घर पर रहकर सिनेमा जैसा अनुभव पाने के लिए 50 इंच स्मार्ट टीवी का चयन करना हर किसी के लिए बढ़िया विक्लप हो सकता है। अमेजन पर आपको टीवी कई बेहतरीन ब्रांड्स के विकल्प मिलते हैं। चाहे आप 4K रिजॉल्यूशन, क्रिस्टल क्लियर साउंड या स्ट्रीमिंग ऐप्स की तलाश में हों, तो Sony, LG, Samsung, Toshiba और Haier जैसे ब्रांड्स हर बजट और पसंद के लिए अलग-अलग मॉडल्स पेश करते हैं। इसलिए यहां हम आपको अमेजन पर मिलने वाले भारत में मशहूर 50 इंच Inch TV के ब्रांड्स के बारे में बताएंगे, जिनका चयन आप जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं। इनमें वॉयस असिस्टेंट की सुविधा है, जिस वजह से इन्हें आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। इन 50 इंच टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है। साथ ही, इनकी डॉल्बी ऑडियो आपको घर पर ही 3D और इमर्सिव अनुभव देते हैं।
यहां आपको अमेजन पर उपलब्ध 50 इंच स्मार्ट टीवी के सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स मिलेंगे।
Haier 126 cm (50) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप भी अमेजन से 50 इंच का स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो हायर ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है। इस एलईडी गूगल टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इस Haier एलईडी स्मार्ट टीवी में विजुअल्स की फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस 50 इंच स्मार्ट टीवी ब्रांड में गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिसे आप आवाज की मदद से कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं। इस गूगल एलईडी टीवी में HDR 10 का सपोर्ट है, जो विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करने के लिए रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस में सुधार करता है। इस 50 इंच टीवी में 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग शामिल है, जिससे यह वार्षिक ऊर्जा खपत 153.30 किलोवाट/वर्ष करता है। 20 वाट के स्पीकर आउटपुट वाले इस टीवी में 2.0 चैनल का शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर सबवूफर के साथ मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल संख्या - 50P7GT-
- ब्रांड - Haier
- रिजॉल्यूशन - 2160पी
- मेमोरी - 32GB
- रैम - 2GB
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
- प्रोडक्ट टडायमेंशन - 28.7 x 111.1 x 71.1 सेंटीमीटर
- कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
खासियत
- इस मॉडल में लो ब्लू लाइट तकनीक है, जो स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी को आंखों पर पड़ने से रोकती है।
- इसमें मोशन एस्टिमेशन की सुविधा है, जो वीडियो के तेज मूवमेंट को स्मूथ और क्लियर बनाती है।
- इसमें मोशन कंट्रोल का फंक्शन है, जिसे आप अपने हाथ के हाव-भाव और हवा में रिमोट घुमाकर नियंत्रित कर सकते हैं।
- इस स्मार्ट टीवी में साउंड इक्वलाइज़र सेटिंग है, जो आपको ध्वनि की अलग-अलग फ्रीक्वेंसी को अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट करने की सुविधा देता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस टीवी के पैनल में समस्या बताई है।
01
Sony 126 cm (50 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
यह स्मार्ट टीवी मशहूर सोनी ब्रांड का है, जो 20 वाट के स्पीकर आउटपुट के साथ आता है। साथ ही, इसमें 2 चैनल, ओपन बैफल स्पीकर, डीटीएस डिजिटल सराउंड और डॉल्बी ऑडियो की सुविधा है। इस 50 इंच टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है, जो आपको घर पर रहकर थिएटर जैसा अनुभव प्रदान करता है। इस एलईडी टीवी में 4K X-रियलिटी प्रो का फीचर मौजूद है, जो आपको फिल्मों में डूबने वाला मजा दे सकता है। इस गूगल टीवी का मोशनफ्लो XR 100 स्क्रीन पर किसी भी पिक्चर को अटकने और धुंधला होने से रोकता है। अमेजन पर उपलब्ध इस 50 इंच स्मार्ट टीवी में HDR10/HLG का सपोर्ट है, जो विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करता है। इस टीवी ब्रांड में गूगल कास्ट तकनीक है, जो आपको अपने फोन, टैबलेट या कंप्यूटर से वीडियो, फोटो और ऑडियो को सीधे टीवी पर स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। इस स्मार्ट टीवी का 4K प्रोसेसर X1 के साथ काम करते हुए कम रिजॉल्यूशन वाले चित्रों को भी 4K के साथ प्रदर्शित कर सकता है ताकि आपको साफ दृश्य मिल सकें।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - K-50S22BM2
- ब्रांड - Sony
- रिजॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 8D x 111.1W x 65.5H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 9.8 किलोग्राम
खासियत
- एप्पल एयरप्ले 2 और एप्पल होमकिट के जरिए सभी एप्पल डिवाइस को जोड़ा जा सकता है।
- इस 50 इंच टीवी में गेम मेनू की सुविधा है, जो आपको बेहतरीन गेमिंग का अनुभव देता है।
- इस स्मार्ट टीवी में डॉल्बी ऑडियो तकनीक है, जो आपके मनोरंजन को सिनेना जैसा 3D और इमर्सिव अनुभव देती है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी में प्रदर्शन की कमी बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 138 cm (50 inches) 4K Ultra HD QLED Smart TV
सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160)पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें विजुअल्स को लैग फ्री बनाने के लिए 50Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। QLED डिस्प्ले वाला यह 50 इंच स्मार्ट टीवी Q4 AI Gen1 प्रोसेसर के साथ आता है। इस क्यूएलईडी टीवी में क्वांटम HDR+ और HDR 10+ का सपोर्ट है, जो आपके सामने विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करता है। इस Samsung टीवी में सुप्रीम UHD डिमिंग तकनीक है, जो स्क्रीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर उनकी चमक को एडजस्ट करती है, जिससे गहरे रंग ज्यादा चमकदार लगते हैं। अमेजन पर उपलब्ध इस 50 Inch Smart TV ब्रांड में क्वांटम डॉट के साथ 100% कलर वॉल्यूम की सुविधा है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ईथरनेट, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी की सुविधा है, जिस वजह से इसे विभिन्न डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- डिस्प्ले तकनीक - Mini LED, QLED
- रिजॉल्यूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.86 x 111.83 x 70.15 सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 11.2 किलोग्राम
- मेमोरी - 8GB
- प्रतिक्रिया समय - 8 मिलीसेकंड
खासियत
- इस स्मार्ट टीवी में आई कम्फर्ट मोड है, जो आंखों के तनाव को कम करने के लिए स्क्रीन की चमक और रंगत को ऑटोमेटिक एडजस्ट करता है।
- वॉयस असिस्टेंस तकनीक के साथ आने वाले इस 50 इंच टीवी को आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है।
- HDR ब्राइटनेस ऑप्टिमाइज़र की सुविधा के साथ आने वाले इस मॉडल में फिल्ममेकर मोड की सुविधा है।
कमी
03
TOSHIBA 126 cm (50 inches) C350NP Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अमेजन पर मिलने वाला यह तोशिबा स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें विजुअल्स को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस 50 इंच टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। इस स्मार्ट एलईडी टीवी में विभिन्न पिक्चर मोड्स है, जिनका उपयोग आप अपनी सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी ब्रांड में 24 वाट का ऑडियो आउटपुट है, जो डॉल्बी एटमॉस, ऑडियो इक्वलाइजर और डॉल्बी डिजिटल के साथ आता है, जो आपको 3D और इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है। इस 50 इंच टीवी में डॉल्बी विजन तकनीक है, जो विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाती है, जिससे स्क्रीन पर रंग, चमक और कंट्रास्ट बहुत प्राकृतिक और जीवंत लगता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Toshiba
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 8D x 111.9W x 64.9H सेंटीमीटर
खासियत
- इस 50 इंच टीवी में स्क्रीन मिररिंग की सुविधा है, जिससे आप फोटो, वीडियो, ऐप्स और अन्य कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
- इस मॉडल में स्लीप टाइमर का फंक्शन उपलब्ध है, जो आपके सेट किए गए समय के बाद टीवी को अपने आप ही बंद कर देता है।
- इस तोशिबा टीवी में HDR 10 | HLG सपोर्ट है, जो विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करने मे मदद करता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने इस वॉशिंग मशीन के प्रदर्शन में कमी बताई है।
04
LG 126 cm (50 inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV
50 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह एलजी स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें स्टोरेज के लिए 8GB का मेमोरी और 2GB का रैम मिलता है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इस एलईडी टीवी में ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जिससे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को जोड़ा जा सकता है। यह एलजी टीवी WebOS पर चलता है। भारत में मशहूर इस 50 इंच LG TV ब्रांड में α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 है, जो टीवी की पिक्चर और साउंड को अपने-आप बेहतर बनाकर स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। वहीं 4K सुपर अपस्केलिंग की सुविधा है, जो स्क्रीन पर दिखाने वाले विजुअल्स को 4K में प्रदर्शित करता है। इस 50 इंच टीवी में डायनामिक टोन मैपिंग तकनीक है, जो वीडियो की चमक और कंट्रास्ट को रियल टाइम में टीवी की क्षमता के अनुसार एडजस्ट करती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- रिजॉल्यूशन - 4के
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 6.8 x 112.2 x 65.4 सेंटीमीटर
- मेमोरी - 8GB
- रैम - 2GB
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
खासियत
- इस स्मार्ट टीवी में HDR10 / HLG का सपोर्ट है, जो हर सीन को गहराई से दिखाने के लिए रंग, चमक और कंट्रास्ट में सुधार करता है।
- इस 50 इंच टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है, जिससे दृश्य हर कोने से देखने पर समान लगता है।
- इसमें फिल्ममेकर मोड पिक्चर सेटिंग है, जो आपको फिल्म को ठीक से वैसे ही देखने की सुविधा देती है, जिसे जैसा बनाया गया है।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने बताया है कि इस स्मार्ट टीवी के प्रदर्शन में कमी है।
05
भारत में कौन सा 50 इंच स्मार्ट टीवी ब्रांड बढ़िया है?
यहां आपको तालिका के माध्यम से अमेजन पर उपलब्ध भारत के मशहूर 50 इंच स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आप अपने घर के लिए शानदार प्रदर्शन वाला टीवी चुन सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।