक मिली-जुली प्रतिक्रिया देते हैं।
    01
  • ASUS ROG Strix G16, AMD Ryzen 9 8940HX Gaming Laptop

    इस आसुस लैपटॉप में 16 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 165Hz की तेज रीफ्रेश रेट मिलता है, ताकी आप बड़ी स्क्रीन पर स्मूद स्पीड वाले विजुअल्स के साथ गेम खेल सकें। यह 300 निट्स ब्राइटनेस क्षमता के साथ स्क्रीन की चमक को धूप में भी बनाए रख सकता है। इसका 1TB का स्टोरेज और 16GB रैम तेज बूट टाइम, स्पीड और स्मूद प्रदर्शन के साथ कुशल तरीके से अपने डेटा और फाइल्स को स्टोर करने की सुविधा देते हैं। इस ASUS ROG लैपटॉप में 4-ज़ोन आरजीबी रंगों वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड दिया गया है, जिसमें कोपाइलट कुंजी भी मिलती है। यह एएमडी राइज़ेन 9 8940HX प्रोसेसर से लैस है, जो 5.3GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ बेहतरीन गेमिंग का अनुभव दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से मात्र 30 मिनट के अंदर 0% बैटरी को 50% तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं, NVIDIA GeForce RTX 5070 Ti जीपीयू के साथ यह शानदार क्वालिटी के ग्राफिक्स पेश करने में भी सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ROG Strix G16
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1TB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen 9
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- 1080P FHD कैमरा, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, ROG इंटेलिजेंट कूलिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • ट्राई-फैन टेक्नोलॉजी, पूरी चौड़ाई वाला हीटसिंक और फुल सराउंड वेंट्स ओवरहीटिंग से बचाते हैं।
    • शानदार ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन के लिए डॉल्बी विजन व एटमॉस टेक्नोलॉजी मिलती है।
    • लंबा बैकअप प्रदान करने वाली 90Wh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है।
    • मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए कई USB, HDMI, ऑडियो कॉम्बो जैक पोर्ट्स मिलते हैं।

    कमी

    • लैपटॉप के शोर स्तर को लेकर ग्राहकों की राय अलग-अलग है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ASUS ROG Flow Z13 (2025), AMD Ryzen AI MAX+ 395 Gaming Laptop

    एएमडी राइज़ेन AI MAX+ 395 प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप 3.0GHz की बेस और 5.1GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ काम करते हुए शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकता है। इसकी 64GB रैम प्रदर्शन, बूट टाइम, प्रतिक्रिया को तेज बनाती है और साथ ही गेमिंग अनुभव को बेहतर कर सकती है। वहीं, इस गेमिंग लैपटॉप में 13.4 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ स्पष्ट और बेहतरीन रंग वाले विजुअल्स दे सकता है। इसमें मिलने वाला 180Hz का रीफ्रेश रेट विजुअल्स की गति को धीमा किए बिना उन्हें साफ तरीके से पेश करने का काम करता है। यह ग्लॉसी डिस्प्ले और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, ताकी आपको तेज रोशनी में भी स्पष्ट विजुअल प्रदर्शन मिल सके। इसके पोर्ट्स और कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह 3 USB, 1 HDMI, 1 कार्ड रीडर और 1 कॉम्बो ऑडियो जैक के साथ आता है। लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का बिल्ट-इन कैमरा भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ROG Flow Z13
    • स्क्रीन साइज- 13.4 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1TB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen AI Max
    • रैम मेमोरी- 64 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- अडाप्टिव सिंक, ग्लॉसी डिस्प्ले, टच स्क्रीन
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें कोपाइलट कुंजी के साथ आने वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड मिलता है।
    • आपकी फाइलें, डेटा और मीडिया स्टोर करने के लिए 1TB SSD स्पेस दिया गया है।
    • 2x 2W डुअल फोर्स स्पीकर सिस्टम गेमिंग में बेहतरीन आवाज दे सकता है।
    • AMD फ्रीसिंक प्रीमियम विजुअल्स को शानदार क्वालिटी के साथ पेश करता है।

    कमी

    • अमेजन पर अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    03
  • ASUS ROG Zephyrus G14,AMD Ryzen 9 270, Gaming Laptop

    आसुस ROG सीरीज के इस लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3K रिजॉल्यूशन वाले शानदार विजुअल्स प्रदर्शित करता है। यह 16:10 ऐस्पैक्ट रेशियो और 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ आता है, ताकी गेमिंग के दौरान आपको विजुअल्स के धीमे या धुंधले पड़ने की परेशानी ना झेलनी पड़े। इसमें सिंगल लाइट के साथ आने वाली बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड दिया गया है। वहीं, इसका 1TB का एसएसडी स्टोरेज आपकी बड़ी गेम फाइलों और सॉफ्टवेयर को आसानी से सेव कर सकता है। इस ASUS Laptop में तेजी से फाइलें खोलने, डाउनलोड और अपलोड करने के लिए 16GB RAM दी गई है, जो इसके प्रदर्शन को और भी तेज व कुशल बनाती है। इसमें मिलने वाला एएमडी राइज़ेन 9 270 प्रोसेसर आपके गेम्स को बिना किसी रूकावट तेजी से चलाने का काम कर सकता है। यह लैपटॉप अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में आता है, जो इसे बाकी भारी-भरकम गेमिंग लैपटॉप से एकदम अलग बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ROG Zephyrus G14
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1TB
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen AI Max
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- ग्लॉसी डिस्प्ले, टच स्क्रीन
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • OLED डिस्प्ले और 500 निट्स ब्राइटनेस जबरदस्त क्वालिटी के विजुअल्स दे सकता है।
    • फास्ट चार्जिंग के साथ लैपटॉप बैटरी को 30 मिनट में 0-50% तक चार्ज कर सकते हैं।
    • दमदार साउंड के लिए 6 स्पीकर्स और डुअल साइड वूफर्स दिए गए हैं।
    • नए जमाने के अनुभव के लिए इसमें 15 प्रोग्राम्ड एनिमेशन भी मिलते हैं।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।

    गैजेट गली पर आप ऐसी ही अन्य जानकारियां भी देख सकते हैं।

    04
  • ASUS ROG Strix SCAR 18,Intel Core Ultra 9 275HX Gaming Laptop

    हैवी लोड वाले गेम को भी आसानी से संभालने के लिए इस आसुस लैपटॉप में इंटल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5.4 GHz की अधिकतम स्पीड के साथ काम करता है। इसमें 18.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जिसका 2.5K रिजॉल्यूश पिक्चर क्वालिटी के बेहतरीन बनाता है। यह 240Hz रीफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस से लैस है, जिसकी वजह से आपको स्मूद और बेहतरीन चमक वाले चित्र देखने को मिल सकते हैं। इसका बैकलिट चिकनेट कीबोर्ड कोपाइलट-की के साथ आता है। इस गेमिंग लैपटॉप में 64GB की बड़ी रैम के साथ ही 2TB का शानदार एसएसडी स्टोरेज दिया गया है, ताकी आपको प्रदर्शन और फाइलों को सेव करने में परेशानी ना उठानी पड़े। इसका NVIDIA GeForce RTX 5090 जीपीयू हर एक चित्र को बढ़िया ग्राफिक्स के साथ पेश करता है, जिससे काम हो या गेमिंग सबकुछ ज्यादा आरामदायक बन सकता है। इसमें तेज और स्थिर कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल- ROG Strix SCAR 18
    • स्क्रीन साइज- 18 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 2TB
    • सीपीयू मॉडल- Intel Core Ultra 9
    • रैम मेमोरी- 64 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- ROG नेबुला HDR डिस्प्ले, ROG इंटेलिजेंट कूलिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • 90WHrs की शक्तिशाली बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
    • बिल्ट-इन ऐरे माइक्रोफोन स्पष्ट ऑडियो पहुंचाने का काम करते हैं।
    • स्मार्ट एंपलीफायर टेक्नोलॉजी दमदार साउंड का अनुभव दे सकती है।
    • 1080P FHD IR कैमरा अच्छी क्वालिटी में वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा देता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को यह लैपटॉप पसंद नहीं आया है।
    05

बेस्ट आसुस ROG लैपटॉप मॉडलों की तुलना

ASUS ROG विभिन्न गेमिंग स्टाइल और बजट के लिए कई सीरीज प्रदान करता है, जैसे Strix, Zephyrus, Flow और Scar। Strix सीरीज शक्तिशाली प्रदर्शन और पारंपरिक गेमिंग अनुभव के लिए है, जबकि Zephyrus पोर्टेबिलिटी और पतला डिजाइन प्रदान करता है। Flow सीरीज मल्टी-मोड उपयोगिता और बाहरी GPU समर्थन पर केंद्रित है। ऐसे में आप अपने गेम खेलने के स्टाइल और बजट के आधार पर इनमें से किसी भी मॉडल को चुन सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

फीचर्स

ASUS ROG Strix G16

एएमडी राइज़ेन 9 8940HX

8GB/16GB रैम, 1TB स्टोरेज

स्मार्ट एंपलीफायर टेक्नोलॉजी के साथ 2 स्पीकर सिस्टम

ASUS ROG Strix G16

एएमडी राइज़ेन 9 8940HX

16GB रैम व 1TB स्टोरेज

कोपाइलट कुंजी के साथ बैकलिट कीबोर्ड

ASUS ROG Flow Z13 (2025)

एएमडी राइज़ेन AI MAX+ 395

64GB, 1TB

QHD टचस्क्रीन डिस्प्ले

ASUS ROG Zephyrus G14

एएमडी राइज़ेन 9 270

16GB और 1TB

3K ओएलईडी डिस्प्ले

ASUS ROG Strix SCAR 18

इंटल कोर अल्ट्रा 9 275HX

64GB रैम व 2TB एसएसडी

तेज 240Hz रीफ्रेश रेट

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ASUS ROG लैपटॉप महंगे होते हैं?
    +
    ASUS ROG लैपटॉप अपनी उच्च-प्रदर्शन वाली स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी के कारण आमतौर पर मध्यम से उच्च मूल्य सीमा में आते हैं। हालाँकि, विभिन्न मॉडल और कॉन्फ़िगरेशन अलग-अलग बजट के लिए उपलब्ध हैं।
  • ASUS ROG लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    ASUS ROG लैपटॉप की बैटरी लाइफ मॉडल और उपयोग पर निर्भर करती है। Zephyrus जैसे पतले मॉडल बेहतर बैटरी लाइफ (लगभग 6-10 घंटे सामान्य उपयोग में) प्रदान करते हैं, जबकि Strix और Scar सीरीज के शक्तिशाली मॉडल गेमिंग के दौरान कम बैटरी लाइफ (1-3 घंटे) प्रदान कर सकते हैं।
  • क्या ASUS ROG लैपटॉप ओवरहीट होते हैं?
    +
    ASUS ROG लैपटॉप में उन्नत कूलिंग सिस्टम होते हैं, लेकिन भारी गेमिंग के दौरान वे गर्म हो सकते हैं। हालांकि, वे आमतौर पर प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले स्तर तक ओवरहीट नहीं होते। उचित वेंटिलेशन और कूलिंग पैड का उपयोग मदद कर सकता है।